261402
Sitapur: नैमिषारण्य में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, कम्बल वितरण किया गया
Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:नैमिषारण्य के कालीपीठ संस्थान में एआईपीआईएफ द्वारा मानवता को बचाने और आपस में मिलजुलकर रहने का संदेश देते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत कम्बल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी पंकज सक्सेना, कालीपीठाधीश गोपाल शास्त्री, समाजसेवी मुनीन्द्र अवस्थी, भास्कर शास्त्री और अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
DUSU टिकट विवाद से NSUI में बगावत, ABVP और ASAP को फायदा?
New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों के टिकटों के ऐलान के साथ ही कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI में घमासान और बगावत छिड़ गई है। 18 सितंबर 2026 को होने वाले मतदान से ठीक पहले प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से संगठन के भीतर असंतोष है, छात्र संघ चुनावों में टिकट वितरण को लेकर विवाद बना हुआ है। DUSU चुनावो को लेकर NSUI ने जैसे ही अपने केंद्रीय पैनल के उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा की, संगठन के सबसे प्रमुख चेहरों में शुमार दीपांशु शौकीन और विशेष यादव को सूची से बाहर कर दिया गया। इसके बाद दोनों ही नेताओं ने संगठन के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है। वही NSUI के बैनर तले छात्रों की आवाज उठाने वाले समर्थ अब आजाद उम्मीदवार के तौर पर अध्यक्ष पद की ताल ठोक रहे हैं तो बागी हुए दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष और विशेष यादव संयुक्त सचिव के तौर पर आजाद उम्मीदवार नामांकन दाखिल किया है। बताया जा रहा है कि टिकट की घोषणा के बाद कुछ समर्थकों ने NSUI के संयुक्त सचिव उम्मीदवार गोपाल चौधरी के साथ मारपीट की है! वही सभी बागी हुए सोसल मीडिया पर जमकर इसका प्रचार कर रहे है तो NSUI के टिकट देने पर सवाल खड़े कर रहे है वही कांग्रेस छात्र संघ की तरफ से उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर विजय शंकर मीना को उतारा गया है जो की राजस्थान से, किसान परिवार की पृष्ठभूमि है , वही उपाध्यक्ष पद पर वीर चतरथ है जोकि कांग्रेस नेता मनीष चतरथ के बेटे है, इसको लेकर भी दावेदार विरोधी हुए है की पिता के कारण टिकट दिया गया है वही सचिव पद पर नम्रता चौधरी और संयुक्त सचिव गोपाल चौधरी है। NSUI के अंदर DUSU चुनाव की इस अंदरूनी कलह और बगावत का सीधा फायदा प्रतिद्वंद्वी संगठन ABVP और पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई ASAP को मिल सकता है। अब देखना होगा कि NSUI इस अंदरूनी लड़ाई से कैसे बाहर निकलेगी。0
0
Report
NSUI से बगावत कर विशेष यादव आजाद उम्मीदवार बनकर DUSU चुनाव मैदान में
New Delhi, Delhi:स्टोरी दिल्ली विश्वविद्यालय में चल रहे DUSU चुनाव में NSUI से बगावत कर जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे विशेष यादव का कहना है कि उनके साथ NSUI में दोहरा व्यवहार हुआ है । NSUI के लिए उन्होंने काफी समय तक काम किया ।अचानक DUSU चुनाव में नामांकन से पहले NSUI में समीकरण बदल और उन्हें उम्मीदवार के पद से हटाते हुए किसी और को DUSU चुनाव का प्रतिभागी बनाया । जिस बात से नाराज होकर छात्र विशेष यादव ने DUSU चुनाव लड़ने की ठानी उनका । आरोप है कि जिस DUSU पद के लिए वह NSUI में लंबे समय से मेहनत कर रहे थे उस पद पर किसी ओर उम्मीदवार को चुनाव लड़ने के लिए उतारा गया। अब देखने वाली बात होगी विशेष यादव आखिरकार कैसे इस DUSU चुनावी रण में अपनी जीत हासिल कर पाएंगे। बाईट / विशेष यादव , आजाद उमीदवार , बागी छात्र नेता NSUI0
0
Report
किसानों का हल्ला बोल: नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण पर जोरदार घेराबंदी
