Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sitapur261403

शांतिपूर्ण माहौल में मनाया मोहर्रम का मातमी पर्व

Mohammad Asim
Jul 06, 2025 13:13:10
Dahelara, Uttar Pradesh
दहेलरा और आसपास के गांवों में मुस्लिम समाज ने मोहर्रम का मातमी पर्व अकीदत व एहतराम के साथ मनाया l मुस्लिम समुदाय ने सुबह से अपने घरों में कुरान खानी और फातिहा कर दुआएं मांगी। इस्लामिक कैलेंडर में मोहर्रम का महीना विशेष महत्व रखता है। इसी दिन हजरत इमाम हुसैन ने कर्बला में 72 साथियों के साथ शहादत दी थी। हजरत इमाम हुसैन, इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब के छोटे नवासे थे। दसवीं मोहर्रम को यौमे आशूरा कहा जाता है। इस दिन मुस्लिम समाज रोजा रखता है। लोग अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं और पूरी मानवता के लिए दुआएं करते हैं।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement