261001
Sitapur - लेखपालों ने किया धरना प्रदर्शन
Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:मिश्रिख तहसील प्रांगण में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की स्थानीय शाखा द्वारा एंटी करप्शन, विजिलेंस टीम के द्वारा फर्जी ट्रैप की कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए धरना प्रदर्शन।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पुंछ में पीएम के जन्मदिन पर दीपमाला से भाजपाकर्मी उत्साहित
Chikri Ban, एंकर: पुंछ में प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ दीपमाला कर जश्न मनाया। जिले के विभिन्न स्थानों पर दीये और मोमबत्तियाँ जलाकर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। वीओ: प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर पुंछ में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर दीये और मोमबत्तियाँ जलाईं और पूरे उत्साह के साथ दीपमाला की। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को उत्सव के रूप में मनाते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं, दीपों और मोमबत्तियों से जगमगाए विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शॉट्स और बाईट0
0
Report
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने राजधानी कॉलेज दौरा कर ABVP DUSU चुनाव का समर्थन किया
New Delhi, Delhi:Education Minister Shri Ashish Sood today visited Rajdhani College and stood with the students, extending his support to the ABVP 7-3-3-3 team as they came together for the DUSU Elections. It was encouraging to witness the enthusiasm, energy and spirit of participation among our young students.0
0
Report
एएनटीएफ बरेली ने तस्कर गिरफ्तार कर 6.32 किलो अफीम बरामद
Noida, Uttar Pradesh:एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट बरेली द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से 6 किलो 320 ग्राम मादक पदार्थ अफीम (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रूपये), 01 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद मोटरसाइकिल व 770/- रुपए नगद बरामद किया गया ।0
0
Report
Advertisement
कैमूर में आर्मी जवान शत्रुधन यादव के अंतिम दर्शन पर भीड़ भारी, धन विवाद में जिंदा जलाने के आरोप
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़ पैसे के विवाद में जवान को जिंदा जलाया गया था। बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने सख्त कार्रवाई की मांग की。 कैमूर जिले के सहुका गांव में उस वक्त माहौल गमगीन और तनावपूर्ण हो गया, जब आर्मी जवान शत्रुधन यादव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। जवान के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के साथ बक्सर सांसद सुधाकर सिंह भी मौजूद रहे। गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया और आर्मी के भी जवान इस सलामी के दौरान मौजूद रहे। 100 गांव में पहुंचते हैं चीख पुकार मच गई परियों का रो रो कर बुरा हाल था उल्लेखनीय है कि बीते 9 सितंबर को पैसों के विवाद को लेकर गांव के ही दबंगों द्वारा जवान को जिंदा जलाया गया था। गंभीर हालत में उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना से आहत परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर गुरुवार को रामगढ़ में मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। बाद में कैमूर एसपी द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई के दिए गए आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया。 घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि देश की सीमा पर रक्षा करने वाले जवान के साथ ऐसी बर्बरता बेहद दुखद और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं पूर्व सैनिक का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों को कड़ी सजा नहीं मिलती, वे शांत नहीं बैठेंगे। प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच का भरोसा देने के बाद स्थिति नियंत्रण में है。0
0
Report
सीएम का पलटवार: जीतू पटवारी पर स्टेडियम के 10 लाख की मांग पर प्रतिक्रिया
