icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुरादाबाद से लाए गए दो तेंदुए रानीपुर रिजर्व में सुरक्षित हैं

Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:मुरादाबाद से लाये गए दो वयस्क नर तेंदुओं को बुधवार सुबह रानीपुर टाइगर्स रिजर्व के मानिकपुर प्रथम वन क्षेत्र की कल्याणपुर बीट में सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। मुरादाबाद से तेंदुओं को लेकर रानीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचे रेस्क्यू दल के डिप्टी रेंजर हृदेश कुमार और वन दरोगा गौरव कुमार ने बताया कि मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा और कांठ क्षेत्र में तेंदुओं के हमलों से तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुओं को रेस्क्यू करने के लिए व्यापक अभियान चलाया था। उन्होंने बताया कि तेंदुओं की गतिविधियों पर दिन-रात निगरानी रखी गई और उन्हें पकड़ने के लिए 46 पिंजरे लगाए गए थे। अभियान के दौरान 8 सितंबर 3026 तक 13 तेंदुए रेस्क्यू किए जा चुके थे। जबकि दो तेंदुओं की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है।”इनमें से दो वयस्क नर तेंदुओं को बुधवार सुबह चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व के कल्याणपुर बिट में सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छुड़ा गया। रेस्क्यू टीम के अनुसार, मुरादाबाद में तेंदुए के अधिकांश हमले उस समय हुए जब महिलाएं खेतों में काम कर रही थीं अथवा चारा काटने गई थीं। वहीं पुरुष जगराज सैनी की मौत उस समय हुई, जब वह घर के बाहर सो रहा था। तेंदुआ उसे उठा ले गया और सुबह उसका शव जंगल के समीप खेत में बरामद हुआ। इन चार लोगों की हुई मौत संतोष देवी -3 अगस्त को लालापुर पीपलसाना में चारा काटते समय तेंदुए ने हमला किया, जिसमें उनकी मौत हो गई। ब्रह्मो देवी-18 अगस्त को बहापुर बलिया में करीब 60 वर्षीय ब्रह्मो देवी पर तेंदुए ने हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। मिथिलेश देवी: 25 अगस्त को बहापुर बलिया में खेत में काम करने के दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई। जगराज सैनी-29 अगस्त को बहापुर बलिया में घर के बाहर सोते समय तेंदुआ उन्हें उठा ले गया। अगले दिन जंगल के पास खेत में उनका शव बरामद हुआ। उन्होंने बताया मुरादाबाद ठाकुरद्वारा वन रेन्ज के रेस्क्यू अभियान का उद्देश्य आबादी वाले क्षेत्रों में तेंदुओं के हमलों को रोकना और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। रानीपुर टाईगर रिजर्व क्षेत्र तेदुओं के लिए क्यों है मुरादाबाद के जंगलों से बेहतर मुरादाबाद के आबादी वाले क्षेत्रों में मानव-तेंदुआ संघर्ष रोकने तथा रेस्क्यू किए गए तेंदुओं को सुरक्षित एवं अनुकूल प्राकृतिक आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वन विभाग ने दोनों वयस्क नर तेंदुओं को रानीपुर टाइगर रिजर्व के घने जंगल में छोड़ा है दरअसल रानीपुर टाइगर रिजर्व का कुल क्षेत्रफल करीब 52,936 हेक्टेयर है, जिसमें करीब 23,031 हेक्टेयर कोर क्षेत्र और 29,905 हेक्टेयर बफर क्षेत्र है।जिसमे टाईगर रिजर्व क्षेत्र में प्राकतिक वातावरण इस तरह का है कि मनुष्यों का जंगलों पर कम से कम हस्तक्षेप है ,ज्यादा बड़े चारागाह होने के चलते तेंदुवे की आहार श्रखला में शामिल शाकाहारी जानवर पर्याप्त मात्रा में पाए जाते है ,ठण्ड और गर्मी में भी प्राकृतिक झरने के चलते इन्हें भोजन ,पानी आसानी से मिल पाता है।यही नही ऊंचे पेड़ और झाड़ियों में छिपने की जगह होने के चलते बड़े विडाल जैसे बाघ से भी यह सुरक्षित रहते है,और अपनी आने वाली पीढ़ी को भी यह सुरक्षित रख पाते है।रानीपुर टाइगर रिजर्व के मानिकपुर प्रथम के वन क्षेत्राधिकारी सुशल श्रीवास्तव बताते है कि गत वर्ष हुई तेदुओं की गड़ना और ट्रैप कैमरे के रिकॉर्ड के अनुसार उनके क्षेत्र में ही लगभग 90 तेंदुए है जिसमे नर ,मादा शामिल है ,उन्होंने आगे जानकारी दी कि इसके पूर्व हुई गाड़ना में 75 से 77 तेंदुवे की गिनती हुई थी पर 2026 तक बाहर से रेस्क्यू कर रानीपुर में लाये गए तेदुओं से अब संख्या लगभग 90 तक पहुच गई है।जो पर्यावरण संतुलन के लिए आदर्श रहेगा वही डीएफओ प्रत्यूष कटियार ने बताया कि रानीपुर टाइगर रिजर्व में तेंदुओं की संख्या बढ़ना जंगल और पर्यावरण संतुलन के लिए सकारात्मक संकेत है। मुरादाबाद से रेस्क्यू कर लाए गए दोनों तेंदुओं को यहां पर्याप्त भोजन, पानी और सुरक्षित प्राकृतिक आवास मिलेगा। इनके रानीपुर में पुनर्वास से आबादी वाले क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने में भी मदद मिलेगी। रिजर्व का प्राकृतिक वातावरण तेंदुओं के लिए अनुकूल है, जहाँ वे सुरक्षित रहकर अपना जीवनचक्र पूरा कर सकेंगे।
0
0
Report

