Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sitapur261001

सीतापुर में DM के CHC निरीक्षण के बाद वेतन काटने की कार्रवाई

RDRAJKUMAR DIXIT
Nov 06, 2025 10:32:06
Sitapur, Uttar Pradesh
यूपी के सीतापुर में डीएम डॉ राजा गणपति आर ने मिश्रित CHC का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद डीएम ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की। CHC प्रभारी डॉक्टर प्रखर श्रीवास्तव गायब मिले,इसके बाद डीएम का पारा चढ़ गया और तत्काल एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। BAM बालक राम, फार्मासिस्ट रवि यादव, नर्स सीता के कार्य में लापरवाही मिली। इसके बाद डीएम ने DHS प्रस्ताव लाकर स्वास्थ्य कर्मियों का 15 दिनों का वेतन काटने के निर्देश दिए। वही इतना ही नहीं डीएम राजा गणपति आर ने मरीजो घटिया खाना मिलने के चलते टेंडर निरस्त करने के निर्देश दिए। बीपीएम और बीसीपीएम को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। डीएम ने अस्पताल में साफ सफाई के भी निर्देश दिए। फिलहाल डीएम राजा गणपति आर के निरीक्षण से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Nov 06, 2025 12:43:54
Mathura, Uttar Pradesh:मैं हरियाणा में मतदाता नहीं': जिस प्रहलाद को राहुल गांधी ने दो राज्यों का वोटर बताया, उसने किया दावे का खंडन मथुरा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव में कथित 'वोट चोरी' को लेकर दिए गए बयान पर मथुरा के एक स्थानीय मतदाता प्रहलाद जी ने चौंकाने वाला दावा किया है। राहुल गांधी ने मीडिया के सामने जिन लोगों को दो प्रदेशों (उत्तर प्रदेश और हरियाणा) में मतदाता बताते हुए फर्जीवाड़े का आरोप लगाया था, उनमें प्रहलाद जी भी शामिल थे। हालांकि, प्रहलाद जी ने इस दावे का सीधा खंडन कर दिया है।प्रहलाद जी की पत्नी 2015 से 2020 तक प्रधान रही हैँ. आखिर क्या था राहुल गांधी का बयान? हाल ही में, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरियाणा विधानसभा चुनाव में 25 लाख फर्जी वोट डाले जाने का गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने वोटिंग में धांधली साबित करने के लिए मतदाता सूचियों में विसंगतियों के सबूत पेश किए। इसी क्रम में उन्होंने दावा किया था कि हजारों बीजेपी कार्यकर्ता ऐसे हैं जो उत्तर प्रदेश और हरियाणा दोनों जगहों पर वोट डाल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी ने एक व्यक्ति दलचंद के बेटे यशवीर (जो कथित तौर पर बीजेपी से जुड़ा है) का उदाहरण दिया, जिनके दो राज्यों में वोटर आईडी कार्ड हैं। इसी दौरान उन्होंने मथुरा के निवासी प्रहलाद जी को भी दो राज्यों का मतदाता बताया था。 प्रहलाद जी ने किया दावे का खंडन जब मथुरा में प्रहलाद जी से राहुल गांधी के दावे के बारे में बात की गई, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें आज तक हरियाणा में मतदाता होने की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने कभी हरियाणा में कोई मतदान नहीं किया है। उनका यह बयान सीधे तौर पर कांग्रेस नेता द्वारा लगाए गए 'दो प्रदेशों के मतदाता' होने के आरोप को झूठा साबित करता है。 प्रहलाद जी के इस खंडन के बाद, राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर सवाल उठने लगे हैं। चुनाव आयोग और भाजपा पहले ही कांग्रेस नेता के दावों को निराधार बता चुकी है। यह मामला अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर व्यक्तिगत सत्यापन का रूप ले चुका है, जिसने हरियाणा चुनाव में कथित फर्जीवाड़े की बहस को एक नया मोड़ दिया है। TT --प्रहलाद,
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Nov 06, 2025 12:43:35
Agra, Uttar Pradesh:भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की छात्रा द्वारा प्रोफेसर पर शारीरिक शोषण के आरोपों के बाद पुलिस ने प्रोफेसर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जिसके बाद प्रोफेसर की पत्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पति को निर्दोष बताते हुए फसाने का आरोप लगाया है डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के एक प्रोफेसर पर उनकी ही शोध छात्रा ने शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया था जिसके बाद छात्रा ने न्यू आगरा थाने में तहरीर देकर प्रोफेसर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, मानसिक उत्पीड़न करने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे जिस पर पुलिस ने प्रोफेसर को प्रयागराज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है प्रोफर की पत्नी ने शोध छात्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें उन्होंने बताया कि शोध छात्र ने उनके पति पर जो आरोप लगाए हैं वह गलत हैं और इसके सबूत वह अदालत में पेश करेंगी प्रोफेसर की पत्नी डॉक्टर कविता जायसवाल ने कहा कि छात्रा विश्वविद्यालय के कांग्रेस छात्र नेताओं के कहने पर उनके पति पर गंभीर आरोप लगा रही है जिससे उनके पति से मोटी रकम ले सकें वही NSUI छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष सतीश सिकरवार का कहना है कि प्रोफेसर की पत्नी के द्वारा लगाए गए आरोप गलत है NSUI का काम यूनिवर्सिटी के सभी छात्रों के हितों की रक्षा करना है और छात्र हितों के तहत ही शोध छात्र के साथ NSUI खड़ा हुआ है और उसे न्याय दिलाने तक उसके साथ खड़ा रहेगा
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR2
Nov 06, 2025 12:43:18
:JNU कॉलेज में ABVP दो सीटों पर आगे और लेफ्ट दो पर आगे दिखी; NSUI सबसे पीछे सीट दिखाई दी. तस्वीरों में स्पष्ट है कि लेफ्ट दो पर आगे और ABVP दो पर आगे हैं, NSUI सबसे पीछे है और अन्य संगठनों के बैनर भी नजर आ रहे हैं. कल से यहां विद्यार्थी टेंट के अंदर अपने-अपने उम्मीदवार की जीत को लेकर रुके हुए हैं. current voting स्थिति के अनुसार ABVP और लेफ्ट दोनों आगे हैं; तीसरे नंबर पर NSUI दिखाई दे रहा है. पूरी वोटिंग में 9000 पल्स हैं और वोटिंग प्रक्रियात्मिक रूप से 5800 से शुरू हुई; काउंटिंग में 4000 पल्स दिखे, जिसमें दो सीटों पर लेफ्ट आगे है, ABVP और NSUI पीछे. तस्वीरों में ABVP और लेफ्ट दोनों अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं जबकि NSUI शांत दिखाई दे रहा है.
