icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261201
VKVijay Kumar AwasthiFollow11 Mar 2025, 05:30 pm

Sitapur - पत्रकार संघटनो ने जुलूस निकालकर राघवेंद्र हत्याकांड पर जताया आक्रोश

Biswan, Uttar Pradesh:

बिसवां सीतापुर महोली के पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई की हत्या से आक्रोशित तहसील बिसवां के पत्रकारों ने मंगलवार घटना के विरोध में पत्रकार मोहित जायसवाल के नेतृत्व में मसाल जुलुस निकालते हुए विरोध प्रदर्शन कर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की और शहीद पत्रकार के परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाए जाने की मांग की है। उप जिलाधिकारी बिसवां को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में बिसवां के विभिन्न पत्रकार संघटनो ने मृत पत्रकार के परजिनो को न्याय दिलाने की मांग की है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हाथरस: 4 वर्षीय ममता का शव नहर किनारे बोरे में मिला, दो हिरासत में

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में मासूम बच्ची का मिला शव नहर के पास बोरे में मिला मासूम का शव 9 नवंबर की शाम से लापता थी 4 साल की मासूम ममता मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया हाथरस में सिकंदराराऊ के कोंडरा जहांगीरपुर गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है.... 9 नवंबर की शाम पांच बजे लापता हुई 4 साल की ममता का शव गुरुवार नहर के पास बोरे में बंद मिला... बोरे से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी... मौके पर क्षेत्राधिकारी समेत आला अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की.... ममता की मां वीरेश ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है.... ग्रामीण बच्ची के साथ गलत नीयत के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं.. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है... और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है..
0
0
Report

अंडरपास के लिए विधायक बेहड़ ने नगला रेलवे स्टेशन पर धरना दिया

Bahara Boj, Uttarakhand:अंडरपास की मांग, धरने पर विधायक बेहड़ स्थान– उधम सिंह नगर ऐंकर– पंतनगर नगला से जवाहर नगर को जोड़ने के लिए अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने रेलवे स्टेशन पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने डीआरएम के लिए चूड़ियां भिजवा 25 नवंबर को कलेजलेट में धरना देने का ऐलान कर दिया। दरअसल नगला से जवाहर नगर को जोड़ने के लिए सड़क अथवा अंडरपास की मांग लंबे समय से चल रही है। विधायक बेहड़ भी इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। परंतु रेलवे के लगातार इस गंभीर मुद्दे पर नकारात्मक रवैया अपनाने के चलते गुरुवार दोपहर विधायक बेहड़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगला रेलवे स्टेशन पहुंच वहां धरने पर बैठ गए। विधायक बेहड़ के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने रेलवे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायक बेहड़ ने रेलवे के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐלान कर दिया। उन्होंने कहा रेलवे जनहित के इस मुद्दे की लगातार अनदेखी कर रहा है। जिसके चलते लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जवाहरनगर के ग्रामीण पिछले दो वर्ष से लगातार रास्ता दिए जाने की मांग कर रहे है। नगला रेलवे स्टेशन पर अधिकांश समय मॉल गाड़ी खड़े रहने के कारण लोगों को कई बार ट्रेन के नीचे से निकलना पड़ता है। (बाइट– तिलक राज बेहड़)
0
0
Report

बेगूं दरगाह के गुंबद से कलश चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड में दरगाह से कलश चोरी होने का मामला सामने आया है। बेगूं से रामपुरिया जाने वाले मार्ग पर स्थित हजरत शमसुद्दीन रामपुरिया वाले बाबा की दरगाह के गुंबद पर लगा कलश बीती रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने बेगूं पुलिस थाने पहुंचकर थानाधिकारी आरपीएस चंपाराम को रिपोर्ट सौंपी। युवाओं ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

