231220
बड़वानी में नदी में फंसे ट्रैक्टर को निकालने के लिए की गई कार्रवाई
Barwani, Uttar Pradesh:बड़वानी जिले के ग्राम आमदा की नदी में एक ट्रैक्टर-ट्राली तेज बहाव के बीच फंस गई। इसे निकालने के लिए दूसरा ट्रैक्टर बुलाया गया। ग्रामीणों के अनुसार, नदी में अक्सर अवैध रेत परिवहन होता है और यह ट्रैक्टर भी संभवतः रेत ले जा रहा था। मामला एसडीएम के संज्ञान में आने के बाद नायब तहसीलदार राजाराम रानाडे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक ट्रैक्टर निकल चुका था। एसडीएम ने अवैध खनिज परिवहन करने वालों पर कार्रवाई के लिए एक टीम गठित करने की बात कही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरदोई में लापता नाबालिग बरामद, दुष्कर्म के आरोप पर परिजनों का हंगामा
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में लापता किशोरी बरामद, दुष्कर्म का आरोप लगाकर परिजनों का हंगामा, अस्पताल में भर्ती पीड़िता का चल रहा उपचार हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में लापता हुई नाबालिग किशोरी को पुलिस ने बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। किशोरी मूल रूप से हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और अपने ननिहाल बिलग्राम आई हुई थी। 22 जून को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उस समय परिजनों ने एक नाबालिग पर बहला-फुसलाकर किशोरी को ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने तलाश अभियान चलाकर किशोरी को बरामद किया। बरामदगी के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। आज परिजन बिलग्राम कोतवाली पहुंचे और नाबालिग पर किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि पीड़िता के साथ गंभीर अपराध हुआ है और दोषी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाए। सूचना पर पुलिसकर्मियों ने किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। बिलग्राम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट, पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, जबकि पीड़िता अस्पताल में भर्ती है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है.0
0
Report
हल्द्वानी में शराब के नशे में कार चालक ने चार राहगीरों को टक्कर, एक महिला गंभीर
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में तेज रफ्तार और नशे का खौफनाक कहर देखने को मिला। शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने मुखानी से जेल रोड तक चार राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अन्य तीन लोग भी चोटिल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और कार को सीज कर दिया, घटना में तीन लोगों को टक्कर मारने के बाद भी चालक नहीं रुका और वाहन को तेज गति से आगे बढ़ाता रहा। जेल रोड तिराहे के पास कालू सिद्ध बाबा मंदिर के निकट उसने एक महिला को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला उछलकर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।0
0
Report
गोरखपुर के 200 साल पुराने पीपल में रहस्यमयी आग, धुआँ अभी भी जारी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एक पीपल का पेड़ इन दिनों लोगों के बीच कौतूहल और चर्चा का विषय बना हुआ है। जंगल कौड़िया विकास खंड के मझगावा गांव के पास स्थित करीब 200 साल पुराने पीपल के पेड़ में बीते शनिवार की शाम आग लग गई। बताया जा रहा है कि पूजा के दौरान जलाए गए दीपक से आग पेड़ के खोखले हिस्से में पहुंच गई। हैरानी की बात यह है कि फायर ब्रिगेड की टीम दो बार आग बुझाने पहुंची थी फायर ब्रिगेड के सीएफओ ने बताया कि हमारी टीम द्वारा दो बार आग बुझाने का प्रयास किया गया है मगर उसके कुछ देर बाद ही उस पीवेल के पेड़ के दोदड़ से पुनः तेज धुंआ निकलने लग रहा है। दो दिन बाद भी पेड़ के अंदर से धुआं और आग निकलने की रहस्यमयी बात को लेकर अब चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार पुराने और खोखले पेड़ों के अंदर सुलगती आग लंबे समय तक बनी रह सकती है। यह तस्वीरें जंगल कौड़िया विकास खंड के मझगावा गांव की हैं, जहां फोरलेन के किनारे खड़ा लगभग 200 साल पुराना पीपल का पेड़ शनिवार शाम अचानक धुआं छोड़ने लगा। ग्रामीणों के मुताबिक महिलाएं रोज की तरह पेड़ की पूजा कर दीपक जलाकर चली गई थीं। कुछ देर बाद पेड़ के तने से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी गई। सुबह फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ घंटे बाद दोबारा भी पानी डाला गया, लेकिन पेड़ के अंदर सुलग रही आग पूरी तरह नहीं बुझ सकी। पेड़ के खोखले हिस्से से लगातार धुआं निकलता रहा, जिससे यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी ऐसी घटना नहीं देखी। कई लोग इसे रहस्यमयी मान रहे हैं, जबकि जानकार बताते हैं कि पुराने और खोखले पेड़ों के अंदर सूखी लकड़ी, पत्तियाँ और जैविक पदार्थ होने के कारण आग भीतर ही भीतर लंबे समय तक सुलगती रह सकती है। यदि आग पूरी तरह नहीं बुझाई जाए तो यह कई दिनों तक धुआं देती रह सकती है। अमित पाण्डेय, ग्रामीण। सुरेश उर्फ भरत पाण्डेय,ग्रामीण। मझगावा गांव में पीपल के पेड़ में लगी यह आग अब लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गई है। फायर विभाग दो बार आग बुझाने का प्रयास कर चुका है, लेकिन पेड़ के भीतर सुलग रही आग अभी भी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। प्रशासन की नजर इस पर बनी हुई है और स्थानीय लोग भी लगातार स्थिति पर निगाह रखे हुए हैं।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ - युवक की लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या, कार सवार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस।
Gulaothi, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है। जहां युवक की लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी गई है। कार सवार युवकों ने मोहसिन नाम के युवक को लाठी डंडों से पीट पीट कर उतारा मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रह है मृतक मोहसिन दिल्ली से बिजनौर बस से जा रहा था और गढ़ कोतवाली क्षेत्र में होटल पर खाने पीने के लिए बस से उतरा था युवक। मृतक की मोहसिन निवासी बिजनौर के रूप में हुई पहचान। घटना को अंजाम देकर कार सवार युवक मौके से फरार। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। गढ़ कोतवाली के बिस्मिल्लाह ढाबे की घटना।0
0
Report
मंडला के शिक्षक अखिलेश उपाध्याय की पहल: बैगा बेटियों की शिक्षा शक्ति तेज
Mandla, Madhya Pradesh:एंकर - मंडला जिले में एक शिक्षक ने सिर्फ पढ़ाने का नहीं, बल्कि सच्चे अर्थों में राष्ट्रनिर्माता होने का दायित्व निभाकर समाज के सामने प्रेरणा की मिसाल पेश की है। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला के अंग्रेजी शिक्षक अखिलेश उपाध्याय ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति छात्रावास की 55 बालिकाओं को अपने स्वयं के व्यय से अध्ययन और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की। वीओ - बालिकाओं को पेन, कॉपी, पेंसिल किट, कॉफी मग, छाते, घड़ियां सहित जरूरी सामग्री दी गई। यह पहल उनके “प्रयास” प्रकल्प के तहत की गई, जिसके माध्यम से वे लगातार जरूरतमंद विद्यार्थियों के शैक्षिक संवर्धन में जुटे हैं। अखिलेश उपाध्याय ने कहा कि जनजातीय बेटियों को अपनी संस्कृति पर गर्व करते हुए शिक्षा के माध्यम से मुख्यधारा में आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। बाईट - अखिलेश उपाध्याय - शिक्षक । वीओ - अखिलेश ने न केवल छात्राओं को करियर मार्गदर्शन दिया बल्कि इस पूरे शैक्षणिक सत्र में निःशुल्क पढ़ाई व बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराने का संकल्प भी लिया। बाईट - अस्मिता परस्ते - छात्रा बाईट - स्वाति जरसिया - छात्रा एंकर - जब शिक्षक सिर्फ पाठ्यपुस्तक तक सीमित न रहकर समाज और भविष्य निर्माण का संकल्प लेता है… तब वही शिक्षक बनता है असली राष्ट्रनिर्माता। मंडला में अखिलेश उपाध्याय की यह पहल समाज के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर सामने आई है।0