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Nov 06, 2025 12:40:47
Paradeep, Odisha:Paradip ଜିଲ୍ଲା ଆଇନସେବା ପ୍ରାଧିକରଣ, ଜଗତସିଂহପୁର ତରଫରୁ ଏକ ସଚେତନତା ଶିବିର ଉଦଘାଟନ କରାଯାଇଛି। ଯାହାର କୁମୁଖ୍ୟ ଆତିଥିବା ଜିଲ୍ଲା ଓ ଦୌରାଜଜ, ଜଗତସିଂହପୁର ର ପ୍ରଦ୍ୟୁମ୍ନ ନାୟକ ଉଦଘାଟନ କରିଥିଲେ। ରାଜ୍ୟର ସବୁ ବର୍ଗର ଲୋକମାନଙ୍କୁ ଆଇନଗତ ସାହାୟ୍ୟ ଯୋଗାଇ ଦେବା ପାଇଁ ଓଡିଶା ରାଜ୍ୟ ଆଇନସେବା ପ୍ରାଧିକରଣ ଗଠନ କରାଯାଇ ପ୍ରତି ଜିଲ୍ଲା ସ୍ତରରେ ଯୋଗାଇ ଦିଆଯାଉଛି। ଏନେଇ ସମସ୍ତ ଜନ ସାଧାରଣଙ୍କୁ ଉଦିଷ୍ଟ ନିମନ୍ତେ ଏହି ସଚେତନତା ଶିବିର ଆୟୋଜିତ ହୋଇଛି। ୭ଦିନ ଧରି ଚାଲିଥିବା ବାଲିଯାତ୍ରା କୁ ଆସୁଥିବା ସମସ୍ତ ଜନ ସାଧାରଣଙ୍କୁ ନିମନ୍ତେ ଆଭାସୀ ମାଧ୍ୟମରେ ସଚେତନ କରାଯାଉଛି। ଯାହାର ହେଲ୍ପଲାଇନ୍ ନଂ ୧୫୧୬ ହୋଇଥିବା ବେଳେ ପ୍ରତି ଜିଲ୍ଲା କୋର୍ଟ ପରିସରରେ ଜିଲ୍ଲା ସ୍ତରୀୟ ଆଇନସେବା ପ୍ରାଧିକରଣ କାର୍ଯ୍ୟ କରୁଛି। ଏନେଇ ପାରାଦୀପ କଳିଙ୍ଗ ବାଲିଯାତ୍ରାରେ ଜିଲ୍ଲା ଆଇନସେବା ପ୍ରାଧିକରଣ, ଜଗତସିଂହପୁର ତରଫରୁ ୭ଦିନ ଧରି ଏହି ସଚେତନତା ଶିବିର ଖୋଲାଯାଇଛି。
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Nov 06, 2025 12:39:31
Nagaur, Rajasthan:लोकेशन- नावां शहर ग्रामीणों की फरियाद गूँजी खाखड़की में,कलेक्टर के इंतजार में रही जनसुनवाई फीकी, सड़कों से लेकर फसल मुआवजे तक उठे कई गंभीर मुद्दे एंकर _डिडवाना जिले में नावां के ग्राम खाखड़की में आज जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान एडीएम राकेश गुप्ता, एसडीएम दिव्या सोनी, सीएमएचओ नरेंद्र चौधरी सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि, जिला कलेक्टर महेंद्र खड़गावत के पहुंचने की उम्मीद में ग्रामीण घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन वे रास्ते में बर्ड वॉच सेंटर पर रुक गए, जिससे ग्रामीणों में निराशा का माहौल बना रहा। जनसुनवाई में ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़कों, फसल मुआवजा और भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दे उठाए। सबसे अहम मुद्दा नावां से खाखड़की तक 12 किमी मुख्य सड़क के जर्जर होने का रहा। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटनाएं आम हो चुकी हैं, यहाँ तक कि गर्भवती महिलाएँ अस्पताल तक नहीं पहुँच पातीं। 2021 में जल जीवन मिशन के तहत लिए गए ₹1250 प्रति कनेक्शन के बावजूद अब तक घरों में जल कनेक्शन नहीं मिले हैं। 2023 और 2025 की फसलों का मुआवजा भी अभी तक नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि छापरी मार्ग पर भ्रष्टाचार, शाकंभरी माता रोड की दुर्दशा, और रास्तों पर अतिक्रमण जैसी समस्याएँ वर्षों से लंबित हैं। इसके अलावा, बिजली आपूर्ति की समस्या, नमक के कारण कृषि भूमि की बर्बादी, और कृषि भूमि को आबादी भूमि में बदलने की मांग भी जोरशोर से उठी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे पुनः आंदोलन करने को विवश होंगे। जिला कलेक्टर महेंद्र खड़गावत ने बर्ड वाच सेंटर का अवलोकन किया व अधिकारियों से प्रवासी पक्षियों की निगरानी पर चर्चा की। इस दौरान नावा, कुचामण, मकराना SDM भी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Nov 06, 2025 12:39:12
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस और स्टार्टअप इकोसिस्टम को नया आयाम देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। एक ओर तकनीक को भाषा के करीब लाने की पहल, दूसरी ओर नवाचार को मंच देने की तैयारी। राजस्थान की यह दोहरी पहल दिखा रही है कि राज्य अब “भाषा से भारत” और स्टार्टअप से समृद्धि के मिशन पर बढ़ चला है। जयपुर में हुए दो अहम एमओयू एक ‘भाषिणी प्लेटफॉर्म’ और दूसरा ‘स्टार्टअप महाकुंभ’ ने यह साफ कर दिया है कि राज्य की टेक्नोलॉजी