Greater Noida, Uttar Pradesh:जिले में आज किसानों का हल्ला बोल प्रदर्शन रहा, भारतीय किसान यूनियन के जोनल अध्यक्ष ने अलग अलग अथॉरिटी पर मोर्चा संभाला। इस दौरान नोएडा अथॉरिटी ,ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यमुना अथॉरिटी पर प्रदर्शन किया गया, सबसे पहले राकेश टिकैत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचे। इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी मांग कर रहे हैं लेकिन अब कोई अधिकारी भी मिलने को तैयार नहीं है और किसने की आवाज को तो सुना होगा अगर यह लोग आवाज नहीं सुनेंगे तो किसान प्राधिकरण के काम को रोकेंगे क्योंकि जो किसानों का हक है वह उन्हें मिलना चाहिए और इसी को लेकर आज तीनों प्राधिकरण का घेराव किया गया है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण को 10% प्लॉट 64.7 % मुवजा देना ही होगा। वही भारतीय किसान यूनियन के पवन खटाना ने बताया कि पिछले काफी समय से किसानों को 64.7 मुआवजा, आबादी निस्तारण, 10 परसेंट आवासीय प्लॉट ,2013 भूमि अधिग्रहण बिल लागू नहीं किया है जिसकी मांगों को लेकर हमने आज प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आज तीनों प्राधिकरण पर धरने के बाद बैठकर रणनीति बनाई जाएगी और फैसला होगा कि आगे किस तरह से हमें कार्य करना है।0
0
Report
Advertisement
नीति%C2%A0श कुमार से न्याय मित्रों के मानदेय बढ़ोतरी और स्थायित्व पर चर्चा
Patna, Bihar:ग्राम कचहरी न्याय मित्र संघ कैमूर, भभुआ के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नीतीश कुमार से उनके 7, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मुलाकात की एवं उन्हें अपनी मांगों से संबंधित मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने अपने मांग पत्र में न्याय मित्रों की सेवा को स्थायी करने तथा मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने माननीय श्री नीतीश कुमार जी से आग्रह करते हुए कहा कि वर्तमान में मिलने वाला लगभग ₹7,000 मासिक मानदेय महंगाई को देखते हुए पर्याप्त नहीं है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि साल 2007 में नियुक्ति के बाद से ही न्याय मित्र ग्राम कचहरियों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आ रहे हैं। न्याय मित्रों की भूमिका केवल न्यायिक कार्यों तक सीमित नहीं रही है, बल्कि समय-समय पर सरकार एवं प्रशासन द्वारा सौंपे गए विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों में भी उन्होंने योगदान दिया है।0
0
Report
बिहार के पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का एम्स दिल्ली में निधन
Patna, Bihar:वरिष्ठ कांग्रेस नेता, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं 6 बार के विधायक रहे अब्दुल जलील मस्तान का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने गहरा दुःख जताया और अपने शोक संदेश में कहा कि बिहार कांग्रेस ने अपने एक समर्पित और जुझारू नेता को खो दिया है। सीमांचल की आवाज़ के रूप में उन्होंने लंबे समय तक जनता की सेवा की। 2015 की महागठबंधन सरकार में उन्होंने उत्पाद, मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। उनका निधन कांग्रेस संगठन, सीमांचल और पूरे बिहार के लिए अपूरणीय क्षति है। हम दिवंगत नेता के कृतित्व औरe व्यक्तित्व को नमन करते हैं। उनका योगदान और उनकी स्मृतियाँ सदैव हमारे बीच जीवित रहेंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि ईश्वर उनके परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की ताकत दें। कांग्रेस पार्टी परिजनों के साथ इस दुःख की घड़ी में मजबूती से खड़ी है।0
0
Report
भारत महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर नीतीश कुमार ने बधाई दी