0
Report
शिर्डी मेळावेदरम्यान चोर रंगे हाथ पकडला, शिवसैनिकांनी चोरट्याला चोप दिला
Shirdi, Maharashtra:शिर्डीतील मेळाव्यादरम्यान चोरट्याला रंगेहाथ पकडला; उद्धव ठाकरे यांच्या कार्यकर्ता मेळाव्यात चोरट्याला चोरीचा प्रयत्न फसला. शिवसैनिकांनी चोरट्याला चोप दिला; मेळावा संपल्यानंतर उद्धव ठाकरे गाडीतून मार्गस्थ होत असताना चोरीचा प्रयत्न झाला. रंगेहाथ पकडल्यावर संतप्त शिवसैनिकांनी चोरट्याला चोप दिला. राहाता पोलिसांनी चोरट्याला ताब्यात घेतला.0
0
Report
Advertisement
मोहर्रम में क्रेन से मैजिक वाहन उठाकर विस्फोट; बड़नगर पुलिस ने 9 गिरफ्तार
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन/बड़नगर। मोहर्रम पर्व के दौरान क्रेन की मदद से मैजिक वाहन को उठाकर उसमें विस्फोट करने की घटना में बड़नगर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में 5 और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। पुलिस आरोपियों को घटना स्थल पर लेकर पहुंची, जहां उनसे घटना की तस्दीक करवाई गई और उठक-बैठक भी लगवाई गई。 इससे पहले पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका भी जुलूस निकाला गया था। अब तक इस मामले में कुल 9 आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जा चुका है。 Pपुलिस ने आरोपियों को स्पष्ट संदेश दिया कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हरकतें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। बड़नगर पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
महासमुंद पुलिस ने NDPS के 7 मामलों में 9 क्विंटल गांजा नष्ट, करोड़ों रुपये बरामद
Mahasamund, Chhattisgarh:महासमुंद में पुलिस ने NDPS एक्ट के 7 मामलों में जब्त 9 क्विंटल 98 किलो 70 ग्राम (998.070 किलोग्राम) अवैध गांजा नष्ट किया. इसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ 12 लाख 5 हजार 500 रुपये बताई गई है. बालाजी प्लांट बेलसोंडा में जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में पुलिस अधीक्षक, जिला आबकारी अधिकारी, DSP अजाक व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में भौतिक सत्यापन के बाद नष्टिकरण किया गया. नष्ट किया गया गांजा थाना कोमाखान के 3, बसना के 1 और सांकरा के 3 NDPS प्रकरणों में वर्ष 2025 और 2026 के दौरान जब्त किया गया था.0
0
Report
MP बिजली महकमे EOW की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख रिश्वत मांगने पर अधिकारी गिरफ्तार
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर - रिश्वत लेते पकड़े गए एडिशनल चीफ इंजीनियर और कार्यपालन यंत्री मध्य प्रदेश के बिजली मुख्यालय शक्ति भवन में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी EOW की बड़ी कार्यवाही 10 लाख का बिल भुगतान करने के बदले दोनों अधिकारियों ने ठेकेदार से मांगी थी रिश्वत अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रहलाद मर्सकोले को 10000 तो कार्यपालन यंत्री चंद्रशेखर मेहरा को 15000 की रिश्वत लेते EOW ने दबोचा ठेकेदार अशोक कुमार द्विवेदी की शिकायत पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने की कार्यवाही कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील में जूनियर इंजीनियर कार्यालय भवन के निर्माण के एवज में ठेकेदार ने लगाया था 10 लाख रुपए का बिल शिकायतकर्ता के मुताबिक कार्यपालन यंत्री चंद्रशेखर मेहरा ने 20000 तो अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रहलाद मर्सकोले ने मांगी थी 30000 की घूस आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी EOW ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 (ए) के तहत दर्ज किया अपराध0
