icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261403
Mohammad AsimMohammad AsimFollow3 Feb 2025, 09:52 am

Sitapur - आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन का बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया तीसरा स्थापना दिवस

Sandana, Uttar Pradesh:

जनपद सीतापुर के विकास खण्ड खैराबाद के अंतर्गत ग्राम विशुननगर चौराहे पर स्थित आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन कार्यालय पर बड़े हर्षोल्लास से तीसरा स्थापना दिवस मनाया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खैराबाद थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह रहे. मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया. अनिल सिंह ने कहा कि आप लोग दिव्यांग हैं. आप लोग हिम्मत न हारे और संगठित होकर समाज की मुख्य धारा से जुड़े और आप लोग नशा से बचें. पुलिस हमेशा सहयोग के लिए तात्पर्य है,राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग निर्धन,महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना व सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना l 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आदि कैलाश क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी, तापमान गिरा

Pithoragarh, Uttarakhand:आदि कैलाश क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी पिथौरागढ़ के धारचूला की व्यास घाटी में मौसम ने करवट ली है। आदि कैलाश क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, निचले इलाकों में बारिश के चलते ठंड बढ़ गई है। अचानक बदले मौसम से सीमांत क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ने लगी है। धारचूला की व्यास घाटी , दारमा घाटी के साथ ही मुनस्यारी के पंचाचुली हसलिंग के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी ने दस्तक दे दी है। आदि कैलाश क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर में ढकने लगा है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बदले मौसम का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी जारी है, वहीं धारचूला समेत निचले इलाकों में बारिश हो रही है। बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आई है और सीमांत क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। मौसम के इस बदलाव से आदि कैलाश क्षेत्र में सर्दी का असर और तेज हो गया है।
0
0
Report

गोरखपुर के सभी स्कूल 26 सितम्बर को भारी बारिश के कारण बंद

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में भारी बारिश के कारण जिला प्रशासन ने 26 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश जिले के सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा जिसमें राजकीय, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्तपोषित, संस्कृत बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई आदि शामिल हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संचालित विद्यालय भी आदेश के दायरे में रहेंगे। अधिकारियों ने कहा कि 26 सितंबर को किसी भी प्रकार का शिक्षण कार्य संचालित नहीं होगा और इसका अनुपालन अनिवार्य है। निगरानी की जाएगी और उल्लंघन होने पर जिम्मेदारी संस्था के प्रबंधक या प्राचार्य की होगी।
0
0
Report

बांदा-चित्रकूट रोड पर कोडीन सिरप की तस्करी में जीजा समेत 2 गिरफ्तार

Banda, Uttar Pradesh:सेंटर - बांदा Info - प्रतिबंधित नशीली दवाओं की रैपर बदलकर कूट रचित दस्तावेज तैयार कर कोडीन सिरप की तस्करी करने वाले वांछित अन्य मुख्य अभियुक्त के जीजा को STF और बांदा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है । उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार में संलिप्त तस्करों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के क्रम में,अभियान “ऑपरेशन ईगल” के तहत एसटीएफ और थाना बिसंडा पुलिस टीम द्वारा प्रतिबंधित व नशीली दवाओं(कोडीन सिरप) की तस्करी करने वाले एक अन्य वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 03.09.2026 को यूपी एसटीएफ व थाना बिसंडा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा करीब 60 लाख 45 हजार कीमत की 250 पेटियों में तीस हजार कोडीन सिरप की शीशी बरामद कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए परिवहन में प्रयुक्त 02 वाहनों को सीज किया था तथा तस्करी गिरोह का मुख्य अभियुक्त प्रियांशु उर्फ किशन फरार/वांछित था जिसे दिनांक 07.09.2026 को थाना बिसंडा पुलिस द्वारा जनपद आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया है । इसी क्रम में आज दिनांक 25.09.2026 को थाना बिसंडा पुलिस द्वारा एक अन्य वांछित अभियुक्त ( मुख्य अभियुक्त का जीजा) को मुखबिर की सूचना पर बांदा-चित्रकूट रोड़ पर बदौसा स्टोशन रोड़ तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया । बता दें कि गिरफ्ताप्राप्त अभियुक्त हमीरपुर में एक मेडिकल एजेंसी का संचालन करता था तथा उसी के माध्यम से कोडिन युक्त सिरप मंगाया गया था और उसे कूट रचित तरीके से फर्जी दस्तावेज बनाकर अतर्रा, बांदा, चित्रकूट व म0प्र0 राज्य के समीपवर्ती जिलो में मेडिकल स्टोर के बजाय नशे के कारोबार में तस्करी के लिये कोडीन सिरप के रैपर को परिवर्तित कर महंगे दामो में सप्लाई व बिक्री किया जाता था ।
0
0
Report
Advertisement

