261121
Sitapur - सड़क पर दिखा बाघ, ग्रामीणों में फैली दहशत
Hargaon, Uttar Pradesh:हरगांव थाना इलाक के अलहिदापुर गांव के करीब शनिवार देर रात सड़क पर बाघ देखा गया, कार सवार ने सड़क पर निकल रहे बाघ का वीडियो बनाकर ग्रामीणों को बाघ होने की सूचना दी. सूचना पर वन विभाग की टीम जांच पड़ताल करने पहुंची, लेकिन बाघ का पता नहीं चल सका, वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना में जनता के प्रेम से उत्साहित, विकास और जनसेवा के संकल्प को मिला समर्थन
Noida, Uttar Pradesh:पटना में बिहार के अपने परिवारजनों का स्नेह और आशीर्वाद पाकर अभिभूत हूं! इस स्वागत के लिए आप सभी का हृदय से आभार। आपके अभूतपूर्व उत्साह से साफ है कि विकास और जनसेवा के हमारे संकल्प को जनता-जनार्दन का भरपूर समर्थन मिल रहा है।0
0
Report
श्योपुर में 2.5 क्विंटल मिलावटी मावा पकड़ा गया, खपाने की साज़िश सामने
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर में मिलावटी मावा का बड़ा खेल उजागर! देहात थाना पुलिस ने दबिश देकर करीब 2.5 क्विंटल नकली और मिलावटी मावा पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह मावा शहर में खपाने के लिए लाया जा रहा था। लगातार जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का कारोबार सामने आ रहा है, जिससे लोगों की सेहत पर खतरा बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मावा जब्त कर जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
बिहार कैबिनेट विस्तार के बाद अशोक चौधरी ने फिर से शपथ ली
Patna, Bihar:बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम रहा, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार संपन्न हो गया वही बिहार सरकार के मंत्री के रूप में फिर से अशोक चौधरी ने शपथ लिया और अशोक चौधरी ने कहा हम लोगों का जो समृद्धसाली बिहार का सपना नीतीश जीने देखा है उसको पूरा करने में लगे हैं0
0
Report
Advertisement
सीमांचल की आयरन लेडी लीसी सिंह ने आठवीं बार मंत्री पद की शपथ ली
Purnia, Bihar:लेसी सिंह ने एक बार फिर बिहार की राजनीति में अपना मजबूत कद साबित कर दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नई कैबिनेट में उन्होंने आठवीं बार मंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा और जदयू के कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में लेसी सिंह ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही वे बिहार की पहली ऐसी महिला नेता बन गई हैं, जिन्होंने आठवीं बार मंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। सीमांचल और कोसी की राजनीति में “आयरन लेडी” के नाम से पहचान रखने वाली लेसी सिंह का सियासी सफर संघर्ष, दबदबा और लगातार जीत की कहानी रहा है। पूर्णिया जिले के धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से आने वाली लेसी सिंह पिछले दो दशक से अधिक समय से इस सीट पर मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। साल 2000 में उन्होंने पहली बार समता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। फरवरी 2005, 2010, 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत हासिल की। केवल अक्टूबर 2005 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजद उम्मीदवार संतोष कुशवाहा को 55 हजार से अधिक वोटों से हराकर अपनी राजनीतिक ताकत का फिर प्रदर्शन किया। लेसी सिंह का राजनीतिक सफर आसान नहीं रहा। उनके पति और समता पार्टी के नेता मधुसूदन सिंह उर्फ बूटन सिंह की 19 अप्रैल 2000 को पूर्णिया कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त माना जा रहा था कि लेसी सिंह की राजनीति यहीं खत्म हो जाएगी, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और सीमांचल की राजनीति में अपनी अलग पहचान बना ली। धीरे-धीरे वे जदयू की सबसे प्रभावशाली महिला नेताओं में शामिल हो गईं। उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता है। भाजपा नेताओं के साथ भी उनके अच्छे संबंध बताए जाते हैं। लेसी सिंह उद्योग, समाज कल्याण, आपदा प्रबंधन और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। वे लंबे समय तक जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष भी रहीं और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभाई। सीमांचल में उनकी पकड़ सिर्फ राजपूट वोटरों तक सीमित नहीं मानी जाती, बल्कि मुस्लिम, पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित और महादलित समाज में भी उनकी मजबूत पैठ बताई जाती है। 