icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
242307
Nitesh GangwarNitesh GangwarFollow27 Dec 2024, 01:36 pm

Shahjahanpur: आरसी मिशन पुलिस ने 49 लोगों से धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Tilhar, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर की थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रोजा थाना क्षेत्र के सिसोवा गांव के रहने वाले देशबंधु गौतम को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि अभियुक्त सोशल मीडिया के माध्यम से रिलायंस रोजा पावर प्लांट में फर्जी भर्ती प्रक्रिया के नाम पर 49 लोगों से ठगी कर चुका था। फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है और उसके पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मक्सी पुलिस ने लूट-डकैती के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया; आभूषण और नकद बरामद

MJManoj JainJust now
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले की मक्सी पुलिस ने एक साल से अधिक समय से लंबित लूट एवं डकैती के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9.90 लाख रुपए नकद और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल सहित करीब 12 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर पुलिस की ओर से 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। एसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया मक्सी थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 202/2025 में बदमाशों ने सोने का हार, कंदोरा, पायजेब, चांदी के गिलास, सोने की कान की बालियां, चेन, अंगूठी सहित अन्य आभूषण और 50 हजार रुपए नकद लूटे थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनी। पुलिस ने मामले में जोगिंदर उर्फ भूरा (34), सावन (23), महेंद्र (23) और विकास (28) को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी रूलकी कंजर डेरा के निवासी बताए गए हैं। पूछताछ और जांच में सामने आया कि लूटे गए आभूषण भूपेन्द्र पिता राजेश हाड़ा निवासी चिड़ावद, देवास के माध्यम से बेचे गए थे। पुलिस के अनुसार भूपेन्द्र की मृत्यु हो चुकी है। आभूषण खरीदने वाले की तलाश जारी। पुलिस अब उन लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जिन्होंने आरोपियों से लूट के आभूषण खरीदे थे। इसके लिए वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने आभूषणों की बिक्री से प्राप्त रकम को आपस में बांट लिया था। दो आरोपी अब भी फरार हैं। मामले में भूरिया पिता बौदिया हाड़ा निवासी पांडा, देवास और चेतन पिता छत्तरमल छाड़ी निवासी रूलकी अभी फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। कार्रवाई में मक्सी थाना पुलिस के साथ बेरछा, सलसलाई पुलिस और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा मामले में आगे भी जांच जारी है। बाइट- प्रियंका शुक्ला एसपी शाजापुर
0
0
Report

