261303
Shahjahanpur: होली मिलन समारोह का आयोजन
Kindhaulia, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बहादुरगंज स्थित व्यापार मंडल के कार्यालय पर किया गया। यहां मुख्य अतिथि के तौर पर नगर आयुक्त डॉक्टर विपिन कुमार मिश्र और जेल अधीक्षक में मिजाजी लाल शामिल हुए। इस मौके पर व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली खेलते हुए एक दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई दी।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मसौढ़ी में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला, 4 घायल, 3 गिरफ्तार
Masaurhi, Bihar:मसौढ़ी में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर किया हमला, 4 घायल, 3 गिरफ्तार मसौढ़ी में शराब तस्करों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। मसौढ़ी अनुमंडल के लहसुना ओपी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर लौट रही पुलिस टीम पर तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया। थानाध्यक्ष विक्रम कुमार के अनुसार पुलिस टीम कराय गांव से लौट रही थी। बांसडीह मुसहरी के पास 20-25 तस्करों ने घेरकर पथराव और लाठी-भाला से हमला कर दिया। हमले में सब इंस्पेक्टर सुदर्शन कुमार और 3 महिला सिपाही प्रीति कुमारी, पल्लवी कुमारी, खुशी कुमारी घायल हो गईं। तस्करों ने पुलिस वाहन BR01HH8903 के शीशे तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस ने 3 तस्करों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपीओं में भूरा मांझी, करीबन मांझी और छोटे मांझी सामिल है यह सभी बांसडीह मुसहरी के ही रहने वाले हैं। मामले में पुलिस ने 26 लोगों के विरुद्ध पर केस दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।0
0
Report
श्रावणी मेला शुरू: बांका से देवघर तक कांवरिया पथ पर पार्किंग-यातायात प्रबंधन जारी
Banka, Bihar:आज से विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारम्भ हो चुका है. सुल्तानगंज से 105 किलोमीटर कांवरिया पथ होते हुए बाबाधाम जलाभिषेक करेंगे. कांवरिया पथ 105 किलोमीटर में 55 किलोमीटर बांका जिले में पड़ता है जहां शिवभक्तों के लिए सभी सुविधाएं दी जा रही हैं. श्रावणी मेले में पार्किंग की व्यवथा होगी. कांवरिया मार्ग पर तीन दिन भारी वाहनों पर रोक बांका. श्रावणी मेला के शुरुआत से पहले जिला प्रशासन बांका की ओर से अधिकारियों और डंडाधिकारी की संयुक्त briefing की गयी... जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल, SP अमितेश कुमार के साथ जिला के तमाम विभागों के अधिकारी शामिल रहे. अधिकारियों ने मेले में प्रतियुक्त पदाधिकारियों को दिये गये कार्यों की अंतिम जानकारी दी गयी. पार्किंग स्थल पर विशेष ध्यान दिया गया है. कांवरिया पथ के मुख्य मार्ग पर सावन भर शनिवार से मंगलबार तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा ताकि शिव भक्तों को कोई परेशानी न हो. श्रावणी मेले में सुल्तानगज से देवघर के बीच 54 किलोमीटर का क्षेत्र बांका जिले में पड़ता है. प्रशासन ने पूरी ताकत झोंकी है.0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में निवेश समझौतों की प्रगति समीक्षा, निवेशकों के मसलों का त्वरित समाधान
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में राइजिंग राजस्थान के तहत हुए निवेश संबंधी एमओयू की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न निवेश परियोजनाओं, ग्राउंड ब्रेकिंग की स्थिति तथा निवेशकों के समक्ष आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों को निवेशकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही निवेशकों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखने और प्रत्येक कार्रवाई का रिकॉर्ड संधारित करने पर जोर दिया। बैठक में जिला कौशल विकास योजना पर भी चर्चा हुई तथा स्थानीय युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।0
0
Report
Advertisement
धराली में कांवड़ यात्री की संदिग्ध मौत; पोस्टमार्टम के लिए शव उत्तरकाशी भेजा
