icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261303
MPMadan Pal Singh ArkvanshiFollow25 Jan 2025, 09:02 am

Sitapur: तेरवा में पानी की टंकी का निर्माण, लेकिन पाइपलाइन में लीकेज से परेशान ग्रामीण

Sidhauli, Uttar Pradesh:

विकास खण्ड गोंदलामऊ क्षेत्र की ग्राम पंचायत तेरवा में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के तहत दो वर्ष पूर्व 2 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण किया गया था। लेकिन पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज के कारण गांव में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है जिससे ग्रामीण परेशान हैं। गांव की सड़कों पर लगे खड़ंजे, इंटरलॉकिंग रोड़ और नालियों को कार्यदाई संस्था एलंटी द्वारा जेसीबी से खोदकर पाइपलाइन डाली गई थी लेकिन अब तक इन्हें सही नहीं किया गया है। इसके कारण ग्रामीणों के घरों तक शुद्ध पानी नहीं पहुंच रहा है। तेरवा बाजार परिसर में गोविन्द शुक्ला, विनोद शुक्ला, रामोतार और शिवकुमार जैसे 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कैराना के मैरिज होम में गोमांस परोसे मामले पर सील, ध्वस्त करने की तैयारी

Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद की कैराना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कैराना में शादी के वलीमे में गोमांस की दावत दिए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी दूल्हा व मैरिज होम संचालक सहित तीन आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं मैरिज होम पर कार्रवाई की मांग को लेकर स्वामी यशवीर महाराज के अल्टीमेटम के बाद विकास प्राधिकरण बड़े एक्शन मोड में है, जहां आज विकास प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर मैरिज होम सीज कर दिया है। अवैध रूप से चल रहे मैरिज होम की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज कर जल्दी ध्वस्तीकरण की आशंका जताई जा रही है। आप को बता दे कि मामला शामली जनपद की कैराना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कैराना के मैरिज होम मुगल गार्डन का है, जहां शादी के वलीमे की दावत में कथित तौर पर गोमांस परोसे जाने के मामले में मोहल्ला रेतेवाला स्थित वेंकट हॉल (मुगल गार्डन) को सील कर दिया गया। प्राधिकरण भवन को अवैध निर्माण घोषित करते हुए सीलिंग की कार्रवाई की। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद भवन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जायेगी। बीती 18 जून को कैराना के गांव खुरगान में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा थी। मौके से गोवंश की खाल और अन्य अवशेष बरामद होने के बाद पुलिस ने मोहल्ला रेतेवाला स्थित मुगल गार्डन पहुंची, जहां फरमान के वलीमे का कार्यक्रम चल रहा था। वलीमे की दावत में गोमांस से तैयार भोजन परोसा जा रहा था। पुलिस ने मौके पर मौजूद भोजन को नष्ट कराया और दूल्हे फरमान तथा उसके मामा सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में मुगल गार्डन के संचालक अनीस अहमद को भी गिरफ्तार कर जेल में भेजा गया। स्वामी यशवीर महाराज ने मैरिज होम को अवैध बताते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की मांग की थी, जिसमें आज मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम पुलिस बल के साथ मुगल गार्डन पर पहुंची और भवन को अवैध निर्माण घोषित करते हुए सील कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि अग्रिम कार्रवाई के तहत भवन को ध्वस्त करने की तैयारी है।
0
0
Report

लखनऊ में अग्निकांड के बाद एलडीए ने बिल्डिंग मालिक को नोटिस जारी किया

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बिल्डिंग मालिक को 15 दिन का नोटिस जारी किया है 15 दिन तक अपना पक्ष रखकर संतुष्ट न कर पाने की स्थिति में ध्वस्तिकरण का नोटिस भी जारी किया जाएगा रेजिडेंशियल प्लॉट पर कमर्शियल एक्टिविटी के कारण नोटिस दिया गया है इससे पहले 1000 अन्य लोगों को भी नोटिस दिया जा चुका है जिसमें से 258 लोगों ने कंपाउंडिंग करवा ली है शहर में करीब 1500 बिल्डिंगों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पेंडिंग है एलडीए जल्द इन बिल्डिंग पर आगे की कार्रवाई शुरू करेगा एलडीए वीसी के मुताबिक एसआईटी के साथ बैठक के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। आपको बता दे की साल 2014 में यह बिल्डिंग बनना शुरू हुई जिसके बाद नोटिस दिया गया लेकिन आपसी सांठ गांठ के बाद 2016 में बिल्डिंग बनकर तैयार हुई और फिर ध्वस्तीकरण का नोटिस दिया गया फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई फिलहाल एलडीए ने दो अधिकारियों को सस्पेंड जरूर किया है लेकिन उन अधिकारियों पर भी कार्यवाही कब होगी जो उस दौरान इस बिल्डिंग का काम देख रहे थे यह बड़ा सवाल बना हुआ है。
0
0
Report