मंडावा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा और पूजन

Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं मंडावा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ रघुनाथ मंदिर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे और भजन-कीर्तन के साथ कथा स्थल पहुंची यात्रा बाल व्यास पं. श्रीकांत शर्मा ने किया भागवत पोथी पूजन प्रथम दिन भागवत माहात्म्य, 24 अवतार और विराट स्वरूप का वर्णन झुंझुनूं जिले के मंडावा कस्बे में इन दिनों भक्ति और अध्यात्म की बयार बह रही है। मंडावा-फतेहपुर रोड पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ से पूर्व शहर के मुख्य बाजार स्थित रघुनाथ मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन और भगवान के जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया।कलश यात्रा कथा स्थल पहुंचने पर विद्वान पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद कथा वाचक बाल व्यास पं. श्रीकांत शर्मा के सानिध्य में श्रीमद् भागवत पोथी पूजन संपन्न हुआ। पोथी पूजन के साथ ही सात दिवसीय भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।भोपाल से पधारे बाल व्यास पं. श्रीकांत शर्मा आगामी 18 नवंबर तक अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
0
0
Report

बिहार शराबबंदी पर राजद विधायक ने कहा फेल, विपक्ष ने कानून पर सवाल उठाए

Patna, Bihar:RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार में शराबबंदी को पूरी तरह बताया विफल आरोप लगाया कि महागठबंधन सरकार में बिना पर्याप्त सर्वेक्षण के इसे लागू किया गया था लाल यादव ने मना किया था शराब बंदी करने को RJD विधायक भाइ्र वीरेंद्र ने बिहार में शराबबंदी को पूरी तरह बताया है कहा की है हम लोगों ने नीतीश कुमार को उस समय मना किया था लालू जी ने भी मना किया था शराबबंदी नहीं करने को लेकर।शराबबंदी सिर्फ कागज पर है,बिहार में शराबबंदी पूरी तरीके से फेल है शराब का खेप बिहार में बंगाल, छत्तीशगढ़, उतरप्रदेश, दिल्ली और नेपाल उड़ीसा से लाया जा रहा है। इस शराबबंदी से बिहार के पुलिस और कुछ सत्ताधारी नेता मालोमाल हो रहे हैं वही काँग्रेस के पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए बिहार में नशाबंदी हुई थी, वह बिल्कुल उल्टा हो गया। शराबबंदी तो हुई नहीं, लेकिन शराब की जगह पर बिहार में सूखे नशे ने जगह ले ली है। बिहार के जो नौजवान हैं और नई पीढ़ी के लोग नशे की गिरफ्त में हैं, और ऐसा लग रहा है कि बिहार 'उड़ता पंजाब' का वर्जन टू (2) हो गया है।जब शराबबंदी हुई थी, उस समय बिहार का राजस्व लगभग साढ़े तीन हज़ार (3500) करोड़ था। शराब आज भी मिल रहे हैं, शराब आज भी बेचा जा रहा है, और शराब की बड़ी-बड़ी खेप बिहार में आज भी आ रही है। ऐसा लग रहा है कि शराब माफियाओं के द्वारा पैरेलल सरकार चलाई जा रही है, पैरेलल इकोनॉमी तैयार किया जा रहा है, जो डायरेक्ट एनडीए (NDA) सरकार को मदद कर रही है। प्रतिमा कुमारी पूर्व विधायक कांग्रेस जेडयू के प्रवक्ता नवल शर्मा ने शराब, बालू और अपराध—ये तीन ऐसे क्षेत्र हैं जो राजद के नेताओं को काफी प्रिय हैं। शराब वाली कंपनियों से चंदा लेने वाली राष्ट्रीय जनता दल, इसके कई सारे चेहरे हैं। सुबोध राय का नाम आपने सुना होगा, जिनकी बिहार में भी फैक्ट्री थी और झारखंड में भी जाली रैपर लगाकर ये शराब बेचा करते थे। विनोद जायसवाल भी इन्हीं के नेता हैं। तो क्या कारण है कि जितने भी बड़े शराब माफिया हैं, वो सारे राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े हुए हैं? राष्ट्रीय जनता दल का नाम शराब कंपनियों से चंदा लेने के लिए सुर्खियों में आता है। तो शराबबंदी के बाद बिहार में घरों में जो खुशियां लौटी हैं, वो इन लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रही हैं, क्योंकि इनका जो अवैध धंधा है, वो मारा जा रहा है। इसलिए ये लोग शराबबंदी का विरोध कर रहे हैं। बाइट----- नवल शर्मा जदयू प्रवक्ता बीजेपी के पूर्व विधायक हरीभूषण ठाकुर बचोल ने कहा की बिहार में शराबबंदी पूरी तरह सफल है और शराबबंदी के कारण बिहार में सामाजिक बदलाव आया है। अगर कहीं कोई गड़बड़ी कर रहे हैं, पकड़े जा रहे हैं। विपक्ष के नेता इसको विफल करने के लिए तरह-तरह का षड्यंत्र कर रहे हैं, और कुछ उगाही कर रहे हैं, माल कमा रहे हैं। लेकिन सरकार तत्पर है—ऐसे लोग पकड़ा भी रहे हैं, जेल भी जा रहे हैं। बाइट----हरीभूषण ठाकुर बचोल
0
0
Report

