271831
श्रावस्ती में अवैध मदरसों पर कड़ी कार्रवाई
Bhinga, Uttar Pradesh:श्रावस्ती जिले में अवैध मदरसों के ख़िलाफ़ जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई करने में जुटा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन की टीम ने दो और मदरसों को सील किया है। ये दोनों मदरसे भिनगा इलाके के शाहपुर बरगदवा और बगही गाँव मे बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित थे। जिन्हें एसडीएम, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और खण्ड शिक्षा अधिकारी की टीम ने बंद करवाते हुए सील कर दिया है। आपको बता दें अभी तक जिला प्रशासन के द्वारा कुल 34 मदरसों को सील करने की कार्रवाई की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वंदे मातरम् बिल पर बड़ी चर्चा: कल 2:30 PM बैठक तय
Morena, Madhya Pradesh:वंदे मातरम् बिल को लेकर 2:30 PM tomorrow0
0
Report
Kanwar Yatra सुरक्षा के लिए इंटर-राज्य समन्वय बैठक; तीन जिलों में हजारों पुलिस तैनात
Noida, Uttar Pradesh:सावन के पवित्र महीने में होती है और 11 तारीख तक चलेगी। यात्रा के सुचारू संचालन के लिए अंतर-राज्यीय समन्वय बैठक हुई, जिसमें गाजियाबाद का दौरा और ट्रैफिक के लिए पहले से इंतजाम करने जैसी बातें शामिल थीं। तीर्थयात्रियों या स्थानीय निवासियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए अलग-अलग स्तरों (जैसे SHO, ACP और DCP स्तर) पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं ताकि तुरंत बातचीत हो सके। ट्रैफिक को संभालने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन जिलों में लगभग दो से तीन हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। वक्ता_local निवासियों से अपील करते हैं कि वे इस दौरान आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखें।0
0
Report
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के MoU पर हस्ताक्षर कराया
Noida, Uttar Pradesh:JYOTIRADITYA SCINDIA ON MOU SIGNING FOR TELECOM MANUFACTURING ZONE AT GWALIOR केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कहते हैं, "आज टेलीकॉम सेक्टर, मध्य प्रदेश, ग्वालियर और पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री मोहन यादव, राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी और मैंने मिलकर मध्य प्रदेश सरकार और दूरसंचार विभाग के बीच देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन स्थापित करने के लिए एक MoU पर हस्ताक्षर किए हैं..."0
0
Report
Advertisement
साइबर अपराध रोकथाम के लिए प्रदेश में निगरानी तेज, ADGP की उच्चस्तरीय समीक्षा
Ajmer, Rajasthan:साइबर अपराधों पर प्रभावी रोकथाम को लेकर प्रदेश भर में पुलिस ने सख्ती के साथ निगरानी बढ़ा दी है.. यह कहना हे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रूपिंदर सिंह का.. अजमेर के एक दिवसीय दौरे पर आए एडीजीपी सिंह ने पुलिस लाओ पर पुलिस अधिकारियों को उच्च स्तरीय बैठक लेकर अपराध ग्राफ को समीक्षा की.. उन्होंने बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ आम लोगों के बीच पुलिस का विश्वास मजबूत करने की अपील की.. आपराधिक गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के सख्त दिशा निर्देश दिए..0
0
Report
रेवाड़ी पुलिस ने कोसली में नशा तस्करी रोकथाम के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया
Rewari, Haryana:रेवाड़ी पुलिस का बड़ा एक्शन: कोसली में झुग्गियों से लेकर संवेदनशील इलाकों तक चला सर्च ऑपरेशन। नठेड़ा और साल्हावास रोड समेत कई इलाकों में पुलिस की रेड, नशे की तस्करी रोकने के लिए आमजन से भी मदद मांगी गई। सीआईए और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार बोले: जीरो टॉलरेंस के साथ जारी रहेगा एक्शन। नशा तस्करी और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोसली क्षेत्र में व्यापक सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। कोसली सीआईए और थाना कोसली पुलिस की संयुक्त टीमों ने विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध ठिकानों पर तलाशी लेकर नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने का प्रयास किया। संयुक्त अभियान के तहत नठेड़ा रोड, साल्हावास रोड, हुडा के पास स्थित झुग्गी बस्तियों, कोसली गांव के एक मोहल्ले सहित कई संवेदनशील स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चला गया। अभियान का नेतृत्व थाना कोसली के थाना प्रभारी मनोज कुमार और सीआईए कोसली प्रभारी पीएसआई नितीश कुमार ने किया। पुलिस की टीमों ने भारी पुलिस बल के साथ संदिग्ध मकानों, ठिकानों और सार्वजनिक स्थानों की गहन जांच की। पुलिस ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लक्षित क्षेत्रों में दबिश दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और कई स्थानों पर गहन तलाशी ली। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि जिले में नशा तस्करी और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं नशे की खरीद-फरोख्त या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।0
0
Report
शुतराना में नहरी सिंचाई योजना से 56 गांवों को मिलेगा पानी, 68,500 एकड़ लाभ
Patran, Punjab:शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर गोयल - कहा, 80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई गईं - बादशाहपुर में घग्गर नदी के किनारे 2.46 करोड़ रुपये की लागत से पत्थर एवं जाली लगाकर तटबंध को किया गया मजबूत: गोयल - विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान एवं जल संसाधन मंत्री का जताया आभार - जल संसाधन मंत्री एवं विधायक ने गांव बूटा सिंह वाला तथा बादशाहपुर में सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन किया पंजाब के जल संसाधन, खनन एवं भू-विज्ञान तथा भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री श्री बरिंदर गोयल ने आज शुतराना विधानसभा क्षेत्र के गांव बूटा सिंह वाला और बादशाहपुर में नहरी सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शुतराना के विधायक श्री कुलवंत सिंह बाजीगर भी उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान एवं जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर गोयल का किसानों को यह बड़ा तोहफा देने के लिए धन्यवाद किया। श्री बरिंदर गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों को अधिक से अधिक नहरी पानी उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि शुतराना हलके में 80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण किया गया है, जिससे 56 गांवों की लगभग 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए नहरी पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत दो नहरों तथा 14 माइनरों एवं सब-माइनरों का नवीनीकरण किया गया है। इसके अतिरिक्त 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनों बिछाई गई हैं, जिन पर 8.89 करोड़ रुपये की लागत आई है। इन पाइपलाइनों के माध्यम से 18 गांवों की लगभग 9,302 एकड़ भूमि को नहरी पानी की सुविधा मिलेगी। विधायक श्री कुलवंत सिंह बाजीगर ने कहा कि कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर गोयल तीसरी बार शुतराना हलके में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने आए हैं तथा पंजाब सरकार ने किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि घग्गर के पार स्थित गांवों तक भी यह सुविधा पहुंचाई जाएगी। इन परियोजनाओं से किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा तथा कृषि क्षेत्र को और मजबूती मिलेगी। बाईट बरिदर गोयल बाईट हल्का विधायक कुलवंत सिंह बाज़ीगर0
0
Report
Advertisement
SC से पैलेट गन SOP मांगने पर अशोक चव्हाण का बयान
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ASHOK CHAVAN ON RAHUL GANDHI SEEKS SC- MONITORED/ SC COURT SEEKS CENTRE’S SOP ON PELLET GUN USE ISSUES दिल्ली: भाजपा सांसद अशोक चव्हाण ने SC द्वारा पैलेट गन के इस्तेमाल पर केंद्र से SOP मांगने पर कहा, "सुप्रीम कोर्ट में जाने से तो सरकार का उत्तरदायित्व बनता है, सरकार ने कभी भी अपनी भूमिका से कभी अलग भूमिका नहीं ली है, जो सच्चाई है वही रखी है, सुप्रीम कोर्ट में जाने के बाद में सरकार की यही भूमिका है कि निर्दोष लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो...हम छात्रों को न्याय देंगे और जो कानून लाया गया है वो पूरे शिक्षा सिस्टम को पारदर्शिता लाने की है.."0
0
Report
बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत: हादसे का CCTV फुटेज आया सामने
