icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261401
AAAbhishek AwasthiFollow30 Jan 2025, 04:07 pm

सीतापुरः मिश्रिख तहसील में वकीलों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी रहा जारी

Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:

मिश्रिख तहसील में वकीलों का विरोध प्रदर्शन गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। बार एसोसिएशन मिश्रिख के अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ आवाज उठाई है। सुबह से ही अधिवक्तागण तहसीलदार कार्यालय के सामने एकत्र होने लगे और दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी वकीलों ने पूरे दिन तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। वकीलों का कहना है कि उनका यह विरोध प्रदर्शन कल भी जारी रहेगा। गौरतलब है कि यह विरोध प्रदर्शन बुधवार से शुरू हुआ था, जब वकीलों ने तहसील प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन की शुरुआत की थी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पानीपत से नेपाल त्रासदी को लेकर सेवा संकल्प अभियान नया आयाम ले रहा है

Panipat, Haryana:पानीपत। भारत में नेपाल त्रासदी के प्रभावों के प्रति संवेदना व्यक्त करने और पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए सेवा संकल्प अभियान को नई रचनात्मकताओं के साथ जोड़ा गया है। اسی क्रम में पानीपत से नेपाल में आई भीषण त्रासदी के पीड़ितों के लिए सहायता और प्रार्थना सभा आयोजित की गई ताकि दुख की घड़ी में साथ खड़ा होने की प्रतिज्ञा की जा सके। राजनीतिक दलों के अलावा सामाजिक, धार्मिक, औद्योगिक, व्यापारिक, शैक्षणिक और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए और नेपाल त्रासदी में जानी गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। नेपाल में आए नुकसान, घर उजड़ना, परिवार बिखरना आदि के बारे में चर्चा की गई और भारत-नेपाल के बीच गहरे पारिवारिक और सांस्कृतिक संबंधों के संदर्भ में सहायता पहुंचाने के लिए उपाय बताये गए। पानीपत के नागरिक और नेपाली समुदाय ने मदद के लिए तैयार रहने की बात कही, ताकि सहायता उचित माध्यमों से नेपाल तक पहुंचाई जा सके और ऑनलाइन माध्यम से भी अभियान कराया जा सके। पानीपत ने आज यह सिद्ध कर दिया कि संकट की घड़ी में समुदाय एकजुट रहकर सेवा कर सकता है।
0
0
Report

कल जिले में किसान हल्ला बोल: ग्रेटर नोएडा में महापंचायत, तीनों प्राधिकरण पर धरना

Greater Noida, Uttar Pradesh:जिले में कल किसानों का हल्ला बोल प्रदर्शन रहेगा। जहां किसान सभा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर महापंचायत करेगी तो वहीं भारतीय किसान यूनियन जिले की तीनों प्राधिकरण पर धरना देगी। भारतीय किसान यूनियन के जोनल अध्यक्ष अलग-अलग अथॉरिटी पर मोर्चा संभालेंगे इस दौरान नोएडा अथॉरिटी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यमुना अथॉरिटी पर प्रदर्शन किया जाएगा। समय के अनुसार राकेश टिकैत भी इन प्रदर्शन में शामिल होंगे। वही किसान सभा पिछले 5 दिनों से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन कर रही है उनके द्वारा भी सोमवार को महापंचायत की जाएगी। इसको लेकर उनके द्वारा धरना स्थल पर ही कल की रणनीति बनाई गई और उन्होंने दावा किया कि हमारी महापंचायत में हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे。
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर की दुकान से बुर्का पहने महिला ने 16 लाख के सोने की चोरी

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर की दुकान से बुर्का पहने महिला ने 16 लाख के सोने की चोरी जो CCTV फुटेज से खुलासा हुआ। गोरखपुर में ज्वेलरी शॉप से करीब 16 लाख रुपये के सोने के जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला बुर्का पहनकर दुकान पहुंची और मौका पाकर सोने के जेवरों से भरा पैकेट चोरी कर लिया। स्टॉक मिलान के दौरान जेवर कम मिले तो दुकान के CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें महिला की हरकत सामने आई। पुलिस ने CCTV के आधार पर पहचान कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 110.2 ग्राम पीली धातु के जेवर बरामद किए गए हैं। मामला गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर को एक फर्म के संचालक ने थाने में शिकायत दी थी कि स्टॉक मिलान के दौरान 18 कैरेट के सोने के जेवर कम मिले हैं। इसके बाद फर्म में लगे CCTV कैमरों की जांच की गई। फुटेज में 6 सितंबर को एक महिला बुर्का पहनकर दुकान में आती दिखाई दी। आरोप है कि इसी दौरान महिला ने जेवरों का एक पैकेट चोरी कर लिया। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गई। CCTV फुटेज के आधार पर महिला की पहचान अफसरी उर्फ खोड़ी, निवासी तुर्कमानपुर, थाना राजघाट के रूप में हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 110.2 ग्राम पीली धातु के जेवर, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई है, बरामद किए गए हैं।
0
0
Report

