icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271805
Shivanand KashyapShivanand KashyapFollow29 Dec 2024, 10:06 am

Shravasti: साखू की लकड़ी के साथ ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, अभियुक्त गिरफ्तार

Shravasti, Uttar Pradesh:

पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत सिरसिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। एएसपी प्रवीण कुमार यादव और क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सरोज और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम चौबेपुरवा के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से एक लाल रंग की ट्रैक्टर-ट्राली में लदी 9 बोटा साखू की लकड़ी बरामद की गई। पुलिस ने स्थानीय थाना पर मु.अ.सं. 332/2024 के तहत धारा 303(2), 317(2) बीएनएस व भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 में मामला दर्ज किया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

सहरसा: कॉर्डिनेटर ने सिविल सर्जन पर थप्पड़ का आरोप लगाया—आरोप बेबुनियाद कहे गए

Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहां जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय में कार्यरत कॉर्डिनेटर समीर कुमार गुप्ता ने जिले के सिविल सर्जन पर थप्पड़ चलाने का आरोप लगाया है, हालांकि सिविल सर्जन डॉ राजनारायण प्रसाद ने लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है. दरअसल जिला स्वास्थ्य समिति के उर्मिला संस्थान के कार्यरत 110 कर्मियों का वेतन लंबित था, अक्टूबर महीने के वेतन भुगतान से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कराने के लिए कोर्डिनेटर समीर गुप्ता सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे थे. उन्होंने कहा की जिले के सभी डाटा ऑपरेटरों के वेतन भुगतान से संबंधित फाइल लेकर सिविल सर्जन के पास गया था.उसी दौरान सिविल सर्जन ने उनसे संचिका के बारे में पूछा कर्मी ने बोला सर किस महीने की संचिका चाहिए इसी बात को लेकर सिविल सर्जन आग बगुला हो गए और उन्हें कार्यालय से बाहर जाने के लिए कहा आरोप है कि सिविल सर्जन द्वारा थप्पड़ भी चलाया गया. वहीं सिविल सर्जन डॉ राजनारायण प्रसाद ने कॉर्डिनेटर के द्वारा आरोप लगाये गए बातों को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि समीर कुमार उनके कार्यालय आए थे और अनुपस्थिति से संबंधित संचिका पर हस्ताक्षर कराना चाहते थे जबकि उन्होंने पहले संबंधित संचिका लाने को कहा गया था, इसके बावजूद वे गलत फाइल लेकर आ गए थे इसी बात को लेकर उन्हें फटकार लगाई गई थी थप्पड़ वाली बाते बिल्कुल बेबुनियाद है. बाइट..1 - समीर गुप्ता, कॉर्डिनेटर. बाइट..2 - डॉ राजनारायण प्रसाद, सिविल सर्जन.
0
0
Report
Advertisement

आज साप्ताहिक बाजार के दिन लेहरा स्टेशन कस्बे पर घंटों तक लगा जाम, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल

Bargahpur, Uttar Pradesh:*आज साप्ताहिक बाजार के दिन लेहरा स्टेशन कस्बे पर घंटों तक लगा जाम, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल* *लेहरा, बृजमनगंज (महराजगंज)।* आज साप्ताहिक बाजार के दिन लेहरा स्टेशन कस्बे में घंटों तक भीषण जाम लगा रहा। बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे हजारों लोगों और वाहनों की वजह से मुख्य सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। *दोपहर से ही लगने लगा जाम* बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 3 बजे से ही कस्बे के मुख्य चौराहे से लेकर स्टेशन रोड, और बाजार की गलियों तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। साप्ताहिक बाजार होने के कारण आसपास के गांवों हनुमानपुर, नारायनपुर, बेलवाडाड़ी, मंगरेपुर सहित दर्जनों गांवों से लोग खरीदारी के लिए पहुंचे थे। *एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी फंसे* जाम में एंबुलेंस, स्कूली वाहन और दूध-सब्जी के वाहन भी फंसे रहे। कई मरीजों और स्कूली बच्चों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हुई। दुकानदारों का सामान लाने वाले ट्रक और पिकअप भी घंटों तक सड़क पर खड़े रहे। *सड़क पर अतिक्रमण बना मुख्य कारण* स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों तरफ दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण और सड़क पर ही ठेला, खोमचा लगाने से जाम की समस्या और बढ़ जाती है। बाजार के दिन पुलिस और प्रशासन की तरफ से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जाती, जिससे हर सप्ताह यही हाल रहता है। *प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल* घंटों तक जाम लगे रहने के बाद भी मौके पर कोई पुलिसकर्मी या प्रशासनिक अधिकारी नजर नहीं आया। लोगों ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि साप्ताहिक बाजार के दिन विशेष व्यवस्था होनी चाहिए। लोगों ने मांग की है कि अतिक्रमण हटाकर, पार्किंग की व्यवस्था कर और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती कर इस समस्या का स्थाई समाधान किया जाए। देर शाम तक बाजार खत्म होने के बाद धीरे-धीरे जाम खुला, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
0
0
Report