बेतिया में प्रेमी-प्रेमिका की पंचायत से मंदिर में शादी, वीडियो वायरल

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां प्रेमी प्रेमिका को छुप-छुप मिलना महंगा पड़ गया है ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ मंदिर में शादी करा दिया है घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है घटना गौनाहा प्रखंड की है श्रीरामपुर गांव का विजय फौजदार अपनी प्रेमिका सुमन कुमारी से मिलने भितिहारवा पहुंचा था इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया गांव में पंचायत बैठाई गईं BDCS नंदकिशोर चौरसिया ने दोनों युवक युवती से बात किया दोनों ने शादी करने की बात कही दोनों परिवारों की आपसी सहमति से दोनों की भितिहरवा मंदिर में ग्रामीणों ने शादी करा दी दोनों युवक युवती से पंचायत में कागजात भी बनवाये गए। शादी का वीडियो वायरल हो रहा है प्रेमी को प्रेमिका से मिलना महंगा पड़ गया है
0
0
Report

कोंटा में पोलावरम से बैकवाटर का डर, अस्तित्व का सवाल कैसे तय करेगा चुनाव?

Sukma, Chhattisgarh:कोंटा में चुनावी शोर के बीच ‘अस्तित्व’ का सवाल क्या बचेगा कोंटा लोकेशन- सुकमा/कोंटा. छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर बसे सुकमा जिले के कोंटा में नगर पंचायत चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होने लगी है। चुनाव में अब करीब दो महीने का वक्त बताया जा रहा है, ऐसे में राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। लेकिन इसी चुनावी माहौल के बीच कोंटा में एक ऐसा सवाल उठ खड़ा हुआ है, जिसने स्थानीय राजनीति की दिशा ही बदल दी है—अगर पोलावरम परियोजना के चलते कोंटा और आसपास का इलाका डूब क्षेत्र में आता है, तो फिर चुनाव किसके लिए और किस भविष्य के लिए? कोंटा के पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता चुनाव की तैयारियों में व्यस्त हैं, लेकिन जनता और उसके भविष्य की चिंता कौन करेगा? पोलावरम परियोजना की सर्वे प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यदि परियोजना के कारण बैकवाटर का प्रभाव बढ़ता है, तो कोंटा सहित आसपास के गांवों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि 177 फीट पानी के स्तर की स्थिति में कोंटा और आसपास के बड़े हिस्से के जलमग्न होने की आशंका है। उनका कहना है कि इसका असर सिर्फ इंसानों पर नहीं, बल्कि गांवों, बस्तियों, पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं तक पर पड़ेगा। वहीं कांग्रेस नेता सुधीर पांडे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कोंटा के लोगों के भविष्य को लेकर सरकार को सबसे पहले स्पष्ट नीति बनानी चाहिए। जनता के सामने सबसे बड़ा सवाल चुनाव नहीं, बल्कि उनका घर, जमीन और भविष्य है। ऐसे में नगर पंचायत चुनाव की राजनीतिक तैयारियों से पहले सरकार को पोलावरम प्रभावित क्षेत्र को लेकर अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए। भाजपा नेता पी. विजय ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार इस मुद्दे को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप लगातार मामले पर ध्यान दे रहे हैं और उन्होंने भरोसा दिलाया है कि कोंटा के लोगों के साथ किसी भी तरह की ज्यादती नहीं होने दी जाएगी। प्रभावित लोगों को उनका हक दिलाया जाएगा और सरकार उनके हितों की रक्षा करेगी। नगर पंचायत चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, कोंटा की राजनीति में अब सिर्फ सड़क, नाली, पानी, बिजली और विकास के मुद्दे ही नहीं, बल्कि पोलावरम परियोजना और संभावित बैकवाटर का खतरा भी बड़ा चुनावी मुद्दा बनता दिखाई दे रहा है।
0
0
Report
Advertisement

पुणे में 52 लाख के चोरी के सोने का माल जप्त, शिकायतकर्ता को लौटाया गया

Pune, Maharashtra:पुण्यातील समर्थ पोलीस ठाण्याच्या हद्दीत दाखल घरफोडीच्या गुन्ह्याचा तपास करताना पोलिसांना मोठे यश मिळाले आहे. पोलिसांनी सुमारे 52 लाख रुपये किमतीचा चोरीला गेलेला सोन्याचा मुद्देमाल हस्तगत केला आहे तांत्रिक माहिती, सीसीटीव्ही फुटेज आणि गोपनीय बातमीदारांकडून मिळालेल्या माहितीच्या आधारे पोलिसांनी आरोपींचा शोध घेत त्यांना ताब्यात घेतले. आरोपींकडे चौकशी केल्यानंतर विविध गुन्ह्यांमध्ये चोरीला गेलेला सोने, चांदी आणि मौल्यवान दागिन्यांचा मुद्देमाल हस्तगत करण्यात आला. आणि कायदेशीन प्रक्रिया पूर्ण केल्यानंतर आणि न्यायालयाच्या आदेशानुसार हा जप्त मुद्देमाल मूळ तक्रारदाराला परत केला गेला
0
0
Report

बाराबंकी सिद्धौर में मानसिक विक्षिप्त युवती का ड्रामा, महिला आरक्षी अभाव से पुलिस चौंकी

