icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261403
Mohammad AsimMohammad AsimFollow1 Feb 2025, 04:18 pm

सीतापुरः डेंगरा से कमलापुर जाने वाले मार्ग पर रात के अंधेरे में काटे गए पेड़, वन विभाग मौन

Dahelara, Uttar Pradesh:

लोगों ने आरोप लगाया है कि जब से मिश्रिख रेंजर सिकंदर सिंह और फॉरेस्ट गार्ड विजय कुमार ने जब से चार्ज संभाला है तब से हरे भरे पेड़ों का कटान जोरों पर है। ग्रामीणों की सूचना देने के बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। संदना थाना क्षेत्र अंतर्गत डेंगरा से कमलापुर जाने वाले मार्ग पर स्थित शंकरपुर गांव से करीब 100 मीटर पहले ही बीती रात हरे भरे पेड़ काटे गए और कुछ पूर्व दिनों पहले इसी गांव में कई प्रतिबंधित पेड़ काटे गए थे। ये ही नहीं क्षेत्र में जोहारियामऊ गांव में गत दिनों नीम के कई पेड़ काटे गए। लगातार प्रतिबंधित पेड़ों का कटान हो रहा है, फिर भी वन विभाग मौन है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का यमुनानगर दौरा: कांग्रेस पर तीखा प्रहार

Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता आज यमुनानगर में कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पहुंची। उन्होंने मीडिया से बात की और कांग्रेस आम आदमी के साथ-साथ कॉकरोच पार्टी पर निशाना साधने से गुरेज नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता पाने के लिए सड़कों पर अराजकता फैल रही है और सत्ता के लिए वह तड़पती हुई नजर आ रही है। वहीं उन्होंने सुधा यादव के राज्यपाल बनाए जाने पर उनको बधाई दी। एक यमुनानगर में पहुंची हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने आज कांग्रेस आम आदमी और कॉकरोच पार्टी पर निशाना साधा। अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर पांच करते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता से दूर रहकर किस प्रकार तड़पती हुई नजर आ रही है; हालांकि एसआईआर का मुद्दे को लेकर सभी की रैली गई थी लेकिन जब दूध का दूध और पानी का पानी हुआ तो कांग्रेस सड़कों पर अराजकता फैलाने के लिए उतर आई। अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सोच चाहे आम आदमी पार्टी हो या फिर इंडिया गठबंधन हो या सब लोग विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को आस्थिर कर रहे हैं लेकिन देश की जनता अब इन्हें जान चुकी है। कॉकरोच पार्टी के प्रोटेस्ट को लेकर अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह कैसा प्रोटेस्ट जिसमें गालियां दी जाती हों, महिला पत्रकारों से अभद्रता की जाती हो, बदतमीजी की जाती हो—कई लोग इस पार्टी में आकर ऐसी हरकत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये लोग अच्छे ढंग से प्रदर्शन करें तो भारत एक मजबूत लोकतंत्र है और उसकी हर बात सुनी जाती है। सुधा यादव के राज्यपाल बनाए जाने पर उन्होंने उन्हें बधाई दी और कहा कि वह एक सीनियर नेता हैं जिन्होंने पहले भी बड़े अच्छे कार्य किए थे और अब और बेहतर करेंगे।
0
0
Report

नोएडा Knowledge Park थाने ने वायरल स्टंट के बाद अमन यादव को गिरफ्तार किया

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा की थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने सोशल मीडिया पर स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद एक स्टंटबाज कार चालक को गिरफ्तार किया है । जिसमे पुलिस ने आरोपी की स्कॉर्पियो कार को भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर दिया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी सेक्टर-151 से हुई है। आरोपी युवक अपनी स्कॉर्पियो कार से रविवार रात्रि में नोलेज पार्क 2 में खतरनाक स्टंट कर रहा था,इस दौरान यह गाड़ी में गाना बजाकर गाड़ी की छत पर नाच रहा है, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य लोगों को परेशानी हो रही थी। इसके द्वारा गाड़ी को घूमकर भी स्टंट किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक अमन यादव (पुत्र जयप्रकाश यादव, निवासी बहलोलपुर, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 21 वर्ष) को सेक्टर-151 के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उसकी स्कॉर्पियो कार को सीज कर दिया है। पुलिस का सॉफ्टवेयर पर कहना है कि स्टंट बड़ी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी जो रोड पर स्टंटबाजी करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: चार गिरफ्तार, 4 बाइक बरामद

