icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हमीरपुर के जलशक्ति मंत्री बोले राम मंदिर चंदा चोरी के आरोप मिथ्या

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर पहुंचे जलशक्ति राज्यमंत्री ने कथित तौर पर चंदा चोरी के आरोप पर दिया बड़ा बयान। बोले ये राममंदिर दर्शन करने तो जाते नहीं ये आरोप मिथ्या है। हमीरपुर जिले पहुंचे जलशक्ति राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने विपक्ष द्वारा कथित तौर पर राम मंदिर में चंदा चोरी करने के आरोप के सवाल पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये राममंदिर तो दर्शन करने जाते नहीं है, यह मिथ्या आरोप है।दरअसल प्रभारी मंत्री जिला मुख्यालय स्थित राजकीय महिला महाविभाग में कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्राकृतिक एवं प्रगतिशील खेती पर कार्यशाला में शामिल होने पहुंचे, जहां उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कार्यशाला में मौजूद किसानों से प्राकृतिक एवं प्रगतिशील खेती की तकनीक अपनाने की अपील की। साथ ही कार्यक्रम में शामिल सभी किसान भाइयों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में सदर विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, सीडीओ समेत कृषि विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। रामकेश निषाद (जलशक्ति राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री)
0
0
Report

महाराष्ट्र बनेगा देश का ग्रीन स्टील हब; छह खदानें मिलने पर उत्पादन बढ़ेगा

Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र को देश का सबसे बड़ा ‘ग्रीन स्टील हब’ बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने केंद्र सरकार से गडचिरोली की छह आयरन ओर खदानें महाराष्ट्र राज्य खनिज महामंडल को सौंपने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने यह मांग केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री G किशन रेड्डी के समक्ष रखी। मुंबई स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ‘वर्षा’ में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि यदि ये खदानें राज्य सरकार को मिलती हैं तो उन्हें अगले दो वर्षों में विकसित कर उत्पादन के लिए तैयार किया जाएगा और वर्ष 2030 तक 5 करोड़ टन लौह अयस्क उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे भारत भविष्य में स्टील निर्यातक देशों की अग्रिम पंक्ति में पहुंच सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गडचिरोली का लौह अयस्क देश में उपलब्ध सबसे उच्च गुणवत्ता वाले खनिजों में से एक है। क्षेत्र में लौह अयस्क के साथ-साथ चूना पत्थर और इस्पात उद्योग के लिए आवश्यक अन्य खनिज भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। इसके अलावा कोयला खदानों की निकटता, पर्याप्त जल संसाधन और विकसित होती आधारभूत संरचना इस क्षेत्र को बड़े स्टील उद्योगों के लिए बेहद उपयुक्त बनाती है। उन्होंने बताया कि गडचिरोली में नक्सल प्रभाव कम होने के बाद विकास के लिए अनुकूल माहौल तैयार हुआ है। टाटा और जेएसडब्ल्यू सहित कई बड़ी कंपनियों ने राज्य सरकार के साथ निवेश संबंधी समझौते किए हैं। सरकार स्टील उद्योगों के लिए बड़े पैमाने पर भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री के अनुसार, गडचिरोली को जेएनपीटी और प्रस्तावित वधावन बंदरगाह से जोड़ने के लिए रेल और माल परिवहन नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। वहीं, समृद्धि महामार्ग के साथ भविष्य की रेल परियोजनाओं के लिए भी भूमि आरक्षित रखी गई है। इन परियोजनाओं से महाराष्ट्र देश का सबसे बड़ा स्टील और ग्रीन स्टील उत्पादन केंद्र बन सकता है। फडणवीस ने कहा कि राज्य में 40 से अधिक खनिज ब्लॉक नीलामी के लिए तैयार हैं और 34 में से 14 ब्लॉकों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यदि छह लौह अयस्क खदानें महाराष्ट्र राज्य खनिज महामंडल को दी जाती हैं तो उन्हें तीन से चार वर्षों में पूरी तरह संचालित किया जा सकता है। इसके लिए जिला स्तर पर विशेष खनन प्राधिकरण और समयबद्ध अनुमति प्रणाली भी विकसित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि गडचिरोली में विकसित की जा रही एकीकृत स्टील पारिस्थितिकी व्यवस्था के कारण भविष्य में चीन से भी कम लागत पर स्टील उत्पादन संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई स्टील कंपनियों ने इस क्षेत्र में निवेश की रुचि दिखाई है और हजारों एकड़ भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि देशभर में अब तक लगभग 500 खदानों की नीलामी हुई है, लेकिन उनमें से केवल करीब 50 खदानें ही उत्पादन शुरू कर सकी हैं। ऊंचे प्रीमियम के कारण कई परियोजनाएं व्यावहारिक नहीं रह जातीं। ऐसे में राज्य महामंडल के माध्यम से खदानों का संचालन होने पर खनिज उत्पादन तेज़ी से शुरू किया जा सकेगा और स्टील उद्योगों को पारदर्शी तरीके से कच्चा माल उपलब्ध कराया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने ओडिशा मॉडल का हवाला देते हुए कहा कि जिस तरह वहां राज्य महामंडल को बॉक्साइट खदानें आवंटित की गई हैं, उसी तर्ज पर महाराष्ट्र को भी लगभग 1,300 हेक्टेयर क्षेत्र मंजूर किया जाना चाहिए। इस पर केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने सकारात्मक रुख दिखाया। बैठक में बिजली उत्पादन कंपनियों को कोयले की गुणवत्ता को लेकर होने वाले विवाद और नुकसान को रोकने के लिए स्वचालित नमूना जांच प्रणाली लागू करने पर भी सहमति बनी। बैठक में राज्य के खनन, कोयला उत्पादन और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार, कोल इंडिया और वेस्टर्न कोलफील्ड्स से संबंधित लंबित मुद्दों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।
0
0
Report

धौलपुर कलेक्टर ने शहरी सेवा शिविर में कम उपस्थिति पर नाराजगी, मरम्मत के निर्देश दिए

Dholpur, Rajasthan:कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण शिविर में कम लोगो की संख्या देख जताई नाराजगी,प्रचार प्रसार के दिए निर्देश विभिन्न स्कूलों पर जाकर ली कार्यो की जानकारी,मेडिकल स्टॉल पर कराया खुद का चेकअप राजस्थान सरकार द्वारा लगाई जा रही शहरी सेवा शिविर का धौलपुर कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने निरीक्षण किया। कलेक्टर ने शिविर में पहुंच पालिका ईओ उत्तमचंद बंसल से कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जा रही स्टालों पर जाकर उनके कार्यों की मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली। शिविर के दौरान उन्होंने मेडिकल स्टॉल पर खुद का भी चेकउप कराया। उन्होंने सभी स्टॉल से जुड़े विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी स्टाल और शिविर का प्रचार प्रसार करें। शिविर में कम लोगो की उपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई और प्रचार प्रसार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जलदाय विभाग,सिंचाई विभाग,पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की बदहाल सड़कों की जल्द मरम्मत की जाए। इसके लिए भले ही विभाग संयुक्त रूप से काम करें या किसी एक को जिम्मेदारी दें।लेकिन कार्य पूरा होना चाहिए। बामनी नदी में नाले के गंदे पानी को छोड़े जाने पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि पॉल्यूशन कंट्रोल विभाग के अनुसार उसका पहले गंदे पानी का ट्रीटमेंट होना जरूरी है। इसके लिए नगर पालिका को जल्द योजना बनाने करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान कुछ लोग अपनी समस्याएं लेकर भी पहुंचे,जिनके समाधान को लेकर अधिकारियों को कलेक्टर ने निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को स्पष्ट चेतावनी दी की जनता से जुड़े शिविर में जितने भी काम किया जा रहे हैं उनको प्राथमिकता से किया जाए जिससे शिविर के लगाने का सरकार का उद्देश्य सफल हो सके। कलेक्टर ने आमजन से भी अपील की कि वह भूमि पंजीयन के बाद उसका कन्वर्जन एवं पट्टा बनाने के लिए शिविर का लाभ उठाएं और विशेष छूट पर काम कराए। कलेक्टर ने बताया कि शिविर में केवल नगर पालिका के भूमि पट्टे ही नहीं बनाये जा रहे है बल्कि लीज डीड,जन्म मृत्यु पंजीयन,प्रधानमंत्री आवास योजना,पीएम स्वनिधि, मुख्यमंत्री स्वनिधि,सामाजिक सुरक्षा योजना,राजस्व संबंधी प्रकरण व अन्य जनकल्याणकारी कार्य किये जा रहे हैं। इसके अलावा शिविर में जलदाय विभाग,बिजली विभाग, समाज कल्याण विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा विभाग भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।इस दौरान एसडीएम अमित वर्मा,पीएमओ डॉ हरिकिशन मंगल के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

UP NEWS : भुवनेश्वर के सेमिनार में पीलीभीत की डॉ आस्था शामिल होंगी

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ओडिशा के भुवनेश्वर में कल होने वाले राष्ट्रीय सेमिनार में शामिल होंगी। डॉ. आस्था अग्रवाल 19 और 20 जून को भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय शहरी सेमिनार में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हो गई है। "सामुदायिक सहभागिता से शहरी सेवाओं को मजबूत बनाकर समावेशी शहरों का निर्माण" विषय पर आयोजित सेमिनार में देशभर के जनप्रतिनिधि व अधिकारी शामिल होंगे। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऐसे मंचों से प्राप्त अनुभवों और नवाचारों का उपयोग पीलीभीत के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा।
0
0
Report

ग्वालियर के दुल्लपुर में युवक पर हमला, FIR दर्ज, मंदिर क्षतिग्रस्त

Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर के दुल्लपुर इलाके में बीती रात असमाजिक तत्वों ने एक युवक पर हमला बोल दिया। माहौर मोहल्ला में रहने वाले अनिल माहौर ने बताया कि बीती रात कुछ सामाजिक तत्वों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट की ये घटना CCTV में भी कैद हुई है। रात में ही लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। थाटीपुर पुलिस मौके पहुंची और फरियादियों की शिकायत के आधार पर रोहित जाटव, सूरज जाटव, सोना जाटव, संजय जाटव और तीन अन्य लोगों को पर FIR दर्ज कर ली है, आज फरियादी और मोहल्ले के लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, लोगों का कहना है कि मारपीट करने वालों ने वहां मन्दिर को भी नुकसान पहुंचाया है। लोगो के मुताबिक समुदायिक भवन में असामाजिक तत्व शराब पीते हैं जिनको रोकने पर असमाजिक में मारपीट की है समुदायिक भवन में मौजूद मंदिर की प्रतिमाएं भी क्षतिग्रस्त कर दी है। ASP का कहना है कि मारपीट की रिपोर्ट पर कार्रवाई कर दी है। अगर जांच में कुछ और तथ्य आएंगे तो धाराएं बढ़ाई जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

NSUI ने सतना के कॉलेज प्राचार्य कक्ष की शुद्धिकरण किया; ट्रांसफर के बाद उत्साह

Satna, Madhya Pradesh:सतना। शासकीय पीएम श्री डिग्री कालेज के प्राचार्य कक्ष का गुरुवार को एनएसयूआई ने शुद्धिकरण किया। पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुष्प वर्षा और गंगा जल छिड़क कर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। दरअसल, एनएसयूआई प्रदेश सचिव आनंद पाण्डेय द्वारा कालेज प्राचार्य डॉ एस सी राय के खिलाफ अनैतिक गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप लगा कर समय समय पर धरना प्रदर्शन किए गए थे। आनंद पाण्डेय ने इस बात की शिकायत भी की थी कि प्राचार्य अपने कक्ष में छात्राओं को बुलाकर उनसे अश्लील बाते करने के संगीन आरोप भी लगाए थे। हाल ही में कालेज के प्राचार्य डॉ एस सी राय का ट्रांसफर हो गया है। जिस कारण एनएसयूआई ने प्राचार्य के चले जाने की खुशी में उनके कक्ष का शुद्धिकरण किया है। आनंद पाण्डेय ने बताया कि शिक्षा के मंदिर के उस कक्ष का शुद्धिकरण बेहद जरूरी था जहां से अनैतिक गतिविधियां संचालित होती थी।
0
0
Report
Advertisement

पीपाड़ सिटी में शहरी सेवा शिविर की निगरानी, कलेक्टर ने विभागों पर फटकार

Jodhpur, Rajasthan:पीपाड़ सिटी (जोधपुर) राज्य सरकार द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर के निरीक्षण के लिए गुरुवार को जिला कलेक्टर आलोक रंजन पीपाड़ सिटी नगर पालिका पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के काउंटरों का जायजा लिया तथा आमजन से सीधे संवाद कर शिविर की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कुछ मामलों में कार्यों की धीमी गति एवं रिकॉर्ड संधारण में कमियां पाए जाने पर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन को राहत देने के उद्देश्य से लगाए गए शिविरों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिविर में आने वाले लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उन्होंने लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए।आलोक रंजन ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शिविरों में आमजन को त्वरित राहत मिलनी चाहिए। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर के हाथो से कृषि भूमि के 4 पट्टे एवं कब्जा नियमन का एक पट्टा वितरण करवाया गया इसके अतिरिक्त 3 उपविभाजन प्रमाण-पत्र, 3 भवन निर्माण स्वीकृति, 1 नामान्तरण प्रमाण-पत्र, 21 जन्म-मृत्यु-विवाह प्रमाण-पत्र जारी किये गये है। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी नेमाराम रॉयल सहित नगर पालिका एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे。 बाईट आलोक रंजन कलेक्टर
0
0
Report
Advertisement

