261203
भिटौरा में घर के अंदर युवक युवती का फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला शव
Mahmudabad, Uttar Pradesh:25 वर्षीय गुड्डू पुत्र रामविलास निवासी बरगदिया और 18 वर्षीय रुचि पिता भगवती प्रसाद निवासी भिठौरा की शादी होने वाली थी। दोनों का प्रेम प्रसंग लगभग 3 वर्षों से चल रहा था।दोनों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 24 नवंबर को होनी थी।आज ही घर में छेई का कार्यक्रम था। तभी सुबह करीब 6:00 बजे जब परिजन घर के अंदर गए तब देखा कि दोनों युवक व युवती एक ही साड़ी के फंदे से लटकते हुए मिले
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यमुनानगर के शादीपुर में खाद कारोबार रंजिश के चलते वीडियो वायरल
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के शादीपुर क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ सरेआम मारपीट करते दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह विवाद खाद के कारोबार से जुड़ा हुआ है. शुरुआती जानकारी के अनुसार खाद विक्रेताओं के बीच चल रही आपसी रंजिश के चलते एक गुट ने दूसरे गुट के व्यक्ति पर हमला कर दिया. अभी तक पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस भी मामले में फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है. वायरल वीडियो के बाद इलाके में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक व्यक्ति को घेरकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं. घटना शादीपुर क्षेत्र की बताई जा रही है, अटकले लगाइ जा रही है कि विवाद खाद के कारोबार और आपसी रंजिश से जुड़ा हो सकता है, लेकिन इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्ष पहले से एक-दूसरे के विरोधी बताए जा रहे हैं और इसी रंजिश के चलते यह झगड़ा हुआ. हालांकि घटना के पीछे की असली वजह क्या है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल पुलिस ने मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और न ही किसी कार्रवाई की पुष्टि की है. वहीं दूसरी ओर यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोग कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।0
0
Report
सोनभद्र में तेज रफ्तार से बाइक ट्रक से टकराई, युवक की मौके पर मौत
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। हिन्दुआरी क्षेत्र में सड़क किनारे बेढंग तरीके से खड़ी ट्रक में पीछे से बाइक जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने में जुट गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। यह दर्दनाक हादसा रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के हिन्दुआरी क्षेत्र में हुआ, जहाँ तेज रफ्तार से जा रहा एक बाइक सवार सड़क किनारे बेढंग तरीके से खड़ी ट्रक में पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।0
0
Report
नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज प्रस्ताव पर सत्याग्रह जारी, भाजपाइयों के दावे सामने
New Tehri, Uttarakhand:नई टिहरी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का सुमन पार्क में जन जागरण सत्याग्रह जारी है, बीजेपी के वरिष्ठ नेता जीतराम भट्ट ने मीडिया में बातचीत में कहा टिहरी सांसद द्वारा नई टिहरी के इनिया में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर सीएम को पत्र भेजा गया है जिसमें स्पष्ट किया गया है कि इनिया में मेडिकल कॉलेज निर्माण की स्थिति को स्पष्ट किया गया है, भट्ट ने कहा जिला अस्पताल बौराडी को पहले बेस अस्पताल बनाया जाए और आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाए और फिर कैबिनेट में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर भी विधिवत घोषणा की जाए तब तक सत्याग्रह चलता रहेगा।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय के महेंद्रपुर में गंगा कटाव से किसानों की जमीन और निवास खतरे में
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक ओर गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, तो दूसरी ओर गंगा का भीषण कटाव ग्रामीणों के लिए बड़ी चिंता का कारण बन गया है। मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के महेंद्रपुर गांव में लगातार हो रहे कटाव से सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि गंगा में समा चुकी है। अब कटाव गांव की आबादी की ओर बढ़ने लगा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र स्थित महेंद्रपुर गांव में पिछले कई दिनों से गंगा का भीषण कटाव जारी है। कटाव की रफ्तार इतनी तेज है कि अब तक सैकड़ों एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि गंगा में विलीन हो चुकी है। किसानों की तैयार फसल भी नदी की भेंट चढ़ गई है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि कटाव लगातार गांव की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों के सामने अपने घरों को छोड़कर पलायन करने की नौबत आ सकती है। हालात इतने गंभीर