242307
Shahjahanpur - तिलहर में बाईपास चौराहे पर किसानों ने नई कृषि नीति के मसौदे की जलाई प्रतियां
Tilhar, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में किसानों द्वारा एमएसपी गारंटी कानून बनाए जाने की मांग लगातार जारी है। आज शाहजहांपुर में संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर किसान विरोधी नई कृषि नीति के मसौदे की प्रतियां जलाई गई। तिलहर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के नेतृत्व में दर्जनों किसान बाईपास चौराहे पर इकट्ठे हुए और कृषि नीतियों की प्रतियां जलाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कौशांबी में दो लड़कियों के अपहरण से हड़कंप, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में दो लड़कियों के अपहरण से हड़कंप मच गया। 16 वर्षीय सोनम और 19 वर्षीय अंजू के परिजनों ने उन्हें बहला-फुसलाकर अगवा किए जाने का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में अरविंद और शैलेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस अगवा लड़कियों की तलाश में जुटी हुई है। मामला मंझनपुर थाना इलाके का है, जहां दो लड़कियों के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामलों में अरविंद और शैलेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस टीम अगवा लड़कियों की तलाश में जुटी हुई है और आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
बागपत में साइबर ठगी गैंग के 8 गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का खुलासा
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये शातिर ठग बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने और लैप्स पॉलिसी को दोबारा चालू कराने के नाम पर देश के अलग-अलग राज्यों में लोगों को अपना शिकार बनाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कॉर्पियो-एन कार, बाइक, 17 मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद किया है।\n\nबागपत साइबर क्राइम थाना पुलिस के मुताबिक, एक महिला से करीब 2 लाख रुपये की साइबर ठगी की शिकायत के बाद इस गैंग का खुलासा हुआ। जांच के सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन ग्राहकों का डाटा हासिल कर उन्हें फोन करते थे और खुद को एक्सिस बैंक, टाटा, ICICI और बजाज जैसी कंपनियों से जुड़ा बताकर बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने या लैप्स पॉलिसी चालू कराने का झांसा देते थे। इसके बाद अलग-अलग बहानों से लोगों से रकम अपने खातों में ट्रांसफर करा लेते थे।\nपुलिस के अनुसार NCRP पोर्टल पर आरोपियों के खिलाफ करीब 53 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच के बाद मेरठ और गाजियाबाद के रहने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों में कई पढ़े-लिखे युवा हैं, जिनमें BBA करने वाले आरोपी और एक PhD स्कॉलर भी शामिल बताया गया है।\nएसपी बागपत सूरज कुमार राय ने पुलिस लाइन में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी शॉर्टकट से पैसा कमाने के लालच में साइबर अपराध की दुनिया में उतर गए। पुलिस के मुताबिक गैंग ने करीब 50 लोगों के साथ साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया और करोड़ों रुपये की रकम ठगी गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गैंग से जुड़े अन्य लोगों और ठगी की पूरी रकम का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
पूर्व विधायक के हस्तक्षेप से संजय नगर रेलवे अतिक्रमण अभियान रोका; 700 परिवार सुरक्षित
Kanpur, Uttar Pradesh:कैंट क्षेत्र स्थित संजय नगर में रेलवे द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान को पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के हस्तक्षेप और स्थानीय लोगों के भारी विरोध के बाद फिलहाल रोक दिया गया है, जिससे बेघर होने की कगार पर खड़े लगभग 700 परिवारों को तात्कालिक राहत मिली है। गेट नंबर 42 के पास जैसे ही रेलवे की टीम ने जेसीबी के जरिए मकानों और झुग्गियों को ढाना शुरू किया, वैसे ही आक्रोशित निवासियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया; सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक ने कार्रवाई को रुकवाते हुए रेलवे प्रशासन से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था करने और कम से कम एक महीने का नोटिस पीरियड देने की मांग रखी, जिसके बाद रेलवे टीम को पीछे हटना पड़ा और अब प्रभावित परिवारों की नजरें प्रशासन के next कदम पर टिकी हैं।0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