हमीरा में 500 बीघा भूमि अतिक्रमण मुक्त, न्यास की बड़ी कार्रवाई

Jaisalmer, Rajasthan:हमीरा में नगर विकास न्यास की बड़ी कार्रवाई, 500 बीघा भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई जैसलमेर जैसलमेर नगर विकास न्यास (यूआईटी) ने हमीरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 500 बीघा बहुमूल्य भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। न्यास की इस भूमि पर भूमाफियाओं एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जे किए गए थे, जिन्हें पुलिस प्रशासन के सहयोग से हटाया गया。 जानकारी के अनुसार राजस्व ग्राम हमीरा स्थित नगर विकास न्यास की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कृषि एवं पशुपालन की आड़ में कच्चे-पक्के निर्माण, अस्थायी चारदीवारी तथा अन्य संरचनाएं खड़ी कर अवैध कब्जे स्थापित कर लिए गए थे। वहीं कुछ अतिक्रमणकारियों ने अस्थायी डिग्गियां बनाकर भूमि का कृषि कार्यों में उपयोग भी शुरू कर दिया था。 नगर विकास न्यास प्रशासन ने पूर्व में भी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के अभियान चलाए थे तथा संबंधित व्यक्तियों को कई बार चेतावनी और समझाइश देकर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था। इसके बावजूद कब्जे नहीं हटाए जाने पर आज नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया। इस अभियान के तहत करीब 500 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर न्यास की बहुमूल्य संपत्ति को सुरक्षित किया गया। उल्लेखनीय है कि चालू माह में यह न्यास की दूसरी बड़ी अतिक्रमण निरोधी कार्रवाई है। नगर विकास न्यास के सचिव सुखाराम पिंडेल ने स्पष्ट किया कि न्यास की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। यह कार्रवाई सचिव सुखाराम पिंडेल के निर्देशन में संपन्न हुई। अभियान के दौरान भूमि अवाप्ति अधिकारी सत्यपाल खत्री, पटवारी लोकेन्द्र सिंह, शैताना राम, पूनम शर्मा सहित राजस्व एवं तकनीकी शाखा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं सदर थानाधिकारी बाबूराम डेलू के नेतृत्व में पुलिस बल ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
0
0
Report

देवली-उनियारा में खाद संकट पर किसान नेता का बड़ा आंदोलन चेतावनी

Tonk, Rajasthan:टोंक जिले के देवली-उनियारा क्षेत्र में खाद की किल्लत को लेकर किसान नेता नाराज हैं। प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं कराई गई, तो क्षेत्र में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। एक कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष मुकेश मीणा ने टोंक जिला कलेक्टर और स्थानीय प्रशासन को चेतावनी दी कि किसानों को पिछले सालों की तरह खाद के लिए लंबी लाइनों में धक्के खाने पर मजबूर न किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि 1300 रुपये का खाद का बैग 2000 से 2500 रुपये तक ब्लैक में बेचा जा रहा है। मीणा ने देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के सभी खाद डीलरों को समय रहते पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करवाने की मांग की है ताकि बुवाई के समय किसानों को परेशानी न हो। सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसान पहले ही कई समस्याओं से जूझ रहे हैं, ऐसे में खाद की कमी उनके जख्मों पर नमक छिड़कने जैसी है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र में खाद की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पाई, तो पूरी विधानसभा में बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी कानून-व्यवस्था पर असर और नुकसान की जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।
0
0
Report

एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

Kasganj, Uttar Pradesh:एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा को दस हजार रु की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया कासगंज यूपी के कासगंज में एंटी करप्शन की टीम ने उपनिरीक्षक भगवती प्रसाद को 10000 रु की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दरअसल मामला जनपद कासगंज के थाना सहावर का मामला है इस थाने में तैनात उपनिरीक्षक भगवती प्रसाद को एंटी करप्शन की टीम ने 10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार दरोगा भगवती प्रसाद ने एक मामले की जांच कर रहे थे पीड़ित धान सिंह से दरोगा भगवती प्रसाद ने जल्द ही चार्जशीट लगाने के नाम पर 10000 रु की रिश्वत मांगी लेकिन पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहता था इसलिए उसने एंटी करप्शन की टीम से शिकायत की एंटी करप्शन टीम की बिछाय हुए जाल में फंस गए दरोगा जैसे ही पीड़ित धान सिंह ने दरोगा भगवती प्रसाद को केमिकल लगे 10000 रु के नोट दिय वैसे ही टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया इस कार्यवाही से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top