Shravasti: पीसीएस परीक्षा आज तीन केंद्रों पर होगी आयोजित
Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती जिले में आज पीसीएस परीक्षा के आयोजन के लिए तीन परीक्षा केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी परीक्षार्थी अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच चुके हैं जहां सघन तलाशी के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया है। परीक्षा अब से कुछ ही देर में शुरू होगी। परीक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, श्रावस्ती जिले के भिनगा, इकौना और जमुनहा में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां दो पालियों में पीसीएस परीक्षा सम्पन्न होगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