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में दोपहिया वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बेलीपार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार मोटरसाइकिलें, एक मोटरसाइकिल का इंजन, शॉकर, टायर समेत रिम और अन्य स्पेयर पार्ट्स बरामद किए गए हैं। पुलिस की यह कार्रवाई उस समय सामने आई, जब बेलीपार थाना क्षेत्र के कुसमौल गांव निवासी एक व्यक्ति की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल घर के सामने से चोरी हो गई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई, जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस बरामदगी और मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है。 गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम और पोस्ट कुसमौल निवासी कुलेन्द्र शाही की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल उनके घर के सामने से चोरी हो गई थी। चोरी हुई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर UP53FQ8759 बताया गया है। पीड़ित की शिकायत पर 8 अक्टूबर 2026 को बेलीपार थाने में मुकदमा अपराध संख्या 238/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। मामलों की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर बेलीपार पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, विवेचना और बरामदगी से जुड़े तथ्यों के आधार पर मुकदमे में BNS की धारा 317(2), 317(5) और 341(2) की भी बढ़ोतरी की गई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में संतकबीरनगर निवासी अंगद कुमार यादव, शिवा कुमार, आशुतोष कसौथन और अतुल रॉय निवासी गोरखपुर शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई में सिर्फ मोटरसाइकिलें ही नहीं, बल्कि दोपहिया वाहनों के कई अहम स्पेयर पार्ट्स भी बरामद किए गए हैं。 बरामदगी का विवरण इस प्रकार है。 4 मोटरसाइकिलें。 1 मोटरसाइकिल का इंजन, इंजन नंबर DHZCDG15428。 2 शॉकर。 2 दोपहिया वाहनों के रिम, टायर सहित。 मोटरसाइकिल का हैंडल सेट बोरे में भरा हुआ。 पुलिस अब बरामद वाहनों और पुर्जों के संबंध में आवश्यक जांच कर रही है।
0
0
Report

उन्नाव बिछिया CHC में सीएमओ का औचक छापा, जनऔषधि दवाओं के इस्तेमाल के आरोप

Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ । उन्नाव - बिछिया सीएचसी में सीएमओ ने की औचक छापेमारी । सीएमओ अजय शर्मा ने सीएचसी में मारा छापा । डॉक्टरों पर जन औषधी की दवाएं ना लिखने का आरोप । सीएचसी परिसर में मौजूद प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की दवाएं नहीं लिखे जाने की शिकायत । डॉक्टरों पर निजी मेडिकल स्टोर की दवाएं लिखने के आरोप । सीएमओ ने मरीजों के पर्चे देखे और जिम्मेदारों की जमकर क्लास लगाई । जन औषधि केंद्र को दरकिनार करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप । उन्नाव की सीएचसी बिछिया का मामला ।
0
0
Report

मुबारिकपुर की फास्ट फूड दुकान में आग, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

Ramgarh, Dohli, Rajasthan:मुबारिकपुर में फास्ट फूड की दुकान में आग लगाने का आरोप, दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट; एक हिरासत में रामगढ़ (अलवर) रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना अंतर्गत मुबारिकपुर के रायसिख बास स्टैंड पर फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक की दुकान में आग लगाने का मामला सामने आया है। दुकान संचालक राजा पुत्र अशोक निवासी रूपवास ने दो युवकों पर दुकान में आग लगाने और विरोध करने पर परिजनों के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित राजा ने मंगलवार को नौगांवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मुबारिकपुर के रायसिख बास स्टैंड पर बांस की लकड़ियों से बनी उसकी दुकान है। इसमें फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक, नमकीन, बिस्कुट सहित अन्य सामान रखा हुआ था। पीड़ित के अनुसार, सोमवार रात करीब 10:30 बजे वह दुकान बंद कर घरेलू सामान लेने बाजार गया था। इसी दौरान हरविंदर सिंह पुत्र जसवंत सिंह और सोनू पुत्र ओमप्रकाश उर्फ ओमी निवासी कलसावड़ा बास कथित तौर पर उसकी दुकान में आग लगाकर भागने लगे। राजा का आरोप है कि बाजार से लौटते समय उसने दोनों युवकों को दुकान में आग लगाते हुए देख लिया। इसके बाद वह उनका पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंच गया। आरोप है कि वहां दोनों युवकों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, आगजनी की घटना में दुकान में रखा फ्रिज, कोल्ड ड्रिंक, नमकीन, बिस्कुट, पेटीज बनाने की मशीन, बेंच, कुर्सियां, बांस की लकड़ियाँ और अन्य सामान जलकर राख हो गया। इससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ है। नौगांवा थानाधिकारी हरदयाल यादव ने रिपोर्ट के आधार पर पुलिस टीम भेजकर मामले की जांच करवाई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आग लगने के वास्तविक कारणों और आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

केरल कांग्रेस ने की चीफ जस्‍ट‍िस के ख‍िलाफ पोस्‍ट, सुप्रीम कोर्ट में वकीलों ने दायर की याच‍िका

SShyamFollow7m ago
New Delhi, Delhi:

नई द‍िल्‍ली: चीफ जस्टिस  सूर्यकांत के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट को लेकर कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध आपराधिक अवमानना की कार्रवाई शुरू करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। कुछ वकीलों की ओर से दायर इस याचिका में राजनीतिक दलों द्वारा जजों और CJI को निशाना बनाकर सार्वजनिक अभियान चलाने पर रोक लगाने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है।

 

यह याचिका कांग्रेस की केरल इकाई के आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट से 12 अक्टूबर को किए गए एक पोस्ट के बाद दायर की गई है।

 

कांग्रेस की केरल इकाई ने अपने पोस्ट में CJI सूर्यकांत को संबोधित करते हुए लिखा था, “प्रिय सूर्यकांत, अगर कानून-व्यवस्था आपका काम नहीं है, तो अभी इस्तीफा दे दीजिए। हम आपकी जगह किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढ लेंगे, जो इसे संभाल सके।”

 

इसी दिन तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा था।

 

याचिका में कहा गया है कि कांग्रेस की पोस्ट में चीफ जस्टिस  को उनके पद के सम्मानजनक संबोधन के बजाय सीधे नाम से संबोधित किया गया। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि इस तरह की टिप्पणी के जरिए एक मौजूदा चीफ जस्टिस पर दबाव डालने और उन्हें प्रभावित करने का प्रयास किया गया।

 

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि किसी राजनीतिक दल द्वारा CJI से इस्तीफे की मांग करना और उनकी जगह किसी अन्य व्यक्ति को नियुक्त करने की बात कहना संवैधानिक व्यवस्था के विपरीत है।याचिका में संविधान के अनुच्छेद 121 और 124(4) का हवाला देते हुए कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के जज को पद से हटाने के लिए संविधान में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना आवश्यक है।

 

याचिकाकर्ताओं के मुताबिक, किसी जज पर दबाव बनाने या उसे प्रभावित करने के उद्देश्य से सार्वजनिक अभियान चलाना न्यायिक स्वतंत्रता के लिए चिंता का विषय है।

 

इस मामले में केंद्र सरकार, कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, महुआ मोइत्रा और अखिलेश यादव को पक्षकार बनाया गया है।

 

(नई द‍िल्‍ली से Zee News र‍िपोर्टर अरव‍िंद स‍िंह की र‍िपोर्ट)

