icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261135
Vipin AwasthiVipin AwasthiFollow8 Jan 2025, 02:35 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

करौली के विद्यालय में अजनबियों से सतर्क रहने और साइबर अपराध से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम

Karauli, Rajasthan:अजनबियों से सावधान रहने और साइबर अपराध से बचाव की दी कानूनी जानकारी, जिला करौली एंकर इंट्रो - राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार संचालित ‘अजनबियों से सावधान, मना करो, दूर जाओ, बताओ’ अभियान के तहत महात्मा ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय, करौली में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा, कानूनी अधिकार, अजनबियों से सतर्क रहने और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में विशिष्ट न्यायाधीश (एससी-एसटी) एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, करौली परवीन बानू ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे, लालच या प्रलोभन में नहीं आना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति उन्हें बहलाने-फुसलाने या किसी प्रकार का दबाव बनाने का प्रयास करे तो उससे दूरी बनाकर तुरंत किसी विश्वसनीय परिजन, शिक्षक या अन्य जिम्मेदार व्यक्ति को इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा में अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। किसी भी परेशानी या खतरे की स्थिति में बच्चों को डरकर चुप रहने के बजाय तत्काल सहायता लेनी चाहिए। परवीन बानू ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया और इंटरनेट का सावधानी से इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अनजान लोगों से ऑनलाइन संपर्क करते समय सतर्क रहें और संदिग्ध लिंक, संदेश या गतिविधि मिलने पर उसे नजरअंदाज करने के साथ इसकी जानकारी परिजनों और शिक्षकों को दें। कार्यक्रम में एएलएडीसीएस (डीएलएसए) रामजीत कुशवाहा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के डर या दबाव में अपनी परेशानी नहीं छिपानी चाहिए। समस्या होने पर माता-पिता, शिक्षक या संबंधित हेल्पलाइन से तत्काल सहायता लेनी चाहिए। विद्यालय परिवार की ओर से संस्था प्रधानाचार्य धर्मसिंह और व्याख्याता सीमा कुमारी ने परवीन बानू का पुष्पगुच्छ भेंट कर अग्रिम स्वागत किया गया। कार्यक्रम में व्याख्याता अमीर खान, जनक सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।
0
0
Report

गुरुग्राम गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को टक्कर: आरोपिया गिरफ्तार

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम ब्रेकिंग न्यूज़ गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार सीसीटीवी फुटेज के गहन विश्लेषण के बाद पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास (धारा 109 BNS) की धारा शामिल की पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद अभियोग में धारा 78 और 79 BNS का भी इजाफा किया गया आरोपी मीडिया में अपना बयान देने के बाद मोबाइल बंद करके फरार हो गया था क्राइम ब्रांच सोहना की टीम ने आरोपी को दौसा-राजगढ़ (राजस्थान) के बीच से गिरफ्तार किया पकड़े गए आरोपी की पहचान 33 वर्षीय कल्याण बैंसला (निवासी चांदहट, पलवल, हरियाणा) के रूप में हुई पेशाब करने के बहाने भागने के प्रयास में आरोपी गिरकर घायल हुआ वारदात में इस्तेमाल दोस्त की कार बरामद बाइट, संदीप कुमार, डीसीपी ईस्ट
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या-रुदौली में बिजली आपूर्ति सुधार के लिए विधायक बैठक; जर्जर लाइनों के मुद्दे का तत्काल समाधान निर्देश

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या और रुदौली विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर अयोध्या के सर्किट हाउस में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने अधीक्षण अभियंता विद्युत विनय पटेल समेत बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र की विद्युत व्यवस्थाओं की समीक्षा की।बैठक के दौरान दोनों विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में बार-बार हो रहे विद्युत व्यवधान, जर्जर विद्युत लाइनों और स्थानीय स्तर पर सामने आ रही अन्य समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। विधायकों ने कहा कि भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली की जरूरत को देखते हुए उपभोक्ताओं को निर्बाध और सुचारु विद्युत आपूर्ति मिलना जरूरी है।अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बिजली से जुड़ी जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल समाधान किया जाए। साथ ही जर्जर लाइनों और अन्य तकनीकी समस्याओं को चिन्हित कर समयबद्ध तरीके से दूर करने पर जोर दिया गया।विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर विद्युत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय जारी रहेगा। बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, नामित पार्षद बबलू मिश्रा और अतुल सिंह मौजूद रहे.
0
0
Report
Advertisement

