Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
193403
गुलमर्ग को जिला दर्जा देने की मांग, नागरिक मंच ने टांर्गमर्ग में बैठक की
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
Mar 30, 2026 06:50:52
Gulmarg,
GULMARG Citizen's forum held a Meeting at TANGMARG to demand District Status for Sub Division GULMARG GULMARG Citizens have demanded that sub-division Gulmarg be given district status to include all trades connected with Gulmarg except citizens. The name of Gulmarg is an international name, so this Gulmarg should be given the status of a district, so these people have requested the administration here as well as the central government to give the status of a district to GULMARG. In addition to Citizen's, GULMARG, TANGMARG KUNZER, people associated with every trade participated in this Meeting
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MJManoj Jain
Mar 30, 2026 08:00:52
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर-शाजापुर में आज टंकी चौराहे पर अज्ञात कारणों के चलते दो पहिया वाहन बाइक में आग लग गई. गनीमत रही कि जिस समय आग लगी उसी समय टंकी चौराहे क्षेत्र से दमकल की गाड़ी गुजर रही थी जिससे आग पर काबू पाया गया. गौरतलब हैं कि जैसे जैसे गर्मी का दौर बढ़ रहा हैं वैसे वैसे आगजनी की घटना भी बढ़ रही हैं. *टला हदसा* जिस जगह दो पहिया वाहन में आग लगी उसी जगह पर ऑटो रिक्शा स्टैंड भी हैं घटना के दौरान उस जगह 4 से 5 ऑटो रिक्शा खड़े हुए थे समय रहते ऑटो चालकों ने अपने ऑटो रिक्शा वहां से हटा लिए नही तो बड़ा हादसा हो सकता था. इस घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन दो पहिया वाहन पूरी तरह से जलकर खाक गया.
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 30, 2026 08:00:21
Patna, Bihar:पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित चिन्ना कोठी में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीते 17 मार्च को नारकोटिक्स टीम पर हुए हमले के मामले में की गई है, जिसमें पहले ही 7 नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। दरअसल, 17 मार्च को नारकोटिक्स टीम को चिन्ना कोठी में मादक पदार्थों की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर 5 सदस्यीय टीम सादे लिबास में सुबह करीब 11:45 बजे छापेमारी करने पहुंची। इस दौरान टीम ने आकाश धांगर नाम के आरोपी को स्मैक बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मौके पर मौजूद शरारती तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। उपद्रवियों ने ईंट-पत्थर चलाए और आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की। हालात बिगड़ते देख नारकोटिक्स टीम को आत्मरक्षा में दो राउंड फायरिंग करनी पड़ी। हमले के दौरान कुछ लोगों ने आरोपी के पास से स्मैक की पुड़िया और नकद रुपये छीनकर नाले में फेंक दिए। हालांकि पुलिस ने आकाश को करीब 6500 रुपये और स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद बुद्धा कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया, जिसमें 7 लोगों को नामजद और 60 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। लगातार जारी है पुलिस कार्रवाई। रविवार को एक बार फिर पुलिस ने चिन्ना कोठी में छापेमारी की। थानाध्यक्ष पल्लव ने बताया कि इस दौरान 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 30 आरोपियों की हो चुकी पहचान। पुलिस ने अब तक इस मामले में 30 आरोपियों की पहचान कर ली है। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही और गिरफ्तारी होने की संभावना है।
0
comment0
Report
SRShivam RAj
Mar 30, 2026 07:48:03
Patna, Bihar:नाबार्ड की ओर से राज्य ऋण संगोष्ठी 2026-27का आयोजन किया गया, जिसकी थीम रखी गई — बिहार 2047: विजन फॉर टेकिंग रूरल बिहार फॉरवर्ड”। कार्यक्रम में कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए。 इस संगोषोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, बिहार सरकार , विजयेंद्र यादव, वित्त एवं योजना विभाग के मंत्री, उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, सहकारिता एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शीर्ष अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए。 कार्यक्रम के दौरान नाबार्ड ने बिहार के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 का स्टेट फोकस पेपर लॉन्च किया। यह दस्तावेज राज्य के सभी 38 जिलों के लिए संभावित ऋण योजना का आकलन प्रस्तुत करता है, जिसे बैंकों, सरकारी विभागों और अन्य हितधारकों के परामर्श से तैयार किया गया है。 नाबार्ड के अनुसार, वर्ष 2026-27 के लिए प्राथमिकता क्षेत्र में कुल संभावित ऋण क्षमता लगभग 2.8 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 5.82 प्रतिशत अधिक है। इस वृद्धि में कृषि, एमएसएमई और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती वित्तीय जरूरतों की अहम भूमिका है。 