जयपुर: किरायेदार-घरेलू स्टाफ के पुलिस सत्यापन के लिए 15 दिन की डेडलाइन

Jaipur, Rajasthan:किरायेदार, चौकीदार या नौकर रख रहे हैं तो सावधान ! इनका पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी...15 दिन का मौका नोट - फाइल शॉट लगा लें, पीटीसी जयपुर vishnu जयपुर में अब किरायेदार, चौकीदार और घरेलू स्टाफ को बिना पुलिस सत्यापन रखना भारी पड़ सकता है। जयपुर पुलिस आयुक्तालय ने मकान मालिकों और संस्थान संचालकों के लिए आदेश जारी किया है। किरायेदार, घरेलू नौकर, ड्राइवर, चौकीदार, निजी कर्मचारी और सैल्समेन समेत अन्य सहायकों की पूरी जानकारी रखना अनिवार्य होगा। साथ ही स्थानीय थाने से पुलिस वेरिफिकेशन भी करवाना होगा। इसके लिए 15 दिन का मौका दिया गया है। जयपुर में अब मकान मालिकों और संस्थान संचालकों को अब अपने यहां रहने और काम करने वाले लोगों की पूरी जानकारी रखनी होगी। पुलिस आयुक्तालय के मुताबिक कई जगह बिना पुलिस सत्यापन और पर्याप्त व्यक्तिगत जानकारी के किरायेदारों और घरेलू कर्मचारियों को रखा जा रहा है। पुलिस ने आदेश में घरेलू स्टाफ से जुड़ी पूर्व की आपराधिक घटनाओं का भी उल्लेख किया है। किन लोगों का सत्यापन जरूरी किरायेदार हो या घरेलू नौकर... ड्राइवर हो या चौकीदार... निजी कर्मचारी हो या सैल्समेन... इन सभी की— पूरी व्यक्तिगत जानकारी मोबाइल नंबर अधिकृत पहचान पत्र का रिकॉर्ड मकान मालिक या संस्थान संचालक को रखना होगा। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस थाने से अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन करवाना होगा। 15 दिन की डेडलाइन.... पुलिस के आदेश के मुताबिक संबंधित व्यक्ति को रखने के बाद अधिकतम 15 दिन के भीतर उसकी जानकारी संबंधित पुलिस थाने में देनी होगी। संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर पुलिस को तत्काल सूचना देनी होगी। ग्राफिक्स नए आदेश के तहत अनिवार्य किरायेदार का सत्यापन घरेलू नौकर का वेरिफिकेशन ड्राइवर की जानकारी चौकीदार का सत्यापन निजी कर्मचारी का रिकॉर्ड मोबाइल नंबर अधिकृत ID प्रूफ 15 दिन में थाने को सूचना पुलिस ने क्यों लिया फैसला? पुलिस का कहना है कि बिना सत्यापन रखे गए लोगों द्वारा पूर्व में गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम दिए जाने के मामले सामने आए हैं। इस प्रकार के व्यक्तियों द्वारा पूर्व में हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट, जहरखुरानी चोरी आदि गंभीर प्रकृति के अपराध करना सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के लोगों के वेश में अलगाव वादी, आतंकवादी, समाज और राष्ट्र विरोधी तत्व भी छुपे हो सकते हैं। इनके द्वारा आपराधिक मंसूबों को पूरे करने की प्रबल संभावनाएं रहती है। आदेश में जयपुर के करधनी, करण विहार, मानसरोवर, अशोक नगर सहित विभिन्न थानों में दर्ज कुछ पुराने मामलों का भी हवाला दिया गया है। पुलिस के मुताबिक इस व्यवस्था का उद्देश्य कानून-व्यवस्था और लोक व्यवस्था बनाए रखना तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उल्लंघन पर होगी कार्रवाई आदेश की पालना नहीं करने वाले व्यक्ति या कंपनी-संस्था के संचालन और प्रबंधन से जुड़े लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत दंडनीय कार्रवाई की जाएगी। आदेश 30 सितंबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा, या इससे पहले निरस्त होने पर उस तारीख तक लागू रहेगा। जयपुर पुलिस ने साफ किया है कि पहचान छिपाकर या बिना सत्यापन किसी को रखने की लापरवाही अब भारी पड़ सकती है। मकान मालिकों और संस्थान संचालकों को निर्धारित अवधि में पुलिस सत्यापन और रिकॉर्ड संधारण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पीटीसी -विष्णु शमाZ
0
0
Report
Advertisement

यूपीआईटीएस 2026: 4,400 MOUs और 6,500 करोड़ रु अनुबंध, वैश्विक भागीदारी बढ़ी

Greater Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2026 का चौथा संस्करण मंगलवार को संपन्न हो गया। इंडिया एक्सपो सेंटर एड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित इस पांच दिवसीय ट्रेड शो ने निवेश, कारोबार और वैश्विक भागीदारी के नए कीर्तिमान स्थापित किए। स्टेज शो में करीब 6 लाख लोगपहुंचे. वॉकथ्रू और लोगों से बातचीत डीसीपी ट्रैफिक अभय मिश्रा से टीटी ​कार्यक्रम के दौरान करीब ₹6,500 करोड़ ($680 मिलियन) मूल्य के 4,400 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा, मिली बिजनेस इन्क्वायरी के आधार पर लगभग ₹15,500 करोड़ के संभावित कारोबार का अनुमान लगाया गया है। ​प्रमुख आंकड़े और कारोबारी बढ़त फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइज़ेशन (FIEO) के अनुसार, इस बार कुल 41,500 बी2बी बैठकें हुईं, जो पिछले वर्ष (31,650) की तुलना में 31.12% अधिक हैं। इनमें से 13,500 बैठकें रिवर्स बायर्स-सेलर्स मीट (RBSM) क्षेत्र में दर्ज की गईं, जिसमें 123.1% का भारी उछाल देखने को मिला। कुल दर्शक: 5,98,693 (1.75 लाख घरेलू बिजनेस बायर्स और 4.23 लाख आम दर्शक)। एमओयू संख्या: पिछले साल के 3,900 से बढ़कर 4,400 (12.82% वृद्धि)। एमओयू मूल्य: ₹2,680 करोड़ से 142.54% बढ़कर ₹6,500 करोड़। संभावित कारोबार: 24% वृद्धि के साथ ₹15,500 करोड़। ​ग्लोबल दायरा और ODOC का आकर्षण इस वर्ष यूपीआईटीएस का अंतरराष्ट्रीय दायरा काफी विस्तृत रहा। पिछले साल केवल रूस पार्टनर देश था, जबकि इस बार रूस, ऑस्ट्रिया, जापान, सिंगापुर, बेलारूस और वियतनाम सहित छह देशों ने पार्टनर कंट्री के रूप में भाग लिया। ​मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'एक जिला, एक व्यंजन (ODOC)' योजना बायर्स के लिए मुख्य आकर्षण रही। प्रदेश के सभी 75 जिलों के पारंपरिक शिल्प, हथकरघा, पीतल उत्पाद, कालीन और चमड़ा उद्योग को वैश्विक बाजार से सीधा जुड़ाव मिला। यह आयोजन यूपी की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

शाहपुरा के खोरी मोड़ पर विद्युत ट्रांसफार्मर में आग, बिजली सप्लाई प्रभावित

Jaipur, Rajasthan:जिला - JAIPUR विधानसभा - शाहपुरा(जयपुर ग्रामीण) शाहपुरा,जयपुर ग्रामीण विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक लगी आग, आग से ट्रांसफार्मर धूं धूं कर जला, लोगों में मची अफरा तफरी, दमकल की सहायता से आग पर पाया काबू, शाहपुरा के खोरी मोड़ का मामला。 शाहपुरा(जयपुर ग्रामीण)- जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा के खोरी मोड़ स्थित आम रास्ते के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग से ट्रांसफार्मर धूं धूं कर जलने लगा। इस दौरान लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। बाद में नगरपरिषद की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर पानी डालकर काबू पाया। ट्रांसफार्मर में आग लगने से इलाके की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
0
0
Report

संजय निषाद का सपा-कांग्रेस पर बड़ा पलटवार, 2027 में सरकार बनाने के दावों पर कसा तंज

Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज ।2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत अभी से गरमाने लगी है... निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। सपा के 2027 में सरकार बनाने के दावों पर तंज कसते हुए संजय निषाद ने कहा कि 2013 से ही वे ऐसी बातें सुनते आ रहे हैं। उनके मुताबिक, 2017 में भी सरकार बनाने का दावा किया गया और 2022 में भी सरकार बनाने की बात कही गई, लेकिन चुनावी नतीजों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं कांग्रेस पर हमला बोलते हुए संजय निषाद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस के विरोध पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लड़ी, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लड़ी और अब जनता से लड़ते-लड़ते संस्थाओं से लड़ रही है। संजय निषाद ने अपने बयान में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब टीएन शेषन आए थे, तब कांग्रेस ने उनके खिलाफ महाभियोग की बात की थी, लेकिन बाद में उन्हें सम्मान और इनाम भी दिया गया। संजय निषाद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब चुनाव जीतते हैं तो संस्थाओं और चुनावी व्यवस्था की पीठ थपथपाई जाती है, लेकिन हारने पर उन्हीं संस्थाओं पर सवाल उठाए जाते हैं। यानी 2027 के चुनाव से पहले ही यूपी की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है... और संजय निषाद के इस बयान ने सियासी तापमान को और अधिक बढ़ा दिया है। अब देखना होगा कि सपा और कांग्रेस की ओर से इस बयान पर क्या पलटवार होता है। बाईट- संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री उ०प्र० शासन
0
0
Report