सेवा पखवाड़ा के जरिए भाजपा 17 सितंबर से देशभर में सेवा अभियान शुरू करेगी

Hisar, Haryana:हिसार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा 17 सितंबर से देशभर में 'सेवा पखवाड़ा' शुरू करने जा रही है। हिसार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष बराला ने यह जानकारी दी। सुभाष बराला ने बताया कि इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि सेवा भाजपा की कार्यसंस्कृति का मूल आधार है। सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारतों पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों की हालत ख़राब है, उनकी मरम्मत कराई जा रही है और जहाँ बेहद ज़रूरी है, उन इमारतों को बंद भी किया जा रहा है। वहीं, पंजाब में भाजपा की संभावनाओं पर बराला ने दावा किया कि आगामी समय में वहां भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचा गया है, ठीक उसी तरह पंजाब में भी भाजपा अपनी नीतियों और जनसेवा के दम पर सरकार बनाएगी।
0
0
Report

आशियाना पुलिस ने चेन लुटेरों को गिरफ्तार कर सोने की चेन व मोबाइल बरामद

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ आशियाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता। दो शातिर चेन लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से दो सोने की चेन और दो मोबाइल फोन बरामद। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की बरामद। गिरफ्तार आरोपी शनि कश्यप उर्फ गोलू बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक शनि कश्यप आशियाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपियों ने महिलाओं से चेन लूट की कई वारदातों को दिया था अंजाम। 11 सितंबर को सेक्टर-एन आशियाना में महिला से चेन लूट की घटना हुई थी। 3 सितंबर को बिजनौर क्षेत्र में भी महिला से चेन लूट की वारदात सामने आई थी। दोनों मामलों में आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

50 हजार रुपये इनामी सुधीर उर्फ ध्रुव पासी गिरफ्तार, KTM से टकराकर घायल

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर\n\nपुलिस अभिरक्षा से फरार 50 हजार का इनामी ध्रुव पासी गिरफ्तार, भागने के दौरान KTM से गिरा—पैर में लगी चोट\n\nपुलिस अभिरक्षा से फरार 50 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त सुधीर उर्फ ध्रुव पासी गिरफ्तार\n\nकोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चौकिया मोड़ ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी कर इनामी अभियुक्त को दबोचा\n\n29 अगस्त को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अभिरक्षा से फरार हुआ था ध्रुव पासी\n\nगिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, तभी से लगातार उसकी तलाश चल रही थी\n\nपुलिस को देखकर अभियुक्त ने KTM बाइक से भागने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार में डिवाइडर के पत्थर से टकराकर गिर पड़ा\n\nहादसे में उसके दाहिने पैर में चोट लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया\n\nगिरफ्तार अभियुक्त पर गाजीपुर-मऊ समेत विभिन्न थानों में चोरी, लूट, हथियार, एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट समेत 35 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं\n\nपुलिस ने उसके कब्जे से KTM बाइक UP-70 FS-7323 बरामद की, अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है\n\n\nगाजीपुर पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ 50 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त सुधीर उर्फ ध्रुव पासी आखिरकार Polizei के हाथ चढ़ गया। कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौकिया मोड़ ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। दरअसल, 29 अगस्त 2026 को सुधीर उर्फ ध्रुव पासी जिला कारागार गाजीपुर में न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध था। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल सदर लाया गया था। इसी दौरान वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इसके बाद उसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया और गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। इस बात की पुष्टि एसपी सिटी डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि लगातार तलाश में जुटी कोतवाली पुलिस को 15 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी अभियुक्त चौकिया मोड़ की तरफ आने वाला है। पुलिस टीम ने ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान KTM मोटरसाइकिल से आता हुआ ध्रुव पासी पुलिस को दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो अभियुक्त ने भागने की कोशिश की। तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल मोड़ते समय वह सड़क किनारे रखे डिवाइडर के पत्थर से टकराकर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।\n\nगिरने से उसके दाहिने पैर में चोट लग गई और खून का रिसाव होने लगा। मानवीय आधार पर पुलिस ने तत्काल उसे प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त सुधीर उर्फ ध्रुव पासी, निवासी नोनरा, थाना मरदह, गाजीपुर है। उसके कब्जे से KTM मोटरसाइकिल नंबर UP-70 FS-7323 बरामद हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक ध्रुव पासी के खिलाफ गाजीपुर और मऊ समेत कई जनपदों में चोरी, लूट, अवैध हथियार, एनडीपीएस, गैंगस्टर और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 35 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।\n\nबाइट- डॉ राकेश कुमार मिश्रा- एसपी सिटी, गाजीपुर
0
0
Report

