Sonbhadra - ओबरा पावर प्लांट में लगी आग, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र जिले के ओबरा स्थित ओबरा पावर प्लांट के बी परियोजना में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 7 बजे प्लांट के इंटर कनेक्टिंग ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। इस घटना के कारण प्लांट की 200 मेगावाट क्षमता वाली दो इकाइयां प्रभावित हुईं, जिससे बिजली उत्पादन पर असर पड़ा। हालांकि, प्लांट के इंजीनियरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाद में एक इकाई को चालू कर दिया। इस घटना की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी (डीएम) बद्रीनाथ सिंह ने दोपहर में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में लगी इस भीषण आग से लगभग 50 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। डीएम ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्वालियर: बाल-बाल बचे पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, लिफ्ट में फंसे
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर/भोपाल:
- जब लिफ्ट में फंस गए प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा...
- जयेन्द्रगंज स्तिथ कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट में फंसे...
- कोचिंग सेंटर उदघाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे नरोत्तम मिश्रा...
- फ्लोर के बीच लिफ्ट हुई अचानक बन्द...
- लिफ्ट बन्द होने पर बढ़ गयी हलचल...
- आनन-फानन में टेक्निकल एक्सपर्ट को बुलाकर कड़ी मशक्कत के बीच लिफ्ट का दरवाजा खोला गया...
- दरवाजा ओपन कर सकुशल नरोत्तम मिश्रा को बाहर निकाला
- बाहर आने पर कार्यक्रम में शामिल हुए नरोत्तम मिश्रा