हैं कि कई परिवार रातभर जागकर स्थिति पर नजर रखने को मजबूर हैं। हर पल इस बात का डर बना हुआ है कि कहीं कटाव उनके घरों तक न पहुंच जाए। कटाव स्थल की तस्वीरें हालात की गंभीरता को साफ बयां कर रही हैं। गंगा की तेज धारा लगातार जमीन को अपने आगोश में ले रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि गांव को सुरक्षित बचाया जा सके और लोगों को राहत मिल सके। महेंद्रपुर गांव में गंगा का कटाव अब ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ी चिंता बन चुका है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो कृषि भूमि के साथ-साथ गांव की आबादी भी इसकी चपेट में आ सकती है। फिलहाल ग्रामीण प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। हमारे संवाददाता जितेंद्र कुमार ने कटाव स्थल का लिया जायजा。0
0
Report
बिहार में शराबबंदी के बाद अररिया के फारबिसगंज में ठेले पर देसी शराब बिक्री; कारोबारी गिरफ्तार
Forbesganj, Bihar:बिहार में शराबबंदी के बाद शराब कारोबारी अलग अलग तरीकों से शराब की बिक्री करने में लगे हुए हैं। अररिया के फारबिसगंज में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां मार्केटिंग यार्ड में खुलेआम सब्जी के ठेले पर रखकर घूम घूम कर देसी शराब की बिक्री की जा रही थी। एंटी लीकर टास्क फोर्स को इसके बारे में गुप्त सूचना मिली जिसके बाद पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी कर इस गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ। काले प्लास्टिक में भरकर ठेले पर रख बेचे रहे 30 लीटर चुलाई शराब के साथ शराब कारोबारी जगदीश महतो को पुलिस ने गिरफ्तार किया और थाना ले आई। पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति से चुलाई शराब के कारोबार में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के जुटी हुई है0
0
Report
प्रतापगंज पारा जमीन विवाद: आदिवासी बनाम दिगंबर जैन समाज, अस्मिता की लड़ाई तेज
Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर - जगदलपुर के प्रतापगंज पारा की सरकारी जमीन का विवाद अब सिर्फ जमीन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह मुद्दा सामाजिक अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई का रूप ले चुका है , आदिवासी दिवस के कार्यक्रम को लेकर हुए ताजा विवाद ने इस पूरे मामले को एक नए मोड़ पर ला खड़ा किया है, दरअसल जिस जमीन को प्रशासन ने दिगंबर जैन समाज को आवंटित किया है, उसी जमीन पर आदिवासी समाज का एक बड़ा धड़ा अपना अधिकार जता रहा है, मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन जमीनी स्तर पर टकराव की स्थिति लगातार बनी हुई है, बुधवार को 9 अगस्त आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर प्रशासन और सर्व आदिवासी समाज के बीच सहमति नहीं बन पाई, आदिवासी समाज ने बैठक का बहिष्कार करते हुए साफ कर दिया कि कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीद गुंडा धुर की प्रतिमा स्थल से होगी और समापन उसी विवादित जमीन पर किया जाएगा, हालांकि प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और विवाद को देखते हुए वैकल्पिक स्थान पर कार्यक्रम खत्म करने की सलाह दी, लेकिन समाज के नेताओं ने इसे सीधे तौर पर खारिज कर दिया, उनका आरोप है कि प्रशासन उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रहा है और जानबूझकर कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश की जा रही है, यह विवाद लंबे समय से चला आ रहा है, पहले इस जमीन को सरकारी पार्किंग के लिए चिन्हित किया गया था, लेकिन बाद में इसे दिगंबर जैन समाज को दे दिया गया। बाइट 1 - अंतु राम नाग, संभागीय कोसा अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज। बाइट 2 - अनूप जैन, अध्यक्ष, दिगम्बर जैन समाज。0
0
Report
Advertisement
टोंक में धारा 163 लागू, 5 से अधिक व्यक्तियों के एकत्र पर पाबंदी
Tonk, Rajasthan:टोंक जिले में धारा 163 लागू है. पांच से अधिक जनों के एकत्र होने पर पाबंदी. नरेश मीणा के नगरफोर्ट पुलिस थाने में आत्मसमर्पण के समाचार को देखते हुए पूरे टोंक जिले में जिला कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट टीना डाबी ने धारा 163 लागू की. हर तरह के धरने व प्रदर्शन के अलावा पांच लोगों से अधिक इकठ्ठे होने पर रोक. पुलिस नगरफोर्ट थाने में जाप्ता, तैनाती और RAC की टुकड़ी तैनात, कई जगह नाकाबंदी ताकि समर्थन नहीं हो सके.0
0
Report
अनाथ छात्रा से फीस नहीं देने पर मारपीट, स्कूल प्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज
Satna, Madhya Pradesh:फीस जमा नहीं करने पर अनाथ छात्रा से मारपीट का आरोप, नाक से निकला ब्लड, सरस्वती विद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज सतना। कोलगवां थाना अंतर्गत कृष्णनगर स्थित सरस्वती विद्यालय में फीस को लेकर अनाथ छात्रा के साथ अभद्रता और मारपीट कर कक्षा से बाहर निकाल देने का आरोप प्राचार्य मुद्रिका प्रसाद दुबे पर लगा है। इस मामले में पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर बीएनएस की धारा 115(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पीडि़त नाबालिग और उसका भाई सरस्वती स्कूल में 10वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं। दोनों के माता-पिता का कुछ साल पहले निधन हो चुका है, वे अपने चाचा के साथ रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। पुलिस को दिए बयान में पीडि़त छात्रा ने बताया कि विद्यालय के पूर्व प्राचार्य ने परिवारिक स्थिति को देखते हुए फीस माफ करते हुए कहा था कि जब तक विद्यालय में पढ़ोगी, तब तक फीस नहीं लगेगी, लेकिन इस सत्र में नए प्राचार्य आ गए, जिन्होंने फीस जमा नहीं करने पर स्कूल में प्रवेश रोक देने की बात कही। 5 अगस्त की दोपहर को तकरीबन 1 बजे जब वह विद्यालय पहुंची तो वर्तमान प्राचार्य ने क्लास से बाहर निकाल दिया। ऐसे में वह बात रखने के लिए कार्यालय गई तो हाथ-मुक्का से मारपीट कर दी, जिससे नाक से खून निकलने लगा और दाहिने हाथ में चोट आ गई। यह भी आरोप है कि पीडि़त छात्रा काफी देर तक बेहोशी की हालत में स्कूल गेट के सामने पड़ी रही, मगर उसे इलाज के लिए नहीं भेजा गया। वहीं इस मामले में विद्यालय प्रबंधन की तरफ से कोलगवां थाने में लिखित शिकायत की गई है, जिसमें छात्रा के चाचा पर प्राचार्य कार्यालय में पहुंचकर हंगामा और अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। आवेदन में कहा गया है कि छात्रा और उसके एक भाई की पिछले सत्र और वर्तमान सत्र की कुल 58 हजार 930 रुपए का शुल्क बकाया है, जिसके संबंध में कई बार उनके अभिभावकों को सूचित किया गया, लेकिन फीस जमा करने के बजाय अनुचित व्यवहार किया जाता है। उक्त शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।0
0
Report
सीतामढ़ी में सफाईकर्मी हड़ताल से नगर सफाई प्रभावित
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में नगर निगम के सफाईकर्मी अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इस दौरान सफाईकर्मियों ने नगर निगम परिसर में प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग की। सफाईकर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा। कई दिनों से जारी हड़ताल का असर पूरे शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई दे रहा है। विभिन्न इलाकों में कचरा पसरा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
बेमेतरा अस्पताल के दलिए में इल्ली मिलने से खाद्य सुरक्षा पर हड़कंप
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले से एक गंभीर स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा का मामला सामने आया है, जहाँ शासकीय जिला अस्पताल के मातृ शिशु अस्पताल में बांटे जाने वाले दलिया में इल्ली मिलने की बात सामने आई है। इस खबर के जी मीडिया द्वारा दिखाये जाने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगई ने त्वरित और सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगई ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन को तत्काल आवश्यक जांच कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस लापरवाही के पीछे किसकी भूमिका है और खाद्य गुणवत्ता में कहां चूक हुई, इसकी विस्तृत जांच की जाएगी। इसके लिए दो दिनों के भीतर विस्तृत जांच प्रतिवेदन (रिपोर्ट) प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। बाइट 1 प्रतिष्ठा मंमागाई कलेक्टर बेमेतरा。0
0
Report
बारिश में खानाबदोशों को तिरपाल बांटकर रेडक्रॉस का मानवीय मिशन
Dholpur, Rajasthan:रेडक्रॉस ने खानाबदोश परिवारों को बांटे तिरपाल, मानव सेवा को बताया ईश्वर की आराधना धौलपुर। बारिश के बीच सड़क किनारे कच्ची झोपड़ियों में जीवन यापन करने वाले खानाबदोश परिवारों के लिए इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला धौलपुर ने राहत भरा कदम उठाया है। संस्था द्वारा मचकुंड रोड एवं जिरौली फाटक क्षेत्र में रहने वाले 30 से अधिक गरीब परिवारों को बारिश से बचाव के लिए तिरपाल वितरित किए गए。 वितरण कार्यक्रम में राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आर.एस. गर्ग और रेडक्रॉस उपाध्यक्ष रोहिल सरीन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे。 मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना - डॉ. गर्ग डॉ. आर.एस. गर्ग ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना है। रेडक्रॉस द्वारा सड़क किनारे रहने वाले गरीब खानाबदोश परिवारों को बारिश से बचाने के लिए तिरपालों का वितरण एक पुण्य कार्य है। ऐसे समय में जरूरतमंदों की मदद करना समाज का दायित्व है。 सराहनीय पहल - रोहिल सरीन रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष रोहिल सरीन ने कहा कि खानाबदोश परिवारों के लोगों को बारिश में भीगने से बचाने के लिए तिरपाल वितरण करना सराहनीय कार्य है। रेडक्रॉस आगे भी ऐसे जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए तत्पर रहेगा。 30 से अधिक परिवारों को मिला लाभ रेडक्रॉस के सचिव संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मचकुंड रोड एवं जिरौली फाटक पर सड़क किनारे रहने वाले 30 से अधिक गरीब खानाबदोश परिवारों की कच्ची झोपड़ियों में रहने वाले बुजुर्ग, बच्चे और महिलाओं को बारिश के पानी से बचाने के लिए तिरपाल उपलब्ध कराए गए。 ये रहे मौजूद इस अवसर पर डॉ. आर.सी. गोयल, भाजपा नेता रामकुमार गर्ग, विजय श्रीवास्तव, रेडक्रॉस पदाधिकारी नरेंद्र तोमर, भूपेंद्र सिंह राना, धर्मेंद्र सिकरवार, अनिल कुमार, राघवेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
