Shrawasti - पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने इंडो नेपाल बॉर्डर इलाके में किया पैदल गश्त
Bhinga, Uttar Pradesh:श्रावस्ती जिले के सिरसिया इलाके में इंडो नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने इंडो नेपाल बॉर्डर इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर पैदल गस्त किया। इस दौरान पुलिस व एसएसबी ने भरथा कैंप पर सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में गोष्ठी की जिसके बाद कैंप में लगे वॉच टावर से बॉर्डर एरिया की निगरानी की। महाकुंभ 2025 के दौरान जनपद में शांति और कानून व्यवस्था कायम रहे इसके लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं इसके साथ ही नाकों पर व्यक्तियों की सघन जांच और पेट्रोलिंग भी जारी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