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: सिद्धौर में देर रात मेडिकल स्टोर पर पहुंची युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला पुलिसकर्मी के अभाव में पशोपेश में खाकी, बेंच पर बैठी युवती बोली- पीछे पड़े तो हो जाओगे बर्बाद, वीडियो वायरल बाराबंकी जनपद के असंद्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धौर कस्बे से देर रात सनसनीखेज और असमंजस में डालने वाला मामला सामने आया है। मिल चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंची करीब 28 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त युवती के अजीबोगरीब व्यवहार और बयानों से इलाके में हड़कंप मच गया। देर रात एक अनजान और बेबस युवती की मौजूदगी ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों की पेशानी पर बल ला दिए। वहीं सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस चौकी में महिला पुलिसकर्मी की गैरमौजूदगी के चलते खाकी के हाथ-पांव फूल गए और पुलिसकर्मी बेबसी में सिर्फ दूर से निगरानी करने तक सीमित रहे। युवती की हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरा मामला सिद्धौर कस्बे के मिल चौराहे पर केसरगंज रोड स्थित 'जुहब मेडिकल स्टोर एंड फार्मा क्लीनिक' का है। बुधवार की रात करीब 9:30 बजे लगभग 28 वर्षीय एक अज्ञात युवती मेडिकल स्टोर पर पहुंची और मुंह में दर्द का हवाला देकर दवा मांगने लगी। युवती के अजीब हाव-भाव और मानसिक रूप से अस्वस्थ हरकतों को भांपकर संचालक ने किसी भी कानूनी पचड़े या विवाद से बचने के लिए उसे दवा देने से साफ इनकार कर दिया। दवा न मिलने पर युवती बिफर गई और दुकान के ठीक सामने रखी बेंच पर जाकर जम गई। रात के सन्नाटे में एक अकेली युवती की ऐसी स्थिति देख सहमे मेडिकल संचालक ने आनन-फानन में दुकान बंद करना ही मुनासिब समझा और मामले से स्थानीय लोगों को अवगत कराया। सूचना मिलते ही असंद्रा थाना क्षेत्र की सिद्धौर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चौकी स्तर पर किसी भी महिला आरक्षी की तैनाती न होने के कारण पुलिस भारी असमंजस में फंस गई। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक युवती से उसका नाम, पता और परिजनों की जानकारी हासिल करने की कोशिश की, मगर वह लगातार आक्रामक होकर धमकाने लगी। युवती बार-बार कहती रही, "चले जाओ यहां से, हमारे पीछे पड़ोगे तो बर्बाद हो जाओगे... हमारा कोई घर-पता नहीं है, बस मुंह में दर्द है और उसी की दवा लेने आए हैं।" किसी अप्रिय अनहोनी की आशंका के मद्द्देनजर पुलिसकर्मी कुछ दूरी पर खड़े होकर युवती पर नजर बनाए रहे, जबकि आसपास के गांवों के प्रधानों और अन्य सूत्रों के जरिए उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जाते रहे। खबर लिखे जाने तक युवती का कोई सुराग नहीं लग सका था और वह मौके पर ही डटी रही.
0
0
Report

रिसिया में लंगूर बन्दर जाल में फँसा, वन विभाग ने पकड़ लिया आतंकित बन्दर

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर: थाना रिसिया इलाके में आतंक का पर्याय बना लंगूर बंदर जाल में किया गया कैद. कड़ी मसक्कत से वन विभाग के जाल में फंसा आतंकी बंदर. बीते एक माह से रिसिया बाजार इलाके में छाया था बंदर का आतंक. राहगीरों के साथ ही कई लोगों को कर चुका था घायल. लोगों की शिकायत पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने बंदर को पकड़ने के लिये जाल बिछाया. कई दिनों से चल रहा था बन्दर को पकड़ने का प्रयास. कड़ी मसक़्कत से जाल में फंसा बन्दर. बन्दर के पकड़े जाने से रिसिया बाजार के लोगों ने राहत की सांस ली. पकड़े गये बन्दर को वन विभाग की टीम ले गयी अपने साथ. मौके पर बन्दर को पकड़ने की कार्रवाई का वीडियो कैमरे में कैद. सोशल मीडिया में वायरल हो रहा जाल में कैद बन्दर के उछल कूद की Live करतूत.
0
0
Report
Advertisement

खंडवा में एयर रेड मॉकड्रिल: नागरिक सुरक्षा के लिए जबर्दस्त तैयारी

Khandwa, Madhya Pradesh:दुश्मन के हवाई हमले से बचाव को लेकर खंडवा में हुई एयर रेड स्ट्राइक मॉकड्रिल, किसी दुश्मन देश द्वारा हवाई हमला होने पर देश के नागरिकों का किस तरह से बचाव किया जाए, इसको लेकर खंडवा में मॉक ड्रिल हुई। पुलिस प्रशासन की और से बुधवार रात होमगार्ड और सिविल वालेंटियर्स ने मिलकर यह मॉकड्रिल की । इस मॉक ड्रिल में हवाई हमले के बाद आगजनी और ऊंची बिल्डिंगों में फंसे लोगों और घायलों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार और जरूरत पड़ने पर अस्पताल तक पहुंचाने की रिहर्सल की गई। इस मॉकड्रिल में विस्फोटक से हुए हमले में घायलों का इलाज , आगजनी की स्थिति या फिर इसी तरह से बनने वाली आपात स्थिति को लेकर बचाव के तरीकों का प्रदर्शन किया गया । डिस्ट्रिक्ट होमगार्ड कमान्डेंट आशीष कुशवाहा ने बताया कि, यह एयर रेड ब्लैकआउट मॉक ड्रिल थी । ऐसी स्थिति मे एक चेतावनी सायरन बजाकर पूरे क्षेत्र में ब्लैकआउट किया जाएगा । जिससे दुश्मन हमारे आबादी वाले क्षेत्र को टार्गेट न बना सके । हवाई हमला होने की स्थिति में जो भी क्षति हुई है, उसके लिए होमगार्ड, एसडीआरएफ (SDRF) और सिविल डिफेंस वालंटियर की रेस्क्यू टीम पीड़ितों (विक्टिम्स) को कैसे निकालेगी और कैसे उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित अस्पताल या स्थान पर भेजा जाए इसकी तैयारी को परखा गया। इसमें ऊंची बिल्डिंग को में फंसे लोगों या आगजनी से पीड़ित क्षेत्र में कैसा बचाव किया जाए इसकी भी रिहर्सल की गई।
0
0
Report

बेतिया: 5 हजार इनामी दीपक कुमार समेत दो गिरफ्तार, स्वर्ण व्यवसायी लूट के मामले में खुलासा

Bettiah, Bihar:Anchor घोषित बेतिया से बड़ी खबर है जहां पुलिस ने स्वर्ण कारोबारी से लूट गोलीकांड का उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने 5 हजार का इनामी अपराधी दीपक कुमार सहित मुसाफ़िर अंसारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, चाकू और बाइक बरामद किया है. दोनो अपराधियों पर योगापट्टी थाना में आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनामी अपराधी दीपक कुमार अंतरजिला कुख्यात अपराधी है जिस पर बेतिया पुलिस पांच हजार का इनाम रखा था. अपराधी दीपक कुमार मोतिहारी के सुगौली थाना अंतर्गत भी लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं. बताएं कि 31/08/26 को देर रात्रि स्वर्ण कारोबारी गोविंद साह को अपराधियों ने गोली मार घायल कर दिया था और लाखों की लूट कर फरार हो गए थे. घटना सिरिसिया थाना अंतर्गत छोटी नहर के पास घटी थी, इस आपराधिक वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था, व्यवसायियों में भय और दहशत का माहौल बन गया था. जिला में स्वर्ण कारोबारी अपराधियों की गिरफ्तारी और व्यवसायियों की सुरक्षा की मांग कर रहे थे. पांच हजार का इनामी अपराधी दीपक कुमार ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया और बेतिया पुलिस को खुली चुनौती दी थी. बेतिया एसएसपी कुमार गौतम ने एसडीपीओ सदर वन के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया था. एसआईटी टीम ने घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर तकनीकी सूचना के आधार पर छापेमारी की. पुलिस को तफ्तीश के अहम सुराग मिले कि योगापट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले शातिर अपराधी दीपक कुमार ने अपने साथियों के साथ स्वर्ण व्यवसाई से लूट को अंजाम दिया है. पुलिस ने जाल बिछा कर कुख्यात अपराधी दीपक कुमार और मुसाफिर अंसारी को परसा नवका पुल के समीप गिरफ्तार किया जिनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं. पुलिस ने स्वर्ण कारोबारी से लूट गोलीकांड का पर्दाफाश कर दिया है साथ ही इनामी अपराधी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस ने राहत की सांस ली है।
0
0
Report

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का धरना, ICU सुरक्षा पर सवाल