अयोध्या दौरे को लेकर अखिलेश बनाम संतों की सियासी घमासान तेज

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में 12 दिसंबर को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। संतों की महाबैठक में अखिलेश यादव से उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा कारसेवकों पर गोली चलवाने के मामले में माफी मांगने की मांग उठाई गई। संतों के विरोध के बाद अब समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व मंत्री पवन पांडे ने मोर्चा संभाला है। पवन पांडे ने संतों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव ने कोई गोली नहीं चलवाई थी। उन्होंने दावा किया कि बैठक करने वाले सभी संत-महंत समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के साथ हैं और उनका आशीर्वाद भी पार्टी को प्राप्त है।पवन पांडे ने यहां तक कहा कि सभी संत-महंत चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनें। संतों के विरोध पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बाहर दिखावे में कुछ मजबूरियां रही होंगी, यूं ही कोई बेवफा नहीं होता।पवन पांडे के इस बयान के बाद अयोध्या में अखिलेश यादव के दौरे को लेकर संतों और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग और तेज होने के आसार हैं।
0
0
Report
Advertisement

बहराइच में दो पक्षों की हिंसक भिड़ंत, वीडियो वायरल

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच.दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट,वीडियो हो रहा वायरल, बहराइच जनपद के रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनापुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस हिंसक झड़प में एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया, वहीं इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。 मिली जानकारी के मुताबिक, रिसिया थाना क्षेत्र के बिशनापुर गांव में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे व मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में एक महिला सहित कुल पांच लोग लहूलुहान होकर घायल हो गए। मारपीट की घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए रिसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में सभी का उपचार जारी है। इधर, इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद से पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
0
0
Report

