icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भोपाल में गरबा पार्टनर ऑफर रोके, हिंदू संगठनों ने कमिश्नर से कार्रवाई मांगी

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल में हिन्दू संगठन ने भोपाल कमिश्नर संजय कुमार से मुलाकात कर भोपाल में पैसे दो गरबा पार्टनर लो के खेल पर लगाम लगाने और कार्यवाही की मांग की है. हिंदूवादी संगठनों ने कहा कि गरबा मातारानी का जगराता है, इसे सनातन विरोधी मानसिकता के जरिये बदनाम करने की साजिश रच रही है. हिंदूवादी संगठनों ने चेतावनी दी कि पैसे में गरबा पार्टनर का ऑफर चलाने वाले सोशल मीडिया हैंडल पर कार्यवाही की जाए; नहीं तो आज आवेदन दिया गया है और कल हम दनादन आगे बढ़ेंगे. एडिशनल कमिश्नर शेलेंद्र चौहान ने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी; पुलिस ने असंका जाहिर की है कि यह साइबर फ्रॉड करने का जरिया हो सकता है. गरबा आयोजकों से भी बातचीत की जा रही है.
0
0
Report

भोपाल में गरबा पार्टनर बुकिंग: 1000 से 6500 रुपए तक के पैकेज

Bhopal, Madhya Pradesh:BREAKING *ये कैसा गरबा!भोपाल में पैसे में मिलेगा गरबा पार्टनर,पैसे दो माथा चूमने की मिलेगी परमिशन* - भोपाल में गरबा के लिए रेंट पर मिलेगी पार्टनर! - एक हजार से 6500 तक में गरबा पार्टनर - गरबा करते कपल्स की फोटो के साथ जारी हो रहीं पोस्ट - सोशल मीडिया पर जारी किया जा रहा बुकिंग का पैकेज... - भोपाल और इंदौर से जुड़े 21 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स के पोस्ट और स्क्रीनशॉटस वायरल... - इनमें गरबा पार्टनर, पैकेज या पार्टनर मैचिंग से जुड़े ऑफर बताए गए हैं... - भोपाल में इंस्टा अकाउंट्स किए जा रहे संचालित - गरबा खेलने के लिए पार्टनर उपलब्ध कराने के अलग-अलग पैकेज बताए गए - 2 घंटे से लेकर पूरा दिन और 3 दिन तक साथ रहने के पैकेज शामिल - पोस्ट में कीमत 1000 से 6500 रुपए तक - पैकेज में यह गरबा खेलने के साथ डांस सीखने, सेल्फी और फोटो खिंचवाने का भी पैकेज... - इंस्ट्राग्राम रील बनाने, मैचिंग आउटफिट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का पैकेज... - कुछ पोस्ट में व्यक्तिगत नजदीकी से जुड़े ऑफर भी लिखे गए हैं... - 6 हजार pay कर गरबा पार्टनर लेने वाले को माथे पर kiss करने की अनुमति रहेगी...
0
0
Report

NTPC झाबुआ पावर प्लांट गेट पर आंदोलन का वीडियो वायरल: सुरक्षा गार्ड से भिड़ंत

Seoni, Madhya Pradesh:NTPC/झाबुआ पावर प्लांट के गेट पर आंदोलनकारियों और सिक्योरिटी गार्ड में विवाद, मारपीट का वीडियो सामने आया सिवनी जिले के घंसौर स्थित NTPC/झाबुआ पावर प्लांट के गेट के सामने जिला पंचायत सदस्य सहित ग्रामीण पिछले 14 दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आंदोलनकारी प्लांट के अंदर प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान प्लांट में तैनात सिक्योरिटी गार्ड और आंदोलनकारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई, जिसका वीडियो सामने आया है। जनपद उपाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र की मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है और विवाद की स्थिति प्लांट प्रबंधन की वजह से बनी। वहीं, घंसौर SDM बिशन सिंह ने बताया कि प्रशासन और प्लांट प्रबंधन के साथ आंदोलनकारियों की मांगों एवं आंदोलन समाप्त कराने को लेकर चर्चा की गई है।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ के पार्क बदहाली: लाखों खर्च के बाद भी सुविधाएं ध्वस्त, मवेशी घूमते दिखे

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर के दो प्रमुख पार्कों की तस्वीर बदहाली भरी है। शहरवासियों को सुकून देने के लिए बनाए गए पार्कों में कचरा, घास और गंदगी का अंबार नजर आ रहा है। वुडलैंड पार्क में morning walk करने वालों की कमी है, डस्टबिन कचरे से भरे रहते हैं और घास उगी हुई है। बच्चों के मनोरंजन के लिए बनी ट्रेन कभी से बंद पड़ी है और ट्रैक पर घास और कचरे का ढेर है; इंजन भी ताले में बंद दिखता है। पार्क के आसपास बड़ी घास-पौधे उग आए हैं, रेलवे स्टेशन जैसी संरचना का हिस्सा बदहाल है और टिकट काउंटर शौचालय बन गया है। बिजली की तार खुली लटकी मिलीं, जो हादसे का खतरा बनते हैं। कुछ क्षेत्रों में लाइटें पीली पड़ चुकी हैं और आरंभिक समय में भी लोग कम दिखते हैं।_open_jim_ और झूला-चकरी जैसे संसाधन मौजूद हैं, लेकिन उपयोगीता कम है; कई झूले टूटे हुए हैं। पार्क में मवेशी भी विचरण करते दिखते हैं, जो लोगों के घूमने-फिरने की जगह पर आक्रमण की स्थिति बनाते हैं। टैगोर पार्क में भी ऐसी ही बदहाली है; जहां लाखों रुपये खर्च कर जीर्णोद्धार कराए गए थे, वहां फिर से अनदेखी की स्थिति है। प्रतिमा की नाक टूटी है, फाउंटेन खराब है, घास-गंदगी Everywhere है, ओपन जिम के उपकरण टूटे हैं, पुराने टायरों से बनाए गए बैठने के उपाय भी अब निष्क्रिय हो चले हैं। पार्क के जीर्णोद्धार के बावजूद देखरेख की कमी साफ दिखती है—झूलों-चकरी, open gym, और बच्चों के मनोरंजन के संसाधन सब टूट-फूट कर रहे हैं। इन दोनों पार्कों की स्थिति एक जैसी है—लापरवाही, अनदेखी, और रखरखाव की कमी। पार्कों की बदहाली से शहरवासियों को फायदा नहीं, बल्कि नुकसान हो रहा है। कुल मिलाकर जगह-जगह कचरा है, पानी, बिजली, और सफाई की कमी है, जिसके चलते पार्कों का उद्देश्य ही सवालों के घेरे में है। अब जरूरत है इन पार्कों की नियमित निगरानी, साफ-सफाई, सुरक्षा और संरचनात्मक रखरखाव की, वरना वर्षों तक खर्च के बाद भी पार्क जमीन पर कहानी नहीं बयां करेंगे।
0
0
Report

दौसा में कांग्रेस का निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, वोट कटौती के आरोप

Dausa, Rajasthan:जिला दौса जिला मुख्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन चुनाव आयोग के खिलाफ खोला कांग्रेस ने मोर्चा नेहरू गार्डन से गांधी सर्किल तक निकाली रैली सांसद मुरारीलाल मीणा, विधायक डीडी बैरवा,पूर्व मंत्री ममता भूपेश,कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ सहित अन्य कांग्रेसी रहे मौजूद दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा ने कहा हम वोट चोरी का आरोप निर्वाचन आयोग पर लगा रहे हैं लेकिन उसका जवाब भाजपा दे रही है जबकि निर्वाचन आयोग को देना चाहिए भाजपा बेवजह निर्वाचन आयोग का पक्षकार बन रही है सांसद मीणा ने कहा देशभर में 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए दिल्ली में राहुल गांधी सांसदों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे हम उनसे मिलकर इसका जवाब चाहते थे लेकिन उन्होंने मिलना ही मुनासिब नहीं समझा ऐसे में ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए यहां तक कि उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजना चाहिए कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया प्रदर्शन में सांसद मुरारी लाल मीणा , विधायक डीडी बैरवा ,पूर्व मंत्री ममता भूपेश , कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओढ सहित अन्य कांग्रेस के नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे
0
0
Report
Advertisement

दुर्ग में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन, राहुल गांधी विरोध प्रदर्शन तेज

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां वोट चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने दुर्ग में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर सीईसी ज्ञानेश कुमार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर दी तो वही वोट चोर गढ़ी छोड़ जैसे नारे भी लगाए आपको बता दे कि कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर आज काला दिवस मनाया जा रहा है वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक अरुण मोतीलाल वोरा का कहना है कि लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी दिल्ली के जंतर मंतर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन फिर भी सरकार के द्वारा राहुल गांधी के साथ बर्बरता की जा रही है जिसका कांग्रेस पार्टी भरपूर विरोध करती है आपको बता दे की जंतर मंतर में प्रदर्शन के दौरान लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें हिरासत में भी लिया गया था जिसके कारण अब कांग्रेस पार्टी केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रही है.बाइट-अरुण वोरा पूर्व विधायक छत्तीसगढ़
0
0
Report

लोकतंत्र बचाओ सप्ताह अखिलेश यादव के आह्वान पर बरेली में सपा का पैदल मार्च

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर चल रहे “लोकतंत्र बचाओ सप्ताह” के तहत गुरुवार को बरेली में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विशाल पैदल मार्च निकाला। मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, विधायक , सांसद, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर आवाज बुलंद की। पैदल मार्च सपा कार्यालय से शुरू हुआ। इसके बाद कार्यकर्ता शहर कोतवाली, अंबेडकर पार्क पहुंचे बहा आंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया उसके बाद पटेल चौक होते हुए चौकी चौराहा पहुंचे गांधी की की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मार्च का समापन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को उठाया। सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश में अराजकता का माहौल बना बरेली आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर चल रहे "लोकतंत्र बचाओ सप्ताह" के तहत विशाल पैदल मार्च निकाला। यह मार्च पार्टी कार्यालय से शुरू होकर शहर कोतवाली अम्बेडकर पार्क होते हुए पटेल चौक, चौकी चौराहा पर समाप्त हुआ। इस मौके पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा पूरे देश में अराजकता का माहौल चल रहा है वही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत हटाया जाए, जिस तरह के उनपर आरोप लगे हैं सरकार उन्हें हटाए।
0
0
Report

अमेठी में खाद वितरण अव्यवस्था, डीएम ने तीन पीओएस से वितरण के निर्देश दिए

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी:- किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने को लेकर जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने गौरीगंज स्थित इफको किसान सेवा केंद्र का किया औचक निरीक्षण。 निरीक्षण के दौरान उर्वरक वितरण में अव्यवस्था और किसानों की लंबी कतारें देखकर डीएम ने जताई नाराजगी। केंद्र पर सिर्फ एक पीओएस मशीन से खाद वितरण होता मिला। मामले में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, केंद्र प्रभारी और इफको क्षेत्र प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश। डीएम ने दो दिन में मांग के अनुरूप पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराने और तीन पीओएस मशीनों से वितरण सुनिश्चित करने को कहा। किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए अतिरिक्त संसाधन लगाने के दिए गए निर्देश।
0
0
Report
Advertisement

बरेली पुलिस ने सितंबर में 411 गुम-चोरी मोबाइल बरामद किए

Bareilly, Uttar Pradesh:गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरेली पुलिस ने सितंबर में बड़ी सफलता हासिल की है। जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस, साइबर टीम और जनपदीय सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में 411 गुम एवं चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए। इन मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 82 लाख रुपये बताई गई है। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल और आधुनिक तकनीकी सर्विलांस का इस्तेमाल किया। तकनीकी माध्यमों से मोबाइल फोन को ट्रेस कर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से इन्हें बरामद किया। पुलिस के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से सितंबर तक चलाए गए अभियान में अब तक कुल 3506 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 1 लाख 20 हजार रुपये है। सुभाषनगर पुलिस ने सबसे अधिक 42 मोबाइल किए बरामद सितंबर में थानावार बरामदगी में सुभाषनगर थाना 42 मोबाइल के साथ सबसे आगे रहा। बहेड़ी से 29, इज्जतनगर से 28, आंवला से 27, बारादरी से 23, कोतवाली से 20, फरीदपुर से 19, मीरगंज और भमोरा से 18-18 मोबाइल बरामद किए गए। कैंट से 17, प्रेमनगर व भुता से 15-15, फतेहगंज वेस्ट व नवाबगंज से 12-12, शीशगढ़ व शेरगढ़ से 10-10, बिथरी चैनपुर से नौ, किला, सीबीगंज, सिरौली, देवरनियां और क्योलड़िया से आठ-आठ तथा भोजीपुरा से सात मोबाइल बरामद हुए। बन्धुगंज व जनपदीय सर्विलांस सेल से छह-छह, फतेहगंज ईस्ट से पांच, अलीगंज से तीन और विशारतगंज से दो मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस टीमों को किया गया सम्मानित उत्कृष्ठ कार्य करने वाली थाना प्रेमनगर, कैंट, सुभाषनगर, सीबीगंज, सिरौली, शाही, आंवला, विशारतगंज, भमोरा, फरीदपुर, फतेहगंज ईस्ट, बिथरी चैनपुर, फतेहगंज वेस्ट, भोजीपुरा, बहेड़ी, शीशगढ़, शेरगढ़, हाफिजगंज और क्योलड़िया की साइबर टीमों को 1500-1500 रुपये नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
0
0
Report

जॉश स्क्वॉड से TB जागरूकता घर-घर, 11–12 अक्टूबर तक रेल सेवा फिर शुरू होने की उम्मीद

mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:टीबी उन्मूलन के लिए ‘जॉश स्क्वॉड’ घर-घर करेगी जागरूकता, 11-12 अक्टूबर तक रेल सेवा बहाल होने की उम्मीद धर्मशाला : टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ‘जॉश’ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कांगड़ा-चंबा लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि देश को टीबी मुक्त बनाने के अभियान में अब अंतिम चरण की ओर बढ़ते हुए जनभागीदारी को और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य, युवा एवं खेल तथा रक्षा मंत्रालय के सहयोग से जॉश स्क्वॉड का गठन किया गया है। इसमें एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, माय भारत के वालंटियर्स और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि ये टीमें घर-घर जाकर टीबी के संभावित मरीजों की पहचान करने, उपचार में सहयोग देने और लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि देश टीबी के खिलाफ करीब 90 प्रतिशत तक सफलता हासिल कर चुका है और अब अंतिम प्रहार के लिए व्यापक जनभागीदारी जरूरी है। कांगड़ा घाटी रेल सेवा को लेकर सांसद ने बताया कि उन्होंने हाल ही में डीआरएम के साथ प्रभावित रेल ट्रैक का करीब तीन से चार किलोमीटर तक निरीक्षण किया। ट्रैक की मरम्मत का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है और 11 या 12 अक्टूबर के आसपास रेल सेवा बहाल होने की उम्मीद है। वहीं, रानीताल-घट्टा टोल बैरियर और फोरलेन की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि एनएचएआई परियोजनाओं की समीक्षा के लिए बिलासपुर में बैठक प्रस्तावित है। इसमें स्थानीय लोगों की समस्याओं और टोल दरों से जुड़े मुद्दों को केंद्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ की 19 वर्षीय सॉफ्टबॉल टीम ने राज्य खिताब जीता

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ की 19 वर्षीय सॉफ्टबॉल टीम ने जीता राज्य खिताब। हनुमानगढ़ की 19 वर्षीय छात्रा सॉफ्टबॉल टीम ने अलवर के पिनान में हुई 17वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, 17 वर्षीय छात्रा टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गुरुवार को गाँव मक्कासर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विजेता टीमों का स्वागत किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य सीमा झाम्ब ने खिलाड़ियों को बधाई दी। डबलीराठान के राजकीय विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका शिक्षा चौधरी ने बताया कि 19 वर्षीय टीम ने फाइनल में जोधपुर को हराकर खिताब जीता, जबकि 17 वर्षीय टीम का सेमीफाइनल नागौर से हुआ था। प्रधानाचार्य सीमा झाम्ब ने बताया कि प्रतियोगिता में गई कुल 48 खिलाड़ियों में से 40 से ज्यादा सरकारी विद्यालयों की थीं।
0
0
Report

नर्मदापुरम जेल के कैदियों ने रेडियम बेल्ट बना कर पशुओं की सुरक्षा की खबर

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर- नर्मदापुरम से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सोच बदलने पर मजबूर कर देगी। जिन हाथों ने कभी अपराध किया, वही हाथ अब सड़क पर घूमने वाले बेजूबान पशुओं की जिंदगी बचाने में जुटे हैं। नर्मदापुरम सेंट्रल जेल के बंदी निराश्रित पशुओं को रात में वाहन दुर्घटनाओं से बचाने के लिए रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट तैयार कर रहे हैं। खास बात यह है कि जेल प्रशासन ने 5 हजार बेल्ट तैयार करने का लक्ष्य रखा है। जेल प्रबंधन के अनुसार, मध्यप्रदेश में इस तरह का प्रयोग पहली बार नर्मदापुरम सेंट्रल जेल में किया जा रहा है और 5 हजार बेल्ट बनाने के लक्ष्य के साथ यह देश की पहली जेल होगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top