Back
सोनभद्र में मोबाइल विवाद ने पत्नी की हत्या, पति हिरासत में
ADArvind Dubey
Mar 25, 2026 05:34:51
Obra, Uttar Pradesh
सोनभद्र में एक मामूली बात ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। मोबाइल चलाने को लेकर शुरू हुआ पति-पत्नी का विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, जहां गुस्से में आकर पति ने अपनी ही पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला जनपद के बिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ बरी का है, जहां कन्हैया नामक युवक, जो म्योरपुर थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, अपनी पत्नी सुमन देवी के साथ ससुराल में रह रहा था। बताय जा रहा है कि देर रात मोबाइल चलाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में हिंसक हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर पति ने लोहे की रॉड, यानी सबल से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे धनवंतरी अस्पताल एनटीपीसी बिजपुर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए घटना के पीछे के कारणों की जांच में जुट गई है। मृतिका की भतीजी आरती ने बताया कि रात करीब 11 बजे मोबाइल चलाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। चाचा ने चाची को मोबाइल चलाने से मना किया, लेकिन चाची के मना न करने पर विवाद बढ़ गया। आरती के मुताबिक जब वह मौके पर पहुंची तो चाचा ने उसे दूर रहने को कहा और यह कहते हुए बीच-बचाव से रोका कि यह उनका आपसी मामला है। वह चाची की मां को बुलाने गई, लेकिन जब तक लौटकर आई, तब तक चाचा लोहे की रॉड से चाची पर हमला कर चुके थे, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सीओ पिपरी ह Harsh पाण्डेय ने बताया कि मंगलवार देर रात पीआरवी को घटना की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि कन्हैया पुत्र केवल राम, जो म्योरपुर थाना क्षेत्र का निवासी है, अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रह रहा था और किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान उसने अपनी पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घायल महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 25, 2026 06:35:520
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 25, 2026 06:35:290
Report
0
Report
RRRikeshwar Rana
FollowMar 25, 2026 06:34:010
Report
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 25, 2026 06:33:480
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 25, 2026 06:33:390
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowMar 25, 2026 06:33:260
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 25, 2026 06:33:15Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी का कार्यक्रम। बहराइच में 136 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास, शौचालय और आवास के लिए भूमि के पट्टों का वितरण कार्यक्रम में पहुँचे सीएम योगी। स्थान: ग्राम पंचायत सेमरहना, बहराइच
0
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 25, 2026 06:33:080
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 25, 2026 06:32:560
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 25, 2026 06:32:48Ratlam, Madhya Pradesh:मौलिक अधिकारों की कितनी लोगो में जानकारी
रतलाम के लोगो को अपने मौलिक अधिकारों की कितनी जानकारी है सुनिए रतलाम के लोगो से
बाइट - 5 व्यक्ति
रतलाम
0
Report
VNVishal Nagesh More
FollowMar 25, 2026 06:32:180
Report
AKAMAR KANE
FollowMar 25, 2026 06:32:050
Report
AGAbhishek Gour
FollowMar 25, 2026 06:31:520
Report