icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261401
AAAbhishek AwasthiFollow29 Apr 2025, 01:09 pm

Sitapur - मंदाकिनी संरक्षण अभियान के अंतर्गत तालाब जीर्णोद्धार कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:

 जनपद सीतापुर में मंदाकिनी संरक्षण अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण को समर्पित एक अहम पहल की गई। ग्राम पंचायत भिठौली-भिखनापुर, विकास खंड मिश्रिख में आयोजित कार्यक्रम में माननीय सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान तथा जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने तालाब जीर्णोद्धार कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण एवं पुनर्जीवित करना है, जिससे न केवल भूजल स्तर में सुधार होगा बल्कि पर्यावरणीय संतुलन को भी मजबूती मिलेगी। लोक भारती संस्था, सीतापुर के सहयोग से प्रारंभ की गई। इस पहल को जनपद में एक नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मंत्री बेटी की मौत के बाद रांची पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्रवाई

Ranchi, Jharkhand:जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन ट्रक से हुई टक्कर में मंत्री की बेटी की मौत के बाद अब रांची पुलिस भी अलर्ट मोड में है। रांची एसएसपी के निर्देश पर शुक्रवार की रात एनएच और रिंग रोड पर विशेष अभियान चलाया गया, जहां सड़क किनारे बेतरतीब और खराब वाहनों को हटाया गया। रांची एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने एनएच और रिंग रोड पर विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान ब्रेकडाउन और बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों को सड़क से हटाया गया, ताकि यातायात सुगम रहे और दुर्घटना की आशंका को कम किया जा सके। पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क पर गाड़ी खड़ी नहीं करने की सख्त हिदायत दी और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक भी किया। जमशेदपुर में सड़क पर खड़े ब्रेकडाउन ट्रक से हुई टक्कर में मंत्री की बेटी की मौत के बाद रांची पुलिस की यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा को लेकर बढ़ी सतर्कता के तौर पर सामने आई है।
0
0
Report

उत्तरकाशी में मुख्य सचिव के दौरे के दौरान समीक्षा बैठक और सुधार के निर्देश

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:मुख्य सचिव आनंद बर्धन उत्तरकाशी जनपद के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मुख्य सचिव ने ग्राम मल्ली कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन किया और समूह की महिलाओं के प्रयास सराहा। उसके बाद मुख्य सचिव ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मालाती में शिक्षा व्यवस्थाओं जायजा लिया और छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। जिला मुख्यालय पहुंचने पर मुख्य सचिव ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जनपद में संचालित जिला योजना, राज्य वित्त, 25 सूत्रीय कार्यक्रम तथा केंद्र पोषित विभिन्न विकास कार्यक्रमों व जनकल्याणकारी योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने जिला सभागार में सिविल सोसायटी, भूतपूर्व सैनिक एवं अर्द्धसैनिक बलों के पेंशनर्स, होटल एसोसिएशन तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भी संवाद किया। मुख्य सचिव ने नेलांग और जादुंग में सिंगल विंडो सिस्टम बनाने के लिए राज्य सरकार भी कर रही है और वन विभाग की ओर से बताया कि जल्द एक माह सिंगल विंडो सिस्टम हो जाएगा। वहीं मुख्य सचिव ने सड़क से जुड़े सभी विभागों को 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की निर्देश दिए।
0
0
Report
Advertisement

DLF क्षेत्र में साइकिल सवार की मौत, अज्ञात वाहन चालक की पहचान नहीं हो पाई

Faridabad, Haryana:अज्ञात वाहन चालक ने साइकिल सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, दो दिन तक चले उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों ने चालक को पकड़ने की मांग. फ्रीदाबाद के DLF इलाके से सड़क हादसे की एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ दो दिन पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए साइकिल सवार अशोक की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अशोक एक कंपनी में काम करता था और ड्यूटी खत्म करने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद अशोक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन आज इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस अब तक टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक का पता नहीं लगा पाई है। परिवार के मुताबिक अशोक घर में अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिजनों ने पुलिस से आरोपी वाहन चालक की पहचान कर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report

उधम सिंह नगर के फर्जी प्रमाणपत्र घोटाले में प्रशासन जवाबदेही की मांग तेज

Jaspur, Uttarakhand:स्लाग : गप्रशासनिक शह पर पनपते फर्जीवाड़े के खेल की पड़ताल करती यह विशेष रिपोर्ट लोकशन उधम सिंह नगर फर्जी प्रमाणपत्रों के सिंडिकेट में राजस्व तंत्र का मौन संरक्षण, जांच की आंच से बाहर क्यों है पटवारी की कलम? कागजी फर्जीवाड़े पर मोहरों पर गाज, पर डिजिटल दस्तखत करने वाले 'साहबों' पर मेहरबानी कब तक? उधम सिंह नगर में फर्जी प्रमाणपत्रों का बड़ा खेल: आवेदकों पर मुकदमे, लेकिन संस्तुति देने वाले राजस्व अधिकारी बेदाग क्यों? फाइनल व्यू : जब तक इस सिंडिकेट की जड़ों पर वार नहीं होगा और केवल 'मोहरों' को बलि का बकरा बनाकर मुख्य सूत्रधारों को छोड़ दिया जाएगा, तब तक फर्जीवाड़े का यह खेल थमने वाला नहीं है। केवल प्रमाणपत्र निरस्त कर देने या किसी प्राइवेट बिचौलिए पर मुकदमा दर्ज करा देने से राजस्व विभाग अपनी आपराधिक जवाबदेही से मुक्त नहीं हो सकता। समय आ गया है कि शासन इस पूरे तंत्र की जांच कराए और उन भ्रष्ट पटवारियों व अधिकारियों को नौकरी से बर्खास्त कर सलाखों के पीछे भेजे, जिनकी कलम की मेहरबानी से फर्जी दस्तावेजों को सरकारी मुहर मिल रही है।
0
0
Report
Advertisement