Bhopal, Madhya Pradesh:छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर जीतू पटवारी पर सीएम का पलटवार स्टेडियम के लिए 10 लाख रुपये मांगने के पटवारी के आरोप पर सीएम का जवाब सीएम बोले—पहले कह रहे थे अनुमति नहीं दे रहे, अब पैसे की बात कर रहे हैं सरकार एक करोड़ लगाए तो एक करोड़ देने को तैयार कांग्रेस पर लगाए राजनीतिक आरोप, कहा कांग्रेस का चरित्र झूठ बोलने का पटवारी ने कार्यक्रम के लिए स्टेडियम को लेकर 10 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया था मामले को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी बयानबाजी तेज0
0
Report
संभल में पुलिस मुठभेड़: तनवीर उर्फ शैम्पू गिरफ्तार, लूट-डकैती के मामलों में वांटेड
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। वाहन चेकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गैंग का शातिर बदमाश तनवीर उर्फ 'शैम्पू' गिरफ्तार। वाहन चेकिंग के दौरान बदमाश ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हुआ और दबोच लिया गया। गिरफ्तार बदमाश तनवीर उर्फ शैम्पू बरेली मुरादाबाद संभल में लूट-डकैती की कई वारदातों के मामले में वांटेड चल रहा था। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। असमोली थाना क्षेत्र का मामला। बाइट: विकास चन्द्र त्रिपाठी एसपी संभल0
0
Report
Advertisement
पानीपत के 78 साल पुराने स्कूल की जर्जर इमारत ने प्रशासन को चेताया
Panipat, Haryana:पानीपत। जिले के कई सरकारी स्कूलों की इमारतें जर्जर हालत में पहुंच चुकी हैं। इन भवनों में आज भी छोटे-छोटे बच्चों की कक्षाएं लग रही हैं, जिससे हर दिन उनकी सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसा ही एक मामला शहर के सेठी चौक स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का है। वर्ष 1947 से संचालित यह स्कूल आज भी बेहद जर्जर भवन में चल रहा है। हालत यह है कि दो शिफ्टों में पढ़ाई हो रही है और करीब 142 बच्चे इसी खस्ताहाल इमारत में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। सबसे बड़ी समस्या यह है कि स्कूल वक्फ बोर्ड की जमीन पर बना हुआ है। इसी कारण पिछले लगभग 78 वर्षों में भवन का न तो नवीनीकरण हो सका और न ही नया भवन बन पाया है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विद्यालय की अध्यापिका नीलम ने बताया कि यह स्कूल वर्ष 1947 से संचालित है। वर्तमान में दो शिफ्टों में कुल लगभग 142 बच्चे पढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल वक्फ बोर्ड की भूमि पर होने के कारण भवन के नवीनीकरण या नए निर्माण का कार्य आज तक नहीं हो पाया है, जबकि भवन काफी जर्जर हो चुका है। जर्जर भवनों की हो रही जांच : जिला शिक्षा अधिकारी। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस एसोसिएट (CM GGA) द्वारा निरीक्षण किये गए स्कूलों की रिपोर्ट विभाग को भेज दी गई है। जर्जर भवनों को कंडम घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी सरकारी स्कूलों—चाहे प्राथमिक, मिडिल, हाई या वरिष्ठ माध्यमिक—का विभाग के जेई और एसडीओ द्वारा निरीक्षण कराया जा रहा है। जहां भी भवन असुरक्षित पाए जा रहे हैं, वहां बच्चों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन भवनों में कमियां हैं, उनकी रिपोर्ट विभाग को भेजी जा रही है ताकि उन्हें दोबारा बनाया जा सके। विभाग का प्रयास है कि जिले में कोई भी सरकारी स्कूल जर्जर या असुरक्षित स्थिति में न रहे। हालांकि, सेठी चौक स्थित वक्फ बोर्ड की जमीन पर बने स्कूल के संबंध में पूछे जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है, लेकिन विभाग सभी सरकारी स्कूलों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है。0
0
Report
दिल्ली: द्वारका में बस ड्राइवर हड़ताल से यातायात बाधित
New Delhi, Delhi:दिल्ली में पिछले तीन दिनों से बस ड्राइवरों की हड़ताल का असर अब सड़कों पर साफ दिखाई दे रहा है। द्वारका में भी यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। द्वारका डिपो से बसें निकल तो रही हैं, लेकिन ड्राइवर बसों को लेकर अलग-अलग जगहों पर सड़क किनारे खड़े हो गए हैं। कई जगह बसें एक के पीछे एक लाइन में खड़ी दिखाई दे रही हैं। इसकी वजह से यातायात और यात्रियों दोनों को परेशानी हो रही है। इधर, बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में यात्री बसों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बसें नहीं मिलने की वजह से लोगों को ऑटो और ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे यात्रियों का समय और किराया दोनों बढ़ रहे हैं। स्थिति को देखते हुए द्वारका पुलिस भी मौके पर पहुंची और सड़क पर खड़ी बसों को लेकर स्थिति का जायजा लिया।0