मथुरा में शर्मा का विपक्ष पर हमला: वोट बैंक की बेड़ियां, कांग्रेस 2% पार्टी

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर हमला: बोले- अखिलेश के पैरों में थीं वोट बैंक की बेड़ियां, कांग्रेस 2% की पार्टी बनकर रह गई मथुरा: हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रभारी और मथुरा के विधायक श्रीकांत शर्मा ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी पर राजनीतिक हमला बोला है। मथुरा में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा नेता ने विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी सरकार का पक्ष रखा। 'वोट बैंक की राजनीति' का आरोप अखिलेश यादव के मथुरा, वृंदावन और अयोध्या दौरों का जिक्र करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि उन्हें इन धार्मिक स्थलों पर जाने से किसी ने नहीं रोका था, लेकिन उनके पैरों में 'वोट बैंक की बेड़ियां' जकड़ी हुई थीं। भाजपा़ नेता ने आरोप लगाया कि एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए पूर्व में अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां चलवाई गई थीं और इसके लिए अखिलेश यादव को प्रायश्चित करना चाहिए। योजनाओं के लाभ और 'सबका साथ, सबका विकास' का जिक्र श्रीकांत शर्मा ने कहा कि देश संविधान से चलता है और किसी एक वर्ग के वोट से सरकार नहीं बन सकती। उन्होंने दावा किया कि 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना' का लाभ बिना किसी भेदभाव के हिंदू और मुसलमान दोनों समुदायों के गरीबों को मिल रहा है। उन्होंने विपक्षी दलों को नफरत की राजनीति छोड़कर 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत पर चलने की सलाह दी। कानून-व्यवस्था और आगामी चुनाव पर दावा उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए शर्मा ने कहा कि अब राज्य में मुख्य मुद्दा विकास है। उन्होंने 2017 से पहले के दौर की आलोचना करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश में अपहरण और अपराध का बोलबाला था, जबकि वर्तमान सरकार में अपराधी या तो जेल में हैं या उनका सफाया हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में तीसरी बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस पर निशाना कांग्रेस पार्टी पर टिप्पणी करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी अपनी राजनीतिक जमीन खो चुकी है और डरी हुई है। दिवाली के अवसर पर दी गई बधाइयों से जुड़े एक विवाद का हवाला देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस खुले मन से हिंदू त्योहारों की शुभकामनाएं भी नहीं दे पाती। उन्होंने कहा कि इसी नीति के कारण उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महज 2 प्रतिशत वोट वाली पार्टी बनकर रह गई है।
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ में भाजपा ने जनजातीय गौरव सप्ताह के कार्यक्रमों की जानकारी दी

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ शहर के ब्याहुत धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया...इसमें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, भाजपा जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. मिसफिका हसन मुख्य रूप से उपस्थित रहीं....नेताओं ने 11 से 18 नवंबर तक मनाए जा रहे जनजातीय गौरव सप्ताह और 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी साझा की... प्रेस वार्ता में पूर्व प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में देश भर के 339 जनजातीय जिलों में जनजातीय गौरव दिवस और गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है...उन्होंने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, बाबा तिलका मांझी, सिदो-कान्हू और चांद-भैरव जैसे महापुरुषों ने जल, जंगल, जमीन और स्वाभिमान की रक्षा के लिए बलिदान दिया... कहा केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग जनजातीय मंत्रालय का गठन किया और संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल किया...वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर आसीन किया गया और 728 एकलव्य आवासीय विद्यालयों की स्थापना की गई... उन्होंने विपक्ष पर आदिवासी समाज को केवल वोट बैंक समझने और आरक्षण व संविधान बदलने का भ्रम फैलाने का आरोप लगाया...दुर्गा मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार और भू-माफिया का बोलबाला है तथा भाजपा के लगातार आंदोलन के दबाव में आकर सरकार को सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी पड़ी... वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. मिसफिका हसन ने कहा कि 15 नवंबर को बिरसा मुंडा सहित चांद-भैरव, टाना भगत और फूलो-झानो जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी...कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर पाकुड़ जिले के प्रत्येक मंडल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी...उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास के लिए कार्य कर रही है और यह अभियान जनजातीय मऱुषों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा... निशा भगत प्रकरण पर दुख व्यक्त करते हुए डॉ. मिसफिका हसन ने आरोप लगाया कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया...उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के दबाव के बाद सीबीआई जांच की मंजूरी मिली है और निष्पक्ष जांच से दोषियों के चेहरे बेनकाब होंगे...उन्होंने राज्य में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों का हवाला देते हुए सरकार पर महिला सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया...प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं ने झारखंड की नेत्री निशा भगत की मौत के मामले को लेकर राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए... बाइट-1- दुर्गा मरांडी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व प्रदेश मंत्री बाइट-2- डॉ. मिसफिका हसन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव बाइट-3- सरिता मुर्मू, भाजपा जिला अध्यक्ष, पाकुड़
0
0
Report