कानपुर व्यापारी हत्याकांड: संजय ढाबा एनकाउंटर में गिरफ्तार, पत्रकार संग साजिश का शक

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर व्यापारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली –पुलिस पर फायरिंग के बाद मुठभेड़ –पूछताछ में सामने आया पत्रकार कनेक्शन कानपुर। थाना काकादेव क्षेत्र में एक व्यापारी की हत्या के मुख्य आरोपी और 50 से अधिक मुकदमों में वांछित कुख्यात अपराधी संजय ढाबा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। शहर में दाखिल होने की कोशिश कर रहे आरोपी ने रोकने पर पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। काकादेव क्षेत्र में बीते 5 सितंबर की देर रात व्यापारी अमित कुमार की बेदर्दी से पिटाई की गई थी, जिनकी इलाज के दौरान 8 सितंबर को मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से चार आरोपियों के नाम सामने आए थे, जिनमें मुख्य आरोपी संजय ढाबा की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी संजय ढाबा आज जब शहर की तरफ भागने की कोशिश कर रहा था, तब पुलिस टीम ने उसे घेरकर रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख अपराधी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर गोलियां चला दीं। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया और उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में आरोपी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। संजय ढाबा ने बताया कि एक कथित पत्रकार ने उसे सलाह दी थी कि वह खुद को निर्दोष बताते हुए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करे, ताकि उसे आगे संरक्षण मिलता रहे। पुलिस अब उस पत्रकार की पहचान और इस साजिश में उसकी भूमिका की गहन जांच कर रही है। वहीं, मामले में शामिल अन्य तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाइट–अतुल श्रीवास्तव, डीसीपी सेंट्रल
0
0
Report
Advertisement

पीलीभीत में सुनगढ़ी पुलिस-एसओजी ने दो बाइक चोर गिरफ्तार, 17 चोरी की बाइकें बरामद

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत की सुनगढ़ी थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 17 चोरी की बाइकें बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने इन बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थीं और इन्हें बेचने की तैयारी में थे। बरामद वाहनों में पीलीभीत के अलावा रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, बरेली और ऊधमसिंह नगर के वाहन भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस बरामद बाइकों के सत्यापन के लिए संबंधित थानों से संपर्क कर रही है। सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने बताया कि मुखबिर से सूचना के आधार पर सुनगढ़ी पुलिस और एसओजी की टीम ने माधोटांडा बाइपास रोड पर घेराबंदी की। इस दौरान दो आरोपियों को चोरी की दो बाइकों के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी की पहचान सुखविंदर सिंह निवासी ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) और सिकंदर सिंह निवासी रामपुर के रूप में हुई है। इन्हीं की निशानदेही पर कुल 17 बाइक बरामद की हैं。
0
0
Report

अररिया के फारबिसगंज में महावीरी झंडोत्सव में लाखों श्रद्धालु, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Forbesganj, Bihar:114 वर्षों से अररिया के फारबिसगंज में रामायण परिषद के वार्षिकोत्सव पर निकलने वाले महावीरी झंडोत्सव में लाखों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, झंडोत्त्सव में आदमकाय हनुमान भूत प्रेत की तरह: तरह के झांकियों और डीजे की धुन पर डांस करते हुए श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के जयकारे लगाए, श्रद्धालुओं ने भीषण गर्मी की परवाह किये बगैर पूरे शहर का भ्रमण किया जिससे पूरा इलाका जयकारे से गूंज उठा, झंडोत्सव के सुरक्षा में 5 डीएसपी , 15 इंस्पेक्टर समेत रैपिड एक्शन फ़ोर्स और दंगा निरोधी दस्ते के साथ करीब 700 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात किए गए है जिनमे करीब 120 महिला कांस्टेबल हैं, पूरे शहर को अलग अलग सेक्टर में बांट मजिस्ट्रेट समेत पुलिसकर्मी तैनात किये गए, अररिया एसपी जितेंद्र कुमार फारबिसगंज थाना में बैठ कर पूरे जुलूस की मॉनिटरिंग करते दिखे, शोभायात्रा में कुल 105 अखाड़ों के लाखों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, अररिया सांसद समेत विधायक और हजारों महिलाओं बच्चों ने इसमें हिस्सा लिया
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ के पानी में रुस्तमपुर के चौकीदार दिनकर पासवान डूबे, तलाश जारी