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर बैतालपुर डिपो के समीप हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मारते हुए दिखाई दे रही है। हादसे में गौरी बाजार थाना क्षेत्र के पोखारभिंडा निवासी योगेश निषाद (36) की मौत हो गई, जबकि उनके साथी धनंजय शर्मा (30) गंभीर रूप से घायल हैं और मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
हजारीबाग पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के पांच अपराधी हथियारों समेत गिरफ्तार किया
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिला पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा संचालित आपराधिक संगठन कोयलांचल शांति सेना कुबेर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बड़कागांव थाना क्षेत्र के आराहरा इलाके में बुधवार भोर (04:00 बजे) पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से पांच सक्रिय अपराधियों को भारी मात्रा में हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि लोहसिंघना थाना क्षेत्र में प्रिंस खान गिरोह के कुछ सदस्य कोयलांचल शांति सेना का विस्तार करने और नए-नए युवकों को आपराधिक गतिविधियों में जोड़ने की फिराक में हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष SIT टीम का गठन किया गया। तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले आजाद नगर से मो शमशाद उर्फ साहिल को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर वकास हैदर को मंडई कोलघटी से पकड़ा गया, जिसके पास मार्क .303 की 20 जिंदा गोलियां बरामद हुईं। इसके बाद इनकी निशानदेही पर बोकारो के चास निवासी अरुण कुमार सिंह और रौशन मालाकार को पकड़ा गया, जिनकी संलिप्तता पर चरही थाने के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोलियां जब्त की गईं। गिरफ्तारी अपराधियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे लोग प्रिंस खान के करीबी अमन कुमार सिंह कोयलांचल शांति सेवा कुबेर के नेतृत्व में हजारीबाग के कोयला खनन क्षेत्रों में लीवी वसूलने और दहशत फैलाने का काम कर रहे थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि ये सभी बड़कागांव थाना क्षेत्र के आराहरा 13 मील, टीपी 0-5 के पास किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन जांच अभियान शुरू किया। बुधना घाटी पुलिया के पास संदिग्धों को रोकने का प्रयास करने पर उन्होंने पुलिस दल पर 6 से 7 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सैयद मोहम्मद जीशान के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, जबकि अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अपराधियों में सैयद मोहम्मद जीशान पेलावल, हजारीबाग मुठभेड़ में घायल हैं, जबकि मो शमशाद उर्फ साहिल पेलावल, वकास हैदर, लोहसिंगना, अरुण कुमार सिंह चास और रौशन मालाकार चास, बोकारो गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से 01 देसी पिस्तौल और 01 देसी कट्टा, 03 जिंदा गोलियां, 303 की 20 जिंदा गोलियां, 05 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।0
0
Report
Advertisement
भभुआ में माले-आईसा का संकल्प मार्च; गिरफ्तारी रिहाई और शिक्षा नीति रोक पर जोर
Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ में भाकपा माले और आईसा ने निकाला संकल्प प्रदर्शन मार्च गिरफ्तार युवाओं की रिहाई, शिक्षा नीति के निजीकरण पर रोक तथा पेपर लीक के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने सरकार को घेरा。 भभुआ शहर में गुरुवार को भाकपा माले, आईसा और आरवाईए के कार्यकर्ताओं ने ‘संकल्प दिवस’ मनाते हुए जोरदार प्रदर्शन मार्च निकाला। यह मार्च पुराना प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर स्टेडियम गेट से होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरकर एकता चौक पर संपन्न हुआ。 प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले के जिला सचिव विजय सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली आंदोलन के दौरान शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे कई नौजवानों को सरकार ने अभी तक रिहा नहीं किया है। उन्होंने मांग उठाई कि दिल्ली और बिहार में गिरफ्तार सभी छात्रों व युवाओं को अविलंब रिहा किया जाए。 उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि शिक्षा नीति का राजनीतिकरण और निजीकरण तुरंत बंद होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक कराकर भारी रिश्वतखोरी और धांधली की जा रही है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा。 बाइट - विजय यादव, माले नेता0
0
Report