0
0
Report

गोंदिया के शालीमार होटल मिठाई कारखाने पर FDA की बड़ी कार्रवाई, नकली सामग्री जप्त

Bhandara, Maharashtra:गोंदियातील शालीमार हॉटेलच्या मिठाई कारखान्यावर अन्न व औषध प्रशासनाची मोठी कारवाई.... भेसळयुक्त साठा जप्त गोंदिया येथील कुडवा भागात असलेल्या प्रसिद्ध 'शालीमार हॉटेल'च्या मिठाई निर्माण कारखान्यावर अन्न व औषध प्रशासन (FDA) तसेच जिल्हाधिकारी कार्यालयाच्या संयुक्त पथकाने आज अचानक धाड टाकून मोठी कारवाई केली. या कारवाई दरम्यान मोठ्या प्रमाणावर भेसळयुक्त खाद्यपदार्थ, अस्वच्छ वातावरणात तयार केलेल्या मिठ्या आणि संशयास्पद कच्चा माल जप्त करण्यात आला आहे. सणासुदीच्या किंवा दैनंदिन वापराच्या काळात नागरिकांच्या आरोग्याशी खेळ करणाऱ्या अशा भेसळखोरांवर कडक कारवाई केली जाईल, असा स्पष्ट संदेश प्रशासनाने दिला आहे. जप्त केलेले नमुने प्रयोगशाळेत तपासणीसाठी पाठवण्यात आले असून अहवाल आल्यानंतर संबंधितांवर अन्न सुरक्षा आणि मानके कायद्यानुसार कायदेशीर कारवाई केली जाणार आहे.
0
0
Report
Advertisement

पंचायत चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज, मदन राठौड़ का पलटवार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर पंचायत चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस ने झोंकी ताकत, गहलोत पर मदन राठौड़ का पलटवार पंचायत चुनावों को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जीत का दावा किया है... राठौड़ ने कहा कि निकाय चुनावों में मिली सफलता के बाद बीजेपी पंचायत चुनावों में भी जीत हासिल करेगी... बागियों और टिकट वितरण को लेकर उन्होंने कहा कि सीटें सीमित होती हैं, ऐसे में प्रत्याशियों का चयन करना मुश्किल होता है... बीजेपी ने जनता की पसंद के अनुसार प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है... जिन्हें टिकट नहीं मिला है, उन्हें दूसरे कामों में लगाया जायेगा ... स्थानीय नेताओं के हाथ प्रचार की कमान पंचायत चुनावों में प्रचार की रणनीति पर मदन राठौड़ ने कहा कि स्थानीय नेता ही प्रचार की कमान संभालेंगे... उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में एक साथ चुनाव हो रहे हैं... बीजेपी सरकार के कामकाज के आधार पर जनता से वोट मांग रही है और जनता का आशीर्वाद भी मिल रहा है... डोटासरा पर राठौड़ का पलटवार अधिकारियों की सूची बनाने को लेकर PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर भी मदन राठौड़ ने पलटवार किया... राठौड़ ने कहा कि डोटासरा को पहले अपने परिजनों और पार्टी के नेताओं की सूची बनानी चाहिए... उन्होंने कहा कि डोटासरा सपने देख रहे हैं, लेकिन अधिकारी डरने वाले नहीं हैं... अधिकारी नियमानुसार काम करेंगे और न्याय करेंगे... RSS जिला प्रचारक से मारपीट का मामला RSS के जिला प्रचारक के साथ मारपीट के मामले पर मदन राठौड़ ने कहा कि जो अधिकारी नियमों के मुताबिक काम नहीं करते, उनके खिलाफ कार्रवाई होती है... राठौड़ ने SMS अस्पताल जाकर जिला प्रचारक से मुलाकात भी की... उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने और जांच के बाद कठोर कार्रवाई होगी... भड़ाना हत्याकांड पर कांग्रेस को जवाब पूर्व विधायक भड़ाना हत्याकांड को मदन राठौड़ ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया... कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेताओं के सवालों पर राठौड़ ने कहा कि मामले में तुरंत गिरफ्तारी की गई और आरोपियों को भागने नहीं दिया गया... उन्होंने कहा कि इस मामले में बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां हुई हैं... गहलोत के चौथी बार CM बनने के नारों पर तंज बीकानेर में अशोक गहलोत के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के नारों पर भी मदन राठौड़ ने तंज कसा... गहलोत के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राठौड़ ने कहा कि गहलोत सपने देखते रहें, उन्हें सपने देखने से कौन रोक सकता है... अशोक गहलोत कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहते हैं- मदन राठौड़ मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत की राजनीतिक भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन दिनों उनकी छवि भी कमजोर हुई है... उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत राहुल गांधी से वरिष्ठ हैं, ऐसे में उन्हें अपने नेता को सही बात बतानी चाहिए... राठौड़ ने सवाल किया कि राहुल गांधी जो बयान दे रहे हैं, उन पर अशोक गहलोत उनके साथ क्यों खड़े हैं... उन्होंने कहा कि जनता गहलोत को परख रही है और उनके बयानों पर भी नजर रख रही है... राठौड़ ने कहा कि गहलोत खुद को आगे बढ़ाना चाहते हैं... इस लिय दूसरे नेताओं की छबि खराब कर रहे है ।उन्होंने गहलोत के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि गहलोत ने पहले कहा था कि वह कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहते थे, लेकिन सचिन पायलट ने उन्हें रोक दिया... राठौड़ ने तंज कसते हुए कहा कि पायलट अभी भी उनके पीछे लगे हुए हैं... उन्होंने गहलोत की राजनीति को खतरनाक बताते हुए आरोप लगाया कि वह खुद को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं... कुल मिलाकर राजस्थान में पंचायत चुनावों के बीच बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है... एक ओर बीजेपी सरकार के कामकाज और जीत के दावों के साथ मैदान में है, तो दूसरी ओर चुनावी मुद्दों को लेकर सियासी बयानबाजी भी लगातार तेज होती जा रही है...
0
0
Report