आमी से मांझी तक मरीन ड्राइव की घोषणा और अटल घाट का उद्घाटन

Chapra, Bihar:रामघाट के पास अटल घाट, अटल वाटिका, अटल संग्रहालय और सरयू कैफे का लोकार्पण किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को नमनकर परिसर को आम जनता के लिए समर्पित किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मांझी से अमी तक मरीन ड्राइव बनाने का भरोसा जताया, ताकि सारण के नदी तटीय क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ें। आमी से मांझी तक मरीन ड्राइव की योजना से क्षेत्र के विकास के नए अवसर बनेंगे और स्थानीय गांवों व बाजारों को लाभ मिलेगा। अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर सरकारी कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा भी की गई। रामघाट परिसर में जीविका दीदियों द्वारा संचालित सरयू कैफे का लोकार्पण हुआ, जिससे पर्यटक-श्रद्धालुओं को खानपान सुविधाएं मिलेंगी और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। अटल वाटिका और अटल संग्रहालय परिसर के आकर्षण को बढ़ाते हैं, ताकि धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक विरासत और पर्यटन एक ही स्थान पर विकसित हों। CM ने विकास योजनाओं के लाभ को आम जनता तक पहुँचाने पर जोर दिया और कहा कि यह क्षेत्र पर्यटन की मानचित्र पर महत्वपूर्ण'identification' बनेगा; रामघाट को नमामि गंगे परियोजना के तहत नये स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है, जहां अटल घाट, अटल वाटिका, संग्रहालय और प्रतिमा के साथ नई सुविधाओं का केंद्र बन रहा है। क्षेत्रवासियों की निगाहें मरीन ड्राइव की वास्तविक अमलदर्शी पर टिकी हैं।
0
0
Report

जगदलपुर में ड्राइवर आंदोलन से बस सेवाएं ठप, सुरक्षा व वेलफेयर मांगें तेज

Jagdalpur, Chhattisgarh:ऑल इंडिया ड्राइवर ज्वाइंट कमेटी द्वारा आयोजित स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन का असर जगदलपुर में भी देखने को मिला, गुरुवार को ड्राइवरों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर टोल नाके पर प्रदर्शन किया, आंदोलन के चलते बसों के पहिए थम गए, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, ड्राइवरों की मांग है कि ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू हो, वेलफेयर बोर्ड और ड्राइवर आयोग का गठन किया जाये, जिला लोकल ड्राइवर कल्याण संघ के सचिव ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को अनिश्चितकालीन किया जाएगा, वहीं, बसें बंद होने से सुकमा जाने वाले यात्री परेशान होते नजर आए।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली-एनसीआर में AQI 350–450, प्रदूषण से लोग बेहाल