मुख्यमंत्री आवास के सामने चेन स्नैचिंग की कोशिश, बुजुर्ग दंपति सुरक्षित

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण मुख्यमंत्री आवास और गोंडा थाना के सामने देखने को मिला। यहां बाइक सवार दो चेन स्नैचरों ने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए उनकी चेन छीनने की कोशिश की। बुजुर्ग महिला अपने पति के साथ अस्पताल से इलाज कराकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और महिला के गले से चेन झपटने का प्रयास किया। हालांकि आसपास मौजूद लोगों की तत्परता और साहस के कारण उनकी कोशिश नाकाम हो गई। घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए युवक को लोगों ने गोंडा थाना पुलिस के हवाले कर दिया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह घटना मुख्यमंत्री आवास और गोंडा थाना के ठीक सामने हुई है। ऐसे संवेदनशील इलाके में चेन स्नैचिंग की कोशिश ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं पीड़ित बुजुर्ग दंपति ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड: कचरे से बिजली बनाने की नई पहल शुरू

Ranchi, Jharkhand:झारखंड सरकार बिजली उत्पादन के लिए स्वच्छता विभाग की अनोखी पहल कर रही है। सिंगल यूज प्लास्टिक और कचरे से राज्य सरकार बिजली उत्पादन की तैयारी में जुट गई है और प्रॉजेक्ट पर काम चल रहा है। कुछ राज्यों में इसी मॉडल की शुरुआत हो चुकी है, जिन राज्यों में यह मॉडल अपनाया जा रहा है उसका अध्ययन करने के लिए राज्य सरकार एक टीम भेजेगी ताकि कचरा प्रबंधन के साथ-साथ बिजली उत्पादन संभव हो सके। इससे राज्य में बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है। बाइट ...योगेन्द्र प्रसाद, मंत्री सिंगल यूज प्लास्टिक और कचरे से बिजली बनाने के विषय पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा ने कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और कचरे से बिजली उत्पादन से सड़क पर बिखरे कचरे के प्रबंधन के साथ राज्य के लिए बिजली उत्पादन संभव होगा। पूर्व मंत्री और बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कहा कि राज्य सरकार अभी तक कचरे के समाधान के बारे में सोच ही नहीं पाई है, तब बिजली बनानी कैसे चाहिये, रांची और राज्य के नगर निकाय क्षेत्रों में कचरे की स्थिति देखकर ही नीति बननी चाहिए। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि वेस्ट मैनेजमेंट में पहल अच्छी है पर डिलेवरी मैकेनिज्म शिकायतों के साथ है, रांची के झिरी में कचरे का अम्बार है उससे कई मेगावॉट बिजली बन जाती, पर ठोस उपाय जरूरी थे। झारखंड सरकार का कहना है कि कचरे के बेहतर प्रबंधन और सिंगल यूज प्लास्टिक से बिजली उत्पादन की दिशा में कदम बढ़ रहे हैं ताकि स्वच्छ झारखंड और जगमग झारखंड बने। विरोधी सरकार के डिलेवरी मैकेनिज्म पर भी सवाल उठ रहे हैं। रांची से कुमार चन्दन की रिपोर्ट
0
0
Report

बदरुद्दीन अजमल के बयान से मुसलमानों को खतरा? बीजेपी सरकार पर सवाल

Maihar, Madhya Pradesh:Khabar: गुवाहाटी, असम: AIUDF प्रमुख और विधायक बदरुद्दीन अजमल कहते हैं, : जहां भी BJP की सरकार नहीं है, वहां मुसलमान सुरक्षित हैं। जहां BJP की सरकार है, वहां मुसलमान 1% भी सुरक्षित नहीं हैं। BJP सरकार को इस बात की चिंता होनी चाहिए कि अगर मुसलमान आबादी का 18% हैं और उस 18% को चोट पहुंचती है, तो क्या आप खुश होंगे? उन्हें इस बारे में सोचना चाहिए, लेकिन वे अहंकार से भरे हुए हैं। यह ‘जिसकी लाठी उसकी भैंस’ वाली बात है। यह लोकतंत्र नहीं है। इस पर जब मुस्लिम समाज के लोगों से बात की गई तो उनके द्वारा विधायक के बयान का समर्थन करते हुए लोकतंत्र को खतरा बताया है मुस्लिम लोगों ने कहा कि जगह जगह से मुस्लिम समाज पर हमले मोबलांचिंग जैसी खबरें सामने आती है इससे साफ प्रतीत होता है कि मुस्लिम असुरक्षित है। बाइट - सलमान अली (सफेद टी शर्ट) बाइट - अब्दुल सलीम ( सफेद कुर्ता लाल बाल) बाइट - सफर खान ( काली दाढ़ी)
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ ट्रामा सेंटर में SIT जांच शुरू, घंटों पूछताछ के बाद नया विकास