0
Report
पटना सिविल कोर्ट को बम धमकी के बाद परिसर में सर्च अभियान शुरू
Patna, Bihar:पटना सिविल कोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस सक्रिय हो गईं। कोर्ट परिसर को खाली कराया जा रहा है और पूरे परिसर में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है।धमकी की सूचना के बाद अधिवक्ताओं और कर्मचारियों में भी चिंता का माहौल है। अधिवक्ता दिनकर दुबे ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कोर्ट को बार-बार धमकी मिल रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि इस दिशा में सख्त कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी धमकियों से कोर्ट के कामकाज पर भी असर पड़ता है।0
0
Report
Advertisement
नागौर कुचेरा वार्ड 9 के कांग्रेस पार्षद लिम्बाराम और पत्नी लापता: पुलिस जांच
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर जिले के कुचेरा नगर पालिका में चेयरमैन चुनाव से पहले सियासी हलचल के बीच वार्ड नंबर 9 से विजयी कांग्रेस पार्षद लिम्बाराम और उनकी पत्नी के लापता होने की शिकायत का मामला सामने आया है। पार्षद के साले महेंद्र ने पुलिस को शिकायत देकर दोनों को तलाशने की मांग की है। रिपोर्ट में उन्होंने अपहरण की आशंका जताई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मुंडवा सीओ धर्म पूनिया, कुचेरा थानाधिकारी हबीब सहित पुलिस का जाब्ता कांग्रेस समर्थित पार्षदों की बांडेबंदी वाले स्थान पर पहुंचा। पुलिस ने पार्षद के संबंध में जानकारी जुटाई और उनके बयान लेने की बात कही। पार्षद ने वीडियो जारी कर कहा- मैं सुरक्षित हूं इधर, मामले के बीच वार्ड 9 के विजेता पार्षद लिम्बाराम का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में पार्षद ने खुद को सुरक्षित बताते हुए कहा कि उन्हें किसी प्रकार का खतरा नहीं है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस पार्षद के बयान लेने के बाद स्थिति स्पष्ट करेगी। नागौर की होटलों में भी पुलिस ने की जानकारी शिकायतकर्ता महेंद्र ने आशंका जताई है कि नगरपालिका चेयरमैन चुनाव को लेकर पार्षद पर किसी तरह का दबाव बनाया जा सकता है। इसके बाद पुलिस ने कुचेरा और नागौर क्षेत्र की कुछ होटलों में भी जानकारी जुटाई। इन होटलों में चुनाव के बाद कांग्रेस समर्थित पार्षदों के ठहरने की सूचना सामने आई थी। मुंडवा सीओ धर्म पूनिया ने बताया कि लिम्बाराम के साले महेंद्र की ओर से रिपोर्ट मिली है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल बताए जा रहे वीडियो की पुलिस स्तर पर अभी पुष्टि नहीं हुई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एक दिन पहले तेजपाल मिर्धा ने भी लगाए थे आरोप गौरतलब है कि कुचेरा नगरपालिका चेयरमैन पद के कांग्रेस प्रत्याशी तेजपाल मिर्धा ने एक दिन पहले आरोप लगाया था कि शपथ ग्रहण के बाद लौटते समय उनकी गाड़ियों का पीछा किया गया और टक्कर मारने का प्रयास किया गया। उन्होंने इस मामले में भाजपा नेता रिछपाल मिर्धा पर आरोप लगाए थे। ऐसे में चेयरमैन चुनाव से पहले कुचेरा की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। बाइट - धर्मपाल पुनिया सीओ मूण्डवा0
0
Report
दिल्ली पुलिस के दबाव के बावजूद विजय शंकर मीणा NSUI प्रत्याशी ने समर्थन मांगा
New Delhi, Delhi:Dusu चुनाव में विजय शंकर मीणा NSUI से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ने छात्रों से की अपील की वह भाजपा , आरएसएस और संघ के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि मेरे घर सुबह दिल्ली पुलिस भेज कर मेरा मनोबल तोड़ने की कोशिश की। साथ ही मेरा अकाउंट भी सस्पेंड करवाया गया लेकिन छात्र जिस तरीके से समर्थन दे रहे हैं ।वह अपनी जीत का दावा करते हुए दिखाई दे रहे हैं0
0
Report
जेडीयू एकजुट, नीरज कुमार ने अनंत सिंह के समर्थक पर कड़ी प्रतिक्रिया दी