अब आम लोगों की भाषा बोलेगी और युवाओं के सपनों को मंच देगी। जयपुर के भामाशाह डेटा सेंटर से राजस्थान की डिजिटल यात्रा का नया अध्याय शुरू हुआ। आज दो महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। पहला एमओयू राज्य सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग और केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग के बीच हुआ। दूसरा एमओयू स्टार्टअप महाकुंभ को लेकर हुआ। राज्य सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन के बीच हुए एमओयू से अब प्रदेश में सरकारी सेवाएं क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराने की राह खुल गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने की। उन्होंने कहा राजस्थान में भाषा हर कुछ कोस पर बदलती है। इसलिए सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को उसकी मातृभाषा में सेवा मिले। इसी दिशा में अब भाषिणी और डीओआईटी मिलकर कार्य करेंगे तथा आधुनिक तकनीकों की मदद से भाषाई अवरोधों को दूर किया जाएगा। अब सरकारी वेबसाइटों पर टेक्स्ट टू स्पीच और स्पीच टू टेक्स्ट सुविधा उपलब्ध होगी। किसान अपनी भाषा में मौसम और फसल से जुड़ी जानकारी पाएंगे, महिलाएं अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकेंगी, और विद्यार्थी मातृभाषा में सीखने के नए अवसर पाएंगे। भाषिणी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ नाग ने बताया कि भाषिणी केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत शुरू की गई है। इसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण तकनीकों के माध्यम से भारत में भाषाई बाधाओं को समाप्त करना है, जिससे 22 अनुसूचित भारतीय भाषाओं में डिजिटल सेवाओं और सूचनाओं तक सहज पहुंच सुनिश्चित की जा सके। भविष्य में अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को भी इस सुविधा से जोड़ा जाएगा। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के शासन सचिव रवि कुमार सुरपुर ने बताया कि विभाग भाषिणी के साथ मिलकर उपलब्ध डाटा के आधार पर नागरिकों को क्षेत्रीय भाषाओं में संवाद की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इससे किसानों, महिलाओं, युवाओं और जनजातीय क्षेत्रों में गुड गवर्नेंस को सशक्त बनाया जा सकेगा। दूसरा एमओयू सी-साइड स्टार्टअप समिट और आई-स्टार्ट राजस्थान के बीच हुआ, जिसके तहत जयपुर में आगामी जनवरी-फरवरी में होगा ‘स्टार्टअप महाकुंभ’। चार दिवसीय इस आयोजन में देश-विदेश के फाउंडर, निवेशक और इनोवेटर एक ही मंच पर जुटेंगे। हम चाहते हैं कि राजस्थान के युवा सिर्फ नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। जयपुर स्टार्टअप्स की नई राजधानी बने। उन्होंने कहा कि राजधानी जयपुर में आगामी जनवरी-fरवरी माह में चार दिवसीय स्टार्टअप महाकुंभ का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें देश-विदेश के स्टार्टअप फाउंडर, निवेशक और हितधारक भाग लेंगे। बहरहाल,राजस्थान अब तकनीकी नवाचार और भाषाई समावेशन दोनों मोर्चों पर अग्रणी बनने की दिशा में बढ़ चला है। जहां ‘भाषिणी’ के ज़रिए नागरिक अपनी मातृभाषा में सरकार से संवाद कर पाएंगे। वहीं ‘स्टार्टअप महाकुंभ’ नई पीढ़ी के सपनों को पंख देगा। एक ओर भाषा की दीवारें टूटेंगी, तो दूसरी ओर उद्यमिता के नए पुल बनेंगे। डिजिटल राजस्थान की यह दोहरी छलांग अब हर नागरिक को तकनीक से जोड़ने की तैयारी है।
0
comment0
Report
SSSAURABH SAURABH
Nov 06, 2025 12:38:22
0
comment0
Report
HNHARENDRA NEGI
Nov 06, 2025 12:38:09