कटिहार का पहला आधिकारिक गजेटियर बना इतिहास का नया रिकॉर्ड

Katihar, Bihar:कटिहार जिला के गठन के 53 साल बाद पहली बार प्रकाशित होगा कटिहार जिला का अपना गजेटियर। पूर्णिया जिला से 02 अक्टूबर 1973 को अलग होने के बाद कटिहार स्वतंत्र जिला बना। नया गजेटियर आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बनेगा और स्थानीय विरासत का दस्तावेजीकरण होगा। यह पहला गजेटियर महज सरकारी आंकड़ों की किताब नहीं, बल्कि इस माटी के आत्मसम्मान और पहचान का दस्तावेज होगा। कटिहार जिल के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, विशिष्ट भूगोल और समकालीन विकास गाथा को संजोने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित आधिकारिक गजेटियर पहली बार जारी किया जाएगा। कटिहार अब अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और विकास यात्रा को एक आधिकारिक दस्तावेज के रूप में संजोने जा रहा है। जिले के गठन के बाद गजेटियर के प्रकाशन का लक्ष्य इतिहास, भूगोल, प्रशासन, जनसंख्या, समाज, संस्कृति, भाषा, कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, महत्वपूर्ण स्थान, प्राकृतिक संसाधन और विकास के रिकॉर्ड को व्यवस्थित रूप में दर्ज करना है ताकि आने वाली पीढ़ियाँ जिले के विकास का प्रमाणिक रिकॉर्ड प्राप्त कर सकें। गजेटियर के तैयार करने में आम लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि वह अधिक तथ्यपरक और समृद्ध हो सके। डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि गजेटियर केवल आंकड़ों का संकलन नहीं बल्कि कटिहार की ऐतिहासिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक और developmental पहचान का प्रामाणिक दस्तावेज होगा और वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान जिले में हुए प्रमुख विकास कार्यों, उपलब्धियों और बदलावों को इसमें समाहित किया जाएगा।
0
0
Report

पाकुड़ में 13 वर्षीय बालक की हत्या: 48 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कारवाई किया है...पाकुड़ के हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक दीनानाथ सिंह की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया...बालक का अपहरण कर हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया था...पुलिस ने मामले में नयाग्राम निवासी 40 वर्षीय हत्यारा मनोज कुमार को हिरणपुर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है... उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टेंपो और लोहे का जैक बरामद किया गया है...पुलिस के अनुसार बालक के लापता होने की सूचना मिलने के बाद एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया था...टीम ने मानवीय और तकनीकी सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की...जांच में घरेलू और जमीन विवाद के कारण बालक की हत्या किए जाने की बात सामने आई...पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के समक्ष घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की...एसडीपीओ ने बताया की आरोपी मृतक के घर के पास अपना टेंपो खड़ा करता था, जिसको लेकर बच्चे के परिजनों से विवाद होता था...इसी विवाद के चलते उसने करमा पूजा के दिन बालक का अपहरण कर हत्या कर दी और शव नदी में फेंक दिया...पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र में देवपुर और मंगलापाड़ा के बीच नदी किनारे से बालक का शव बरामद कर सदर अस्पताल, पाकुड़ भेज दिया है...मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
0
0
Report

नासिरदा में नशे के खिलाफ बच्चों की जागरूकता रैली, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Tonk, Rajasthan:टोंक में नासिरदा में नशे के खिलाफ बच्चों की हुंकार, जागरूकता रैली निकाल दिया नशा मुक्ति का संदेश नासिरदा में नशे के खिलाफ स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नासिरदा से शुरू हुई रैली मुख्य बाजार और लक्ष्मीनाथ मोहल्ले से होकर वापस स्कूल परिसर पहुंची। सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हाथों में नशा विरोधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। तख्तियों पर “स्मैक पीना छोड़ दो, अपना जीवन मोड़ दो” और “नशे को दूर भगाना है, खुशहाली को लाना है” जैसे संदेश लिखे थे। रैली में छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से बढ़ रही नशे की समस्या पर चिंता जताई। रैली के माध्यम से बच्चों ने प्रशासन से नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और नासिरदा क्षेत्र को नशामुक्त बनाने की मांग की。
0
0
Report

जावरा में गणेश विसर्जन शांतिपूर्ण, दो समुदायों के बीच सौहार्द की मिसाल

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम जिले के जावरा में शुक्रवार का दिन जहां तनाव और चिंता के बीच गुजरा, वहीं रात होते-होते तस्वीर पूरी तरह बदल गई। गणेश विसर्जन का आयोजन उत्साह, सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में हुआ। गबेश विसर्जन जुलुस मे चर्चित भजन गायिका शहनाज अख्तर के भजन पr सभी लोग बड़ी संख्या मे झूमते नाचते निकले जिस मैदान से गणेश विसर्जन जुलूस निकालने को लेकर बीते दिनों दो समुदायों के बीच मतभेद सामने आए थे, वही मैदान प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में जुलूस का गवाह बना। इस दौरान जावरा के लोगों ने धैर्य और समझदारी का परिचय दिया। किसी भी विवाद को तूल देने के बजाय लोगों ने अमन, सौहार्द और शांति को प्राथमिकता दी। गणेश विसर्जन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जावरा की इस तस्वीर की अब हर तरफ सराहना हो रही है। अलग-अलग धर्म और समाज के लोगों ने मतभेदों से ऊपर उठकर शांति का संदेश दिया। तनाव के बीच जावरा ने एक बार फिर दिखाया कि समझदारी और आपसी भाईचारे से हर चुनौती का शांतिपूर्ण रास्ता निकाला जा सकता है। रतलाम
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top