icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261135
Vipin AwasthiVipin AwasthiFollow3 Jan 2025, 12:07 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भिवंडी में गौरी–गणेश विसर्जन कृत्रिम तलावों में, 213 मूर्तियाँ विसर्जित

Thane, Maharashtra:भिवंडी शहर में गौरी गणपती विसर्जन उत्साह के साथ शुरू हुआ. पालिका प्रशासन के आवाहन पर भक्तों ने कृत्रिम तलावों में विसर्जन को प्राथमिकता दी और रात10:30 बजे तक 213 गणपति मूर्तियों का विसर्जन कृत्रिम तलावात किया गया. देर रात तक विसर्जन जारी रहा. मनोभावे गणरायांसह गौरींची पूजा के बाद शनिवार को शहर के 12 प्राकृतिक तलावों के साथ 12 कृत्रिम तलावों पर विसर्जन शुरू हुआ. ढोल-ताशा और गुलाल की उधळण के बीच मिरवणुकें शुरु हुईं और मध्यरात्रि तक ये आयोजन चले. पर्यावरण लाभ के उद्देश्य से आह्वान किया गया था; भक्तों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. प्रशासन ने 12 कृत्रिम तलाव, पांच प्रभागों में निर्मित 12 कृत्रिम तलाव, स्थानीय घाटों पर सुरक्षा के लिए 80 जीवनरक्षक और अतिरिक्त बैरिकेटिंग का इंतजाम किया. स्वच्छता व स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात रहीं और पुलिस ने मार्ग पर कड़क बंदोबस्त रखा ताकि कानून-व्यवस्था बाधित न हो.
0
0
Report

भिवंडी में पति ने पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Thane, Maharashtra:पतीकडून पत्नीचा खून... भिवंडी तालुक्यातील अंजूरफाटा परिसरातून एक धक्कादायक घटना समोर आली आहे. 19 वर्षीय पत्नीला मारहाण करून गळा दाबून जिवे ठार मारल्याप्रकरणी पतीला नारपोली पोलिसांनी अटक केली आहे. भिवंडी तालुक्यातील अंजूरफाटा, अश्विनी सलून जवळील मनोज म्हात्रे ऑफिस समोरील सचिन यांच्या खोलीत ही घटना घडली. पोलिसांनी दिलेल्या माहितीनुसार, दिनांक 18 सप्टेंबर रोजी सायंकाळी साडे पाच वाजताच्या सुमारास आरोपी तबरेज जमशेत आलम, वय 21 वर्षे यांनी त्याची पत्नी सैनब तबरेज आलम, वय 19 वर्षे हिचा खून केला. घरातील नात्यातीकांना योग्य मानसन्मान देत नसल्याच्या कारणावरून दोघांमध्ये नेहमी वाद होत होता. काल देखील त्याच कारणावरून वाद झाल्याने रागाच्या भरात पतीने पत्नीला मारहाण करून तिचा गळा दाबून तिला जिवे ठार मारले. या प्रकरणी पोलीस नाईक किरण तानाजी मोहिते यांनी दिलेल्या फिर्यादीवरून गुन्हा रजि. नं. 1058/2026 भारतीय न्याय संहिता कलम 103(1) प्रमाणे गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. आरोपी तबरेज आलम याला दिनांक 19/09/2026 रोजी पहाटे 02:19 वाजता अटक करून न्यायालयात हजर करण्यात आले असून त्याच्या 7 दिवस पोलीस कोठडीची मागणी पोलिसांनी केली आहे. आरोपीने नेमका कोणत्या कारणातून हे कृत्य केले, याचा अधिक तपास सहाय्यक पोलीस निरीक्षक माणिक होळकर हे करत आहेत.
0
0
Report

भिवंडी पेट्रोल पंप हत्या: 34 वर्षीय राजेश शुक्ला की निर्मम हत्या, तीन गिरफ्तार

Thane, Maharashtra:भिवंडी में दो दिन में दूसरी हत्या की घटना से खलबली मची है. बंजारपट्टी नाका के मिलन पेट्रोल पंप के ऑफिस में 34 वर्षीय राजेश शुक्ला का निर्घृण खून कर शव पेट्रोल पंप के पीछे छिपाकर रखा गया. निजामपुरा पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धाराओं 103(2), 238, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है. घटना 17 सितंबर रात 11:46 से 18 सितंबर दोपहर 4:20 के बीच घटित हुई. मयत राजेश अनिल शुक्ला, उम्र 34 वर्ष, उनका मूल मध्यप्रदेश के रीवा, सिरमौर जिले का है; वे मिलन पेट्रोल पंप के कमरे में रहते थे. पुलिस के अनुसार आरोपियों: उत्सव देवेंद्र चतुर्वेदी, संदीप ओमप्रकाश उपाध्याय और कलाम अब्दुल अन्सारी ने मिलकर पहले गरम पानी इलेक्ट्रिक कुंड़ली से डालकर, फिर मारपीट कर, फिर उसे मौत के घाट उतार दिया और सबूत मिटाने के प्रयास के साथ शव को मिलन पेट्रोल पंप के पीछे लपेटकर रखा. इस मामले में शव लपेटकर रखने और सबूत मिटाने के प्रयास के चलते तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. आगे जांच सपोनि/मुपडे कर रहे हैं.
0
0
Report
Advertisement