Barh, Bihar:मोकामा प्रखंड के हाथीदह में गणेश उत्सव में शामिल होने पहुंचे विधान पार्षद नीरज कुमार ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पर मोकामा विधायक अनंत सिंह से विवाद पर कहा कि जेडीयू एकजुट है। अभी उम्मीदवार की घोषणा तक नहीं हुई है, ज़ब होगी तब कोई भी पार्टी के विरुद्ध नहीं जाएगा। अभी जिसे जो करना है करने दीजिए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जनता दल यूनाइटेड है, कोई लव करे या हेट करे, लेकिन इग्नोर नहीं कर सकता है। मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने नीरज कुमार के विरुद्ध अनुज सिंह के समर्थन का ऐलान किया है और पार्टी बैठक के बावजूद अनुज सिंह के लिए समर्थन माँगते नजर आ रहे हैं, जिससे नीरज कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जदयू के नाम बदलने पर उन्होंने कहा कि कार्यकारी अध्यक्ष ने अपना विचार रखा है। इस पर अभी पार्टी में विचार होगा। इस दौरान उन्होंने भगवान विघ्नहर्ता की पूजा अर्चना की। उन्हें आयोजन समिति की ओर से स्मृति चिन्ह भी दिया गया।0
0
Report
Advertisement
भागलपुर में गंगा जलस्तर खतरे के निशान से नीचे, बीमारी का खतरा बढ़ा
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में अब गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ रहा है। अनुमान है कि कल सुबह तक यह स्तर खतरे के निशान से नीचे रहेगा। पर जैसे जल घट रहा है, वैसे ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है—डायरिया, डेंगू, मलेरिया आदि। बाढ़ के पानी के जमाव और गंदगी के कारण क्षेत्र में सतर्कता जरूरी है। फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव युद्धस्तर पर कराना चाहिए ताकि संक्रमण और मच्छरजनित बीमारियों के खतरे को कम किया जा सके।0
0
Report
आगरा में महिला और उसकी मां पर हमला; पति और ननदोई गिरफ्तार
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग एकता थाना क्षेत्र में महिला और उसकी मां से सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल पारिवारिक विवाद में पति और ननदोई पर मारपीट का आरोप विवाद के दौरान महिला और उसकी मां के साथ हुई मारपीट पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं को अस्पताल भेजकर कराया मेडिकल मामले में महिला का पति और ननदोई गिरफ्तार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज, आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी थाना एकता क्षेत्र अंतर्गत का मामला0
0
Report
यूपी में मिशन रोजगार से 1 लाख नौकरियाँ छह महीनों में
Noida, Uttar Pradesh:इससे वाक थ्रू गया है सीएम आवस से इससे बाईट गयी है यूपी में मिशन रोज़गार के सहारे चुनावी नैया पार लगाने की तैयारी एंकर---सीएम योगी ने अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र देने का ऐलान किया है. इनमें यूपी पुलिस कांस्टेबल, UPSSSC एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट और Lower PCS जैसी भर्तियां शामिल हैं.कल से इस रोज़गार महाभियान की शुरुआत हो रही है। वीओ---कल से यूपी में शुरू होगा नौकरी देने का महाअभियान, सीएम योगी लखनऊ में बांटेंगे नियुक्ति पत्र चुनावी साल 2027 को लेकर होगी सरकार का मास्टर स्ट्रोक रोज़गार के बहाने 2027 में हैट्रिक लगाने की तैयारी यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव हैं ऐसे में यूपी की योगी सरकार अब पूरी तरह से फोकस रोजगार पर कर रही है। इसकी वजह है कि लाखों की तादाद में युवा इस रोजगार के बाद संतुष्ट नजर आएंगे और इसीलिए यूपी की योगी सरकार इस वक्त मिशन रोजगार पर फोकस कर चुकी है और कल से इस महा अभियान की शुरुआत हो रही है बाइट योगी आदित्यनाथ सीएम यूपी (फाइल बाईट) ग्राफ़िक्स इन-- * 19 सितंबर को 4 विभागों के चयनित अभ्यर्थियों को सीएम योगी देंगे नियुक्ति पत्र * अगले 6 महीने में 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य * गोरखपुर में 16 सितंबर को सीएम योगी ने किया था ऐलान, 19 सितंबर से शुरू होगी 1 लाख नौकरियों की प्रक्रिया * यूपी में 9 साल में साढ़े 9 लाख सरकारी नौकरियां देने का सरकार का आंकड़ा * युवाओं को रोजगार देने की दिशा में यूपी सरकार का बड़ा अभियान 16 सितंबर को शुरू हुए है 15012 शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन पुलिस और राजस्व विभाग में भी जल्द शुरू होगी भर्तियां ग्राफ़िक्स आउट--- वीओ--इतना ही नही उत्तर प्रदेश में UPSSSC एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है. इसकी आंसर-की 11 अगस्त को जारी हुई थी. इसके तहत कुल 2759 पदों पर भर्ती होगी. इसकी लिखित परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है.इनमें यूपी पुलिस कांस्टेबल, असिस्टेंट और Lower PCS जैसी भर्तियां भी शामिल हैं.ऐसे में 2027 के लिहाज से योगी सरकार का ये मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकता है0
0
Report
Advertisement