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग- धराली में कांवड़ यात्री की एक होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत उत्तरकाशी。 धराली में एक कांवड़ यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यात्री को सामुदायिक স্বাস্থ্য केंद्र हर्षिल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी भेज दिया है। धराली स्थित होटल पैसिफिक के एक कमरे में कांवड़ यात्री के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान कपिल कुमार (30 वर्ष) पुत्र अरविंद कुमार, निवासी प्रेमपुरी, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने निजी वाहन से उसे पीएचसी हर्षिल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को परिजनों की सुपुर्दगी में पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी भेज दिया। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासनिक अलर्ट: ऋषिकेश में सुरक्षा के कड़े निर्देश
Rishikesh, Uttarakhand:ऋषिकेश: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल की समीक्षा बैठक। सख्त निर्देश अधिकारियों को कांवड़ियों के साथ मधुर व्यवहार रखने की हिदायत। 24x7 अलर्ट कोतवाली में खुला कंट्रोल रूम, इमरजेंसी के लिए अधिकारी रहेंगे ऑन-कॉल। नो टॉलरेंस यात्रा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय होंगी जिम्मेदारियां। भव्य स्वागत सावन में कांवड़ियों पर होगी पुष्प वर्षा। एंकर : पवित्र सावन के महीने के साथ ही कांवड़ यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। देवभूमि उत्तराखंड में शिवभक्तों के स्वागत और उनकी सुरक्षा को लेकर शासन-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। ऋषिकेश में आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक की। बैठक में विधायक का पूरा फोकस शिवभक्तों की सुरक्षा, सुविधाओं और उनके साथ बेहतर तालमेल पर रहा। वी.ओ(1) : सावन का महीना शुरू होते ही ऋषिकेश की गलियां हर-हर महादेव और जय भोले के जयकारों से गूंजायमान होने वाली हैं। लाखों की संख्या में पहुंचने वाले कांवड़ियों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने कैंप कार्यालय में अधिकारियों की क्लास ली। बैठक के दौरान विधायक अग्रवाल ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि कांवड़ियों के साथ मधुर और सहयोगात्मक व्यवहार रखा जाए। यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, जल निकासी, पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट), क्रेन और एंबुलेंस जैसी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहनी चाहिए। बाइट : प्रेमचंद अग्रवाल (विधायक, ऋषिकेश) वी.ओ(2) : विधायक ने साफ कर दिया है कि कांवड़ यात्रा में लापरवाही करने वाले अफसरों पर गाज गिरना तय है। वहीं, सावन के पावन मौके पर शिवभक्तों पर आसमान से पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत करने का भी प्लान तैयार किया गया है। प्रशासनिक तैयारियों का ब्योरा देते हुए एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कोतवाली में एक 24x7 कंट्रोल रूम एक्टिव कर दिया गया है। सभी अधिकारियों को अपने मोबाइल लगातार ऑन रखने और हर कॉल पर तुरंत एक्शन लेने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
ओई गांव में रहस्यमयी सुरंग से कुषाण काल की पुरानी चीजें बरामद, प्रशासन सन्न
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र स्थित ओई गांव में रहस्यमयी सुरंग और प्राचीन अवशेष मिले हैं। इसे लेकर पुरातत्व विभाग सक्रिय हो गया है। यहां स्थित ओई गांव में एक निजी खेत के अंदर अचानक एक मीटर चौड़ा गड्ढा हो गया था। जब लोगों ने पास जाकर देखा, तो वहां पक्की दीवार से बनी एक प्राचीन सुरंग जैसी आकृति नजर आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन तुरंत एक्शन में आया। एसडीएम महराजगंज और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी ASI लखनऊ मंडल की टीम मौके पर पहुंची थी। सहायक पुरातत्वविद डॉ. मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में टीम सीढ़ी के सहारे इस रहस्यमयी सुरंग के अंदर उतरी। उन्होंने बताया कि सुरंग के अंदर जांच के दौरान पुरातत्व विभाग की टीम को कई ऐतिहासिक चीजें मिली हैं। यहां से प्राचीन काल की पुरानी ईंटें, मिट्टी की सुराही और एक हैंडल वाली धूपदानी बरामद की गई है। एक्सपर्ट्स के शुरुआती आकलन के मुताबिक, ये सभी अवशेष कुषाण कालीन बताए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, इस मामले में आज एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिलहाल, सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और ग्रामीणों को गड्ढे के पास जाने से साफ मना किया गया है। एएसआई की विस्तृत वैज्ञानिक रिपोर्ट आने के बाद ही इस प्राचीन और ऐतिहासिक सुरंग का पूरा सच सामने आ सकेगा।0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद बिजली विभाग विवाद: बिल दबाव और मोबाइल तोड़ने का आरोप