:विश्व के सबसे ऊँची चोटी पर विराजमान तृतीय केदार जी के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए। आज ठीक 11 बजकर 30 मिनट पर विधि-विधान के अनुसार चार पहर की पूजा के साथ कपाट शीतकाल के लिए बंद हुये। पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद हो गये। विश्व की सबसे ऊँची चोटी पर विराजमान भगवान तुंगनाथ की मंदिर 13 हजार 500 फीट की ऊँचाई पर विराजमान है। ये विश्व का सबसे ऊँची चोटी पर भगवान शिब का मंदिर है। इस स्थान पर शिब के भुजाओं के दर्शन होते हैं। देवभूमि में पांच केदार हैं उनमें तृतीय केदार का यह स्थान बहुत सुंदर और अलौकिक मंदिर है। भगवान का यह मंदिर भगवान शिब को समर्पित है। मंदिर के पास क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। तुंगनाथ क्षेत्र के आस पास दृश्य हिमालय की तुंगशिखर आदि अत्यंत आकर्षक हैं। इस क्षेत्र में बिजली और सुलभ शौचालय की व्यवस्था नहीं है, रास्ते में बुग्याल नष्ट हो गये हैं जिससे क्षेत्र की प्राकृतिक सौंदर्य पर दाग लग गया। भगवान तुंगनाथ की व्यवस्थाओं से समिति के पदाधिकारी अवगत कराये गये और जल्द सुधार के प्रयास जारी हैं।
0
comment0
Report
DMDILEEP MISHRA
Nov 06, 2025 12:37:42
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया कस्बे में स्थित डिप्टी डायरेक्टर दुधवा नेशनल पार्क के ऑफिस पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। हंगामे के दौरान ग्रामीण बाघ के हमले में मृत मवेशी का शव भी साथ लेकर आए थे। ग्रामीणों ने ऑफिस का घेराव करते हुए हंगामा किया। बाघ की समस्या से परेशान ग्रामीण लगातार टाइगर देखे जाने के बाद दहशत में है। बसंतापुर गांव के ग्रामीणों की माने तो उनके बच्चे भी घर से बाहर निकलते हैं क्या पता कब बाघ उनका शिकार बना दे। वन विभाग द्वारा कई बार आश्वाशन भी दिया गया कि जल्द उन्हें दहशत से निजात मिलेगी , लेकिन अभी तक उन लोगों को दहशत के साए में ही जीना पड़ रहा है। मामले में दुधवा डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय का गेट नहीं खुला। बावजूद किसान ग्रामीण प्रदर्शन करते रहे
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Nov 06, 2025 12:37:26
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। थाना मांट इलाके में वृंदावन मांट मार्ग पर उस समय दहशत फैल गई, जब दिनदहाड़े बाइक सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाशों ने सरेराह इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक की पहचान युवक अक्कू के रूप में हुई है, जिसका लहूलुहान शव सड़क पर मिला। यह सनसनीखेज वारदात मांट इलाके के वृंदावन मार्ग पर हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक अक्कू के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और उन्होंने सीधे तौर पर अज्ञात बदमाशों पर हत्या का आरोप लगाया। हत्या के विरोध में और तत्काल न्याय की मांग करते हुए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर वृंदावन मांट मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और स्थिति तनावपूर्ण बन गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद, पुलिस ने त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को जाम हटाने के लिए राजी किया। इसके बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने मृतक अक्कू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना किस पुरानी रंजिश का परिणाम है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इस संबंध में गहन जांच शुरू कर दी गई है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top