2025 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक लेसी सिंह की कुल चल-अचल संपत्ति करीब 2.26 करोड़ रुपये है। उनके पास फार्च्यूनर, बोलेरो और महिंद्रा रेक्सटन जैसी गाड़ियां हैं, साथ ही दो ट्रक और लाइसेंसी हथियार भी हैं। उन पर करीब 44 लाख रुपये का लोन भी है। 2024 में सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। सीमांचल की राजनीति में आज लेसी सिंह सिर्फ एक मंत्री नहीं, बल्कि जदयू की सबसे ताकतवर महिला चेहरों में गिनी जाती हैं। Byte राजेश रंजन जिला उपाध्यक्ष जदयू0
0
Report
नरौरा नगर पंचायत अध्यक्ष के ससुर पर सभासद व भाजपा नेत्री ने लगाया धमकाने का आरोप
Narora, Uttar Pradesh:नरौरा नगर पंचायत अध्यक्ष के ससुर पर सभासद व भाजपा नेत्री ने लगाया धमकाने का आरोप नरौरा। मनोनीत सभासद भाजपा नेत्री ने क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल सिंह की मौजूदगी में नगर पंचायत अध्यक्ष के ससुर किताब सिंह यादव पर अभद्र व्यवहार करने एवं धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दिनांक 19 मार्च 2026 को नगर पंचायत नरौरा में सभासद मनोनीत हुई नगर निवासी भाजपा नेत्री कोमल सिंघल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सभासद मनोनीत होने के काफी समय बाद भी शपथ नहीं दिलाने की शिकायत बुलंदशहर सांसद डॉ भोला सिंह से करने पर दिनांक 05 मई 2026 को शपथ ग्रहण के पश्चात सांसद से शिकायत किए जाने से नाराज हुए नगर पंचायत अध्यक्ष के ससुर किताब सिंह यादव ने क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल सिंह की मौजूदगी में मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया और मुझे धमकाया। जिससे मेरी तबीयत खराब हो गई और मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया। किताब सिंह यादव दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है। जिससे मुझे एवं मेरे परिवार को किताब सिंह यादव से जानमाल का खतरा है। किताब सिंह यादव ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार व राजनीति से प्रेरित हैं।मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।0
0
Report
कटनी की तलैया: भू-माफिया रोकने के लिए न्यायालय ने यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया
Katni, Madhya Pradesh:कटनी कटनी की ऐतिहासिक विरासत लल्लू भैया की तलैया का अस्तित्व मिटने की कगार पर पहुंच गया है। एक समय था, जब लल्लू भैया की तलैया में पानी लबालब भरा रहता था और यहां आसपास रहने वाले लोगों का निस्तार होता था। रक्षाबंधन के मौके पर ऐतिहासिक कजलियां मेले का भी आयोजन होता था। भू-माफिया की नजर तलैया की बेशकीमती जमीन पर पड़ गई है। भू-माफिया को न तो उच्च न्यायालय के निर्देशों की परवाह है और न ही शासन के नियमों का कोई डर है जबकि इन तलाब में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा एक जनहित याचिका में लल्लू भैया की तलैया में किसी प्रकार के निर्माण और विकास कार्य पर रोक लगाते हुए यथास्थिति बनाए रखने का निर्णय पारित किया गया है यह तलैया आम जनता के लिए निस्तार के लिए है। यह मामला अभी भी माननीय उच्च न्यायालय में लंबित है0
0
Report
Advertisement
दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन गैंग बस्ट-2 में 481 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस ने राजधानी में गैंगस्टरों और संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन गैंग बस्ट-2” चलाया. पिछले 48 घंटों तक चले इस विशेष अभियान में दिल्ली पुलिस के सभी जिलों की टीमों के साथ स्पेशल सेल भी शामिल रही। पूरे ऑपरेशन के लिए करीब 1000 पुलिस टीमें बनाई गई थीं। पुलिस के मुताबिक, अभियान शुरू होने से पहले 483 एडवांस टारगेट चिन्हित किए गए थे। इनमें शूटर्स, हथियार सप्लायर और गैंग से जुड़े अपराधी शामिल थे। पुलिस ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में कुल 1014 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में 481 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और नकदी भी बरामद की। आरोपियों के पास से 130 पिस्तौल, 214 जिंदा कारतूस और करीब 90 लाख रुपये कैश बरामद हुआ। इसके अलावा 24 गाड़ियों को जब्त किया गया। दिल्ली पुलिस ने नशे और अवैध शराब के नेटवर्क पर भी बड़ी चोट की है। अभियान के दौरान करीब 90 किलो ड्रग्स और 700 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गई। कई मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए करीब 30 अपराधी देश के बड़े गैंगस्टरों से जुड़े हुए थे। इनमें काला जठेड़ी, जितेंद्र गोगी, नीरज बवाना, हाशिम बाबा, नासिर गैंग, इरफान छेनू और कपिल सांगवान जैसे गैंग शामिल हैं। ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े 9 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, इनमें से 5 आरोपियों को कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की जिम्मेदारी दी गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में 2 अमरोहा, 1 टीकमगढ़ और 1 राजौरी का रहने वाला है। जांच में सामने आया है कि इनका टारगेट सिक्योरिटी पर्सनल पर हमला करना था। ये सभी सोशल मीडिया के जरिए शहजाद भट्टी के संपर्क में आए थे।0
0
Report
जयपुर में भाजपा का विजय उत्सव: धुरंधर मूवी दिखाकर रैली और आतिशबाजी से जोश
Jaipur, Rajasthan:बीजेपी जयपूर शहर का ये कैसा विजय उत्सव, कार्यकर्ताओ को दिखाई धुरंधर फिल्म, रैली और आतिशबाजी की जयपुर vishnu तीन राज्यों में बीजेपी की विजय के उपलक्ष्य में जयपुर शहर बीजेपी की ओर से गुरुवार ईपी के मिराज हॉल में में विजय उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मूवी स्क्रीनिंग का आनंद लिया तथा इसके बाद रैली निकाली और आतिशबाजी से विजय उत्सव मनाया। जयपुर शहर भाजपा के जिला अध्यक्ष अमित गोयल की ओर से जयपुर शहर के कार्यकर्ताओं के लिए धुरंधर मूवी की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मूवी का आनंद लिया और हॉल में कई बार भारत माता की जय के नारे लगाए। गोयल ने कहा कि कार्यकर्ताओं में परिवार भाव बढ़ाने एवं उनका उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा की पश्चिम बंगाल की जीत में प्रमुख भूमिका का निभाने वाले वरिष्ठ बीजेपी नेताओं कैलाश चौधरी, अशोक परमानी, अशोक सैनी, रवि नैयर, सोमकांत शर्मा का भी दुपट्टा ओढाकर एवं पुष्प भाषा का सम्मान किया गया। इस दौरान पारंपरिक झालमुड़ी का विशेष आयोजन भी किया गया, जिसका सभी कार्यकर्ताओं ने आनंद लिया। फिल्म के बाद भी बाहर आते हुए “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के जयघोषों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-भोत हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां एवं पार्टी के झंडे लिए हुए कड़ी धूप में रैली निकालकर विजय का उत्स मनाया। सभी ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा के टिकट पर 5 प्रवासी राजस्थानी विधायक बनने पर भी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर हवामहल विधायक बालमुकुंदचार्य, जयपुर हेरिटेज की पूर्व महापौर कुसुम यादव, जयपुर जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, जयपुर के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
ग्रीन टैक्स के विरोध में AIMTC का देशव्यापी चक्का जाम, दिल्ली-NCR ट्रक ठप
