Back
Sonebhadra me overloading trucks se maut, sarkari system answer de raha hai
ADArvind Dubey
Mar 21, 2026 07:31:34
Obra, Uttar Pradesh
Anchor: सोनभद्र में ओवरलोड वाहनों का खतरनाक खेल अब खुलेआम लोगों की जान ले रहा है। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में एनसीएल खड़िया और दूधीचुआ के बीच ओवरलोड कोयला लदे ट्रक से गिरी एक विशाल चट्टान ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने शव को रेलवे ट्रैक पर रखकर घंटों जाम लगाया और पुलिस के साथ-साथ परिवहन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लेकिन सवाल सिर्फ इस एक ट्रक का नहीं है सवाल उस पूरे सिस्टम का है, जहां ओवरलोडिंग अब एक नियम बन चुकी है और कार्रवाई सिर्फ कागजों में सिमटकर रह गई है।
VO: सोनभद्र खनिज संपदा से भरपूर जिला है और यही वजह है कि यहां सड़कों पर कोयला ही नहीं बल्कि गिट्टी, बालू और राखड़ ढोने वाले भारी वाहन भी धड़ल्ले से दौड़ते हैं। इनके सभी में ओवरलोडिंग आम बात है। कोयला ट्रकों में जहां बड़े-बड़े चट्टान लाद दिए जाते हैं, वहीं गिट्टी और बालू की गाड़ियों में क्षमता से कई गुना ज्यादा लोड भर दिया जाता है और राखड़ ढोने वाले वाहन धूल और स्लरी के साथ सड़क को खतरनाक बना देते हैं।लोडिंग के दौरान पानी की भारी मात्रा भी साथ भर जाती है, जो सड़कों पर गिरकर उन्हें फिसलन भरा बना देती है। नतीजा हर मोड़, हर ब्रेक और हर ओवरटेक एक संभावित हादसे में बदल जाता है। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग अब किलर रोड के रूप में कुख्यात होता जा रहा है। लगभग रोज यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं, हर महीने कई लोगों की जान जा रही है। ओवरलोड वाहनों के दबाव से सड़कें जगह-जगह टूट चुकी हैं, गड्ढे और धंसान डेंजर जोन बन चुके हैं। सबसे ज्यादा खतरा दोपहिया चालकों पर है, जो कभी फिसलन तो कभी अचानक गिरते मलबे की चपेट में आ जाते हैं। कई परिवार उजड़ चुके हैं, कई घरों के चिराग बुझ चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस हैं। सबसे गंभीर सवाल आरटीओ यानी परिवहन विभाग की भूमिका पर खड़ा हो रहा है। आरोप है कि ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई है कभी-कभार चेकिंग, कुछ चालान और फिर सब कुछ पहले जैसा। न तो बड़े स्तर पर अभियान दिखता है और न ही ऐसे परिवहन माफियाओं पर कोई कड़ी कार्रवाई, जो नियमों को खुलेआम धता बता रहे हैं। यही वजह है कि मनमानी चरम पर है और इसकी कीमत आम लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है। ताजा हादसे ने एक बार फिर लोगों का गुस्सा भड़का दिया है। लोग पूछ रहे हैं - आखिर किसके संरक्षण में ये ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं, कब रुकेगा ये मौत का सिलसिला और कब जागेगा जिम्मेदार तंत्र। मौके पर पहुंची शक्तिनगर पुलिस ने हालात को संभालते हुए शव को कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल भेजा, लेकिन इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि अगर अब भी सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो सड़कों पर यह मौत का नेटवर्क यूं ही चलता रहेगा। देखने वाली बात यह होगी कि परिवहन विभाग की यह कुंभकर्णी निद्रा कब खुलती है और विभागीय लापरवाही पर कोई ठोस कार्रवाई होती है यह जिम्मेदारानो को इसी प्रकार से उदासीनता बनाए रखने के लिए अप्रत्यक्ष रूप से छूट दी जाती रहेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 21, 2026 09:53:100
Report
KSKashish Singh
FollowMar 21, 2026 09:53:00Noida, Uttar Pradesh:Haryana CM Nayab Singh Saini attends the India-Africa Cooperation Summit 2026 at the Bharat Electricity Summit 2026, being chaired by Union Minister Manohar Lal Khattar.
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 21, 2026 09:52:480
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 21, 2026 09:52:320
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 21, 2026 09:52:11Noida, Uttar Pradesh:Raju Mathura sport. जिस ट्रक ने बाबा को कुचला राजस्थान नंबर की ट्रक था. बाबा की बाइक से ट्रक का पीछा कर रहे लोग. बाइक दिखाते हुए.
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 21, 2026 09:52:030
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 21, 2026 09:51:470
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 21, 2026 09:51:320
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 21, 2026 09:51:070
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 21, 2026 09:47:500
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 21, 2026 09:47:31Noida, Uttar Pradesh:मथुरा फरसा वाले वावा की मौत का मामला, शव को लेकर उनकी गौशाला पहुँचे गौ भक्त, गाँव की लगाई परिक्रमा
0
Report
KYKaniram yadav
FollowMar 21, 2026 09:47:210
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 21, 2026 09:47:040
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowMar 21, 2026 09:46:490
Report