बेतिया विधायक विनय बिहारी का धरना, मुख्यमंत्री चंपारण दौरे और मुवावजे की मांग

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां लौरिया के बीजेपी विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठ गए हैं। विधायक कलेक्ट्रिएट में धरना पर बैठे हैं और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बुलावे की मांग कर रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ितों को उचित मुवावजे देने की मांग कर रहे हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि मैं 12 बजे से धरना पर बैठा हूँ लेकिन डीएम नहीं आये हैं, डीएम फोन भी नहीं उठा रहे हैं। मेरी एक ही मांग है—मुख्यमंत्री चंपारण का दौरा करें। मेरे क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाके में मात्र पाँच जगह सामुदायिक किचन चल रहा है। जितने लोगों का घर गिरा है उनके लिए सात हजार के बजाय दस हजार मुवावजा मिले। जब तक सीएम नहीं आयेंगे तब तक धरना जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

दरभंगा के गंगवाड़ा सदर अस्पताल का उद्घाटन, स्थानीय मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं शुरू

Darbhanga, Bihar:बिहार सरकार ने दिया इलाके के लोगों को बड़ी सौगात,दरભंगा सदर अस्पताल गंगवाड़ा का हुआ उद्धघाटन,दरभंगा जिला अधिकारी कौशल कुमार ने फीता काट किया शुभारम्भ,डीएमसीएच पर निर्भरता होगी कम, गंगवाड़ा सदर अस्पताल में शुरू हुईं बड़ी स्वास्थ्य सेवाएं,दरभंगा में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कम उठाया गया ।सिजेरियन प्रसव के साथ शिशु चिकित्सा, हड्डी रोग, दंत चिकित्सा और सामान्य सर्जरी,फ्री जांच सहित कई स्वास्थ सुबिधा मौजूद,लोगो मे उत्साह, एंकर-दरभंगा में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में अब मरीजों को कई महत्वपूर्ण चिकित्सा सुविधाएं एक ही जगह पर उपलब्ध होंगी। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने संस्थागत प्रसव, सिजेरियन प्रसव, शिशु चिकित्सा, हड्डी रोग, दंत चिकित्सा और सामान्य सर्जरी सेवाओं का शुभारंभ किया। इन सेवाओं के शुरू होने से खासकर ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर इलाज की सुविधा मिलेगी। प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को संस्थागत एवं सिजेरियन प्रसव की सुविधा मिलेगी, जबकि नवजात और बच्चों के इलाज के लिए शिशु चिकित्सा सेवा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा हड्डी रोग, दंत चिकित्सा और सामान्य सर्जरी से जुड़े मरीजों को भी अस्पताल में ही आवश्यक उपचार मिल सकेगा。 डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों को सभी सेवाओं का नियमित और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर जांच, उपचार और चिकित्सकीय परामर्श के साथ बेहतर एवं सम्मानजनक स्वास्थ्य सुविधा मिलनी चाहिए。 सदर अस्पताल गंगवाड़ा में इन सेवाओं के शुरू होने से इलाके के लोगों को स्थानीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक चिकित्सा केंद्र मिला है, जिससे गंभीर या आवश्यक उपचार के लिए हर बार डीएमसीएच जाने की जरूरत में कमी आने की उम्मीद है。 जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि गंगवाड़ा में सदर अस्पताल की बिल्डिंग कुछ वर्ष पहले बनकर तैयार हो गई थी। उस समय इसे कैंसर अस्पताल को सपोर्ट करने के लिए उपयोग में लिया गया था।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कैंसर अस्पताल द्वारा बिल्डिंग के बहुत कम हिस्से का उपयोग किया जा रहा है, जबकि काफी स्पेस खाली और अनुपयोगी पड़ा है।इसके बाद सिविल सर्जन के साथ बैठक कर खाली स्थान का उपयोग सदर अस्पताल के रूप में करने का निर्णय लिया गया。 इसके बाद स्वास्थ्य विभाग से पत्राचार किया गया और पीएचसी-सीएचसी से चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई। डीएम ने बताया कि फिलहाल ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई है। कैंसर अस्पताल के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था भी उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद सदर अस्पताल को और व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद पटना से भी अतिरिक्त चिकित्सकों की पदस्थापना यहां की जाएगी。 अगले सप्ताह ऑपरेशन व आईपीडी शुरू करने की तैयारी डीएम ने बताया कि अगले सप्ताह कुछ ऑपरेशन और आईपीडी सेवा भी शुरू करने की तैयारी है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अस्पताल में अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उनका लक्ष्य है कि एक से डेढ़ महीने के भीतर सदर अस्पताल को पूरी तरह फंक्शनल कर दिया जाए。 उन्होंने कहा कि दरभंगा में पहले से सदर अस्पताल नहीं होने के कारण डीएमसीएच पर मरीजों का काफी दबाव था। खासकर प्रसव एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़े मरीज, सड़क दुर्घटना में घायल लोग और सर्जरी से संबंधित मरीजों को अक्सर डीएमसीएच रेफर किया जाता था। अब सदर अस्पताल में ऑर्थोपेडिक्स, स्त्री एवं प्रसूति रोग, जनरल सर्जरी समेत अन्य सेवाएं शुरू होने के बाद ऐसे मरीजों का स्थानीय स्तर पर उपचार किया जा सकेगा। डीएम ने कहा कि सदर अस्पताल में सुविधाएं बढ़ने से डीएमसीएच पर मरीजों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। गंभीर मरीजों को आवश्यकता के अनुसार डीएमसीएच भेजा जाएगा, जबकि अन्य मरीजों का इलाज सदर अस्पताल में ही करने का प्रयास होगा。 14 डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति, 12-12 एएनएम-जीएनएम तैनात सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के प्रयास से गंगवाड़ा सदर अस्पताल को शुरू किया जा सका है। काफी समय से प्रयास किया जा रहा था कि दरभंगा में सदर अस्पताल की सुविधा शुरू हो। मंगलवार को अस्पताल के उद्घाटन के साथ ओपीडी सेवाएं शुरू होने से जिले के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स समेत प्रमुख विभागों की ओपीडी शुरू की गई है। अस्पताल के संचालन के लिए उपाधीक्षक के रूप में डॉ. सुप्रिया रंजन को जिम्मेदारी दी गई है। ओपीडी संचालन के लिए 14 डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा 12-12 एएनएम और जीएनएम की भी तैनाती की गई है。 सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल में एक्स-रे और ईसीजी की सुविधा भी उपलब्ध है। पैथोलॉजी और अन्य जांच सुविधाओं को और व्यवस्थित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करीब एक से दो सप्ताह के भीतर इमरजेंसी सेवा भी शुरू करने की तैयारी है। इसके बाद आईपीडी और अन्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा。 सिविल सर्जन ने कहा कि अस्पताल को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जा रहा है, ताकि मरीजों को इलाज, जांच और आपातकालीन चिकित्सा की सुविधाएं एक ही परिसर में मिल सकें।
0
0
Report