Panipat, Haryana:ग्रीन टैक्स के विरोध में ट्रांसपोर्टरों का आंदोलन तेज 21, 22 और 23 को दिल्ली-एनसीआर में नहीं चलेंगे ट्रक, AIMTC ने दी राष्ट्रव्यापी चक्का जाम की चेतावनी पानीपत एनजीटी टैक्स और ग्रीन टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) ने दिल्ली सरकार और सीएक्यूएम (CAQM) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ट्रांसपोर्टरों ने 21, 22 और 23 तारीख को दिल्ली और एनसीआर में सांकेतिक हड़ताल करने का ऐलान किया है। संगठन का दावा है कि इन तीन दिनों में मालवाहक वाहन दिल्ली में प्रवेश नहीं करेंगे。 AIMTC के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश सभरवाल ने कहा कि सरकार और सीएक्यूएम ने ट्रांसपोर्ट कारोबार के साथ “धोखा” किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले यह कहा गया था कि केवल वे वाहन, जो दिल्ली से होकर गुजरते हैं और राजधानी में लोडिंग-अनलोडिंग नहीं करते, उन्हीं पर यह शुल्क लगाया जाएगा ताकि ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे का उपयोग बढ़े। लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट में दायर अर्जी के जरिए सभी वाहनों पर यह टैक्स लागू कर दिया गया。 उन्होंने कहा कि प्रदूषण के नाम पर अब तक ट्रांसपोर्टरों से करीब 1491 करोड़ रुपये वसूले जा चुके हैं, लेकिन सड़क, पार्किंग, ड्राइवर सुविधाओं और ट्रांसपोर्ट वेलफेयर पर एक रुपया भी खर्च नहीं किया गया। सभरवाल ने सवाल उठाया कि जब यूरो-6 गाड़ियों को प्रदूषण मुक्त बताकर 10 से 12 लाख रुपये महंगा बेचा गया, तो उन पर भी प्रदूषण टैक्स क्यों लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से ट्रांसपोर्ट कारोबार डूबने की कगार पर पहुंच गया है। कोर्ट, पीएम हाउस, गृह मंत्रालय, हरियाणा सरकार और परिवहन मंत्रालय तक गुहार लगाने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में अब सड़कों पर उतरना मजबूरी बन गया है。 सभरवाल ने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो देशव्यापी चक्का जाम किया जाएगा। इसके लिए उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम जोन में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है。 वहीं AIMTC हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर मलिक ने कहा कि पानीपत से रोजाना करीब 100 गाड़ियां जरूरी सामान लेकर दिल्ली जाती हैं, लेकिन 21, 22 और 23 तारीख को एक भी गाड़ी नहीं भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले दूध, खाद्य सामग्री और जरूरी वस्तुओं पर टैक्स नहीं था, लेकिन अब फल, दवाइयों और अन्य आवश्यक सामान ढोने वाली गाड़ियों पर भी 5-5 हजार रुपये तक का टैक्स लगाया जा रहा है。 ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि इस हड़ताल में थ्री-व्हीलर से लेकर 22-चक्का ट्रकों तक सभी वाहन शामिल होंगे। हड़ताल के दौरान खाने-पीने का सामान, प्लास्टिक, रबर, केमिकल और घरेलू उत्पादों की सप्लाई प्रभावित हो सकती है。 ट्रांसपोर्ट संगठनों ने साफ किया है कि यह केवल तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल है, लेकिन यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन को देशव्यापी स्तर पर और तेज किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
देसी इंजन ऑयल से चलने वाला चूल्हा LPG से 75% सस्ता, कारोबार में क्रांति
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल। बैतूल जैसे आदिवासी बाहुल्य जिले में गांव के एक देसी इंजीनियर ने गैस नहीं मिलने और बढ़े हुए गैस के दाम से परेशान होकर एक ऐसा चूल्हा बना डाला जो जले हुए इंजन ऑयल से चलता है और गैस की अपेक्षा इस चूल्हे पर आने वाले खर्च को सुनकर आप भी दंड रह जाएंगे। महज 50 रुपए खर्च कर तेज आंच पर इस दूल्हे को 1 घंटे से अधिक समय तक चलाया जा सकता है। वही गैस की बात करें तो 1 घंटे में लगभग 200 रुपए का खर्च एलपीजी में आता है यानी LPG से 70% बचत आप इस चूल्हे से कर सकते हैं। खास बात वेस्ट हो चुका ऑयल आसानी से आपको बाजार में कम दरों पर मिल जाएगा। बैतूल जिला मुख्यालय से लगे धनोरा गांव में रहने वाले छोटी सी होटल संचालित करने वाले टीकाराम गंगारे ने एलपीजी गैस की कीमत और बढ़ते दामों से परेशान होकर दुकान बंद करने की सोच ली थी,लेकिन इसी बीच उसने विकल्प तलाश किया और देसी जुगाड़ से जले हुए इंजन ऑयल से चलने वाला चूल्हा बना डाला और जब इसका ट्रायल लिया गया तो यह गैस और डीजल भट्ठियों से अच्छा चूल्हा साबित हुआ,साथ ही डीजल और गैस भट्ठियों