Farrukhabad, Uttar Pradesh:अगर सरकारी अधिकारी से सवाल पूछा तोड़ देंगे तुम्हारा मोबाइल फर्रुखाबाद में बिजली विभाग फिर विवादों में है। एक व्यापारी ने गलत बिजली बिल भेजकर वसूली का दबाव बनाने, शिकायत करने पर धमकी देने और मोबाइल तोड़ने का आरोप बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों पर लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कादरीगेट थाना क्षेत्र के नाला मछरट्टा दरिबा पश्चिम निवासी अनिल गुप्ता का आरोप है कि नियमित बिल जमा करने के बावजूद उनके मोबाइल पर करीब 28,907 रुपये का बिजली बिल भेज दिया गया। शिकायत लेकर लक्कूला विद्युत उपकेंद्र पहुंचे तो अधिकारी ने सुनवाई करने के बजाय अभद्रता की, गलत बिल भरने का दबाव बनाया और जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ित का दावा है कि उसने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित अधिकारी का पक्ष आना बाकी है।0
0
Report
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे के कथित हेराफेरी पर महंत दिनेंद्र दास बोले, व्यवस्था ठीक
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश | राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने कल 'अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी' के मामले को लेकर संसद में समाजवादी पार्टी के विरोध पर कहा, "हम देख रहे हैं कि मंदिर में व्यवस्था ठीक है... जो काम योगी आदित्यनाथ ने किया वो कोई कर ही नहीं पाएगा... उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर सबकी सेवा की है। उन्हें समाज से मतलब है। विकास हो रहा है..."0
0
Report
कॉमनवेल्थ खेलों में नाभा की बेटी जलवा; SDM रविंदरपाल सिंह सोमल ने किया सम्मान
Nabha, Punjab:ਕਾਮਨਵੈਲਥ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਨਾਭਾ ਦੀ ਧੀ ਦਾ ਜਲਵਾ, ਹਰਜਿੰਦਰ ਕੌਰ ਦੇ ਘਰ SDM ਨਾਭਾ ਰਵਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸੋਮਲ ਨੇ ਕੀਤਾ ਸਨਮਾਨ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵਧਾਈ0
0
Report
Advertisement
जोधपुर में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में दो दिन में तीन बड़ी चोरी: एक ही गैंग की आशंका
Jaipur, Rajasthan:जोधपुर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में दो दिन में तीन बड़ी चोरी की वारदात दिनदहाड़े घर में से लाखों रुपए के जेवर और कैश ले गए चोर रूपनगर द्वितीय साईं बाबा मंदिर के पीछे मकान में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम मंगलवार को भी चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 11 सेक्टर बड़ी चोरी की वारदात को दिया अंजाम हुलिए के आधार पर संदेह है कि एक ही चोर गैंग ने वारदात को दिया अंजाम दोनों जगह पर चोरी करने का तरीका एक जैसा पैदल ही आए चोर घर में मुख्य दरवाजे से कूद कर वारदात को दिया अंजाम0
0
Report
रावतभाटा गुरु पूर्णिमा उत्सव में राष्ट्रसेवा का संदेश, भगवा ध्वज पूजन
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा क्षेत्र के लुहारिया खंड स्थित पाड़ाझर महादेव परिसर में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की परंपरा के अनुसार कार्यक्रम में भगवा ध्वज को गुरु मानते हुए विधिवत पूजन किया गया तथा श्रद्धाभाव से गुरु दक्षिणा अर्पित की गई। वक्ताओं ने भगवा ध्वज को त्याग, तपस्या, सेवा, समर्पण और भारतीय संस्कृति के सनातन मूल्यों का प्रतीक बताते हुए राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों ने राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान ने समुदाय में सुरक्षा पर जोर दिया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित "महिला सुरक्षा संकल्प – सेफ्टी एंड डिग्निटी फॉर एवरी वूमन" अभियान के तहत महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने पुलिस लाइन में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं जिले की महिला पुलिसकर्मियों से संवाद कर महिला सुरक्षा, छेड़छाड़, स्टॉकिंग और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद गोल प्याऊ से पावटा चौक, सदर बाजार और गांधी चौक तक जागरूकता पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान आमजन को राजकॉप सिटीजन एप, महिला हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन, महिला अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार एवं सुरक्षित सामाजिक वातावरण बनाने का संदेश दिया गया।0
0
Report
Advertisement
गुरु पूर्णिमा पर कल्लाजी मंदिर के कैलाशचंद्र मुंदड़ा को सम्मान पत्र, मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कल्याणनगरी स्थित श्री कल्लाजी मंदिर के कैलाशचंद्र मुंदड़ा को शुभकामना तथा सम्मान पत्र प्रेषित किया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा निरंतर लोककल्याणकारी मार्गदर्शन की कामना व्यक्त की। इस अवसर पर निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी श्री कल्लाजी मंदिर पहुंचे और मुख्यमंत्री की ओर से कैलाशचंद्र मुंदड़ा को सम्मान पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस सम्मान समारोह में श्रद्धा, आस्था और गुरु परंपरा के प्रति सम्मान का भाव देखने को मिला। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी इस अवसर को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।0
0
Report
NSUI कार्यकर्ताओं ने पानी की टंकी पर चढ़कर छात्रसंघ चुनाव मांग तेज कर दी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर. गांधी नगर पानी की टंकी पर चढ़े NSUI कार्यकर्ता। छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग। जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भी प्रदर्शन। NSUI कार्यकर्ताओं ने टंकी पर चढ़कर जता रहे विरोध। विजय पाल कुड़ी, वियोना जाट और कोसेन खान पानी की टंकी पर चढ़े। छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग।0
0
Report
आजमगढ़ में ऑनलाइन गेम कर्ज चुकाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉलियाँ बेचने वाले दो गिरफ्तार
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना महराजगंज पुलिस ने किसानों से किराये पर लेकर उनकी ट्रैक्टर ट्रॉलियां बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बेची गई तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियाँ भी बरामद कर ली हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ऑनलाइन AVITOR गेम खेलने के दौरान उन पर भारी कर्ज हो गया था, जिसे चुकाने के लिए उन्होंने किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉलियां हड़पकर बेचने की साजिश रची। आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम गांव के चार किसानों ने थाना महराजगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सुनील यादव ने उनकी ट्रैक्टर ट्रॉलियाँ किराये पर लीं और अपने साथियों उपेन्द्र यादव, अंकुल यादव तथा गोलू उर्फ संगम मौर्य के साथ मिलकर उन्हें बेच दिया। ट्रॉली वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज में चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गये। इसके बाद पुलिस टीम ने गोवर्धन ढाला के पास से सुनील यादव और उपेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम नैनीजोर थाना रौनापार तथा ग्राम प्रतापपुर से बेची गई 3 ट्रैक्टर ट्रॉलियाँ बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ऑनलाइन AVITOR Game खेलते थे, जिससे उन पर काफी कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए वे किसानों से 15 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर ट्रॉलियाँ लेते, घरेलू परेशानियों का बहाना बनाकर उन्हें बेच देते और प्राप्त धन से अपना कर्ज उतारते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई करने में लगी, जबकि इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