Hajipur, Bihar:वैशाली के राघोपुर से बड़ी खबर है बाढ़ के पानी में रुस्तमपुर थाना में तैनात चौकीदार के डूबने की सूचना है। चौकीदार दिनकर पासवान अपने घर का राशन लेने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में बाढ़ के गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम को बुलाया गया। देर शाम तक चौकीदार का शव बरामद नहीं हो सका था।राघोपुर में बाढ़ का पानी अब लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। रविवार दोपहर जफराबाद डीह गांव निवासी दिनकर पासवान बाढ़ के पानी में डूब गए। दिनकर पासवान रुस्तमपुर थाना में चौकीदार के पद पर तैनात थे।जानकारी के मुताबिक, दिनकर पासवान अपने घर का राशन लेने के लिए पास के जफराबाद पेठिया जा रहे थे। रास्ते में उन्हें बाढ़ के पानी से होकर गुजरना था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए।घटना की जानकारी मिलते ही रुस्तमपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने SDRF टीम को सूचना दी। इसके बाद SDRF की टीम मौके पर पहुंची और बाढ़ के पानी में चौकीदार की तलाश शुरू की।काफी देर तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन शाम तक दिनकर पासवान का शव बरामद नहीं हो सका।इधर, हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने चौकीदार के डूबने की सूचना मिलने की पुष्टि की है। फिलहाल SDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है और डूबे चौकीदार की तलाश जारी है।
0
0
Report

नागौर के 9 निकायों में कल मतगणना: 1046 प्रत्याशियों की किस्मत 65 राउंड में

Nagaur, Rajasthan:कल खुलेगा 1046 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा: नागौर की 9 निकायों में 47 टेबलों पर होगी मतगणना, 65 राउंड में आएंगे नतीजे नागौर निकाय चुनाव में मतदान के बाद अब सभी की निगाहें कल होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। जिले की 9 नगरीय निकायों में मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। 47 टेबलों पर होने वाली काउंटिंग में कुल 65 राउंड में चुनावी तस्वीर साफ होगी। इस दौरान जिले के 1046 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा। सबसे ज्यादा नजरें नागौर नगर परिषद के नतीजों पर रहेंगी। यहां 60 वार्डों की मतगणना के लिए 9 टेबल लगाई गई हैं। कुल 14 राउंड में सभी वार्डों के नतीजे सामने आएंगे। इसके साथ ही बसनी, जायल, मूंडवा, कुचेरा, मेड़ता सिटी, मेड़ता रोड, रियांबड़ी और डेगाना नगर निकायों के नतीजे भी राउंडवार जारी किए जाएंगे। भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीयों पर भी नजर मतगणना के साथ ही यह साफ हो जाएगा कि मतदाताओं ने किस पार्टी पर भरोसा जताया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबले के साथ कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी मुकाबला को रोचक बनाया है। ऐसे में दोनों प्रमुख दलों के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी। नागौर नगर परिषद में सभापति की कुर्सी को लेकर भी चुनाव परिणाम अहम माने जा रहे हैं। बहुमत का आंकड़ा किसके पक्ष में जाता है और कौन-कौन से प्रत्याशी जीतकर परिषद में पहुंचते हैं, इसका असर सभापति चुनाव के समीकरण पर पड़ेगा। मतदान के बाद से ही शहर में अलग-अलग वार्डों को लेकर जीत-हार के कयास लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों और एजेंटों की एंट्री अलग-अलग गेट से मतगणना स्थल पर सुरक्षा और प्रवेश व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने व्यवस्था की है। अधिकारियों की एंट्री मिर्धा राजकीय कॉलेज के मुख्य गेट से होगी। वहीं प्रत्याशियों के मतगणना एजेंटों की एंट्री पुलिस लाइन नंबर-3 के सामने स्थित मिर्धा कॉलेज स्टेडियम के गेट से होगी। प्रशासन की ओर से मतगणना स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होने के बाद राउंडवार परिणाम सामने आते जाएंगे। कलेक्टर ने किया निरीक्षण जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने राजकीय मिर्धा राजकीय कॉलेज में मतगणना कक्ष का निरीक्षण कर अधिकारियों को मतगणना को लेकर उचित दिशा निर्देश दिए साथ ही प्रत्याशीयो के बैठने और पार्किंग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। विजय जुलूस पर रहेगी पाबंदी जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मतगणना के बाद विजेता प्रत्याशियों के लिए विजय जुलूस और DJ पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी। इस दौरान धारा 163 की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गया। बाइट - देवेंद्र कुमार जिला कलेक्टर नागौर
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर चुनाव: मतगणना से पहले भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी सुरक्षित ठिकानों पर, उत्साह जाहिर

