icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261001
Nitesh KumarNitesh KumarFollow28 Dec 2024, 10:01 am

Sitapur: थाने से 500 मीटर दूर घर में 10 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Sitapur, Uttar Pradesh:

शुक्रवार देर रात थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित राजेश दीक्षित के घर में अज्ञात चोरों ने लगभग 10 लाख रुपये के आभूषण और सामान पर हाथ साफ कर दिया।  

गृहस्वामी राजेश दीक्षित ने बताया कि चोरों ने चार तोले का हार, पांच तोले की अंगूठी, कमरबिछुआ, 10 जोड़ पायल, मांग बिंदी और एक सोने की जंजीर चुरा ली। चोरी को अंजाम देने से पहले चोरों ने सभी कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। घटना का पता सुबह 4 बजे चला जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चोरों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जल जीवन मिशन की पानी टंकी चोरी, सुरक्षा पर उठा सवाल

Jaunpur, Uttar Pradesh:जल जीवन मिशन की पानी टंकी के पंप रूम में चोरी, सरकारी संपत्ति को हजारों का नुकसान; आखिर जिम्मेदार कौन? जौनपुर। सिरकोनी ब्लॉक क्षेत्र के कोतवलपुर गांव में हर घर जल जीवन मिशन के तहत स्थापित पानी की टंकी के पंप रूम में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर कमरे का ताला तोड़कर एक इनवर्टर, दो बैटरियां, जनरेटर के पार्ट्स और बैटरी चोरी कर ले गए। इस घटना से सरकारी संपत्ति को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। सवाल यह उठता है कि आखिर सरकारी संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? जानकारी के अनुसार, बीते 10 नवंबर की रात चोरों ने पंप रूम को निशाना बनाया। कमरे का ताला और कुंडी तोड़कर अंदर रखे एक इनवर्टर, दो बैटरियों के साथ जनरेटर के पार्ट्स और बैटरी भी चोरी कर ली। घटना के संबंध में कमलेश मिश्रा ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद सभी लोग अपने घर सोने चले गए थे। सुबह जब पंप रूम पहुंचे तो देखा कि चोरों ने कमरे की कुंडी काट दी थी। अंदर रखे इनवर्टर और बैटरियां समेत अन्य सामान गायब थे। इसके बाद तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही विभागीय अधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। अब सवाल यह है कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित जल जीवन मिशन की सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए क्या व्यवस्था की गई है? पंप रूम में हुई चोरी के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं।
0
0
Report

मलिहाबाद के खंडसरा गांव में तीन मासूमों की संदिग्ध मौतों के पीछे जांच तेज

Noida, Uttar Pradesh:स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची फुटेज परिवार वालों के शॉट्स परिवार वालों की बाईट अपडेट मलिहाबाद खंडसरा गांव में तीन मासूमों की संदिग्ध मौत का मामला स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जानकारी जुटाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह होगी स्पष्ट तीनों मासूमों की मौत का रहस्य रिपोर्ट आने के बाद खुलेगा मल्हाबाद के खंडसरा गांव में तीन मासूमों की संदिग्ध मौत से हड़कंप तीन दिन में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत 9 नवंबर को 3 वर्षीय दिव्यांश ने तोड़ा दम 10 नवंबर को 7 वर्षीय कार्तिक की भी हुई मौत 10 वर्षीय बेटी लक्ष्मी ने भी जिंदगी से तोड़ा नाता तीनों बच्चों की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मौत के बाद नाक और मुंह से खून निकलने की बात
0
0
Report
Advertisement

धनी के राप्ती नदी में विसर्जन के दौरान डूबे युवक रमेश का शव मिला, गांव में पसरा मातम

Shiv SrivastavaShiv SrivastavaFollow8m ago
Brijmanganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के धानी स्थित खड़खड़िया पुल के समीप राप्ती नदी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे युवक रमेश का शव बरामद कर लिया गया है। युवक का शव घटनास्थल से काफी दूर गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भरगाई के पास नदी में मिला। शव मिलने की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, पिछले कई घंटों से सलामती की दुआ मांग रहे परिजनों की आखिरी उम्मीद भी टूट गई और पूरे गांव में मातम पसर गया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
0
0
Report