नीमकाथाना के बाजार धनतेरस पर भीड़ से गूंज उठी दीपावली की रौनक

Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर धनतेरस पर नीमकाथाना के बाजारों में उमड़ा जनसैलाब, खरीदारी को लेकर लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह। कपड़ों बर्तनों और घरेलू सामान की दुकानों पर लगी भीड़, महिलाओं ने जमकर की खरीदारी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद। सीकर जिले के नीमकाथाना में दीपावली पर्व से पहले धनतेरस के अवसर पर नीमकाथाना शहर के बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। धनतेरस पर शुभ खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। शहर के मुख्य बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी हुई है। धनतेरस के अवसर पर महिलाएं विशेष रूप से बर्तनों, रसोई के सामान और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की जमकर खरीदारी कर रही हैं। बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसके साथ ही अन्य दुकानों पर भी खरीदारी का दौर जारी है। बाजारों में उमड़ी भीड़ से दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं और व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। वहीं, बाजारों में बढ़ती भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बाजारों में मोर्चा संभाल रखा है। पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं और भीड़भाड़ वाले इलाकों में व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हैं। धनतेरस के पर्व पर पूरा नीमकाथाना शहर दीपावली के उत्साह में सराबोर नजर आ रहा है। बाजारों की रौनक और खरीदारों की भीड़ ने त्योहार की खुशियों को और बढ़ा दिया है।
0
0
Report

तेज़ हवाओं ने न्यू बैतूल मार्केट के पटाखा बाजार में मचाई अफरातफरी

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के न्यू बैतूल ग्राउंड में लगे पटाखा बाजार में आज दोपहर अचानक तेज हवाओं ने अफरातफरी मचा दी। हवाओं का वेग इतना तेज था कि पटाखों की दुकानों पर लगे पाल-पर्दे और तंबू उखड़कर उड़ने लगे। कुछ दुकानों के पर्दे उड़कर पेड़ों पर जा अटके,तो बाजार में मौजूद दुकानदारों के बीच हड़कम्प मच गया। अचानक बदले मौसम और तेज हवाओं से दुकानदार अपनी दुकानों को संभालने में जुट गए। बता दें कि न्यू बैतूल ग्राउंड में करीब 125 पटाखा दुकानें लगी हुई हैं। ऐसे में तेज हवाओं के चलते पूरे पटाखा बाजार में कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
0
0
Report
Advertisement

धनतेरस पर सांगोद, कनवास और बपावर के बाजारों में रौनक

Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) सांगोद (कोटा) धनतेरस पर बाजार नजर आ रहे गुलजार, कनवास, सांगोद व बपावर सहित बड़े कस्बों में दुकानों पर नजर आ रही भीड़, सोना-चांदी, मिठाई, कपड़े व दुपहिया वाहन शोरूमों पर नजर आ रही चहल पहल, त्यौहारी सीजन के चलते बिक्री से खुश नजर आ रहे दुकानदार, सोयाबीन का उत्पादन ठीक होने से किसानों के चेहरों पर भी नजर आ रही रौनक, एक दिन पहले ही सेकड़ो किसानों को मिली है वर्ष 2025 खरीफ फसल बीमा राशि, एंकर— दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में रौनक छाने लगी है। धनतेरस के अवसर पर आज सांगोद, कनवास और बपावर के बाजारों में चहल-पहल देखने को मिली। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही होने लगी। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवार सहित खरीदारी करने बाजार पहुंचे। धनतेरस पर शुभ खरीदारी की परंपरा के चलते लोगों में खासा उत्साह नजर आया। आतिशबाजी, मिठाई, बर्तन, सजावटी सामान और दीपावली से जुड़ी अन्य वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। वहीं बाजारों में सजी रंग-बिरंगी सजावट की दुकानों पर भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। धनतेरस के शुभ अवसर पर कई लोगों ने चांदी के सिक्के खरीदकर परंपरा निभाई, तो कई परिवारों ने नए वाहनों की खरीदारी कर इस पर्व को यादगार बनाया। दुकानदारों के चेहरों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखकर खुशी नजर आई। कुल मिलाकर धनतेरस पर सांगोद, कनवास और बपावर के बाजार दीपावली की खुशियों और खरीदारी के उत्साह से गुलजार नजर आए। बाइट - 1. मिठाई व्यापारी 2. कुम्हार 3. शहरवासी,
0
0
Report

दामाखेड़ा में सरपंच चुनाव परिणाम पर विवाद, पुनर्मतगणना के बाद मंजू देवी जीती

Begun, Rajasthan:कपासोन, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन पंचायत समिति की दामाखेड़ा ग्राम पंचायत में आज सरपंच चुनाव परिणाम को लेकर विवाद सामने आया। चुनाव में मंजू देवी ने 25 मतों से जीत दर्ज की। इसके बाद पारस जाट के समर्थकों ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पुनर्मतगणना की मांग की। ग्रामीण दामाखेड़ा स्कूल के बाहर एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर एसडीएम राजेश सुवालका, तहसीलदार भंवरलाल सेन सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नियमानुसार पुनर्मतगणना करवाने के बाद परिणाम घोषित किया गया था। असंतुष्ट प्रत्याशियों को चुनाव याचिका दायर करने का विकल्प बताया गया गया। प्रशासन की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top