Back
3 घंटे में खुलासा: शामली में चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल समेत रुपये बरामद
SSSHARVAN SHARMA
Dec 11, 2025 12:45:39
Shamli, Uttar Pradesh
शामली जनपद की आदर्श मंडी थाना पुलिस ने मात्र 3 घंटे में घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार कर लाखों रुपए के बैग के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी के पास से दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों में एक आरोपी पशु चिकित्सक है जो अपराधी घटनाओं को गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए देता था। आपको बता दे कि मामला शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के MS के रोड स्थित मोटर मैकेनिक की दुकान का है। जहां पर गढी पुख्ता थाना क्षेत्र के गांव धनेना निवासी मनोज पुत्र जोगिंदर अपनी मोटरसाइकिल ठीक करने के लिए आए थे। जहां उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल पर ही 1,14,000 रखा हुआ बैग रखा हुआ था जिसे दो अज्ञात लोगों ने चुरा लिया था। तत्काल पीड़ित द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिसमें पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। और पुलिस ने दोनों आरोपियों को मात्र 3 घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव गोहर पुर के रहने वाले अनुज उप पाण्डे कुमार पुत्र मुकेश, अरुण कुमार पुत्र तेजवीर सिंह है। जहां पुलिस द्वारा आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अनुज कुमार उर्फ पांडे पशु चिकित्सा का कार्य करता है और अपनी गर्लफ्रेंड के चक्कर में कर्जदार हो गया जिसे उनके शौक पूरे करने के लिए मोटर मैकेनिक की दुकान से रूपयों का रखा बैग चुराया था। वहीं इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला का कहना है कि चोरी की घटना को पुलिस ने मात्र 3 घंटे में खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से 1,11,000 की बरामद की गई है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल बरामद की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Cohal Chak Ramwapur, Uttar Pradesh:मकर संक्रांति के पावन पर्व प्रशासन द्वारा आज खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किए सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणगप्पा जीएन ने मकर संक्रांति पर लोगो को बधाई भी दिया और कहा कि खिचड़ी मेला के शुभ अवसर पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया है
0
Report
0
Report
0
Report
105
Report
0
Report
0
Report