शिवनाथ नदी में युवक का शव: बेमेतरा में सनसनी, पुलिस जाँच जारी
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम अमोरा शिवनाथ नदी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारम्भिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। ग्राम अमोरा के पास बहने वाली शिवनाथ नदी में स्थानीय ग्रामीणों ने एक युवक का शव पानी में तैरता देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सोनल ग्वाला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। शिनाख्त के दौरान मृतक की पहचान दुर्गाश पांडेय, पिता शत्रुघ्न पांडेय, निवासी बीजाभाट, थाना बेमेतरा के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक की गुमशुदगी दो दिन पहले दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ में गंदे पानी से राहगीर परेशान, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
Dungarpur, Rajasthan:रामगढ़ में गंदे पानी और जलभराव से राहगीर परेशान, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन. डूंगरपुर जिले की पंचायत समिति आसपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रामगढ़ में गंदे पानी और जलभराब से परेशान ग्रामीणों ने आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया, वही जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर राहत पहुंचाने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि रामगढ़ गांव में मुख्य चौक से ग्राम पंचायत, पटवार भवन, कृषि विभाग, लैम्प्स और महादेव मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक निजी उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने गंदा पानी लगभग 20 फीट चौड़े मार्ग पर आधे फीट ऊंचाई तक भरा रहता है। सड़क में गड्ढे होने के कारण गंदा पानी दिखाई नहीं देता, जिससे आए दिन राहगीर और स्कूली बच्चे दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। महादेव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार समस्या को लेकर पंचायत प्रशासन को अवगत करवाया गया लेकिन लंबे समय से समस्या का समाधान न होने के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने इस समस्या का स्थायी समाधान कराते हुए पाइपलाइन या नाली का निर्माण करवाने की मांग की है.0
0
Report
जालौन के पेट्रोल पंप पर उधारी मांगने पर हाथापाई, गाली-गलौज और धमकी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में उधारी मांगने पर पेट्रोल पंप सेल्समैन से हाथापाई, गाली गलौज और धमकी, पेट्रोल पंप पर ही एक दूसरे के कॉलर पकड़कर आपस में भिड़े सेल्समैन और युवक, पेट्रोल पंप पर सेल्समेन से हाथापाई, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, पेट्रोल पंप पर तैनात सेल्समैन प्रदीप कुमार ने एक युवक पर लगाया आरोप, उधारी के पैसे मांगने पर युवक ने की हाथापाई गाली गलौज और दी जान से मारने की, पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हाथापाई की वारदात, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के सागर चौकी के पास नारायण फिलिंग स्टेशन का मामला।0
0
Report
ZRTI छात्रावास अधीक्षक पर धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा, निलंबन
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. उत्तर रेलवे के सबसे बड़े रेल प्रशिक्षण संस्थान (ZRTI) में टेंडर हथियाने के लिए ZRTI छात्रावास अधीक्षक की बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी/जालसाजी का खुलासा हुआ. ZRTI में अनुदेशक और छात्रावास अधीक्षक पद पर तैनात आशुतोष राज के खिलाफ संस्थान में कार्य के टेंडर हथियाने के लिए हरियाणा की फर्म की संचालक महिला के साथ मिलकर वेनक का फर्जी वित्तीय सर्टिफिकेट/फर्म संचालक महिला को पत्नी बताकर बैंक खाता खुलवाने का प्रयास—आपराधिक षड्यंत्र समेत तमाम गंभीर आरोप. इससे रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया. जांच कमेटी ने आशुतोष राज, हरियाणा की फर्म संचालक नीतू रानी समेत एक अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है; ZRTI ने आरोपी आशुतोष राज को निलंबित कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी. चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के उत्तर रेलवे के क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान का मामला है.0
0
Report
Advertisement