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम आम चुनाव 2026 का मतदान पूरा होने के बाद अब मतगणना में कुछ ही घंटे बाकी हैं। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर दी है। दोनों दल अपने प्रत्याशियों को जोधपुर से बाहर और अलग-अलग सुरक्षित स्थानों पर लेकर गए हैं। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को बालोतरा के नाकोड़ा क्षेत्र स्थित रिसॉर्ट में रखा गया है। वहीं कांग्रेस ने अपने पार्षद प्रत्याशियों को जोधपुर के मंडोर स्थित एक निजी होटल में ठहराया है। दोनों ही दलों के प्रत्याशियों में मतगणना से पहले उत्साह का माहौल नजर आ रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी होटल में पार्टी और मनोरंजन के बीच समय बिता रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी भी पिछले दो दिनों से रिसॉर्ट में मौजूद हैं और जमकर एंजॉय कर रहे हैं। रविवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी भाजपा प्रत्याशियों के बीच पहुंचे। इस दौरान वे प्रत्याशियों के साथ फिल्मी गीतों के साथ भजन गुनगुनाते और माहौल को खुशनुमा बनाते नजर आए। अब सभी की निगाहें सोमवार सुबह होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। सुबह 8 बजे ईवीएम खुलने के साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला शुरू होगा। उससे पहले दोनों दल अपने-अपने प्रत्याशियों के साथ जीत की उम्मीदों के बीच जश्न के माहौल में नजर आ रहे हैं।
0
0
Report

रायगढ़ का 41वां चक्रधर समारोह 14–23 सितंबर रामलीला मैदान में आकर्षक कलाकारों के साथ

Darogapara, Chhattisgarh:कला, संस्कृति और संगीत की समृद्ध परंपरा का प्रतीक रायगढ़ का 41वां चक्रधर समारोह 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में आयोजित होगा। दस दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देश-प्रदेश के नामचीन कलाकार शास्त्रीय संगीत, कथक, ओडिसी, भरतनाट्यम, लोककला और सुगम संगीत की प्रस्तुतियां देंगे। समारोह का आगाज पद्मश्री भारती बंधु और पद्मश्री अनुज शर्मा की प्रस्तुतियों से होगा, जबकि समापन पर पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति संगीत की महफिल सजाएंगी। इनके अलावा अनुष्का फुलसतिया, नायका, सुचिता घोष मिश्रा, शिवांगी ढींगरा, रामलाल बरेठ समेत कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। समारोह को लेकर रायगढ़वासियों में खासा उत्साह है। रामलीला मैदान में मंच, डोम-पंडाल, विद्युत और साउंड सिस्टम सहित तमाम तैयारियां अंतिम दौर में हैं। प्रशासन की ओर से करीब 4 से 5 हजार दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा और कलाकारों के आवागमन की जिम्मेदारी अलग-अलग विभागों को सौंपी गई है। कलाकारों के स्वागत और रेलवे स्टेशन से आयोजन स्थल तक पहुंचाने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।जिला प्रशासन के मुताबिक समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और इसे भव्य एवं व्यवस्थित बनाने की अंतिम तैयारियां जारी हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top