उनीयारा पंचायत चुनाव की मतगणना पर विवाद, पुनर्मतगणना की मांग

Tonk, Rajasthan:जिले की उनियारा तहसील की ग्राम पंचायत रूपवास में सरपंच चुनाव की मतगणना को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। चुनाव में शामिल प्रत्याशी निर्वाचन प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर को शिकायत सौंपकर पुनर्मतगणना कराने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने RO पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि 5 नवंबर 2026 को हुए सरपंच चुनाव की मतगणना के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निष्पक्ष प्रक्रिया का पालन नहीं किया। प्रत्याशियों का कहना है कि मतगणना के दौरान आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया तथा कुछ प्रत्याशियों को मतगणना से संबंधित जानकारी भी नहीं दी गई। साथ ही मतगणना कक्ष में पुनर्गणना की मांग करने पर उनकी बात नहीं सुनी गई। विरोध करने पर अधिकारियों द्वारा कथित अभद्र व्यवहार और धमकियां दी गईं। शिकायत में मतगणना प्रक्रिया और चुनाव परिणाम की पारदर्शिता पर सवाल उठाए गए हैं। प्रत्याशियों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने तथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा सरपंच चुनाव की पुनर्गणना करवाने की मांग की है।
0
0
Report

बेनीपट्टी के कछड़ा गांव में गौकशी के बाद तनाव, प्रशासन ने आरोपी हिरासत में लिया

Madhubani, Bihar:मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के कछड़ा गांव में गौकशी मामले के बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और सड़क जाम कर आक्रोश जताया। बताये जा रहा है उकमा टोल के एक मवेशी पालक के दरवाजे से मवेशी की चोरी हो गई थी। मवेशी की तलाश के दौरान स्थानीय लोगों को कथित तौर पर एक अवैध बूचड़खाने में मवेशी से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिली। इसके बाद देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक महकमा तत्काल सक्रिय हुआ। बेनीपट्टी के एसडीओ शारंग पाणि पांडेय, डीएसपी अमित कुमार सहित कई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने गुस्साए लोगों समझा बुझाकर काफी मशक्कत के बाद शांत कराया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। एक गाय भी बरामद हुआ है जो चोरी का है और पशुपालक ने अपनी मवेशी की पहचान की है। डीएसपी अमित कुमार ने बताया मामले में पीड़ित मवेशी पालक से लिखित आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इलाके में चल रहे अवैध बूचड़खानों पर भी कार्रवाई होगी। संलिप्त अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से जहां दो गुटों में टकराव टल गया वहीं स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के तत्परता को लेकर अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाए। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है हालांकि प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
0
0
Report
Advertisement

परशुरामपुर के नशे में पकड़े युवक से अवैध देशी पिस्टल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Khajuria Khurd, Bihar:मोहनिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परशुरामपुर गांव से नशे की हालत में पकड़े गए एक युवक की निशानदेही पर अवैध देशी पिस्टल और फाइटर बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान परशुरामपुर निवासी राजू सिंह उर्फ राजबहादुर सिंह के 29 वर्षीय पुत्र स्वप्नील कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के रूप में हुई है। मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्णा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 12 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि परशुरामपुर गांव में एक युवक नशे की हालत में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्वप्नील कुमार सिंह को हिरासत में लिया और थाने ले आई। थाने में तलाशी के दौरान जब अभियुक्त के आसमानी रंग के IQOO स्मार्टफोन की जांच की गई, तो फोन की गैलरी में युवक की हाथ में देशी पिस्टल लिए हुए एक तस्वीर मिली। तस्वीर मिलने के बाद पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने हथियार अपने घर में छिपाकर रखने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस टीम ने दोबारा परशुरामपुर गांव स्थित उसके घर में छापेमारी की और उसके कमरे में बेड के तकिए के नीचे से एक अवैध देशी पिस्टल और एक फाइटर विधिवत जब्त किया। डीएसपी के अनुसार, पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने दोस्तों में धौंस जमाने, फोटो खिंचवाने और इंस्टाग्राम पर रील बनाने के शौक में करीब पांच महीने पहले मुजान गांव निवासी छोटू कुमार (पिता- अवधेश खरवार) से 40 हजार रुपये में यह पिस्टल खरीदी थी। इस संबंध में मोहनिया थाने में कांड संख्या 911/26 के तहत आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। फिलहाल गिरफ्तार युवक का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। वहीं, हथियार सप्लाई करने वाले फरार आरोपी छोटू कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

थानागाजी फायरिंग: तीनों आरोपियों की शिनाख्त परेड के बाद गिरफ्तार, बाजार में भीड़

Thanagazi, Rajasthan:थानागाजी फायरिंग कांड के तीनों आरोपियों की कराई शिनाख्त परेड, बाजार में उमड़ी भीड़** **थानागाजी/अलवर।** थानागाजी क्षेत्र में चार लोगों पर फायरिंग कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों की पुलिस ने शिनाख्त परेड कराई। शिनाख्त परेड के दौरान बाजार में आरोपियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर को थानागाजी थाना क्षेत्र के चनेजा जी की ढाणी निवासी ताराचंद, मुकेश और मदन ने पुरानी रंजिश के चलते कोलियों की ढाणी निवासी एक बच्ची, दो युवकों और एक महिला पर सुबह करीब 8:30 बजे फायरिंग कर दी थी। इस घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर और जयपुर रेफर किया गया। वारदात के बाद तीनों आरोपी गांव छोड़कर अपने वाहनों के साथ नांगल बानी के पहाड़ी क्षेत्र में जाकर छिप गए थे। पुलिस उपाधीक्षक इंदु लोधी और थानाधिकारी महावीर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी सूचना और कांस्टेबल हरवीर की रणनीति के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए पहाड़ों में आरोपियों के छिपने के ठिकाने तक पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, 12 कारतूस, काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की थी। पुलिस रिमांड की प्रक्रिया के बाद अब आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई गई। इस मामले में डीएसपी इंदु लोधी ने कहा कि राजस्थान पुलिस की मंशा आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम करने की है। थानागाजी क्षेत्र में किसी भी तरह का अपराध करने वाले व्यक्ति को कानून का सामना करना पड़ेगा। अपराधी चाहे छोटा हो या बड़ा, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। **बाइट: इंदु लोधी, डीएसपी थानागाजी**
0
0
Report

कोटा JK लोन अस्पताल में हंगामा, ECG अधिकारी ने घर पर किया आत्महत्या

Noida, Uttar Pradesh:कोटा से बड़ी खबर कोटा JK लोन अस्पताल में हंगामा, ECG इंचार्ज ने घर पर किया सुसाइड कोटा के संभाग के सबसे बड़े JK लोन शिशु अस्पताल में हंगामा。 अस्पताल के ECG इंचार्ज सतीश कुमार चान्सी (35) ने घर पर किया सुसाइड。 ड्यूटी पूरी करने के बाद घर पहुंचे थे सतीश कुमार。 मौत के बाद शव लेकर JK लोन अस्पताल पहुंचे परिजन。 अस्पताल परिसर में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा。 अस्पताल प्रशासन पर प्रताड़ित करने के लगाए गंभीर आरोप。 परिजनों का आरोप- अस्पताल प्रशासन की प्रताड़ना से डिप्रेशन में थे सतीश。 अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे परिजन。 हंगामे की सूचना पर नयापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची。 पुलिस परिजनों से समझाइश कर मामले की जांच में जुटी。
0
0
Report

किशनगंज में महानंदा नदी में डूबे एक ही परिवार के दो लोग, एक की मौत, तलाश जारी

Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के मस्तान चौक के समीप महानंदा नदी में छठ पर्व के पहले दिन स्नान के लिए आये एक ही परिवार के दो लोग नदी में डूब गये, जबकि एक की मौत हो गयी वही दूसरे की तलाश जारी है। मृतक की पहचान 13 वर्षीय शिवम के रूप में हुई जबकि 20 वर्षीय प्रिया नदी की तेज धारा में बह गए।जिसकी तलाश जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किशनगंज जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर से महानंदा नदी में स्नान के लिए आये,नदी में स्नान करने के दौरान पहले शिवम नामक लड़का गहरे पानी में चला गया और डूबने लगे। उसे बचाने के लिए उसकी चचेरी बहन प्रिया भी नदी में कूद गईं और वे भी डूब गईं। इसके बाद परिवार के दो अन्य सदस्य भी डूबने लगे, जिन्हें आसपास की महिला श्रद्धालुओं ने बचा लिया। घंटों की खोजबीन के बाद मछुआरों ने शिवम का शव पानी से बाहर निकाला। लेकिन चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही परिजनों ने जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया कि नदी के गहरे पानी वाले स्थलों पर किसी भी तरह की बैरिकेडिंग नहीं की गई थी और न ही एसडीआरएफ टीम को मौके पर तैनात किया गया था। परिजन दोनों बच्चों की मौत का जिम्मेदार जिला प्रशासन को ठहरा रहे हैं। वही एसडीपीओ ने घटना की पुष्टि कर बताया कि एसडीआरएफ और गोताखोर के द्वारा बच्ची की तलाश जारी है।
0
0
Report
Advertisement