से इसका खर्च भी 75% तक काम आया। अब हालात यह है कि पैसे से वेल्डिंग वर्क करने वाले टीकाराम गंगारे ने अभी तक एक दर्जन से अधिक इस देसी चूल्हे का निर्माण कर लोगों को भेज दिया और बड़ी संख्या में इसकी डिमांड भी आ रही है वही शादियों और अन्य कार्यक्रमों में इस चूल्हे को किराए पर लोग ले जा रहे हैं। चूल्हे में एक पाइप के माध्यम से जला हुआ मोबिल ऑयल बर्नर तक पहुंचता है,जबकि दूसरा पाइप एयर प्रेशर के लिए उपयोग किया जाता है। यह चूल्हा टर्बो तकनीक का उपयोग करता है,जिससे कम तेल में अधिक गर्मी और तेज लौ उत्पन्न होती है। यह एलपीजी की तुलना में बहुत सस्ता है,खासकर व्यावसायिक उपयोग के लिए है। यह सिस्टम पुराने समय के मिट्टी के तेल यानी केरोसिन वाले स्टोव की तरह काम करता है,जिसमें तेल को छानने के बाद दबाव के साथ स्प्रे किया जाता है। इस इलाके के जनपद सदस्य अल्केश वाघमारे ने बताया कि हमने जैसे ही इस चूल्हे के बारे में सुना तो अचंबा जरूर हुआ और उसे देखने पहुंचे और इसे जलता हुआ देखा तो हम भी दंग रह गए मौजूदा समय में गैस सिलेंडर मिल नहीं रहे हैं और कई छोटे-बड़े ढाबा होटल और गुमटी वाले लोगों का रोजगार छीन रहा है। ऐसे में टीकाराम गंगारे द्वारा बनाया गया चूल्हा बेहद की किफायती और कम खर्च पर संचालित किया जा सकता है। जिससे छोटे व्यवसायियो को बड़ा फायदा इससे होगा। वही रेस्टोरेंट व्यापार से जुड़े कुशकुंज अरोड़ा ने बताया कि गैस के दामों से व्यवसाय वैसे ही प्रभावित हुआ है बावजूद इसके गैस मिल नहीं रही है और बड़े हुए दामों से व्यवसाय पर भारी असर पड़ा है ऐसे में गंगा जी द्वारा बनाया गया जले हुए तेल से चलने वाला है चूल्हा बेहद फायदेमंद होगा और उनके जैसे व्यवसाययों को इससे बड़ा लाभ मिलेगा वह भी इस चूल्हे का ऑर्डर देने वाले हैं। यह चूल्हा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है और होटल ढाबा सहित व्यवसाय दुकानदारों को बेहद पसंद आ रहा है।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में हनीट्रैप गैंग के 3 गिरफ्तार, प्रेम जाल से अपहरण-लूट का मामला
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग हनीट्रैप गैंग के 3 सदस्य किये गए गिरफ्तार युवक को प्रेम जाल मे फंसा कर की थी अपहरण लूट मारपीट पुलिस ने अपहरण, लूट में वांछित 3 अभियुक्त किये अरेस्ट, पुलिस ने शाहरुख, समरेश व अरमान को किया अरेस्ट, पुलिस पहले महिला सहित 4 आरोपी भेज चुकी है जेल, कार बाइक, पैनकार्ड ATM कार्ड 3 हजार की नगदी बरामद, तलाशी के दौरान पिस्टल कारतूस व 2 चाकू किये बरामद, एसपी देहात अक्षय महादिक ने प्रेसवार्ता कर किया खुलासा, मुजफ्फरनगर की रामराज पुलिस ने किया खुलासा।0
0
Report
कल्याण सिंह हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा तेज, चौथा आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Harirampur, Uttar Pradesh:बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र में चर्चित कल्याण सिंह हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद वांछित आरोपी सतेंद्र पुत्र चरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर मकरंदपुर रेलवे फाटक के पास से दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि 18 अप्रैल 2026 को भीकमपुर गांव निवासी धर्मपाल ने थाना भमोरा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसका भाई कल्याण सिंह उर्फ कल्लू खेत पर गया था, तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। घटना के दौरान धर्मपाल पर भी फायर किया गया था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि पुरानी रंजिश और विवाद के चलते हत्या की योजना बनाई गई थी। घटना वाले दिन आरोपी खेतों के पास झाड़ियों में छिपकर बैठे थे और मौका मिलते ही कल्याण सिंह पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि कल्याण सिंह हत्या मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बुधवार को चौथे आरोपी सतेंद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि अब इस मामले में तीन आरोपी अभी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार, उप निरीक्षक मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल अजयपाल और कांस्टेबल जसवीर भाटी शामिल रहे।0