0
Report
Advertisement
कटनी के 14 थाने ISO प्रमाण पत्र के लिए तैयार, नागरिक सेवा सुधरेगी
Katni, Madhya Pradesh:कटनी पुलिसिंग की बदली तस्वीर, 14 थानों को आज मिला ISO प्रमाण जबलपुर रेंज के आई जी प्रमोद वर्मा ने थानों को दिया प्रमाण पत्र कटनी जिले की पुलिस व्यवस्था में गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। जिले के 14 थानों को आईएसओ (ISO) सर्टिफिकेट के लिए तैयार किया गया है। लंबे समय से इन थानों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही थीं। थानों में रंग-रोगन, साफ-सफाई, आकर्षक साज-सज्जा और आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है। फरियादियों के बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ रिकॉर्ड प्रबंधन को भी व्यवस्थित किया गया है। थानों को हाईटेक बनाने के लिए तकनीकी संसाधनों पर भी विशेष ध्यान दिया गया। वही कटनी के थानों का निरीक्षण जबलपुर रेंज के आईजी प्रमोद वर्मा ने चेक किया... प्रमाणन के लिए कोतवाली, कुठला, माधवनगर, एनकेजे, स्लीमनाबाद, बहोरीबंद, उमरियापान, ढीमरखेड़ा, बड़वारा, विजयराघवगढ़, बरही और यातायात थाना सहित कई कार्यालयों को शामिल किया गया है। वहीं रंगनाथ नगर, बाकल और कैमोर थाना इस सूची में शामिल नहीं हैं。 बाइट प्रमोद वर्मा आई जी जबलपुर रेंज0
0
Report
फरिहा के चिडरई गांव में तेज आंधी से नीम का पेड़ गिरा, चार की मौत
Noida, Uttar Pradesh:फरिहा थाना क्षेत्र के गांव चिडरई में तेज आंधी का कहर टूटा सबारियो पर कुछ समय पहले तेज आंधी आने से आवागढ़ से फ़रिया के लिए आ रहे टीररी व मोटरसाइकिल पर सवार लोगों के ऊपर नीम का पेड़ टूट कर गिर गया जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ घायलों को बचाव कार्य के लिए ग्रामीण व फरिहा पुलिस लगी हुई है। और नीम का पेड़ काटा जा रहा है0
0
Report
देहरादून के मास्टर प्लान 2041 पर 15–20 साल की योजना शुरू
Dehradun, Uttarakhand:एंकर राजधानी देहरादून में मास्टर प्लान 2041 के लिए काम शुरू होने जा रहा है। MDDA यानी मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने मास्टर प्लान 2040 के लिए काम शुरू कर दिया है。 प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने जानकारी दी है की मास्टर प्लान के लिए 6 जुलाई से 21 जुलाई तक अलग-अलग सेक्टर में कैंप आयोजित किया जा रहे हैं। इन सभी कैंप में जनसुनवाई की जाएगी。 बाइट बंशीधर तिवारी उपाध्यक्ष MDDA MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का कहना है की राजधानी देहरादून को अगले 15 - 20 सालों के लिए किस तरह से डेवलप करना है इसकी योजना पर काम करने के लिए ही मास्टर प्लान लाया जा रहा है। राजधानी में ट्रैफिक समस्या के समाधान से लेकर पार्किंग की उचित व्यवस्था। इसके साथ ही पेयजल और विद्युत लाइन की बेहतर व्यवस्था और अन्य जन सुविधाओं के लिए मास्टर प्लान को डेवलप किया जाता है। आम जनता के लिए लैंड उसे चैन से लेकर तमाम कार्य इस दौरान किए जाने हैं बाइट बंशीधर तिवारी उपाध्यक्ष MDDA0
0
Report
Advertisement
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में गडकरी से मुलाकात की
Noida, Uttar Pradesh:बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से उनके दिल्ली आवास पर भेंट की। श्री गडकरी जी ने मुख्यमंत्री जी, बिहार के लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री कुमार शैलेंद्र जी और अधिकारियों के साथ प्रदेश में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की。0
0
Report
जगन गुर्जर मामले में जेल से रिपोर्ट मांगी गई, कार्रवाई की तैयारी शुरू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जगन गुर्जर मामले में सरकार ने मांगी रिपोर्ट गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम का बयान हाई सिक्योरिटी जेल में बंद जगन गुर्जर जेल प्रशासन से मामले की रिपोर्ट मांगी है रिपोर्ट आने के बाद सारे बिंदुओं का विश्लेषण किया जाएगा जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