चंबा में मंत्री नेगी के खिलाफ प्रदर्शन, गो बैक के नारे गूंजे

Chamba, Himachal Pradesh:चंबा में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के खिलाफ नारेबाजी एडवोकेट जय सिंह की आगुवाई में लोगों ने किया प्रदर्शन वीओ चंबा। शुक्रवार को जिला मुख्यालय चंबा में वरिष्ठ अधिवक्ता जय सिंह की आगुवाई में लोगों ने जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जब मंत्री का काफिला पहुंचा तो उनके खिलाफ गो बैक के भी नारे लगाए गए। जय सिंह ने कहा कि चंबा में कांग्रेस के मंत्री सिर्फ सैर सपाटे के लिए ही आते हैं। क्योंकि आज तक जो भी घोषणा की है‌। उस पर अमल नही हुआ है। जय सिंह ने कहा कि वह मंत्री साहब से पूछना चाहते हैं कि आप बताएं आपने चम्बा में जो घोषणाएं आपदा के दौरान की थी उनमें से कितनी पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज चंबा में पिछले दिनों लापरवाही से मरीजों की मौतें हुई और उनकी जांच को मुख्यमंत्री के आदेश पर जांच कमेटी बैठाई गई थी। उस जांच रिपोर्ट में क्या हुआ कोई पता नहीं है। पूछने पर यही कहा जा रहा है कि रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है जबकि उस जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करना चाहिए। जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होने से साफ पता चलता है कि सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। बहरहाल, मरीजों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों की जांच को गठित रिपोर्ट को सार्वजनिक करके दोषियों को सजा देने को ही वो आवाज बुलंद कर रहे है‌ं। उन्होंने कहा कि वह इसीलिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं ताकि लापरवाही से किसी अन्य मरीज की मौत न हो।
0
0
Report

गोंडा मेडिकल कॉलेज में नया प्रशासनिक नेतृत्व: संतोष कुमार वर्मा बने कार्यवाहक प्राचार्य

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय गोंडा के प्रशासनिक नेतृत्व में शासन स्तर पर एक बड़ा बदलाव किया गया है। गोंडा मेडिकल कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ बीना सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के आचार्य डॉ. संतोष कुमार वर्मा को अब गोंडा मेडिकल कॉलेज का नया कार्यवाहक प्राचार्य नियुक्त किया गया है। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा उत्तर प्रदेश व स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोसाइटी गोंडा के उपाध्यक्ष वी. हेकाली. झिमोमी द्वारा एक पत्र गोंडा डीएम,कमिश्नर, गोंडा मेडिकल कॉलेज,डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को भेजा गया है। गोंडा मेडिकल कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉक्टर बीना सिंह के खिलाफ काफी शिकायत मिल रही थी बीते दिनों गोंडा मेडिकल कॉलेज के बच्चों ने कॉलेज के गेट पर ही धरना दिया था। ​आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस नए प्रशासनिक दायित्व के निर्वहन के लिए डॉ. संतोष कुमार वर्मा को किसी भी प्रकार का अतिरिक्त वेतन अथवा भत्ता देय नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व गोंडा मेडिकल कॉलेज में नियमित प्राचार्य के रूप में तैनात रहे डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया था। इसके दृष्टिगत शासन द्वारा 31 जनवरी 2026 को जारी कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से बायोकेमिस्ट्री विभाग की आचार्य डॉ. बीना सिंह को अग्रिम आदेशों तक कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया था। अब शासन ने इस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए कमान डॉ. संतोष कुमार वर्मा के हाथों में सौंप दी है।​ नए प्राचार्य की तैनाती से संस्थान के शिक्षण और चिकित्सा प्रबंधन में और गति आने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में प्रतिबंधित थाई मांगुर के अवैध पालन पर बड़ी कार्रवाई