Patna, Bihar:महिला एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर बधाइयों का सिलसिला जारी है। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं。 नीतीश कुमार ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह शानदार जीत खिलाड़ियों की प्रतिभा, अनुशासन, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय है। टीम की सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश को गौरवान्वित किया है。 उन्होंने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस उपलब्धि से देश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी। नीतीश कुमार ने पूरी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि भारतीय महिला क्रिकेटर आगे भी इसी तरह अपने प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करती रहेंगी।0
0
Report
Advertisement
NHM कर्मचारियों के समर्थन में EJAC और टीचर्स फोरम का गंदरबल में विरोध जारी
Aram Pora, Ganderbal, Ganderbal | September 14, 2026: Employees Joint Action Committee (EJAC) and Teachers Forum Ganderbal representative Farooq Ahmed Raina today joined the ongoing protest by NHM employees in Ganderbal. Raina expressed support for the protesting employees and appealed to the government and Health Minister Sakeena Itoo to intervene and address their long-pending demands. He urged the government to initiate dialogue with the NHM employees and take immediate steps to resolve their issues, including regularisation, equal pay for equal work, salary revision, job security, and other service-related demands.0
0
Report
पुंछ NHM कर्मचारियों का छह दिन से विरोध, वेतन-रिटायरमेंट-नौकरी सुरक्षा की मांग
Chikri Ban, पुंछ में नेशनल हेल्थ मिशन यानी एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आज छटे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी, कर्मचारियों ने सरकार से उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की है। नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारी एसोसिएशन पुंछ की ओर से अपने लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर आज छटे दिन विरोध प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार के सामने चार प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें वेतन में संशोधन, रिटायरमेंट लाभ, नौकरी की सुरक्षा और सेवा से बाहर रह गए कर्मचारियों के लिए लॉयल्टी बोनस शामिल हैं। कर्मचारियों ने सरकार से अपील की कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जाए, ताकि एनएचएम कर्मचारियों को पेश आ रही परेशानियों का निवारण हो सके।0
0
Report
जयंत चौधरी: NDA और सहयोगी 403 सीटों पर प्रचार, विकास की गति नहीं रुकेगी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री और RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी कहते हैं, "उत्तर प्रदेश में 403 सीटें हैं। उत्तराखंड में भी चुनाव होंगे और हम वहां भी चुनाव लड़ेंगे। लेकिन सभी 403 सीटों पर NDA और उसके सभी सहयोगी दल मिलकर प्रचार करेंगे। हमारी एकजुट लड़ाई और एकमात्र कोशिश यह सुनिश्चित करना है कि विकास की गति न रुके। किस पार्टी ka चुनाव चिह्न इस्तेमाल होगा, इस बारे में बात करें तो राजनीतिक पार्टियां समय के साथ अपने चुनाव चिह्न बदलती रहती हैं... जब हमारा उनके (समाजवादी पार्टी) साथ गठबंधन था, तब बंद दरवाजों के पीछे हुई हर बात सार्वजनिक नहीं की गई थी। अगर मैं खुलकर उन बातों का खुलासा करूं... वे (अखिलेश यादव) आज बहुत हल्के-फुल्के अंदाज में बात कर रहे हैं। चौधरी चरण सिंह के प्रति सम्मान को विधानसभा सीटों की संख्या से नहीं मापा या तय किया जा सकता है। भले ही पार्टी को एक भी सीट न मिले, चौधरी चरण सिंह का सम्मान और प्रतिष्ठा कभी कम नहीं होगी।"0