New Delhi, Delhi:दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण (AQI) का स्तर लगातार खतरनाक और बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) वर्तमान में 350 से 450 के बीच गंभीर और बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। कुछ इलाकों में AQI 500 के पार भी पहुंच गया है। ऐसे में दिल्ली के लोगों को आंखों में जलन, सीने में भारीपन, सिर में दर्द, उल्टी की शिकायत और कमजोरीपन महसूस हो रहा है। दिल्ली में बढ़ते पॉल्यूशन से अस्पतालों में भी अब साथ सम्बंधित बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। कालकाजी इलाके के रहने वाले संतोष तिवारी बताते हैं कि दिल्ली में बढ़ते पॉल्यूशन से वह बहुत परेशान हो गए हैं, घर के छोटे-छोटे बच्चों को अब खेलने के लिए भी बाहर नहीं जाने देते हैं, बुजुर्गों को तो परेशानी बढ़ी ही है और अब उनके आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कतें और कमजोरी महसूस हो रहा है। दिवाली के बाद से दिल्ली में प्रदूषण का लेवल और हाई हो गया है, जिसके वजह से हम लोग बहुत परेशान हो गए हैं। हितेश कौशिक बताते हैं कि पॉल्यूशन से उनका बुरा हाल है, घर के लोग बीमार रहने लगे हैं, अब तो ऐसा लग रहा है कि सफेद बाल भी काला हो जा रहा है और कुछ दिन पहले वह उत्तर प्रदेश गए थे जहाँ प्रदूषण बिल्कुल कम था। दिल्ली लौटे तो आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। रोशन चोपड़ा बताते हैं कि दिल्ली में पॉल्यूशन से उनका बुरा हाल है, घर में एयर प्यूरीफायर लगाया गया है और धूल मिट्टी निकलती है; बच्चे का नेबुलाइजर और मां की उम्र करीब 70 साल है, उन्हें भी नेबुलाइजर करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश पार्थ सारथी कहते हैं कि दिवाली के बाद पॉल्यूशन बढ़ना आम बात है क्योंकि पटाखे और पराली जलाने से हवा खराब होती है। वायु गुणवत्ता सुधरते हुए अभी भी GRAP-4 के सख्त नियम लागू हैं, जैसे ट्रकों के प्रवेश पर रोक और स्कूलों में hybrid मोड। बुजुर्गों, बच्चों और सांस/अस्थमा के मरीजों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है; बाहर निकलते समय मास्क पहनना चाहिए और अगर बाहर जाएं तो सुबह के समय कम किया जाना चाहिए।
0
0
Report

आगरा के उद्योगों में नई न्यूनतम मजदूरी 13,189–16,250 रुपए, भत्ते सहित

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा में औद्योगिक प्रतिष्ठानों के श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी की नई दरें जारी। उप श्रम आयुक्त कार्यालय ने 74 अनुसूचित नियोजनों के लिए जारी की वेतन संबंधी जानकारी। एक अक्टूबर 2026 से महंगाई भत्ते के साथ नई न्यूनतम मजदूरी प्रभावी। अकुशल श्रमिकों को 13,189 रुपये, अर्द्धकुशल को 14,507 रुपये मासिक वेतन। कुशल श्रमिकों का न्यूनतम मासिक वेतन 16,250 रुपये निर्धारित। 20 या अधिक कर्मचारी वाले प्रतिष्ठानों में नियमानुसार बोनस और पीएफ का प्रावधान। 21 हजार रुपये से कम मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारी बोनस के पात्र होंगे। सामान्य कार्य दिवस 8 घंटे और साप्ताहिक कार्य सीमा 48 घंटे निर्धारित। निर्धारित समय से अधिक काम कराने पर दोगुनी दर से ओवरटाइम भुगतान का प्रावधान। नए और पुराने कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देना अनिवार्य, उप श्रम आयुक्त ने जारी की सूचना।
0
0
Report

खरगोन कपास मंडी दिवाली के बाद मांग तेज, किसानों को 9255 रुपए भाव

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन कपास मंडी दीपावली के पांच दिन के अवकाश के बाद आज गुरुवार खुली तो मंडी कपास फसल कर वाहनों से गुलजार हो गई। किसानों को अच्छी फसल के भाव 9255 तक मिले जो पिछले वर्ष की तुलना में दुगुना होने से किसान भी खुश नजर आए। किसान कुंदन सोलंकी ने बताया किसानों को 9255 रुपए भाव पिछले वर्ष दुगुना भाव मिले । किसानों में खुशी है । युवा किसान विशाल राठौर ने बताया काफी अच्छे भाव मिले है । फसल के दाम अच्छे मिलने से किसान समृद्ध होगा। वही व्यापारी सचिन महाजन ने भी मंडी में बम्फर आवक आना बताते हुए किसानों को भाव भी अच्छे मिल रहे है। कपास के भाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाव अच्छे मिलने से मांग बढ़ी है व्यापारियों को भी फायदा मिलेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top