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली के अवैध पालन पर बड़ी कार्रवाई हुई है। कैंपियरगंज क्षेत्र के खजुरगांवा में संयुक्त टीम की जांच के दौरान 15 क्विंटल से ज्यादा प्रतिबंधित थाई मांगुर मछलियां मिलीं। आरोप है कि इन मछलियों को सड़े-गले अंडे और मुर्गों के खराब मांस से तैयार किया जा रहा था। मत्स्य विभाग ने मछलियों को निकलवाकर गड्ढों में दबाकर नष्ट कराया है। वहीं तीन मछली पालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। शिकायत के बाद मत्स्य, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर जांच की। पोखरों में 15 क्विंटल से ज्यादा मछलियां मिलीं। जांच में दावा है कि मछलियों को बाजार में उपलब्ध खराब अंडे और मांस से खिलाया जा रहा था, जिससे आस-पास गंदगी और प्रदूषण पनप रहा था। कार्रवाई के दौरान पोखरों से मछलियां निकाली गईं और गड्ढों में दबाकर नष्ट कर दी गईं। जांच में तीन पालकों के नाम सामने आए हैं: शनिचरहिया निवासी सूरज सिंह (फरेंदा), कैंपियरगंज के शफीउलहक (पंहमा) और आकाश सिंह (पंडितपुर)। मत्स्य विभाग के अनुसार तीनों के खिलाफ प्रतिबंधित थाई मांगुर के पालन और NGT के आदेशों के उल्लंघन के आरोपों की कार्रवाई की जा रही है। मामले में मत्स्य विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कैंपियरगंज पुलिस को तहरीर दी है। तीनों पालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपनिदेशक मत्स्य के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई जारी है। इस मामले में BNS की धारा 272 के अंतर्गत भी कार्रवाई का उल्लेख है।
0
0
Report

भारी बारिश से प्रदेशभर के स्कूल बंद, मुख्यमंत्री साय ने लिया बड़ा फैसला

Begun, Rajasthan:रायपुर बिग ब्रेकिंग भारी बारिश के चलते कल प्रदेशभर के स्कूलों में अवकाश मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया बड़ा फैसला 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूल रहेंगे बंद शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में रहेगा अवकाश बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश जलभराव, नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर और आवागमन की स्थिति को देखते हुए फैसला सीएम ने अभिभावकों से बच्चों को घर पर रखने की अपील की अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील सभी जिला कलेक्टरों को आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश.
0
0
Report
Advertisement

गणेश विसर्जन के दौरान नहर डूबने से 3 युवक, शव एक बरामद, तलाश जारी

Jhajjar, Haryana:गणेश विसर्जन के दौरान नहर में डूबे 3 युवक। एक का शव बरामद, 2 की तलाश जारी। रोहद गांव के पास से गुजर रही एनसीआर नहर में गणेश विसर्जन के दौरान हुआ हादसा। मूर्ति विसर्जन के लिए नहर में उतरा 24 वर्षीय अजय डूबा। अजय को बचाने के लिए शिवकांत और नीतेश भी नहर में कूदे। तीनों युवक नहर में डूबे, अजय का शव कड़ी मशक्कत के बाद बरामद। बाकी की तलाश जारी। तीनों युवक रोहद स्थित टेक फूड प्रोडक्ट कंपनी में करते थे काम। हादसे की सूचना मिलते ही थाना आसौदा प्रभारी मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ टीम को दी गई सूचना, आसपास के लोग भी तलाश में जुटे。
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

चंदौली NH-19 पर 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक पुल हटाने के बाद आगे बढ़ा

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली - हाईवे पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक, 180 टन वजनी विशाल वेसल लेकर गुजर रहा ट्रांसपोर्टर - बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा पहुंचा था विशाल वेसल, झारखंड-बिहार होते हुए चंदौली पहुंचा - चंदौली से वाराणसी होते हुए NH-19 के रास्ते बलरामपुर ले जाया जा रहा विशाल औद्योगिक उपकरण - महाकाय ट्रक को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़, वीडियो और रील भी वायरल - रास्ते में कम ऊंचाई वाले पुल और अन्य अवरोध बने चुनौती, रास्ता साफ कराने में जुटी टीम - पुल हटाने के बाद 308 पहियों वाले महाकाय ट्रांसपोर्टर को सुरक्षित आगे रवाना किया गया - क्रेन ऑपरेटर के मुताबिक पुल की ऊंचाई करीब 20 फीट, जबकि वेसल की ऊंचाई करीब 25 फीट बताई गई - ट्रांसपोर्टर के सुरक्षित आवागमन के लिए आगे भी रास्ते में आने वाले अवरोध हटाने की कवायद जारी - सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के पास NH-19 पर बने ऊपरगामी पैदल पुल को क्रेन की मदद से हटाया गया.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top