मुरबाड में गणेश सजावट युवाओं को शिक्षा और तकनीक का संदेश दे रही है

Thane, Maharashtra:मुरबाड मध्ये गणपती सजावटीतून तरुण पिढीला आरसा दाखवणारा संदेश.... सध्या सगळीकडे गणपती बाप्पाचे आगमन झाले असून मुरबाड येथील एका तरुणाने केलेली गणपती सजावट सर्वांचे लक्ष वेधून घेत आहे. आधुनिक जगात शिक्षणाचे महत्व सांगणारी ही सजावट आहे. एकीकडे गावाकडील लहान मुलांना प्राथमिक शिक्षण घेण्यासाठीही अनेक अडचणींचा सामना करावा लागतो, पायपीट करून शाळा गाठावी लागते, तरीही जिद्दीच्या जोरावर तीच मुलं सैन्य भरतीत उच्च पदापर्यंत पोहोचतात. दुसरीकडे याच आधुनिक युगात अनेक तरुण आपलं मौल्यवान आयुष्य मोबाईल, AI, Instagram, PUBG, Free Fire सारख्या ऑनलाइन गेमच्या आहारी जाऊन खराब करत असल्याचे वास्तव या सजावटीतून मांडण्यात आले आहे. सजावट करणाऱ्या तरुणाने सांगितले की, तंत्रज्ञानाचा वापर जर चांगल्या गोष्टीसाठी, अभ्यासासाठी केला तर तो नक्कीच फायदेशीर आहे. पण जर तोच वेळ केवळ रील्स बघण्यात आणि गेम खेळण्यात घालवला तर त्याचा परिणाम आपल्या नोकरीवर आणि शरीरावर होतो. सतत मोबाईल वापरामुळे डोळे, झोप आणि मानसिक आरोग्य बिघडते. तसेच AI मुळे नोकऱ्या जातील असे म्हणण्यापेक्षा आपण कौशल्यच शिकलो नाही तर नोकरी कशी मिळणार? हा विचार तरुणांनी करावा यासाठी हा छोटासा प्रयत्न आहे. तंत्रज्ञानाचा गुलाम न बनता मालक बना, असा संदेश या गणेश सजावटीतून देण्यात आला असून नागरिकांकडून या संकल्पनेचे कौतुक होत आहे.
0
0
Report

नावाडीह में चार जंगली हाथियों का झुंड, रातभर दहशत, वन विभाग अलर्ट

Nawada, Uttar Pradesh:नावाडीह में आधी रात पहुंचे जंगली हाथी, उड़ गई ग्रामीणों की नींद,चार हाथियों के झुंड से पूरे इलाके में दहशत, वन विभाग ने कराया अलर्ट, पूर्व में भी हाथियों ने मचाया था तांडव, घरों को पहुंचाया था नुकसान नवादा के कौआकोल प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह गांव में शनिवार की देर रात अचानक चार जंगली हाथियों के झुंड के पहुंचने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जंगल के किनारे हल्दीबांध बधार में हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की रात की नींद उड़ गई। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने रात में अनाउंसमेंट कर ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। हाथियों के गांव के आसपास पहुंचने से ग्रामीण एक बार फिर भय के माहौल में रहने को मजबूर हैं। खासकर जंगल और खेतों के आसपास रहने वाले परिवारों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब तीन माह पूर्व भी जंगली हाथियों के झुंड ने नावाडीह में तांडव मचाया था और कई घरों को नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद से ही ग्रामीण हाथियों की वापसी को लेकर आशंकित थे। ग्रामीणों ने वन विभाग से लगातार निगरानी और हाथियों को आबादी से दूर करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में वृद्ध किसान की हत्या: बदमाशों का मनोबल फिर चढ़ा, इलाके में सनसनी