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के संजय गांधी अस्पताल में चल रहे विवाद ने देर रात एक नया मोड़ ले लिया। अस्पताल के करीब 50 रेजिडेंट डॉक्टर रात लगभग 12 बजे अस्पताल के बाहर जमीन पर धरने पर बैठ गए। डॉक्टरों का आरोप है कि आईसीयू वार्ड के अंदर पांच युवक शराब के नशे में घुस आए और एक डॉक्टर के साथ मारपीट की। घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों में भारी आक्रोश देखने को मिला。 धरने पर बैठे डॉक्टरों का कहना है कि वे दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे रहते हैं। कई बार लगातार तीन से चार दिन तक बिना आराम और बिना घर गए मरीजों की देखभाल करनी पड़ती है। इसके बावजूद अस्पताल परिसर में डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। डॉक्टरों ने सवाल उठाया कि जब उनके साथ आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं होती हैं, तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा? रेजिडेंट डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि जब तक कोई जिम्मेदार अथॉरिटी उनसे बातचीत कर उनकी सुरक्षा को लेकर ठोस आश्वासन नहीं देती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। डॉक्टरों ने काम का बहिष्कार करने की बात कही है और कहा है कि वे ओपीडी, मरीजों की देखरेख और इलाज से दूर रहेंगे। बताया जा रहा है कि संजय गांधी अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ मारपीट और विवाद की घटना के बाद से ही डॉक्टरों में नाराजगी है। इसी के विरोध में करीब 50 रेजिडेंट डॉक्टर अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे हैं और अपनी सुरक्षा की ठोस व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

रतनपुर की डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का अचानक छापा, नमूने लिए गए

Aligarh, Uttar Pradesh:रतनपुर स्थित 'राधिका एवं श्याम बाबा डेयरी' पर विभाग की टीम ने अचानक मारा छापा। मिलावट की आशंका पर करीब 800 लीटर दूध और 500 लीटर घी की जांच के लिए दो नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत सैंपल जांच के लिए भेजे गए, रिपोर्ट के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई। जल निकासी की समस्या सुलझाने के लिए संचालक ने डेयरी परिसर में ईटीपी प्लांट लगाने की कही बात। नाली तोड़कर सीमेंटेड टैंक में पानी डायवर्ट किया गया, टैंकर से निस्तारित होगा गंदा पानी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डेयरी संचालक को स्वच्छता व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने की हिदायत दी। जल निकासी और त्वरित निस्तारण के लिए की गई कार्रवाई का वीडियो अधिकारियों को कराया गया उपलब्ध। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस अचानक कार्रवाई से क्षेत्र के डेयरी संचालकों में मचा हड़कंप। थाना खैर क्षेत्र के रतनपुर स्थित 'राधिका एवं श्याम बाबा डेयरी का मामला
0
0
Report

वाराणसी के रुस्तमपुर में आजाद मिश्रा की पीट-पीटकर हत्या, पड़ोसी पर आरोप

JPJai Pal6h ago
Varanasi, Uttar Pradesh: वाराणसी के चौबेपुर के रुस्तमपुर गांव में 55 वर्षीय आजाद मिश्रा की पीट-पीटकर निर्मम हत्या. बुधवार शाम करीब 4:30 से 5 बजे के बीच हुई वारदात, गांव में मची सनसनी. परिजनों का आरोप- पड़ोसी नागेंद्र मिश्रा ने मारपीट कर उतारा मौत के घाट. मृतक आजाद मिश्रा चार दिन पहले ही बिहार से काम करके लौटे थे घर. दोनों पक्षों में पहले से चल रहा था ज़मीन का आपसी विवाद जिसमें आए दिन होती थी मारपीट. परिजनों का दावा- चिरईगांव पुलिस चौकी में नागेंद्र के खिलाफ दर्ज कराई गई थी कई शिकायतें. पुलिस पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने कहा- समय रहते कार्रवाई होती तो टल सकती थी जान. घटना के बाद रुस्तमपुर गांव के मिश्रा मोहल्ले में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चौबेपुर थाना पुलिस, शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम. पुलिस का बयान- जांच के आधार पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई, पुलिस निष्क्रियता के आरोपों की भी होगी जांच.
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के 18 नगर निकायों में 87% मतदान, फुलेरा ने दिखाया सबसे बड़ा उछाल