बांका के श्रावणी मेला 2026 का भव्य उद्घाटन: चार मंत्रियों ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन
Banka, Bihar:Anchor-बांका में विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 का हुआ भव्य आगाज, चार मंत्रियों ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन, बांका में विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 की औपचारिक शुरुआत हो गई है। जिले के अबरखा में बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, मिथिलेश तिवारी, संजय सिंह तथा श्रवण कुमार ने उद्घाटन किया। विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 की औपचारिक शुरुआत हो गई है। गुरुवार को बांका जिले के अबरखा में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, पीएचईडी मंत्री संजय सिंह तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एक माह तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए इसे जल्द ही बिहार के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इससे राज्य की नई पीढ़ी को इस विश्वप्रसिद्ध मेले की समृद्ध परंपरा और आस्था के इतिहास की गहरी जानकारी मिल सकेगी।0
0
Report
SAIL के CMD अशोक कुमार पांडा से सीएम हेमंत सोरेन की मुलाकात
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री सचिवालय प्रेस विज्ञप्ति --271/2026 30 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के सीएमडी डॉ० अशोक कुमार पांडा ने की मुलाकात। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के सीएमडी डॉ० अशोक कुमार पांडा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, निदेशक-प्रभारी बोकारो स्टील प्लांट (BSL) श्री प्रिय रंजन एवं अधिशासी निदेशक सेल (खनन) श्री वी० मानवटी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
FDA टीम बॉम्बे हाईकोर्ट कैंटीन की जाँच कर रही है; स्टेटस रिपोर्ट माँगी गई
Noida, Uttar Pradesh:ANI LIVE 1800 MUMBAI (MH): FDA (FOOD AND DRUG ADMINISTRATION) OFFICIALS REACHED BOMBAY HIGH COURT CANTEEN FOR INSPECTION / VISUALS बॉम्बे हाईकोर्ट में कैंटीन की जांच के लिए हाईकोर्ट पहुंची FDA की टीम; जांच जारी। होटल लाइसेंस निलंबन से संबंधित एक मामले की सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने एफडीए को अपनी कैंटीन और अन्य सरकारी और अर्ध-सरकारी भोजनालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया था और 31 जुलाई, 2026 तक वीडियो रिकॉर्डिंग सहित एक स्टेटस रिपोर्ट मांगी। उच्च न्यायालय कैंटीन निरीक्षण: कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रविंद्र वी. घुगे और न्यायमूर्ति गौतम ए. अंखड़ की पीठ ने विशेष रूप से पूछा कि क्या बॉम्बे हाई कोर्ट की कैंटीन की जांच की गई है, और गुरुवार तक तत्काल निरीक्षण का आदेश दिया। इस बीच FDA की एक टीम जांच के लिए अभी बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंची है... जांच जारी है।0
0
Report
दतिया उपचुनाव शांतिपूर्ण, 71.44% मतदान; जनता ने विकास के मुद्दों पर जताया भरोसा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दतिया उप चुनाव में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ मतदान 71.44% मतदान हुआ दतिया की जनता ने शिक्षा बेरोजगारी दतिया के विकास जैसे मुद्दों को देखते हुए किया मतदान दतिया की जनता ने राष्ट्रीय प्रदेश स्तर और दतिया के लोकल मुद्दों को भी ध्यान में रखा 3 अगस्त को तस्वीर होगी साफ दतिया की जनता ने आखिर किस पर जताया भरोसा。0
0
Report
चंदौली में सावन के पहले दिन 27 दंपतियों की सामूहिक विवाह; सरकार सहायता मिली
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली ... - सावन के पहले दिन मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह का किया गया आयोजन - विधायक कैलाश खरवार,व ब्लाक प्रमुख शंम्भू नाथ सिंह के नेतृत्व में शादी का आयोजन - मंत्रोच्चारण के बीच एक दुसरे के हुए 27 जोड़े - चकिया व नौगढ़ विकास खण्ड का मिलाकर 27 जोड़ों की हुई सामुहिक शादी - वर वधु के बैक खाते में 64 हजार व 21 हजार रुपये के सामान सरकारी योजना का लाभ दिया गया - शादी में सम्मिलित होने के लिए आते समय हुआ सड़क हादसा - बबुरी थाना क्षेत्र का वर है निवासी - जनप्रतिनिधियों ने दाम्पत्य जीवन में बधे जोड़ो को दिया आर्शीवाद - चकिया विकास खण्ड परिसर में सामुहिक विवाह सम्पन्न.0
0
Report
Advertisement