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने एक वृद्ध किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बखरी थाना क्षेत्र के नगर परिषद क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या-20 के महारानी स्थान मक्खाचक के समीप की है। मृतक किसान की पहचान 70 वर्षीय लालो महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम 70 वर्षीय किसान लालो महतो अपने मवेशियों के लिए पानी लाने चापाकल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक वहां पहुंचे और लालो महतो से पानी मांगा। इसी बीच अचानक बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही लालो महतो गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके की ओर दौड़े। आनन-फानन में घायल लालो महतो को इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई विशुनदेव महतो के मुताबिक, घटना के वक्त वह पास में गाय दुह रहे थे। गोली चलने की आवाज सुनते ही वह अपने भाई को बचाने के लिए दौड़े। उनका दावा है कि गोली चलाने वाले युवकों में से एक को उन्होंने पहचान लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के समय इलाके की बिजली कटती हुई थी। घटना के करीब एक घंटे बाद पुलिस को वारदात की सूचना मिली। सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है। इस मामले में एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या किए जाने की बात कही गई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हत्या के कारणों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस वारदात में शामिल आरोपितों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। इधर, घटना के बाद महारानी स्थान और मक्खाचक इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। बाइट—विशुनदेव महतो, मृतक के छोटे भाई बाइट परिजन बाइट—कुंदन कुमार, एसडीपीओ बखरी
0
0
Report

भजनलाल शर्मा की रणनीति से भाजपा ने राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में धमाकेदार जीत

Jaipur, Rajasthan:जयपुर - भजनलाल मॉडल की चुनावी सफलता, शीर्ष नेतृत्व ने मुख्यमंत्री की रणनीति को सराहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन भजनलाल शर्मा का मजबूत नेतृत्व, निकायों में खिला कमल, कांग्रेस की पिक्चर साबित हुई फ्लॉप शो, सीएम भजनलाल शर्मा के आगे कांग्रेस हुई चारों खाने चित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मजबूत रणनीति और नेतृत्व से प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिससे नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिकाओं में कमल खिला। मुख्यमंत्री की अगुवाई और मार्गदर्शन में मिशन मोड पर यह चुनाव लड़ा गया। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष और विभिन्न मुख्यमंत्रियों ने राजस्थान में भाजपा के दमदार प्रदर्शन और जीत पर मुख्यमंत्री की रणनीति को सराहा और उनकी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने निकाय चुनाव में टिकट वितरण में पार्टी और संगठन को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने चुनाव का मोर्चा खुद संभाला तथा बड़े नेताओं को संभागवार जिम्मेदारी दी और प्रतिदिन फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने स्वयं चुनावी मैदान में उतरकर 10 नगर निगमों में रोड शो किए। निकाय चुनाव के परिणामों के बाद सभी पार्षदों को एकजुट रखा और निर्दलीयों को साधा... मुख्यमंत्री की इस रणनीति से कांग्रेस की जीत के दावे और उनकी पिक्चर फ्लॉप शो साबित हुई। उनकी अगुवाई में भरतपुर और डीग जिले की 90 प्रतिशत नगरपालिकाओं में भाजपा ने अपना बोर्ड बनाने में सफलता हासिल की और भरतपुर नगर निगम में भी निर्विरोध कमल खिलाया। जयपुर में लगातार सातवीं बार नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर अपना निर्विवाद नेतृत्व साबित किया है... राजस्थान में इस बार एक साथ सभी 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद सहित 252 नगर पालिकाओं में चुनाव एक साथ हुए हैं। इन निकायों में दमदार जीत सरकार के ढाई साल के काम पर जनता की मोहर है। इससे पहले मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुए चुनाव में पिछले साल 7 में से 5 उपचुनाव में भाजपा जीती थी। आंकड़े बोलते हैं, फर्क साफ है - कांग्रेस राज (2018-23) में - मात्र 11 निकाय निर्विरोध - 3 भाजपा - 6 कांग्रेस - 2 निर्दलीय भाजपा राज (भजनलाल सरकार) में - 30 निकायों में निर्विरोध - - 30 भाजपा - 2 कांग्रेस - 1 भाजपा समर्थित 11 के मुकाबले 30 - जनता का भरोसा भाजपा के साथ, जयपुर का रोड शो रहा चर्चित - जयपुर के चारदीवारी क्षेत्र में मुख्यमंत्री के रोड शो ने राजधानी की जीत में अहम भूमिका निभाई। परकोटे से ही भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी सुनील कोठारी जीते हैं। मुख्यमंत्री ने रोड शो में परकोटे के लोगों को स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने लव जिहाद, धर्मांतरण कानून, डिस्टर्ब एरिया बिल, यूसीसी की चर्चा के साथ महत्वपूर्ण संदेश दिया, जिसका सीधा असर चुनाव परिणामों में देखने को मिला। विपक्ष की रणनीति को किया फेल - कांग्रेस ने जातिगत समीकरण और होटल पॉलिटिक्स की रणनीति अपनाई, लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सोशल इंजीनियरिंग और वन स्टेट-वन इलेक्शन की रणनीति के आगे विपक्ष की हर चाल फेल हो गई। कांग्रेस को पार्षदों को होटलों में बंद करना पड़ा, फिर भी पार्षद भागते रहे, जबकि भाजपा ने पहले ही 30 बोर्ड निर्विरोध बनाकर बढ़त ले ली。
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड ने कहा- राहुल गांधी की भाषा से देवभूमि का सम्मान चोटिल