अनुमान के मुताबिक, कृषि क्षेत्र के लिए करीब 1.24 लाख करोड़ रुपये, एमएसएमई के लिए 1.24 लाख करोड़ रुपये और अन्य प्राथमिकता क्षेत्रों के लिए लगभग 31 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है。 यह रिपोर्ट कृषि, संबद्ध गतिविधियों, एमएसएमई, हाउसिंग, शिक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और सामाजिक आधारभूत ढांचे को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। नाबार्ड का मानना है कि ग्रामीण बिहार के विकास के बिना विकसित बिहार का सपना पूरा नहीं हो सकता। रिपोर्ट में बिहार सरकार की विभिन्न नीतियों—जैसे कृषि रोडमैप, स्टार्टअप पॉलिसी, जैव ईंधन नीति और सहकारिता सुधार—को भी आधार बनाया गया है। इनका उद्देश्य कृषि उत्पादन बढ़ाना, किसानों की आय में वृद्धि करना और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करना है। नाबार्ड ने यह भी कहा कि कृषि को लाभकारी बनाने के लिए बागवानी और उच्च मूल्य वाली फसलों की ओर किसानों को प्रोत्साहित करना जरूरी है, साथ ही फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को बढ़ावा देना भी राज्य की प्राथमिकता में शामिल है।
0
comment0
Report
ATANKUR TYAGI
Mar 30, 2026 07:46:54
Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र में गैस सिलेंडर की वजह से एक बार फिर जैन समुदाय बनाम मराठी समुदाय एक भावनात्मक बहस के रूप में सामने आ रहा है। महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने मार्च 2026 में खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल को एक पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने अपने मालाबार हिल निर्वाचन क्षेत्र में स्थित 16 जैन मंदिरों के लिए पाँच कमर्शियल LPG सिलिंडर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने इसके पीछे “अंबिल उत्सव” के दौरान धार्मिक कार्यों के लिए सिलिंडरों की कमी का हवाला दिया। इस पत्र को लेकर विपक्ष और कुछ नागरिकों की ओर से राजनीतिक आलोचना हुई; आलोचकों ने यह आरोप लगाया कि ऐसा करके अन्य समुदायों की जरूरतों की अनदेखी की जा रही है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने इस कदम पर आपत्ति जताई और गैस एजेंसियों को पत्र लिखकर “आम जनता को होने वाली असुविधा पर चिंता” व्यक्त की। उसने आरोप लगाया कि उन पर किसी खास समुदाय को गैस सप्लाई करने का दबाव डाला जा रहा है, और चेतावनी दी कि अगर कोई कुकिंग गैस की कालाबाज़ारी करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। MNS ने सवाल उठाया कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच, जब उनके अनुसार कुकिंग गैस की कमी है, तो किसी खास समुदाय के लिए ऐसी मांग करना क्या उचित है। उन्होंने दावा किया कि राम नवमी के दौरान होने वाले सामुदायिक भोज गैस की कमी के कारण प्रभावित हुए लेकिन तब मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने दूसरी समुदाय के लोगों के लिए ऐसी कोई मांग नहीं करी थी।
59
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 30, 2026 07:46:13
Tonk, Rajasthan:टोंक में पथराव और बिजली कार्रवाई पर भड़के रामपाल जाट, बोले— बिना भेदभाव हो प्रशासनिक कार्रवाई टोंक में किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने टोंक शहर में हाल ही में हुई पथराव की घटना और बिजली निगम की कार्रवाई को लेकर शासन-प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुसार जाति, धर्म, निवास और लिंग के आधार पर भेदभाव करना वर्जित है, इसलिए प्रशासन को बिना किसी पक्षपात के अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। टोंक कृषि मंडी में किसानों की समस्याएं सुनने पहुंचे रामपाल जाट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब शासन राजनीतिक लाभ के लिए भेदभाव करने लगता है तो स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। उन्होंने इसे ‘करेला और नीम चढ़ा’ जैसी स्थिति बताते हुए कहा कि यह समाज में शांति और सौहार्द के विपरीत है। उन्होंने नगर परिषद और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और कहा कि सफाई व्यवस्था पिछले पखवाड़े से ठप होने के कारण शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बिजली विभाग की कार्रवाई पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि बिना पर्याप्त अवसर दिए कनेक्शन काटना जनता को अंधेरे में धकेलने जैसा है। रामपाल जाट ने आरोप लगाया कि पथराव की घटना के बाद कई लोगों को प्रताड़ित किया गया और कुछ को अवैध रूप से हिरासत में भी रखा गया, जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के 79 वर्षों बाद भी ऐसी स्थिति उत्पन्न होना लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग लोकतंत्र की हत्या के समान है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र भेजने की जानकारी दी。
55
comment0
Report
Advertisement
Back to top