छपारा पंचायत: शराब बिक्री 5000 रु, शराब सेवन 2100 रु दंड तय

Seoni, Madhya Pradesh:शराबबंदी को लेकर ग्राम पंचायत का बड़ा फैसला शराब बेचने पर ₹500, पीने वालों पर ₹2100 का अर्थदंड एकर: सिवनी जिले के छपारा के बकोड़ा सिवनी ग्राम पंचायत के जामुन टोला गांव में शराबबंदी और सामाजिक बुराइयों को लेकर ग्रामीणों ने बड़ा निर्णय लिया है। ग्राम पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पारित कर गांव में शराब की बिक्री और शराब के सेवन पर अर्थदंड लगाने का फैसला किया गया है। प्रस्ताव के अनुसार गांव में यदि कोई व्यक्ति शराब बेचता हुआ पाया जाता है तो उस पर ₹5000 का अर्थदंड लगाया जाएगा। वहीं शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति पर ₹2100 का अर्थदंड लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही गांव में शराब बेचने या शराब पीकर उपद्रव करने वाले व्यक्ति की सूचना देने वाले को ₹1100 का पुरस्कार देने की बात भी प्रस्ताव में शामिल की गई है। ग्रामीणों ने जुआ और सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों को लेकर भी पुलिस को सूचना देने का निर्णय लिया है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखने की मांग की गई है। इसी मांग और ग्राम पंचायत के प्रस्ताव की जानकारी देने के लिए सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाओं के साथ छपारा थाना पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस प्रशासन से सहयोग की माँग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शराब और अन्य सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाने के लिए यह सामूहिक पहल की गई है। अब ग्रामीणों ने प्रशासन से इस निर्णय के क्रियान्वयन में सहयोग की अपेक्षा जताई है।
0
0
Report