समस्तीपुर में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, लापरवाही पर ग्रामीणों ने सड़क जाम

Samastipur, Bihar:नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है. ग्रामीणों ने बताया कि एसडीआरएफ और स्थानीय प्रखंड प्रशासन की टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिससे शव नदी में 15 घंटे से अधिक समय तक पड़ा रहा. मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की टीम के पहुंचने पर शव बरामद किया गया. प्रशासन की कथित उदासीनता से नाराज ग्रामीणों ने गंगौली चौक के पास सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण गंगौली-विभूतिपुर मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. आक्रोशित ग्रामीण मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. मृतक की पहचान गंगौली वार्ड संख्या‑2 निवासी मंगल महतो के 12 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई. स्थानीय पंचायत के मुखिया मनोज यादव ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे गंगौली पुल के डायवर्सन के पास चंदन कुमार खेलते-खेलते नदी में स्नान करने लगा. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबकर लापता हो गया. घटना की सूचना तत्काल स्थानीय प्रखंड प्रशासन और एसडीआरएफ को दी गई. ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार रात करीब नौ बजे तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा. ग्रामीण अपने स्तर से नदी में बच्चे की तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली. देर रात सिर्फ 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. इससे नाराज ग्रामीणों ने गंगौली चौक के पास सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों का आरोप था कि प्रशासनिक स्तर पर समय पर कार्रवाई नहीं होने के कारण बच्चा शव 15 घंटे से अधिक समय तक नदी में पड़ा रहा. एसडीआरएफ की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया. बताया गया कि शव नदी में कुंभी के नीचे दबा हुआ था. पंचायत के मुखिया मनोज यादव ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक सड़क जाम जारी रहेगा. सड़क जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया.
0
0
Report
Advertisement

बोकारो स्टील प्लांट के विस्थापितों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, 6 अस्पताल में भर्ती

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे 6 विस्थापित अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे विस्थापित। विस्थापित अप्रेंटिस संघ के बैनर तले आंदोलन। चार दिनों से सभी भूख हड़ताल पर हैं। कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह भी समर्थन दे रही हैं। बताते चले कि बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित लगातार आंदोलन कर रहे हैं, जहां पिछले चार दिनों से अप्रेंटिस संघ के बैनर तले कई विस्थापित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं और कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह इनके समर्थन में आंदोलनरत हैं। बताते चले कि बोकारो स्टील प्लांट के द्वारा करीब 1500 विस्थापितों को अप्रेंटिस किया गया था, कुछ को नियोजन भी दिया गया है और बाकी विस्थापित नियोजन की मांग कर रहे हैं। ऐसे में समय-समय पर आंदोलन होते रहते हैं। इसी आंदोलन में एक विस्थापित युवा प्रेम महतो की जान पिछले साल अप्रैल 2025 में चली गई थी। वहीं बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन और विस्थापितों के साथ-साथ जिला प्रशासन की त्रिपक्षीय वार्ता हुई थी, लेकिन वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकलने के कारण विस्थापित एक बार फिर अनशन में बैठे हैं। विस्थापितों की माने तो त्रिपक्षीय वार्ता के नाम पर केवल बरगलाया जाता है; इस प्रकार विस्थापित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जहां आज 6 अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों का कहना है कि सभी की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top