Jaipur, Rajasthan:जयपुर जिले के 18 नगरीय निकायों में लोकतंत्र के उत्सव के अलग-अलग रंग नजर आए। कहीं पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं में उत्साह था तो कहीं महिलाएं घर का काम छोड़कर मतदान केंद्रों पर कतार में खड़ी नजर आईं। उम्र की बाधा को पीछे छोड़ सीनियर सिटीजन भी बूथ तक पहुंचे। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक यानी पूरे 11 घंटे चला। अंतिम आंकड़ों में 3 लाख 90 हजार 378 मतदाताओं में से 3 लाख 39 हजार 759 ने वोट डाला और मतदान 87.03% रहा। 18 निकायों के 537 वार्डो के 1920 प्रत्याशी की किस्मत EVM में कैद हो गई। जयपुर जिले के 18 निकायों के 565 बूथ पर मतदान की रफ्तार सुबह से लगातार बढ़ती रही। सुबह 10 बजे तक 29.47% मतदाता वोट डाल चुके थे। दोपहर 1 बजे आंकड़ा 58.29% और 3 बजे 72.66% तक पहुंच गया। शाम 6 बजे तक 86.54% मतदान दर्ज किया गया, जबकि अंतिम मिलान के बाद मतदान प्रतिशत 87.03% पहुंच गया। यानी करीब हर 100 में से 87 मतदाताओं ने शहरी सरकार चुनने के लिए वोट डाला।
0
0
Report

बस्ती साइबर ठग गैंग: अश्लील वीडियो दिखाकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Basti, Uttar Pradesh:कहानी किसी फिल्मी ठगी की नहीं बल्कि उन शातिर साइबर ठगों की है, जिन्होंने वर्दी पहने बिना ही खुद को पुलिस का बड़ा अफसर बना लिया फोन की दूसरी तरफ से आवाज आई “आप अश्लील वीडियो देखते हैं आपके खिलाफ शिकायत है 42 पन्नों की CDR हमारे पास है” इतना सुनते ही पीड़ित के होश उड़ जाते फिर शुरू होता था डर, धमकी और पैसों की वसूली का खेल कभी कोर्ट में मामला खत्म कराने के नाम पर चार लाख, तो कभी थाने से मामला रफा-दफा कराने के लिए 15 हजार रुपये लेकिन बस्ती पुलिस ने इस पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया है दो शातिर गिरफ्तार हैं और अब पुलिस गिरोह की बाकी कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
0
0
Report

अमरपाटन में कोरेक्स बेचने की धमकी वाले वीडियो के चलते दो युवक गिरफ्तार

Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के अमरपाटन में सोशल मीडिया पर कोरेक्स बेचने की धमकी और पुलिस व जनप्रतिनिधियों को चुनौती देने वाला वीडियो वायरल होने के मामले में अमरपाटन पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए तहसील न्यायालय अमरपाटन में पेश किया, जहां से दोनों को उपजेल मैहर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युवक कथित तौर पर यह कहते नजर आ रहे थे कि वे कोरेक्स बेचते हैं और इसकी जानकारी अमरपाटन थाना पुलिस के साथ विधायक राजेंद्र सिंह तथा पूर्व विधायक रामखेलावन पटेल को देने की बात कह रहे थे। वीडियो में पुलिस और जनप्रतिनिधियों को चुनौती देने की बात भी सामने आई थी। वीडियो की तस्दीक के लिए अमरपाटन पुलिस ग्राम भीषमपुर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि 7 सितंबर 2026 को उक्त वीडियो बनाने और वायरल करने वाले दोनों युवक गांव में मौजूद थे। पुलिस का आरोप है कि दोनों युवक वीडियो वायरल करने और शिकायत करने की बात को लेकर ग्रामीणों से विवाद और गाली-गलौज कर रहे थे। पूछताछ में दोनों की पहचान अंकुल कुमार सिंगरौल (21), पिता फूलचन्द्र सिंगरौल और सुमित कुमार लोधी (22), पिता रामनरेश लोधी, दोनों निवासी ग्राम कुम्हारी, थाना अमरपाटन, जिला मैहर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों को विवाद न करने की समझाइश दी गई, लेकिन वे नहीं माने। संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 170, 126(1), 135(1) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया और तहसील न्यायालय अमरपाटन में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को उपजेल मैहर दाखिल किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top