0
Report
Advertisement
मोहम्मद जमा खान: आपदा पीड़ितों को मुआवजा, युवाओं को अनुशासन के साथ संघर्ष
Khajuria Khurd, Bihar:आपदा पीड़ितों को सहायता और युवाओं को संघर्ष करने की दी सलाह, एनडीए को बताया अनुशासित बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान भभुआ सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। सोनवर्षा घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आपदा में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार 24 घंटे के भीतर 4-4 लाख रुपये का मुआवजा पीड़ितों के घर तक पहुंचा रही है। मंत्री ने बताया कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में अब तक 200 से अधिक पीड़ित परिवारों को सहायता राशि दी जा चुकी है। पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन करने वाले युवाओं पर तंज कसते हुए जमा खान ने कहा कि राजनीति में शॉर्टकट से सफलता नहीं मिलती। उन्होंने युवाओं को संघर्ष करने, अनुशासन में रहकर संवैधानिक दायरे में अपनी मांगें रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं लंबे संघर्ष और कड़ी मेहनत के बाद इस पद तक पहुंचे हैं। पार्टी मामलों और विपक्ष पर बोलते हुए मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना की और संजय झा द्वारा लिए गए निर्णयों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि एनडीए एक अनुशासित गठबंधन है और सरकार जनता के कल्याण के लिए पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है।0
0
Report
बिहार में UCC पर मंथन, संतोष सुमन बोले विचार के बाद ही फैसला
Patna, Bihar:बिहार में समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। जदयू के वरिष्ठ विधायक श्याम रजक के बिहार में UCC लागू नहीं होने के बयान के बाद अब हम सेकुलर के अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने अलग रुख सामने रखा है। उन्होंने कहा कि UCC पर विचार-विमर्श के बाद ही कोई फैसला होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अमित शाह ने UCC को लेकर बात कही है, तो उसमें कुछ अच्छी बातें होंगी। इसे लागू करने में क्या दिक्कत है, यह लागू हो ही सकता है। वहीं, 18 सितंबर को होने वाली जदयू की बैठक को लेकर संतोष सुमन ने कहा कि यह जदयू की अपनी बैठक है और संगठन से जुड़ा मामला है। इसके अलावा बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस और आरजेडी के बीच जारी विवाद पर उन्होंने दोनों दलों पर निशाना साधा। संतोष सुमन ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी का कोई गठबंधन नहीं है, बल्कि दोनों दल स्वार्थ का गठबंधन करते हैं। उन्होंने इसे दोनों पार्टियों की नूरा-कुश्ती करार दिया।0
0
Report
धर्म सिंह सिंघानिया जीत के साथ कांग्रेस ने जयपुर में वार्ड 49 में जश्न
Noida, Uttar Pradesh:jaipur धर्म सिंह सिंघानिया कांग्रेस की जीत के बाद जश्न वार्ड 49 जयपुर0
0
Report
Advertisement
बेगूं नगर निकाय चुनाव: भाजपा ने 24 वार्ड जीते, सियासी हलचल बढ़ी
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर निकाय चुनाव 2026 में प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुल गया है। रिटर्निंग अधिकारी अंकित सामरिया ने चुनाव परिणाम घोषित किए। नगर के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में रखी ईवीएम मशीनों में बंद वोटों की 6 राउंड में मतगणना हुई। परिणामों में भाजपा ने 24 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के खाते में 8 वार्ड आए। 3 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की। भाजपा के वार्ड नंबर 6, 7, 33, 34 और 35 के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। जीत के बाद भाजपा और समर्थकों ने आतिशबाजी कर विजय जुलूस निकाला। अब बेगूं में बोर्ड गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है。0