Noida, Uttar Pradesh:Pushkar Singh Dhami उत्तराखंड के लाल और देश के गौरव, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल जी को लेकर राहुल गांधी द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा अत्यंत निंदनीय है। राजनीतिक विरोध में कांग्रेस का स्तर इतना गिर चुका है कि देश की सुरक्षा और सेवा में दशकों समर्पित करने वाले व्यक्तित्वों के प्रति भी सम्मान नहीं बचा। राहुल गांधी की यह सोच उत्तराखंड और यहां की जनता के प्रति उनके नजरिए को भी उजागर करती है। देवभूमि अपने सपूतों का अपमान कभी स्वीकार नहीं करेगी। ‘झूठ की गूंज’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और देश का युवा कांग्रेस की इस नकारात्मक राजनीति को लगातार नकार रहा है। राहुल गांधी जी, याद रखिए, देवभूमि अपने सपूतों का सम्मान करना भी जानती है और उनका अपमान करने वालों को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देना भी।
0
0
Report

जालौन के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक हादसे में बाइक सवार की मौत, चालक फरार

Jalaun, Uttar Pradesh:बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ट्रक की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जालौन सीएचसी से हालत गंभीर होने पर उरई मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने बाइक सवार को किया मृत घोषित, मृतक की पहचान छिरिया सलेमपुर निवासी सुनील सक्सेना के रूप में हुई, हादसे के बाद अज्ञात ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से हुआ फरार, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर अज्ञात वाहन व चालक की तलाश शुरू की, जालौन के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास पेट्रोल पंप के पास का मामला।
0
0
Report
Advertisement

गन्ने के खेत में सियार हमला, चार घायल; इलाके में सनसनी

Bahraich, Uttar Pradesh:गन्ने के खेत में सियार का हमला, मां दो बच्चों समेत चार लोग घायल बहराइच के विशेश्वरगंज क्षेत्र की अमकोलवा ग्राम पंचायत में देर शाम सियार के हमले से चार लोग घायल हो गए। बताया गया कि सुनीता देवी (39), उनकी बेटी माधुरी (10), दीपक कुमार (7) और अंजनी (15) गन्ने के खेत में खेती का काम कर रहे थे। इसी दौरान सियार ने अचानक हमला कर चारों को घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए पास के पीएचसी ले जाया गया, जहां तीन लोगों का इलाज किया गया, जबकि एक घायल को डॉक्टर ने जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने भी सियार के हमले की पुष्टि की है। वन विभाग को सूचना दी गई है। वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है
0
0
Report

शिवहर में एसआईटी ने 10.641 किलोग्राम गांजा पकड़ा, क्रय-विक्रय पर बड़ा खुलासा

Sheohar, Bihar:शिवहर जिले के नगर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसआईटी ने जाफरपुर गांव में छापेमारी कर करीब 10.641 किलोग्राम गांजा मादक पदार्थ बरामद किया। मामले में शिवहर थाना कांड संख्या 412/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी शैलेंद्र सिन्हा को सूचना मिली थी कि जाफरपुर निवासी प्रमोद गिरी के पुत्र शिवम कुमार द्वारा अवैध रूप से गांजा का क्रय-विक्रय किया जा रहा है। जिसके बाद एसआईटी का गठन कर यह कार्रवाई की गई। बरामद मादक पदार्थ के अवैध क्रय-विक्रय एवं आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है。
0
0
Report

उदाकिशनगंज में चारपहिया वाहन में अचानक आग, पुलिस अब शराब के लिंक की जांच में

Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिला के उदाकिशनगंज अनुमंडल अंतर्गत फुलौत थाना के समीप पंचायत सरकार भवन के सामने देर रात झारखंड नंबर की एक चारपहिया गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वाहन को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया और गाड़ी जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के तुरंत बाद वाहन से दो लोग बाहर निकलकर भाग गए। इसके बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों को कथित तौर पर वाहन से शराब की बोतलें जैसे सामान निकालकर जाने का भी दावा किया है। हालांकि, वाहन में वास्तव में शराब थी या नहीं, और वाहन कहां से आ रहा था, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगने के काफी देर बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। इस दौरान वाहन पूरी तरह जल चुका था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वाहन में कौन लोग सवार थे, आग कैसे लगी और वाहन में क्या सामान मौजूद था। फिलहाल पुलिस की जांच और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top