Back
वन दिवस पर 460 मोटरसाइकिल से वन सुरक्षा मजबूत, अवैध कटान रोकथाम तेज
ACAshish Chauhan
Mar 21, 2026 10:18:17
Jaipur, Rajasthan
जयपुर-आज अंतराष्ट्रीय वन दिवस के मौके पर जयपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ.इस मौके पर राज्य सरकार ने वन विभाग को कई सौगात दी.वन मंत्री संजय शर्मा,एसीएस आनंद कुमार समेत पूरा वन महकमा आरआईसी में हुए राज्य स्तरीय समारोह में मौजूद रहा..ये सौगाते मिली वन विभाग को-अंतराष्ट्रीय वन दिवस पर के अवसर पर आज राजस्थान का कई सौगाते मिली.वन मंत्री संजय शर्मा ने वन सुरक्षा और वनों के प्रभावी दौरे को मजबूत करने के लिए 460 नई मोटरसाइकिलें हरी झंडी दिखाकर रवाना की.ये बाइक वनकर्मियों को गश्त के लिए दी गई हैं.जिससे वन्यजीवों के रेस्क्यू और अवैध गतिविधियों पर रोक में मदद मिलेगी.इसका उद्देश्य वन सुरक्षा को मजबूत करना,अवैध कटाई पर रोक और जंगलों में प्रभावी गश्त हो सके.इसके साथ साथ CRESEP परियोजना के अंतर्गत महिला आर्थिक सशक्तिकरण के लिए MOU किया गया.वन मित्रो को पेट्रोलिंग किट वितरण किए.आपातकालीन वन्यजीव रेस्क्यू वाहन फ्लैग ऑफ किया गया.SEIAA वेबसाइट की लांचिंग होगी.एक पेड माँ के नाम बुक का विमोचन भी हुआ.दूसरे राज्यों की एसओपी का अध्ययन कर रही सरकार-इस दौरान वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि वन दिवस के मौके पर कई सौगाते मिली.वन विभाग ने हाल ही में 1926 हेल्पलाइन नंबर तो जारी किया ही है,इसके साथ साथ विभाग एसओपी भी बना रहा है,जिसके लिए दूसरे राज्यों की एसओपी का अध्ययन कर रहा है.वहीं दूसरी तरफ विस्थापन को लेकर भी लगातार सरकार काम कर रही है.कांग्रेस ने 2002 में पैकेज बनाया था,कांग्रेस सरकार ने पैकेज को कम किया.नया विस्थापन पैकेज बनाया जा रहा है.हाल ही में बजट में नए पैकेज की घोषणा की है,जल्द ही टाइगर रिजर्व से लोगों को विस्थापित करने का काम खत्म होगा.इसके अलावा वन क्षेत्रों में अतिक्रमण को खत्म करने का काम भी किया जा रहा है.सरिस्का में बाघों की संख्या 60 होगी-वन मंत्री संजय शर्मा ने सरिस्का में बाघों की बढ़ती संख्या का जिक्र किया.उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में तीन शावकों का जन्म हुआ,जिससे बाघों की संख्या 52 तक पहुंच गई.मैंने फील्ड डायरेक्टर संग्राम सिंह से मजाक में कहा कि बाघों की संख्या दिसंबर तक 60 होनी चाहिए.संग्राम सिंह ने कहा कि हो जाएगी.बस पूरे विभाग को इतना कॉन्फिडेंस होना चाहिए,ताकि जंगलों और बाघों के संरक्षण में विभाग तेज गति से आगे बढ सके.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAMIT SONI
FollowMar 21, 2026 11:32:340
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 21, 2026 11:32:210
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 21, 2026 11:30:340
Report
SNShashi Nair
FollowMar 21, 2026 11:30:220
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 21, 2026 11:24:57393
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 21, 2026 11:24:47313
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 21, 2026 11:24:30273
Report
GLGautam Lenin
FollowMar 21, 2026 11:24:12357
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 21, 2026 11:24:01339
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 21, 2026 11:23:48Payikapuram, Andhra Pradesh:ईद की नमाज के मौके पर कई शहरों में नमाजियों ने काली पट्टी बांधकर ईरान के लोगों की सलामती की दुआ मांगी. हालांकि नमाज के दौरान पुलिस बल अलर्ट रहा और कही भी हिंसा या उपद्रव की घटना नहीं हुई
208
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 21, 2026 11:23:35258
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 21, 2026 11:23:21267
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 21, 2026 11:21:13367
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 21, 2026 11:18:06280
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 21, 2026 11:17:42103
Report