icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261202
VKVijay Kumar AwasthiFollow11 Mar 2025, 01:39 pm

Sitapur - श्री श्याम निर्माणाधीन मंदिर में हुआ संगीत संध्या का आयोजन

Sakaran, Uttar Pradesh:

बिसवां सीतापुर निर्माणाधीन श्याम मंदिर निकट कोतवाली परिसर में रंग भरी एकादशी महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ. महोत्सव में श्याम भजन संध्या का आयोजन हुआ. जिसमे गायक सतीश त्रिपाठी श्रावस्ती द्वारा गणेश वंदना कर भजन संध्या का शुभारंभ किया गया. देर रात तक चली भजन संध्या में गायक सौरभ अग्रवाल द्वारा एवम् रूपेश अवस्थी ने बाबा के भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुरेन्द्र जी जिला प्रचारक आरएसएस व चक्रपाणी नगर प्रचारक बिसवां थे ।इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

40 किसानों का दल चिन्यालीसौड़ कृषि विज्ञान केंद्र के लिए रवाना, प्रशिक्षण शुरू

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग -सीडीओ ने 40 कृषकों के दल को कृषि विज्ञान केन्द्र के लिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना उत्तरकाशी मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर कृषि विज्ञान केन्द्र, चिन्यालीसौड़ के लिए रवाना किया।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाना किसानों की उत्पादकता एवं आय वृद्धि के लिए अत्यंत आवश्यक है।कृषि विज्ञान केन्द्र चिन्यालीसौड़ में इन 40 कृषकों को उन्नत कृषि तकनीक, मृदा स्वास्थ्य, फसल विविधीकरण, उन्नत बीजों का चयन, जैविक एवं प्राकृतिक कृषि, कीट एवं रोग प्रबंधन, जल संरक्षण, कृषि यंत्रीकरण तथा कृषि आधारित नवाचारों सहित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी-करहल बाल विकास परियोजना द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान,BRC करहल में आयोजित ।

Ajay KumarAjay KumarFollow12m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी बाल विकास परियोजना द्वारा आंगनबाड़ी दीदियों का सम्मान,BRC करहल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता अनुजेश प्रताप यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे,पोषण-शिक्षा में भूमिका की सराहना । विकास खंड करहल में मंगलवार को बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां अधिकारियों और आयोजन समिति ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में बच्चों के पोषण,प्रारंभिक शिक्षा और महिला-बाल विकास योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका पर चर्चा हुई। इस दौरान CDPO अंजू भदौरिया,सुपरवाइजर शानू कुमारी,राजेश कुमारी,ब्लॉक कोऑर्डिनेटर छोटू सिंह,मंडल अध्यक्ष कल्पेंद्र भारती,रामनरेश यादव, अध्यापक शैलेश यादव,शिव प्रताप सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यों की सराहना की।
0
0
Report

वाराणसी में अन्नपूर्णा देवी व योगी आदित्यनाथ 9वें पोषण माह 2026 का शुभारम्भ करेंगे

Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी ब्रेकिंग * वाराणसी से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 10 बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का शुभारंभ करेंगे। * इस वर्ष अभियान की मुख्य थीम हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी रखी गई है। * पोषण माह 2026 पांच मुख्य विषयों—आहार विविधता, गर्म पका भोजन, सामुदायिक स्वामित्व, बाल विकास व शिक्षा और PMMVY के 10 वर्ष—पर केंद्रित रहेगा। * नए SNP दिशानिर्देशों के तहत पहली बार 'गर्म पके हुए भोजन' को परिभाषित किया गया है और आंगनवाड़ी केंद्रों में मेनू बोर्ड अनिवार्य किए गए हैं। * प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ' अभियान और पोषण मेलों के माध्यम से स्थानीय व संतुलित आहार को बढ़ावा दिया जाएगा। * सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में 'आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियां' (AMC) गठित होंगी; भोजन की गुणवत्ता की निगरानी AMC और माता समितियां करेंगी। * 'नवचेतना' के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर परामर्श देंगी और 34 विकासात्मक पहचानों को दर्ज करेंगी। * 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए ECCE दिवस का आयोजन होगा तथा 5-6 वर्ष के बच्चों को पास के प्राथमिक विद्यालयों का भ्रमण कराया जाएगा। * प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर विशेष अभियान चलाकर पात्र महिलाओं के नामांकन और DBT हस्तांतरण में तेजी लाई जाएगी। * 'सुपोषित भारत' से 'विकसित भारत 2047' के विजन को साकार करने के लिए पूरे देश में महीने भर जन-आंदोलन चलाया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, आंगनवाड़ियों पर जोर