जयपुर में नकली घी के रैपर बनाने वाले गोदाम पर पुलिस कार्रवाई

Jaipur, Rajasthan:जयपुर पुलिस ने घी के नकली रैपर तैयार करने का गोदाम पकड़ा. निवारू रोड पर लक्ष्मी नगर में स्थित है यह गोदाम. पुलिस ने गोदाम से तीन आरोपियों को लिया है हिरासत में. एसीपी झोटवाड़ा शिवकुमार भारद्वाज के नेतृत्व में कार्रवाई. घी के विभिन्न ब्रांड के खाली रैपर मंगवाते थे आरोपी. गोदाम में सरस, लोटस, कृष्णा, महान ब्रांड के रैपर मिले. इन रैपर पर होलमार्क लगाकर मैन्युफैक्चरिंग कोड डालते थे. इसके बाद सील करके छोटे छोटे कस्बों में नकली घी सप्लाई करते. मैन्युफैक्चरिंग कोड और सील मशीन लगाई हुई है. नकली घी सप्लाई के तार निवाई और अन्य जगह से जुड़े हुए हैं.
0
0
Report
Advertisement

108 एंबुलेंस से गर्भवती ने बच्चे को जन्म दिया, दोनों स्वस्थ

Dungarpur, Rajasthan:दरअसल पांतली निवासी 26 वर्षीय गर्भवती महिला ममता के प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोग उसे डुंगरपुर अस्पताल लेकर आए थे। उसे एमसीएम में भर्ती कर जांच की गई। गर्भवती महिला के कार्डियक शिकायत पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। जिस पर 108 एंबुलेंस से उसे उदयपुर अस्पताल लेकर जा रहे थे। डूंगरपुर से 25 किलोमीटर आगे जाते ही खेरवाड़ा के पास महिला के प्रसव पीड़ा बढ़ गई जिसे 108 एंबुलेंस ईएमटी व पायलट ने नॉर्मल डिलीवरी करवाई। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद दोनों स्वस्थ हैं। एंबुलेंस से दोनों को वापस डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए ओर एमसीएच में भर्ती करवाया गया। दोनो की तबीयत अभी ठीक बताई जा रही है。
0
0
Report

जयपुर क्रॉस वोटिंग मामला: कांग्रेस शिष्टमंडल ने नेतृत्व से जांच की मांग की

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से सियासी खबर उपमहापौर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार और क्रॉस वोटिंग के मामले में कांग्रेस शिष्टमंडल की जयपुर में शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और अनुशासन समिति अध्यक्ष उदयलाल आंजना से मिले कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत की मौजूदगी में चुनाव से जुड़े तथ्यों और घटनाक्रम की दी जानकारी कांग्रेस शिष्टमंडल ने पूरे मामले की निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जल्द जांच कराने की मांग रखी प्रदेश नेतृत्व ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने और सात दिन में जांच पूरी कराने का दिया आश्वासन जांच में पार्टी अनुशासन के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात शिष्टमंडल में जिया उर रहमान आरिफ, साजिद सुलेमानी, उपमहापौर प्रत्याशी नसीम बानो, जावेद पड़िहार, नंदलाल जावा, अकबर अली खादी, चन्द्रकला कूकना, सरोज, फिरोज भाटी, हुकुमचंद जावा, अंजुम अली, कर्नल शिशुपाल सिंह पंवार, हरिकिशन जाट, मदनलाल कूकना और रियाजुद्दीन पंवार सहित कांग्रेसजन रहे मौजूद
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top