Back
रींगस में नो व्हीकल जोन: पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कदम उठाए
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 24, 2026 10:29:22
Sikar, Rajasthan
जिला सीकर
डेट लाइन रींगस सीकर
हरीश गुर्जर स्थानीय संवाददाता
रींगस में पुलिस का सख्त एक्शन, नो व्हीकल जोन लागू का सख्ती से करवा रहे पालन, पदयात्रियों के लिए आरक्षित मार्ग पर अनाधिकृत वाहनों की एंट्री रोकी
सीकर जिले के रींगस में फाल्गुन मेले और श्याम पदयात्रा के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। शहर में नो व्हीकल जोन का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। रींगस से खाटू श्याम जी मार्ग को पदयात्रियों के लिए पूर्णतः आरक्षित कर दिया गया है, जिस पर चलने वाले वाहनों का अनाधिकृत प्रवेश रोक दिया गया है। पुलिस ने खासतौर पर खाटू मोड़ पर चौकसी बढ़ा दी है। यहां वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाते हुए उन्हें वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जा रहा है, ताकि पदयात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। थानाधिकारी सुरेश कुमार स्वयं मौके पर मौजूद रहकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन की समझाइश करते दिखे। उन्होंने चालकों से अपील की कि निर्धारित पार्किंग और वैकल्पिक रूट का उपयोग करें तथा पदयात्रियों के मार्ग में वाहन न ले जाएं। पुलिस का कहना है कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस सख्ती से जहां पदयात्रियों को राहत मिली है, वहीं शहर में ट्रैफिक व्यवस्था भी पहले से अधिक सुचारु होती नजर आ रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KJKamran Jalili
FollowFeb 24, 2026 11:49:120
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 24, 2026 11:49:010
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 24, 2026 11:48:29Noida, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर ने मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया गया है। होली से 10 दिन पहले ही ढक दिया गया है। ऐसी 60 मस्जिदों को ढका जाना है।
0
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 24, 2026 11:48:160
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 24, 2026 11:47:590
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 24, 2026 11:47:430
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 24, 2026 11:47:320
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 24, 2026 11:47:210
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 24, 2026 11:46:220
Report
0
Report
AMAjay Mishra
FollowFeb 24, 2026 11:46:030
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 24, 2026 11:45:450
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 24, 2026 11:40:480
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 24, 2026 11:40:350
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 24, 2026 11:40:160
Report