Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284001

बुंदेलखंड दिव्यांग जागरुक समिति द्वारा रमजान के पवित्र महीने में रोजा अफ्तार कराया गया

Mar 19, 2026 03:18:12
Jhansi, Uttar Pradesh
बुंदेलखंड दिव्यांग जागरुक समिति द्वारा रमजान के पवित्र महीने में चल रहे दिव्यांग मुस्लिम भाईयों को जो रोजा रखते हुए हैं। दिव्यांग साथियों को समिति के सदस्यों द्वारा हजरत इंसाफ शाह मजार पर रोजा अफ्तार कराया गया और सभी ने नमाज अदा करते हुए देशवासियों के लिए अमन चैन की दुआ मांगी इस रोजा अफ्तार कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उप सचिव नासिर मंसूरी, सलमान शेख, इमरान खां, अनीस खां, सारिक खांन, आसिफ कुरैशी, सागर कुरैशी, साबिर खांन, अरमान खान, जुबेर खांन। उपाध्यक्ष दिनेश यादव, कार्यवाहक अध्यक्ष हरविंद शिवहरे, सचिव मुकेश सेन, समिति संरक्षक अनूप चौबे, अशोक कंसोरिया, शीतल श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, राकेश वर्मा, मनीष कुशवाहा, श्रीकांत कल्लू परिहार, प्रेम नारायण कुशवाहा, मनोज पांचाल, अवधेश कुशवाहा, शंकर दाऊ, मनोज पंडित, संजीव साहू, नीरज कुशवाहा
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
SKShivam Kumar1
Mar 19, 2026 04:17:45
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 19, 2026 04:16:22
Jalore, Rajasthan:सायला उपखंड के जीवाणा स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में गुरुवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार कुमावत का भव्य स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साफा व मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया, जिसे देखकर प्रदेशाध्यक्ष अभिभूत नजर आए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 19, 2026 04:16:15
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में ग्राम पंचायत फलवा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजस्थान सरकार की योजना के तहत कक्षा 9वीं की 35 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि विशाल आमेटा सहित अन्य अतिथियों ने छात्राओं को साइकिलें प्रदान कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि इस योजना से छात्राओं की विद्यालय तक पहुंच आसान होगी और ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य लालचंद मीणा ने की, जबकि विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणजन भी मौजूद रहे। अंत में विधायक चंद कृपलानी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
0
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Mar 19, 2026 04:16:04
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 19, 2026 04:15:50
Bihar:एक तरफ गैस किल्लत से लोग परेशान, दूसरी तरफ समस्तीपुर का ये गांव बना मिसाल—जहाँ बायोगैस से जल रही हर रसोई, ना सिलेंडर की चिंता, ना सप्लाई का इंतजार। एंकर : पूरे देश में इन दिनों जहां घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर लोगों को लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है और सिलेंडर की किल्लत को लेकर परेशानियां सामने आ रही हैं. वहीं समस्तीपुर जिले के रोसड़ा प्रखंड के मोतीपुर आदर्श पंचायत के लोग इन समस्याओं से पूरी तरह दूर नजर आ रहा है. इस गांव के लोग पिछले करीब 10 महीनों से गोबर गैस के संयंत्रों के जरिए अपने घरों में भोजन पका रहे हैं और एलपीजी सिलेंडर पर होने वाला खर्च भी बचा रहे हैं। इस गांव में करीब 250 परिवार से अधिक घरों में गोबर गैस के संयंत्र स्थापित हैं. गांव में अधिकांश परिवार पशुपालन से जुड़े हुए हैं और उनके पास कई मवेशी हैं. इन्हीं मवेशियों के गोबर का उपयोग कर ग्रामीण गोबर गैस तैयार करते हैं और उसी गैस से अपने घरों की रसोई चलाते हैं. गांव के लगभग हर घर के बाहर गोबर गैस का संयंत्र लगाया गया है. इन संयंत्रों से पाइपलाइन के जरिए गैस सीधे रसोईघर तक पहुंचाई गई है, जिससे ग्रामीणों को चूल्हा या सिलेंडर की जरूरत नहीं पड़ती. सुबह और शाम ग्रामीण मवेशियों के गोबर में पानी मिलाकर संयंत्र में डालते हैं, जिससे गैस तैयार होती है और उसी गैस से दोनों समय का भोजन पकाया जाता है. कंचन देवी जी मीडिया से बातचीत करते हुए बताती है कि मेरे यहां दीपावली के समय गोबर गैस संयंत्र लगाया गया था उस समय से हम लोगों ने एलपीजी सिलेंडर से दूरी बना लिया एलपीजी सिलेंडर से अधिक पैसे लगते थे लेकिन अब गोबर गैस प्लांट लगने की वजह के बाद 8 से 9 परिवारों का दोनों समय खाना बनता है साथ ही मवेशियों का भी भोजन पकता है। गांव के ही किसान बताते हैं कि अभी गैस किल्लत का पूरे जगह हल्ला सुन रहे हैं। लेकिन हमारे गांव में इसका कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है क्योंकि इस पंचायत के मुखिया के द्वारा पहले से ही गोबर गैस प्लांट लगाया जा चुका है। जिससे लोगों को सुविधा मिल रही है और अधिक खर्च से बचाव भी। बताते चले कि गोबर गैस संयंत्रों के कारण जहां ग्रामीणों का रसोई गैस पर होने वाला खर्च लगभग शून्य हो गया है. वहीं इससे निकलने वाला अवशेष गोबर किसानों के लिए कंपोस्ट खाद के रूप में भी बेहद उपयोगी साबित हो रहा है. किसान इस खाद का उपयोग अपने खेतों में करते हैं, जिससे खेती की लागत भी कम हो रही है और मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ रही है. इस समय जब कई जगहों पर एलपीजी सिलेंडर को लेकर अफरातफरी और भागदौड़ का माहौल है, तब परवाहा गांव के लोग खुद को पूरी तरह चिंता मुक्त महसूस कर रहे हैं.
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Mar 19, 2026 04:15:13
Nawada, Bihar:नवादा जिले के रोड प्रखंड स्थित शेखपुरा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बस ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बिहार मिलिट्री पुलिस (बीएमपी) के एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान हर्षितपुर गांव निवासी शिवनंदन ठाकुर के लगभग 30 वर्षीय सबसे छोटे पुत्र मोती कुमार के रूप में हुई है। घायल बेटे का नाम जैकी कुमार बताया गया है। परिजनों ने बताया कि बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी, जिससे मोती कुमार अपने बेटे के साथ सड़क किनारे गिर गए और बस उन्हें कुचलते हुए निकल गई। यह घटना तब हुई जब जवान मोती कुमार अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आ रहे थे। मोती कुमार बक्सर के डुमरांव स्थित बीएमपी कैंप में तैनात थे। उन्होंने 2013 में बीएमपी में नौकरी शुरू की थी। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, साथ ही उनके बुजुर्ग माता-पिता भी हैं। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर कोई सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं है, लेकिन पुलिस पास के पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों की जांच कर रही है ताकि बस का पता लगाया जा सके। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घर के सबसे छोटे बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top