JPJai Pal12m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी ब्रेकिंग * वाराणसी से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 10 बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का शुभारंभ करेंगे। * इस वर्ष अभियान की मुख्य थीम हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी रखी गई है। * पोषण माह 2026 पांच मुख्य विषयों—आहार विविधता, गर्म पका भोजन, सामुदायिक स्वामित्व, बाल विकास व शिक्षा और PMMVY के 10 वर्ष—पर केंद्रित रहेगा। * नए SNP दिशानिर्देशों के तहत पहली बार 'गर्म पके हुए भोजन' को परिभाषित किया गया है और आंगनवाड़ी केंद्रों में मेनू बोर्ड अनिवार्य किए गए हैं। * प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ' अभियान और पोषण मेलों के माध्यम से स्थानीय व संतुलित आहार को बढ़ावा दिया जाएगा। * सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में 'आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियां' (AMC) गठित होंगी; भोजन की गुणवत्ता की निगरानी AMC और माता समितियां करेंगी: • 'नवचेतना' के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर परामर्श देंगे और 34 विकासात्मक पहचानों को दर्ज करेंगे। * 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए ECCE दिवस का आयोजन होगा तथा 5-6 वर्ष के बच्चों को पास के प्राथमिक विद्यालयों का भ्रमण कराया जाएगा। * प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर विशेष अभियान चलाकर पात्र महिलाओं के नामांकन और DBT हस्तांतरण में तेजी लाई जाएगी। * 'सुपोषित भारत' से 'विकसित भारत 2047' के विजन को साकार करने के लिए पूरे देश में महीने भर जन-आंदोलन चलाया जाएगा।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

हरिद्वार सिडकुल नाले में 30 घंटे बाद बच्ची का शव मिला, SDRF रेस्क्यू खत्म

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार सिडकुल के नाले में बही बच्ची का करीब 30 घंटे बाद रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में गैस प्लांट के पास नाले में पड़ा शव। नाले के पास पशु चरा रहे गुर्जरों की नजर शव पर पड़ी, रानीपुर पुलिस को दी सूचना; मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला, अब आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी पुलिस। बच्ची की तलाश में SDRF ने करीब 28 घंटे तक चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, नाले के कई हिस्सों में लगातार की गई सर्चिंग। तेज बहाव, नाले में जमा कचरे और अतिक्रमण के बीच SDRF के जवानों ने लगातार चलाया सर्च अभियान, लेकिन बच्ची का पता नहीं चल Sका था। करीब 30 घंटे बाद गैस प्लांट के पास शव मिलने से रेस्क्यू ऑपरेशन का हुआ दुखद अंत, बच्ची के परिजनों में मचा कोहराम।
0
0
Report

उत्तरकाशी के जिला सहकारी बैंक की पहली महिला अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-जिला सहकारी बैंक को मिली पहली महिला अध्यक्ष, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शारदा राणा निर्विरोध निर्वाचित शारदा राणा निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। शारदा राणा इस पद पर निर्वाचित होने वाली पहली महिला अध्यक्ष बनी हैं। वहीं जनपद के 12 वार्डों में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबंध समिति / संचालक मंडल के चुनाव में सभी 12 निदेशक पदों पर भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए थे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी पर्चे वैध पाए गए और अध्यक्ष पद के लिए एक ही पर्चा होने के कारण चुनाव समिति ने श्रीमती शारदा राणा को जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
0
0
Report
Advertisement

हरिद्वार: ज्वालापुर में 11 महीने की बच्ची चोरी, 2 घंटे में बरामद

Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज़ / हरिद्वार हरिद्वार के ज्वालापुर में घर के बाहर से 11 महीने की बच्ची चोरी, सूचना मिलते ही पुलिस ने 2 घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। सुभाष नगर से बच्ची को चोरी कर के फरार हुआ था आरोपी, CCTV फुटेज और आसपास की जानकारी के आधार पर पुलिस ने तेजी से सुराग जुटाया。 परिजनों की शिकायत पर ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज, बच्ची की तलाश के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। चौकी बाजार प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सुभाष नगर से ही बच्ची को आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार, निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर के रूप में हुई है। बच्ची के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली, आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report

इज्जतनगर में पड़ोसियों के बीच मारपीट और वीडियो वायरल: जांच जारी

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के नगरिया कला गांव में दो पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों ओर से लाठियां चलीं, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दोनों पड़ोसियों ने थाना इज्जतनगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल मुन्ने पुत्र नन्हे ने बताया कि गांव में दरगाह पर मेला लगा हुआ था। सोमवार को मेले में नवीन, वसीम और उबैश के बीच विवाद हो गया था। बाद में मामला शांत हो गया। आरोप है कि मंगलवार सुबह नवीन, वसीम, अनीस और नाजिम ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मुन्ने ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठियां भी चलीं। मुन्ने के मुताबिक, मारपीट में वह और उनकी पत्नी घायल हो गई। वहीं दूसरे पक्ष की नेहा, शिफा, सना और फिजा के घायल होने की बात सामने आई है। घायलों ने इज्जतनगर थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। वहीं दूसरे पक्ष के इम्तियाज ने बताया कि पहले उबैश और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान मुन्ने बीच में बोल पड़े। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। लाठी लगने से कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top