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ ट्रामा सेंटर से एसआईटी की टीम जांच के बाद निकली बहार डेढ़ घंटे तक पूछताछ के बाद निकली एसआईटी टीम IAS अमृत अभिजात और एडीजी प्रवीण कुमार मीडिया से बोले जांच पड़ताल के बाद टीम निर्णय पर पहुंचेगी-अमृत अभिजात घायलों के परिजनों व घायलों से पूछताछ करी है-अमृत अभिजात बिल्डिंग में सुरक्षा मानकों को लेकर बात हुई है-अमृत अभिजात हादसा अचानक कैसे हुआ इसके बारे में भी पूछा है-अमृत अभिजात हमारी इन्वेस्टिगेशन अभी जारी है-अमृत अभिजात कौन-कौन से विभाग दोषी हैं इस पर जांच जारी है-अमृत अभिजात हमारी टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है-एडीजी प्रवीण कुमार सरकारी और प्राइवेट सभी लोगों की जांच होगी-एडीजी प्रवीण कुमार मामले के तह तक जाकर दोषियों को खोजा जाएगा-एडीजी प्रवीण कुमार आगे ऐसी स्थिति उत्पन्न ना हो कार्रवाई होगी-एडीजी प्रवीण कुमार
0
0
Report

र Raisinhangar ग्रामीण शिविर: कलेक्टर ने सुविधाओं की जाँच कर वितरण की सख्त निर्देश दिए

Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर:- रायसिंहनगर के गांव ठाकरी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का जिला कलेक्टर अमित यादव ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सख्त निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी पूनम चंद, तहसीलदार हर्षिता मिढ्ढा, विकास अधिकारी छगना राम सहित प्रशासनिक विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे
0
0
Report

ANTF ने केरल से 7 साल फरार इनामी तस्कर रंजीत दायमा को दबोचा

Jaipur, Rajasthan:केरल में छिपे 25 हजार के इनामी तस्कर को ANTF ने दबोचा 2500 किमी दूर चलाया ऑपरेशन 7 साल से फरार चल रहा था तस्कर रंजीत दायमा उर्फ रंजीत बंजारा ANTF ने “ऑपरेशन यमलकमली” चलाकर दबोचा तस्कर को आईजी ANTF विकास कुमार की मॉनिटरिंग में चलाया गया ऑपरेशन राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी रंजीत दायमा उर्फ रंजीत बंजारा को केरल से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ANTF ने “ऑपरेशन यमलकमली” चलाया और करीब 2500 किलोमीटर दूर जाकर उसे उसकी छिपी हुई ठिकाने से दबोच लिया..ANTF आईजी विकास कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश के नीमच जिले का रहने वाला रंजीत लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था। उस पर फलोदी पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी पिछले सात वर्षों से फरार चल रहा था और पहचान छिपाने के लिए केरल में कंबल बेचने का काम कर रहा था,तस्कर रंजीत पढ़ा-लिखा नहीं होने के बावजूद कन्नड़, तेलुगु और मलयालम जैसी भाषाएं बोल लेता था। इसी वजह से वह स्थानीय लोगों के बीच आसानी से घुलमिल गया और खुद को मलयाली बताकर पुलिस से बचता रहा। ANTF ने इससे पहले उसके सहयोगी रमेश को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया था। रमेश से पूछताछ में रंजीत के केरल में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम केरल पहुंची और स्थानीय कारीगरों के वेश में कई दिनों तक निगरानी की। सूचना मिली कि आरोपी मोटरसाइकिल पर कंबल बेचने के लिए पहाड़ी बस्तियों में जाता है। टीम ने ग्राहक बनकर उससे संपर्क किया और बातचीत के बहाने उसे अपने कब्जे में ले लिया।तस्कर ने ANTF को बताया कि वह अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई के बदले प्रति किलो 500 रुपये कमीशन लेता था। एक खेप में 100 से 500 किलो तक माल की खरीद-फरोख्त होने पर उसे 50 हजार से 2 लाख रुपये तक की कमाई हो जाती थी।
0
0
Report
Advertisement

