Back
अनपरा रेलवे ट्रैक पर युवक का खौफनाक शव, पुलिस जांच में जुटी
ADArvind Dubey
Mar 30, 2026 04:32:22
Obra, Uttar Pradesh
सोनभद्र के अनपरा से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह जब राहगीरों की नजर ट्रैक पर पड़ी तो यह दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है और यह हादसा है, आत्महत्या या कोई साजिश… पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। घटना अनपरा थाना क्षेत्र के अनपरा मोड़ के पास की है, जहां सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव देखा गया। राहगीरों ने जैसे ही इस भयावह दृश्य को देखा, तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, जिसके चलते पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शिनाख्त की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। वहीं इस घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो Sका है कि मामला हादसे का है, आत्महत्या का या फिर इसके पीछे कोई और वजह है। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा और सतर्कता को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं स्थानीय लोग इस घटना से दहशत में हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HGHarish Gupta
FollowMar 30, 2026 06:51:150
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowMar 30, 2026 06:50:520
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 30, 2026 06:50:390
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 30, 2026 06:50:220
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 30, 2026 06:48:420
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 30, 2026 06:48:230
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowMar 30, 2026 06:48:140
Report
RARAM ANUJ
FollowMar 30, 2026 06:47:460
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 30, 2026 06:47:39Noida, Uttar Pradesh:ट्रैक्टर से लदा ट्रेलर सड़क दुर्घटना में दिल्ली-आगरा हाईवे पर आधा लटका। तीन लोगों को लटके हुए केबिन से बचाया गया।
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowMar 30, 2026 06:47:230
Report
1072
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 30, 2026 06:47:110
Report
987
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 30, 2026 06:46:560
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 30, 2026 06:46:450
Report