0
Report
Advertisement
सुशासन तिहार पर सियासत गरम, विपक्ष ने आवेदनों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया
Jagdalpur, Chhattisgarh:प्रदेश भर में 1 मई से लेकर 10 जून तक सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पंहुचाने का दावा कर रही है वहीं राज्य सरकार के सुशासन तिहार को लेकर अब सियासत भी गर्माने लगी है, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी एवं कांग्रेस के पार्षदों ने गुरूवार को राजीव भवन में पत्रवार्ता को संबोधित कर भाजपा पर निशाना साधा, राजेश चौधरी ने आरोप लगाया है कि पिछले साल राज्य सरकार ने सुशासन तिहार मनाया था लेकिन अब तक राज्य सरकार और नगर निगम स्तर पर लोगों के आवेदनों पर कारवाई नहीं की गई है, राजेश चौधरी ने कहा पिछले साल बड़ी संख्या में महिलाओं ने महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन दिया था लेकिन उनके आवेदन को स्वीकार नहीं किया गया उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा भाजपा जनता के पैसे और प्रशासनिक संसाधनों का दुरुपयोग कर सुशासन तिहार मानने पर उतारू है, राजेश चौधरी ने कहा सरकार पिछले साल सुशासन तिहार के दौरान आए आवेदन और निराकरण को पहले सार्वजनिक करे। बाइट राजेश चौधरी नेता प्रतिपक्ष नगर निगम0
0
Report
करौली में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश से गर्मी कम
Karauli, Rajasthan:जिले में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ कई स्थानों पर हुई हल्की बारिश। जिले में गुरुवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज गर्मी के बीच आसमान में घने काले बादल छा गए और कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज हुई। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी मेघगर्जना, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार दोपहर तक जिले में तेज धूप और उमस से लोग परेशान रहे, लेकिन अचानक मौसम बदलने के साथ ही तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद करौली जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश शुरू हो गई। कई जगहों पर छोटे आकार के ओले गिरने की भी सूचना मिली। तेज हवा के कारण कई इलाकों में धूलभरी आंधी का असर देखने को मिला। अचानक बदले मौसम के चलते बाजारों और सड़कों पर लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा। हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और क्षेत्रवासियों ने राहत महसूस की।0
0
Report
सिकंद्राराऊ पुलिस की बड़ी कामयाबी 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद हुई अपहृत नाबालिग
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंद्राराऊ क्षेत्र से 5 मई को अपहृत हुई नाबालिग लड़की के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में काम कर रही टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है।05.05.2026 को परिजनों द्वारा एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में तहरीर दी गई थी, जिस पर पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कई टीमें गठित की गई थीं। पुलिस के निरंतर बढ़ते दबाव और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मात्र 48 घंटे के भीतर पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान सुनिश्चित कर ली गई है, पुलिस का कहना है हमारी टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बेटी के सकुशल घर लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है। क्षेत्र की जनता ने भी पुलिस की इस त्वरित कार्यप्रणाली की सराहना की है, जहाँ महज 2 दिनों के भीतर एक गंभीर मामले का सफल निस्तारण किया गया l क्षेत्राधिकारी हिमांशु माथुर ने बताया किशोरी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद हाथरस न्यायालय में पेश किया जाएगा उसके बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगीl0
0
Report
Advertisement