पटना में मंत्री ने निपटारे पर जोर दिया; 38 जिलों में दो-दो DCLR तैनाती

Patna, Bihar:बाइट - डॉ दिलीप जायसवाल, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ========= पटना स्थित भाजपा कार्यालय में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग शिविर लगाया। शिविर में 100 से अधिक मामलों की सुनवाई की गई। मंत्री ने कहा कि कई गरीब लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार पटना आना पड़ता है, जबकि उनका समाधान जिला, अनुमंडल या अंचल स्तर पर ही हो सकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता के उचित कार्यों का निपटारा स्थानीय स्तर पर ही किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि जनता परेशान होगी तो अधिकारियों को भी जवाबदेह होना पड़ेगा। भूमि विवादों के लगातार बने रहने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि जब तक जमीन रहेगी, तब तक उससे जुड़ी समस्याएं भी रहेंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले 100 वर्षों में भी जमीन संबंधी विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं होंगे, लेकिन सरकार का प्रयास है कि लोगों को समय पर न्याय और समाधान मिले। डॉ. जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। राज्य के सभी 38 जिलों के सदर अनुमंडलों में अब दो-दो DCLR तैनात किए जाएंगे, ताकि भूमि विवाद और न्यायालय से जुड़े मामलों का तेजी से निपटारा हो सके। उन्होंने कहा कि बिहार में भूमि विवाद अपराध का एक बड़ा कारण है और सरकार इसे कम करने के लिए लगातार कदम उठा रही है।
0
0
Report

सरगुजा में रेत माफिया के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई, एफआईआर दर्ज

Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले में रेत माफिया का आतंक देखने को मिला है। जहां जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रेत माफिया के द्वारा अवैध उत्खनन कर रेत परिवहन किया जा रहा था। जिसके खनिज विभाग के द्वारा कार्रवाई के दौरान रेत माफियाओं द्वारा खनिज विभाग कर्मचारी पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की गई। पुलिस विभाग ने खनिज विभाग की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। दरअसल कोरिया जिले में रेत घाट सहित वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुए भाजपा नेता सहित तीन लोगों की जघन्य हत्या के बाद सरकार सख्त नजर आ रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग के संचालक रजत बंसाल के निर्देशानुसार केंद्रीय खनिज विभाग की टीम द्वारा सरगुजा संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रेत परिवहन को लेकर कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान सरगुजा जिले के साकालो क्षेत्र से अवैध रेत परिवहन की चार गाड़ियों को लेकर केंद्रीय खनिज विभाग की टीम जिला मुख्यालय अंबिकापुर ला रही थी। अंबिकापुर शहर के गांधी चौक पहुंचने के दौरान मौके पर वाहन मालिक पहुंचकर विवाद करने लगा और खनिज विभाग के एक कर्मचारी पर टिपर वाहन चढ़ते हुए मौके से फरार हो गए। इधर खनिज विभाग के कर्मचारी बाल-बाल बच गए। इसके बाद इसकी शिकायत गांधी नगर थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने वाहन मालिक समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement

आगरा में बॉबी चौधरी के खिलाफ इंस्टाग्राम वीडियो के चलते केस दर्ज

Agra, Uttar Pradesh:आगरा इंस्टाग्राम वीडियो को लेकर बॉबी चौधरी पर केस दर्ज वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी से ड्रेस दिलाने की मांग करता दिखा बुशर्ट, पैंट, जूते और चश्मा दिलाने की बात कहता सुनाई दिया मांग पूरी न होने पर पुलिस को धमकाने का आरोप पुलिस के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कट्टा यानि अवैध असलाह मिलने पर पुलिस की टांग में गोली मारने की बात भी कही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद दर्ज किया मुकदमा राहुल उर्फ बॉबी चौधरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र का मामला वीडियो में गालियां भी है सुनकर लगाएं
0
0
Report

पानीपत BLO घर-घर सर्वे के नाम पर केंद्र बुलाने से हंगामा, DC ने कड़ा निर्देश जारी

