Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sitapur261001

Sitapur - भाजपा विधायक ने घर पहुंच कर दी बधाई

Apr 25, 2025 14:30:01
Sitapur, Uttar Pradesh

भाजपा विधायक मनीष रावत ने आईएएस बनने पर घर पर पहुंच कर दी बधाई. विधानसभा मिश्रिख के ग्राम अमजदपुर निवासी श्री पीयूष राज जी ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर आई0ए0एस0 बनकर समाज व जनपद को गौरवान्वित किया. आज उनके आवास पहुंच कर शुभकामनाएं दी. इस शुभ अवसर पर श्री प्यारे लाल रावत राजीव यादव राजेन्द्र पासवान जी उपस्थित रहे।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MSMrinal Sinha
Mar 08, 2026 16:45:41
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:बिहार के पटना एसटीएफ की टीम ने बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से छापेमारी करते हुए थाना क्षेत्र के मंझलाटोल गांव से नक्सली दस्ता के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. गिरफ्तार नक्सली दस्ता के सदस्य बिहार के चकाई स्थित चरकापत्थर थाना कांड संख्या 143/25 के आरोपी हैं और लंबे समय से फरार चल रहे थे. बताया गया कि बिहार पुलिस एवं एसटीएफ की टीम इनकी तलाश कर रही थी. इसी बीच दोनों नक्सली के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मंझलाटोल गांव में शरण लेने की सूचना पटना एसटीएफ की टीम को मिली. सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम बेंगाबाद पहुंची और बेंगाबाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में संयुक्त करवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार नक्सली पंकज यादव जमुई जिला के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चिलकाखार और पवन सिंह झारखंड के कोडरमा जिला के सतगांवा थाना क्षेत्र के तांतीभागलपुर गांव के रहने वाले हैं. गिरफ्तार दोनों नक्सलियों को पटना एसटीएफ की टीम अपने साथ ले गई है. बताया जाता है कि दोनों नक्सलियों की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है. पुलिस टीम दोनों से गहन पूछताछ कर रही है और नक्सली गतिविधि से जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर रही है. बताया गया कि दोनों के विरुद्ध बिहार एवं झारखंड के अलग अलग थाने में कई मामले दर्ज हैं.
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 08, 2026 16:45:13
Muzaffarpur, Bihar:गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मुजफ्फरपुर एक युवक को अपराधियों ने मारी कई गोली गंभीर स्थिति में युवक को इलाज के लिए SKMCH में कराया गया भर्ती गोली लगने से घायल युवक की हालत नाजुक पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोइली भराव गांव का गोली लगने से घायल युवक की पहचान रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोइली भराव गांव के वार्ड संख्या 2 निवासी दिनेश राय के 35 वर्षीय पुत्र रणधीर कुमार के रूप में हुई है मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची मामले की कर रही जांच मामले को लेकर डीएसपी ईस्ट वन अलय वत्स से ने बताया कि बाजार से घर को जा रहे हैं युवक को अपराधियों द्वारा गोली मारी गई पुलिस मौके पर पहुंच कर कर रही मामले की जांच
0
comment0
Report
Mar 08, 2026 16:35:27
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Mar 08, 2026 16:33:19
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Mar 08, 2026 16:33:08
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में प्रधानी की रंजिश में चली गोली, बीच-बचाव कर रहे युवक के पैर में लगी गोली,कई घायल,पुलिस ने गोली लगने की घटना से किया इनकार हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र में प्रधानी की पुरानी रंजिश रविवार को हिंसक टकराव में बदल गई। होली मिलने जा रहे दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई और फायरिंग कर दी गई।बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे पक्ष के चार लोग भी मारपीट में घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए।हालांकि पुलिस ने गोली लगने की घटना से इनकार किया है। माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ गुड्डू और धर्मेंद्र सिंह उर्फ गप्पू के बीच लंबे समय से प्रधानी को लेकर विवाद चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार शाम दोनों पक्षों के लोग गांव में होली मिलने के लिए निकल रहे थे। संभावित विवाद को देखते हुए पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों को होली मिलने से मना कर दिया। पुलिस के लौटने के बाद जब दोनों पक्ष अपने-अपने घरों की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में देवस्थान के पास आमना-सामना हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान धर्मेंद्र सिंह उर्फ गप्पू और उसका भाई वीरेंद्र सिंह असलहा लेकर आ गए। मौके पर मौजूद गांव के ओमप्रताप तिवारी ने विवाद शांत कराने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच वीरेंद्र सिंह ने राइफल से फायर कर दिया। गोली ओमप्रताप के दाहिने पैर में जा लगी। इसके बाद भी हमलावरों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और राइफल की बट से उनकी पिटाई कर दी गई। वहीं दूसरे पक्ष के रूप सिंह, प्रदीप सिंह, अमन गुप्ता और सुरेश भी मारपीट में घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर دی है।वही मामले में सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश ने बताया कि गांव में होली मिलन चल रहा था इस दौरान एक शख्स के बाइक टकराने से चोट लगने के बाद दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुई है जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं गोली लगने की घटना सही नहीं है घायलों का उपचार कराया जा रहा है। बाइट -- ओमप्रकाश तिवारी गोली लगने से घायल बाइट -- रविप्रकाश सीओ बिलग्राम हरदोई
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 08, 2026 16:32:51
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के चुरारा गांव में एक नवविवाहिता की मौत के बाद नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने झलकारी बाई चौराहा पर जमकर हंगामा किया, ससुराल वालों पर पुलिस की ओर कार्रवाई न करने पर लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सड़क जाम और प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस के साथ एसडीएम मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे परिजनों से बातचीत कर समझा बुझाकर शांत कराया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। परिजनों का आरोप है कि मृतका केसर ने खुद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना देकर बताया था उसका पति और ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराकर वापस लौट गई। इसके कुछ समय बाद महिला की हालत बिगड़ गई। फिर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इससे नाराज होकर परिजनों ने झलकारी बाई चौराहे पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एक घंटे तक जाम लगे रहने की सूचना पर एसडीएम थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाया, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क पर लगा जाम खुल गया। वही डॉक्टर कहना है कि केसर वाई को एंबुलेंस से लाया गया था परीक्षण करने पर वह मृत पाई गई है.
0
comment0
Report
SASARWAR ALI
Mar 08, 2026 16:32:31
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में आयोजित इस प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष रामनरेश पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के फार्महाउस में करीब 10 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती पाए जाने का मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर अफीम की खेती बिना किसी राजनीतिक संरक्षण के संभव नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विनायक ताम्रकार के भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से घनिष्ठ संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि ताम्रकार किसान मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं और उनकी तस्वीरें प्रदेश के कई सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री के साथ भी सामने आई हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशे का अवैध कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सरकार इसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन करेगी और इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएगी।
0
comment0
Report
PSPritesh Sharda
Mar 08, 2026 16:32:03
:नीमच। शहर के ज्ञानोदय मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आवारा सांड के हमले में घायल सुधीर दमामी की मौत के बाद परिजनों ने जिला चिकित्सालय परिसर में भारी हंगामा करते हुए अस्पताल प्रबंधन पर अक्षय कुमार की ‘गब्बर’ फिल्म की तरह खेल खेलने का आरोप लगाया है। परिजनों का गंभीर आरोप है कि सुधीर की मौत शनिवार रात को ही हो गई थी, लेकिन अस्पताल ने रविवार सुबह तक यह बात छिपाए रखी। अस्पताल प्रबंधन ने कथित तौर पर लगभग 2 लाख रुपये की पूरी फीस वसूलने के बाद ही परिजनों को मौत की सूचना दी और शव सौंपा। इस घटना ने सरकारी और निजी अस्पतालों के बीच फल-फूल रहे 'रेफरल नेक्सस' की भी पोल खोल दी है। परिजनों का कहना है कि जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने कमीशन के चक्कर में गंभीर मरीज को तुरंत निजी अस्पताल भेज दिया। साथ ही, ज्ञानोदय अस्पताल के आयुष्मान योजना में पंजीकृत होने के बावजूद परिजनों से जबरन नकद वसूली की गई और उन्हें कोई पक्का बिल भी नहीं दिया गया। अस्पताल की इस मनमानी के खिलाफ आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने, वसूली गई राशि की वापसी और 5 लाख रुपये के मुआवजे की मांग को लेकर धरना दिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार अजेन्द्र प्रताप सिंह और कैंट थाना प्रभारी निलेश अवस्थी ने परिजनों को लिखित शिकायत के आधार पर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ही धरना समाप्त हुआ। वही ज्ञानोदय हॉस्पिटल के प्रबंधक ने इन सभी आरोपी को सिरे से ना कर दिया。
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 08, 2026 16:31:39
Alwar, Rajasthan:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा कार अनियंत्रित होकर पलटने से मीडिया और एडवरटाइजिंग क्षेत्र के बड़े कारोबारी वल्लभ माहेश्वरी की मौत होने का मामला माहेश्वरी अपनी बीएमडब्ल्यू कार से जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहे थे इसी दौरान रैणी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-के पास उनकी कार अचानक बेकाबू हो गई कार बेरिकेड्स तोड़ते हुए मीडियन में घुस गई और पुलिया की दीवार से जा टकराई जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में वल्लभ माहेश्वरी और उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पिनान अस्पताल ले जाया गया वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलवर रेफर कर दिया गया। अलवर में इलाज के दौरान वल्लभ माहेश्वरी ने दम तोड़ दिया।
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 08, 2026 16:31:28
Jalaun, Uttar Pradesh:उरई की बेटी ने रचा इतिहास: देश में केवल एक पद, और उस पर भी जालौन का कब्जा! बेटियाँ हर क्षेत्र में मुकाम हासिल कर रही हैं और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। इसी कड़ी में जनपद जालौन के उरई नगर की सुपुत्री ने न केवल अपने माता-पिता और शहर का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। उरई की रहने वाली डॉ. प्रतिमा शर्मा ने रक्षा मंत्रालय के सिग्नल इंटेलिजेंस निदेशालय में फारसी अनुवादक के एकमात्र राष्ट्रीय पद पर चयनित होकर इतिहास रच दिया है। बता दें कि यह पद देश में केवल एक ही है और इस प्रतिष्ठित पद को हासिल करना किसी भी प्रतियोगी के लिए बड़े गौरव की बात होती है। डॉ. प्रतिमा शर्मा ने इस दुर्लभ उपलब्धि को हासिल कर यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर छोटे शहरों की बेटियाँ भी देश के सर्वोच्च रक्षा गलियारों तक अपनी पहुँच बना सकती हैं। डॉ. प्रतिमा शर्मा की शैक्षणिक यात्रा काफी प्रभावशाली रही है। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा देश के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली से प्राप्त की। जेएनयू से उन्होंने फारसी भाषा में पीएचडी की उपाधि हासिल की। फारसी भाषा में उनकी गहरी पैठ और विशेषज्ञता को देखते हुए उन्हें कई महत्वपूर्ण संस्थानों में कार्य करने का अवसर मिला। डॉ. प्रतिमा इससे पहले आकाशवाणी (ऑल इंडिया रेडियो) से भी जुड़ी रहीं, जहाँ उन्होंने फारसी सेवा में अपनी सेवाएँ दीं। आकाशवाणी में कार्य करते हुए उन्होंने फारसी भाषा के प्रसारण और अन्य कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी इसी विशेषज्ञता और अनुभव को देखते हुए उन्हें रक्षा मंत्रालय के इस अति महत्वपूर्ण निदेशालय के लिए चुना गया है। डॉ. प्रतिमा की यह सफलता बहुत आसान नहीं रही। एक छोटे से शहर उरई से निकलकर राष्ट्रीय राजधानी में जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना और फिर उसके बाद इस कठिन परीक्षा को पास करना एक लंबे संघर्ष की कहानी बयां करता है। परिवार की ओर से मिले समर्थन और अपने दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने सभी बाधाओं को पार किया। उनकी इस सफलता ने उन सभी युवाओं और विशेषकर बेटियों के लिए एक नई राह खोली है जो बड़े मुकाम हासिल करने का सपना देखते हैं। डॉ. प्रतिमा शर्मा का यह चयन पूरे बुंदेलखंड अंचल के लिए गर्व का विषय है। जहाँ एक ओर यह क्षेत्र विकास की चुनौतियों से जूझ रहा है, वहीं डॉ. प्रतिमा की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि इस मिट्टी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उनकी इस सफलता पर परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। डॉ. प्रतिमा शर्मा आज उरई और पूरे जालौन जनपद की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top