Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sitapur261303

Sitapur -अटल जी की जयंती पर प्रदर्शित डाक्यूमेंट्री का सजीव प्रसारण

Dec 25, 2024 08:36:58
Husainganj, Uttar Pradesh

स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी सीतापुर पहुंची और जीआईसी में बड़े पर्दे पर अटल जी पर प्रदर्शित डाक्यूमेंट्री का सजीव प्रसारण देखा।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 21, 2026 02:53:25
0
comment0
Report
SKSACHIN KASABE
Mar 21, 2026 02:51:58
Pandharpur, Maharashtra:पंढरपूर तालुक्यातील तिसंगी मध्यम प्रकल्पाच्या पाणी नियोजनाबाबत आमदार समाधान आवताडे माजी आमदार प्रशांत परिचारक यांनी अधिकारी आणि शेतकऱ्यांसोबत घेतली बैठक उजनी धरणाचे पाणी मध्ये प्रदूषण वाढले आहे हे पाणी पिण्यास योग्य नाही असे अहवाल आले आहेत त्यामुळे भविष्यात पंढरपूर शहराला तिसंगी मध्यम प्रकल्प तलावातून पाणी पुरवठा करण्याबाबत कालवा सल्लागार समिती आणि महाराष्ट्र शासनाकडे प्रस्ताव देण्यात येणार आहे. त्यामुळे पंढरपूर शहरातील नागरिकांना स्वच्छ पाणी प्यायला मिळणार आहे. सोबतच निरा उजवा कालव्यातून तिसंगी मध्यम प्रकल्प तलावात यामुळे बारा महिने पाणी राहील. याचा फायदा या तलावावर अवलंबून असणाऱ्या आठ गावातील शेतकऱ्यांना शेतीसाठी सुद्धा होणार आहे
0
comment0
Report
LBLAILESH BARGAJE
Mar 21, 2026 02:51:40
0
comment0
Report
RNRandhir Nidhi
Mar 21, 2026 02:50:56
Gumla, Jharkhand:गुमला के सिसई थाना क्षेत्र में कथित धर्मांतरण को लेकर एक मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। छारदा रोड क्षेत्र में पांच महिलाओं पर आरोप है कि वे घर-घर जाकर ग्रामीणों को चंगाई सभा में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रही थीं। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों और संगठनों की सक्रियता से सभी महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, गुमला के पुग्गु और दाउदनगर क्षेत्र की रहने वाली पांच महिलाएं—रौमिला मिंज, किरण कुजूर, सकीरा तिर्की, सुशीला देवी और इंदु देवी—ग्रामीणों के घरों में जाकर बीमारी से मुक्ति दिलाने का दावा करते हुए चंगाई सभा में शामिल होने के लिए कह रही थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस माध्यम से उन्हें बरगलाने का प्रयास किया जा रहा था। छारदा रोड निवासी आनंद साहु ने बताया कि जब उनके घर पर आकर उनकी पत्नी को चंगाई सभा में जाने के लिए कहा गया और बीमारी ठीक होने का दावा किया गया, तो उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इकट्ठा कर इसकी सूचना संबंधित संगठनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी लेते हुए पुलिस को बुलाया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी महिलाओं को हिरासत में लेकर सिसई थाना लाया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और संगठनों में आक्रोश देखा गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन को लिखित आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है, साथ ही क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने की भी अपील की है। फिलहाल पुलिस जांच जारी समाचार लिखे जाने तक पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई थी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है。
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Mar 21, 2026 02:50:35
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Mar 21, 2026 02:48:26
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव: रूपाली चाकणकर के राजीनामे पर राष्ट्रवादी शरद पवार गट के प्रदेशाध्यक्ष रोहिणी खडसे ने ट्विटर पर पोस्ट कर कहा, जिन सीढ़ियाँ पर चढ़े, उसी सीढ़ी से नीचे आना चाहिए—ज्यादा ऊँचा उड़ना नहीं चाहिए। रोहिणी खडसे ने अपने ट्वीट में अप्रत्यक्ष रूप से कहा कि गर्व का घर नीचे रहता है, अब कुछ लोगों को यह समझ में आ गया है; इसलिए ज्यादा घमंड मत करो! अब सभी अहंकार धूल में मिल जाएगा! रोहिणी खडसे के इस वक्तव्य से राजनीतिक हल्कों में चर्चाएँ तेज हो गई हैं। उन्होंने आगे राज्य सरकार को सीधे आग्रह किया कि केवल महिला आयोग की अध्यक्ष के इस्तीफे से समस्या हल नहीं होगी। इस पूरे मामले में जो भी संबंधित हैं, उन पर कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए; उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से विशेष विनंती की है।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Mar 21, 2026 02:31:42
Chandigarh, Chandigarh:लोकसभा में हरियाणा के खेल मैदानों की खराब स्थिति को लेकर केंद्र सरकार द्वारा दिए गए जवाब पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सिरसा की सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा है कि केंद्र सरकार का यह रवैया अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है। मीडिया को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा प्रदेश है, जिसने ओलंपिक में लगभग 33 प्रतिशत पदक देश को दिलाए हैं, लेकिन विडंबना यह है कि उसी प्रदेश में खेल सुविधाओं के नाम पर केंद्र सरकार पल्ला झाड़ती नजर आ रही है। कुमारी सैलजा ने कहा कि खेल मंत्री द्वारा दिया गया उत्तर जिम्मेदारी से बचने वाला है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हरियाणा जैसे खेल प्रतिभाओं से भरपूर राज्य में न तो केंद्र सरकार और न ही राज्य सरकार खेल मैदानों के सुधार के लिए कोई ठोस और कारगर कदम उठा रही है। उन्होंने रोहतक की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि जर्जर खेल मैदानों के कारण खिलाड़ियों की जान तक चली गई, जो अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि खिलाड़ियों के भविष्य और जीवन के साथ खिलवाड़ है। कुमारी सैलजा ने मांग की कि हरियाणा के सभी खेल मैदानों की तत्काल समीक्षा कर उन्हें दुरुस्त किया जाए तथा खिलाड़ियों को सुरक्षित और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि खेल केवल राज्य का विषय बताकर केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती। उन्होंने लोकसभा में खेल मंत्री द्वारा दिए गए उत्तर पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो यह देश की खेल प्रतिभाओं के साथ अन्याय होगा。
733
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Mar 21, 2026 02:31:35
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी (SHPPC) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य के सिविल अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूर दी गई। बैठक के दौरान सिविल अस्पताल मांडीखेड़ा (नूंह) और रेवाड़ी में सीटी स्कैन सेवाओं को हायर करने की स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही मांडीखेड़ा (नूंह), रेवाड़ी, हिसार, जींद, रोहतक और चरखी दादरी के सिविल अस्पतालों में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के आधार पर एमआरआई स्कैन सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम और जींद के जिला सिविल अस्पतालों में मैकेनाइज्ड और ऑटोमेटेड क्लीनिंग सेवाएं शुरू करने को भी मंजूरी प्रदान की गई, जिससे अस्पतालों में स्वच्छता और मरीजों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बैठक में कहा कि राज्य सरकार सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि स्वीकृत परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए और कार्यान्वयन में पारदर्शिता व दक्षता सुनिश्चित की जाए। इन पहलों को हरियाणा के सार्वजनिक स्वास्थ्य तंत्र के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
767
comment0
Report
Advertisement
Back to top