Panipat, Haryana:घर-घर सर्वे के आदेश फिर भी सेंटर पर बुलाए जा रहे मतदाता! नूरवाला में BLO की कार्यशैली पर उठे सवाल डीसी के सख्त निर्देशों के बावजूद बुजुर्गों और महिलाओं को लगवाए जा रहे चक्कर, लोगों ने जताई नाराजगी पानीपत, राकेश भयाना। हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत सभी बीएलओ (BLO) को घर-घर जाकर मतदाताओं का सर्वे करने और फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने स्पष्ट आदेश जारी किए हैं कि कोई भी बीएलओ एक स्थान पर बैठकर सर्वे न करे। इसके बावजूद पानीपत के नूरवाला क्षेत्र में कुछ बीएलओ की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भीषण गर्मी के बावजूद बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म वितरित करने और जानकारी देने के बजाय लोगों को अपने निर्धारित केंद्रों पर बुला रहे हैं। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और अनजान मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों का कहना है कि उन्हें फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी तक नहीं थी और उन्हें बार-बार केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। क्या बोले बीएलओ अजमेर पोसवाल गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल नूरवाला में जेबीटी शिक्षक एवं बीएलओ अजमेर पोसवाल ने बताया कि SIR फॉर्म के तहत वर्ष 2002 के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर मतदाताओं की मैपिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित 11 प्रकार के दस्तावेजों के माध्यम से भी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। उन्होंने दावा किया कि फॉर्म घर-घर भी वितरित किए जा रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों को फोन के माध्यम से बुलाया जाता है और कई लोग स्वयं भी केंद्र पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल फॉर्मों की जांच की जा रही है और जल्द ही उन्हें जमा करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मतदाताओं ने सुनाई परेशानी स्थानीय निवासी राजकरण ने बताया कि उन्हें फोन कर फॉर्म लेने के लिए हरि सिंह चौक स्थित केंद्र पर बुलाया गया। उन्होंने कहा कि उनके घर पर कोई बीएलओ नहीं आया और उन्हें स्वयं जानकारी जुटानी पड़ी। वहीं मन्नी नामक युवक ने बताया कि उसे दोस्तों के माध्यम से फॉर्म की जानकारी मिली। उसके घर पर भी कोई बीएलओ नहीं पहुंचेा। फॉर्म में त्रुटि होने के कारण उसे दोबारा केंद्र पर आना पड़ा और आगे भी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। डीसी ने दिए सख्त निर्देश, कार्रवाई की चेतावनी मामला सामने आने के बाद उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि सभी बीएलओ को दोबारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे घर-घर जाकर ही सर्वे करें और एक स्थान पर बैठकर कार्य न करें। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि, पार्षद और आमजन भी इस अभियान में प्रशासन का सहयोग करें ताकि सभी मतदाताओं तक पहुंचा जा सके। विशेष रूप से पानीपत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में प्रवासी मतदाता होने के कारण उन्हें चिन्हित करने में चुनौतियां आ रहीं हैं। डीसी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई बीएलओ निर्देशों की अवहेलना करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग इस विषय को लेकर बेहद गंभीर है और लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाइट डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ उपायुक्त बाइट अजमेर बीएलओ बाइट स्थानीय निवासी मुन्ना व राजकरण
0
0
Report

पटना के कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी ऑडिट तेज, सुरक्षा मानकों पर जोर

Patna, Bihar:एंकर--लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद राजधानी पटना में अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शहर के कोचिंग संस्थानों, बड़े शिक्षण केंद्रों और प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने कई कोचिंग संस्थानों का फायर सेफ्टी ऑडिट किया। अभियान के दौरान अग्निशमन विभाग के डीआईजी मनोज कुमार नट, जिला अग्निशमन कमांडेंट रितेश कुमार पांडेय समेत विभाग के अन्य अधिकारी और सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संस्थानों में फायर सेफ्टी उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्ग और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीआईजी मनोज कुमार नट ने बताया कि पटना जिले में 100 से अधिक कोचिंग संस्थान संचालित हैं, जिनमें अधिकांश स्थानों पर आंशिक रूप से फायर सेफ्टी मानकों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां आग लगने का अधिक खतरा महसूस हो रहा है, वहां विशेष रूप से ऑडिट कराया जा रहा है। बच्चों की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। इसी कड़ी में खान ग्लोबल स्टडीज का भी निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान वहां कई कमियां पाई गईं। अधिकारियों के अनुसार इलेक्ट्रिक पैनल के नीचे सीटिंग अरेंजमेंट किया गया था, जबकि ओवरहेड वाटर टैंक, डाउन कमर सिस्टम, होज रील, फायर अलार्म और एग्जिट साइन जैसी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं नहीं मिलीं। विभाग ने संस्थान प्रबंधन को जल्द से जल्द कमियों को दूर करने का निर्देश दिया है। अग्निशमन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी शिक्षण संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top