कोडरमा में छठ महापर्व की तैयारी तेज, घाटों पर सफाई व सुविधाओं का इंतजाम

Koderma, Jharkhand:कोडरमा जिले में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नहाय-खाय के साथ ही छठ पूजा की शुरुआत हो गई है। घरों से लेकर छठ घाटों तक भक्ति और आस्था का माहौल है। वहीं, महापर्व को लेकर जिले के various छठ घाटों की साफ-सफाई की जा रही है। घाटों पर फैली गंदगी को हटाने के साथ ही रास्तों को दुरुस्त करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। खास तौर पर रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कोशिश है कि छठ व्रतियों को घाटों तक पहुंचने, पूजा-अर्चना करने और अर्घ्य देने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। झुमरी तिलैया के इंदरवा छठ तलाब में श्रद्धा और भक्ति के साथ मेला का भी संगम देखने को मिलेगा। यहां भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, साथ ही छठ घाटों पर बनी सीढियो को दुरुस्त किया जा रहा है। आकर्षक लाइटिंग के साथ छठ गीतों को गुंजयमान करने के लिए बेहतर साउंड सिस्टम भी लगाया जा रहा है। वाई डी सी समिति के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने बताया कि पिछले 40 सालों से यहां छठ पूजा का आयोजन किया जाता रहा है जो अनवरत जारी है। बड़ी संख्या में यहां पहुंचने वाले छठवर्तियों और अन्य श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर तमाम इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है。
0
0
Report

प्रवासियों के साथ जुड़ाव: धामी ने दून विश्वविद्यालय में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन-2026 का उद्घाटन किया

Noida, Uttar Pradesh:1311ZUP_DOON_DHAMI_BT_R देहरादून, उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन-2026 में भाग लिया। उन्होंने कहा, "हमारे उत्तराखंड के भाई-बहन जो देश और दुनिया में रहते हैं, उनके लिए हम एक दिन यहां सम्मेलन करते हैं। उनको आमंत्रित करते हैं। वे बड़ी संख्या में आते हैं, अपना समय देते हैं। यहां आकर हमारे उस संकल्प को मजबूती देते हैं कि हमें अपने गांव से जुड़ना है, अपनी विरासत को आगे बढ़ाना है, अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाना है, अपने पैतृक स्थानों को आगे बढ़ाना है... मैं सभी का यहां स्वागत करता हूं...उत्तराखंड के भाई-बहन जो बाहर रहते हैं, जिन्होंने अपना नाम बनाया है, अपना एक स्थान बनाया है, अपनी एक पहचान बनाई है...वो सभी अपने-अपने गांव को जा रहे हैं, उनसे जुड़ रहे हैं और अपने गांव को गोद लेने का काम भी उन्होंने शुरू किया है।"
0
0
Report

बलरामपुर में छठ महापर्व शुरू, नदी किनारे घाट सजकर तैयार

Balrampur, Uttar Pradesh:तीन दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व की शुरुआत आज से हो चुकी है, जिसके कारण बलरामपुर जिला मुख्यालय के सेंदुर नदी के तट पर छठ घाट सजकर तैयार हो चुके हैं। छठ सेवा समिति द्वारा छठ व्रतियों के लिए नदी के दोनों तरफ घाट बनाए गए हैं, तथा घाट पर लाइटिंग की व्यवस्था भी जोर-शोर से चल रही है। छठ महापर्व के दूसरे दिन घाट पर काशी की तर्ज पर गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। छठ महापर्व को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की टीम भी मुस्तैद नजर आ रही है। आपको बता दें कि बलरामपुर जिला झारखंड और बिहार से लगा हुआ है और इसी कारण यहाँ पर छठ महापर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है। बाइट छठ सेवा समिति
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top