मनीषा केस: आमरण अनशन खत्म, सीबीआई से मुलाकात एक सप्ताह में तय
Bhiwani, Haryana:भिवानी मनीषा मामले में आमरण अनशन खत्म, SP के आश्वासन पर माने पिता संजय कुमार CBI अधिकारियों से एक हफ्ते में मुलाकात का भरोसा, मनीषा के पिता ने तोड़ा अनशन भिवानी में मनीषा मामले पर हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने रास्ते में रोका अनशन कुड़ल बास गांव में धरने पर बैठे मनीषा के पिता, प्रशासन के आश्वासन के बाद लौटे 10 महीने बाद भी नहीं मिला जवाब, बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी SP सुमित कुमार बोले—CBI से स्टेटस रिपोर्ट पर जल्द होगी बैठक मनीषा मामले को लेकर ग्रामीणों का विरोध, महिलाओं ने सड़क पर जताया रोष लघु सचिवालय के बाहर कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक मनीषा केस में प्रशासन सक्रिय, एक सप्ताह में CBI से मुलाकात का वादा आश्वासन के बाद खत्म हुआ अनशन, अब CBI की अगली कार्रवाई पर सबकी नजर Anchoring : भिवानी के बहुचर्चित लेडी टीचर मनीषा मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मनीषा के पिता संजय कुमार ने पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार और एसडीएम मनोज दलाल के आश्वासन के बाद अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया है। परिवार को एक सप्ताह के भीतर सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात कराने का भरोसा दिया गया है。 VO-1 सोमवार सुबह मनीषा के पिता संजय कुमार आमरण अनशन के लिए भिवानी लघु सचिवालय की ओर रवाना हुए थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में कुड़ल बास गांव के पास ही रोक लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अनशन की अनुमति नहीं है, जिसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं ने सड़क पर बैठकर रोष जताया और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। VO-2 वहीं, लघु सचिवालय में पहले से मौजूद कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया और उनके समर्थकों को भी पुलिस ने वहां से हटा दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली。 VO-3 करीब दस महीने पहले लेडी टीचर मनीषा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। मनीषा के पिता लगातार मामले की सीबीआई जांच में प्रगति और स्टेटस रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इतने लंबे समय के बाद भी परिवार को यह नहीं बताया गया कि आखिर उनकी बेटी की मौत कैसे हुई。 VO-4 कुड़ल बास गांव में अनशन पर बैठे संजय कुमार से पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार और एसडीएम मनोज दलाल ने बातचीत की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर उनकी सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात करवाई जाएगी, जिसके बाद संजय कुमार ने अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। VO-5 पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि वह उच्च अधिकारियों से बातचीत कर जल्द ही सीबीआई अधिकारियों के साथ बैठक कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि परिवार जिस स्टेटस रिपोर्ट की मांग कर रहा है, उसे लेकर भी सीबीआई से गंभीरता से वार्ता की जाएगी, ताकि परिवार को मामले की प्रगति से अवगत कराया जा सके। फिलहाल आमरण अनशन तो समाप्त हो गया है, लेकिन अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या तय समय के भीतर मनीषा के पिता की सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात हो पाती है और जांच की स्टेटस रिपोर्ट को लेकर परिवार की मांग पूरी होती है या नहीं। बाइट – एसपी सुमित कुमार , सुरेश कोथ किसान नेता सम्बोधन, कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया सम्बोधन।0
0
Report
Advertisement