रांची के रातू में रिश्तों के कत्ल: बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में रिश्तों का कत्ल!..जिस भाई के साथ खून का रिश्ता था, उसी ने छोटे भाई की जान ले ली।रातू थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुदाल से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपी भाई शव को खेत में छोड़कर मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खेत से मृतक का शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है।. रांची के रातू थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है।रातु के चिपरा इलाके के एक खेत में विक्रम उरांव का शव मिलने से सनसनी फैल गई।पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद के दौरान बड़े भाई ने ही छोटे भाई पर कुदाल से हमला कर उसकी हत्या कर दी।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया और शव को खेत में छोड़ दिया।मृतक की पत्नी के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी को भागते हुए देखा गया। शक होने पर जब शोर मचाया गया, तो आसपास के लोगों की मदद से खेत में तलाश की गई, जहां विक्रम उरांव का शव पड़ा मिला।घटना की जानकारी मिलते ही रातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। बाइट//मृतक की पत्नी हालांकि परिवार में ऐसा कौन-सा विवाद था, जिसने सगे भाई को ही हत्यारा बना दिया यह अभी साफ नहीं है। इलाकेमुखिया का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की पूरी कहानी और विवाद की असली वजह सामने आएगी।फिलहाल एक भाई की हत्या हो चुकी है और दूसरा भाई कानून के शिकंजे से बचने के लिए फरार है। राजधानी में हुई इस वारदात ने एक बार फिर रिश्तों में बढ़ती हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बाइट.... मुखिया हत्या की घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है आरोपी के गिरफ्तारी और वजह को लेकर आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है ताकि हत्याकांड का खुलासा जल्द से जल्द किया जा सके
0
0
Report

चारधाम यात्रा 2026 के द्वितीय चरण की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

Noida, Uttar Pradesh:Pushkar Singh Dhami चारधाम यात्रा-2026 के द्वितीय चरण की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। होल्डिंग एरिया, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, भोजन, पेयजल और शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था समय से सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेली सेवाओं के संचालन में मौसम, दृश्यता और निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। अधिकारियों को श्री यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए धाम से लगभग 500 मीटर पहले दूसरा घोड़ा पड़ाव विकसित करने तथा डंडी-कंडी सेवाओं को व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालित हो।
0
0
Report
Advertisement

रंग बदलती गाड़ियां: बजरी लीजों पर फर्जी रवन्ना के बाद जुर्माना

Jaipur, Rajasthan:जयपुर。 रंग बदलती गाड़ियां : बजरी लीजों पर जुर्माना。 जी मीडिया की खबर के बाद बाड़मेर में बजरी लीजों पर कार्रवाई。 बाड़मेर में बजरी लीजों पर रवन्ना में पकड़ा फर्जीवाड़ा。 जी मीडिया ने 27 जून को किया था पूरे प्रकरण का खुलासा。 ''रवन्नों में फर्जीवाड़ा... रंग बदलती गाड़ियां'' शीर्षक से चलाई थी खबर。 एक ही वाहन पर नम्बर प्लेट बदलकर काटे जा रहे थे रवन्ने。 बालाजी कंस्ट्रक्शन कम्पनी, कनाना पचपदरा और कामधेनु कंस्ट्रक्शन कम्पनी, सिणधरी जैसलमेर में हो रही थी गड़बड़ी。 दोनों बजरी लीजों पर क्षमता से अधिक ओवरलोड रवन्ने काटे गए。 खान विभाग ने जांच कर दोनों बजरी लीजधारकों पर जुर्माना लगाया。 बालाजी कंस्ट्रक्शन कम्पनी पर 7.92 लाख रुपए और कामधेनु कंस्ट्रक्शन कम्पनी 7.28 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया。
0
0
Report

भू स्वामित्व योजना में पटवारी की भूमिका पर ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर विरोध किया

Panna, Madhya Pradesh:भू स्वामित्व योजना का पटवारियों ने बहिष्कार किया, नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा खटाई में पड़ती नजर आ रही ग्रामीण भू स्वामित्व की पहल। मध्य प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी भू स्वामित्व योजना 17 सितंबर से शुरू होनी थी, पर जिलों में इसे रोकने की स्थिति दिखाई दे रही है। पन्ना जिले के सभी परिवारों ने एकत्रित होकर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि इस योजना में निष्पादक या विक्रेता हल्का के पटवारी को नामजद नहीं किया जाए, क्योंकि यह कानूनी समस्याओं का कारण बन सकता है। अपर कलेक्टर ने कहा कि पटवारी इस भूमिका के लिए तैयार नहीं हैं, और यदि वे विरोध करते हैं तो योजना प्रभावित होगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top