0
Report
राजाजीपुरम के ई ब्लॉक में तीसरी मंजिल से कूदे युवक की मौत
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ राजाजीपुरम के ई ब्लॉक में तीसरी मंजिल से कूदे युवक की मौत。 घर का दरवाजा खुला देख घर में घुसा था युवक。 घरवालों के देख लेने पर छत की तरफ भागा युवक。 एक घर से दूसरे और फिर तीसरे मकान की छत पर पहुंचा。 तीसरी मंजिल के छज्जे पर खड़े होकर नीचे कूदा युवक。 नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हुआ युवक。 मृतक युवक राजाजीपुरम की सपना कॉलोनी का रहने वाला था。 युवक को दिमागी रूप से कमजोर बताया जा रहा。 सूचना पर मौके पर पहुंची तालकटोरा पुलिस。 रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया。 तालकटोरा पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।0
0
Report
धरियावद नगरपालिका में भाजपा-कांग्रेस बराबर, अमित दोषी 378 मत के साथ जीत
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की धरियावद नगर पालिका के 20 वार्डों के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा और कड़ा मुकाबला देखने को मिला। परिणामों में दोनों प्रमुख दलों ने 10-10 वार्डों पर जीत दर्ज कर बराबरी हासिल की है। वहीं भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और निर्दलीय उम्मीदवारों का खाता नहीं खुल सका। वार्ड 1 में कांग्रेस की सविता चौधरी ने 220 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वार्ड 2 में कांग्रेस के अनिल कुमार वक्तावत 278 मतों के साथ विजयी रहे। वार्ड 3 में भाजपा के अनवर हुसैन को 185 मत मिले और उन्होंने जीत हासिल की। वार्ड 4 में कांग्रेस के हरिराम चौधरी 226 मत लेकर विजयी रहे। वार्ड 5 में कांग्रेस की बसन्ती देवी ने 171 मत हासिल किए, जबकि वार्ड 6 में सोनल जैन ने 138 मतों के साथ जीत दर्ज की। वार्ड 7 में कांग्रेस के प्रकाश चन्द्र 193 मत लेकर विजयी रहे। वार्ड 8 में भाजपा के जयप्रकाश ने 133 मतों से जीत दर्ज की। वार्ड 9 में भाजपा के रजत को 163 मत मिले और वे विजयी रहे। वार्ड 10 में भाजपा की हेमलता ने 184 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वार्ड 11 में भाजपा की रेखा 147 मतों के साथ विजयी रहीं। वार्ड 12 में भाजपा के भुवन प्रताप सिंह ने 192 मत हासिल किए। वार्ड 13 में कांग्रेस के दिलीप कुमार पटवा 132 मत लेकर विजयी रहे। वार्ड 14 में भाजपा के बाबू लाल विजयवर्गीय ने 252 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वार्ड 15 में भाजपा की हिना मेघवाल 259 मतों के साथ विजयी रहीं। वार्ड 16 में भाजपा के मौलिक शाह ने 266 मत हासिल किए। वार्ड 17 में कांग्रेस के भूपेन्द्र 263 मतों के साथ विजयी रहे। वार्ड 18 में भाजपा के अमित दोषी ने पूरे चुनाव में सर्वाधिक 378 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वार्ड 19 में कांग्रेस के पुष्कर डामोर 208 मतों के साथ विजयी रहे, जबकि वार्ड 20 में कांग्रेस की मंजू कुंवर ने 83 मत लेकर जीत हासिल की। धरियावद के चुनाव परिणामों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीटों का अंतर शून्य रहा। भाजपा को 10 वार्ड और कांग्रेस को भी 10 वार्ड मिले। दूसरी ओर बीएपी, बसपा और निर्दलीय प्रत्याशी किसी भी वार्ड में जीत दर्ज नहीं कर सके। मतों के लिहाज से वार्ड 18 के भाजपा प्रत्याशी अमित दोषी 378 मतों के साथ सबसे आगे रहे। वहीं वार्ड 9 से निर्दलीय उम्मीदवार संजय को केवल 1 मत मिला, जो सभी प्रत्याशियों में सबसे कम रहा। वार्ड 19 से निर्दलीय जगदीश कुमार मीणा को 2 मत मिले। इस तरह धरियावद नगरपालिका में मतदाताओं ने भाजपा और कांग्रेस को बराबर सीटें देकर मुकाबले को पूरी तरह संतुलित कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