लखनऊ: जावित्री इंस्टीट्यूट के छात्रों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ- जावित्री इंस्टीट्यूट के नाराज छात्र-छात्राओं ने हाईवे जाम किया। मोहनलालगंज के कनकहा स्थित इंस्टीट्यूट के बाहर छात्रों का प्रदर्शन। अपनी मांगों को लेकर छात्र-छात्राओं ने हाईवे पर लगाया जाम। जाम के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से राहगीरों को परेशानी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, छात्रों को समझाने का प्रयास। पुलिस जाम खुलवाने की कोशिश में जुटी हुई है। प्रदर्शन की वजह और छात्रों की मांगों की जानकारी जुटाई जा रही।।0
0
Report
यूजीसी रोल बैक के विरोध में करणी सेना ने ज्ञापन दिया
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी ब्रेक — यूजीसी कानून के विरोध में उतरी करणी सेना। श्रवण एकता, सैकड़ों की संख्या में करणी सेना पदाधिकारी सड़कों पर उतरे, हाथों में यूजीसी रोल बैक का कानून वापस लो के नारे लगे। गांधी चौक से कलेक्ट्रेट चौक तक पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचे। राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने गेट पर खड़े हो कलेक्टर को ज्ञापन देने की मांग कर रहे। ज्ञापन लेने आए तहसीलदार को भेजा वापस। ज्ञापन देने से किया मना गया। मौके पर पुलिस बल तैनात, थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश मौके पर मौजूद।0
0
Report
Advertisement
पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के भीतर बगावत, अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार
Patna, Bihar:पटना — बिहार की राजनीति में एमएलसी चुनाव को लेकर पारा गरम है. बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक सीटों के लिए 8 सीटों के चुनाव के नतीजे 27 अक्टूबर को आएंगे. पटना स्नातक सीट हाई-प्रोफाइल अखाड़ा बन चुकी है. जेडीयू के एमएलए अनंत सिंह ने पार्टी लाइन से बाहर जाकर जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन का ऐलान किया है और चुनौती दी है कि नीरज कुमार की जमानत जब्त करवाएंगे. अनंत सिंह आरोप लगा रहे हैं कि नीरज कुमार ने अतीत में उनके खिलाफ साजिशें रचीं और उन्हें फंसाया, इसलिए यह जंग अब उनके लिए व्यक्तिगत हो चुकी है. एनडीए में भी अपने उम्मीदवारों को जीतने के लिए बैठकें हुईं. बीजेपी प्रवक्ता का कहना है कि व्यक्ति विशेष से कोई फर्क नहीं पड़ता. जेडीयू का कहना है कि पार्टी का अनुशासन सबसे ऊपर है. पटना स्नातक क्षेत्र के प्रबुद्ध मतदाता जानते हैं कि किसने क्षेत्र के विकास और शिक्षकों-स्नातकों के लिए काम किया है. भ्रामक बातों का चुनाव के नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला. विपक्ष इस पर निशाना साध रहा है.0
0
Report
दूदू दौरे पर गोविंद सिंह डोटासरा व टीकाराम जूली के बीच हंगामा, सरकार पर निशाना
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर)- प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का दूदू में दौरा।सभा में लोगों को कर रहे हैं संबोधित, बड़ी संख्या में लोग हुए एकत्र।पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने किया स्वागत।पंचायतीराज चुनावों से पहले दूदू में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के दौरे पर सियासी गलियारों में चर्चा।अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर साधा निशाना।स्वागत के दौरान हुआ हंगामा, डोटासरा ने भी मंच से जताई नाराजगी।पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर के विरोधी खेमे के लोग स्वागत करने पहुंचे तो मंच पर बिगड़ा माहौल।0
0
Report
शाहजहांपुर में दो साधुओं की हत्या, शव जलाने से इलाके में सनसनी
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने वारदात को छिपाने के लिए साधुओं के शवों को जला भी दिया। मंदिर परिसर के पास से जले हुए शवों के अवशेष मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शाहजहांपुर का शांत गांव सूथा, जहां देर रात गांव के मंदिर की देखभाल करने वाले दो वृद्ध साधु—बाबा गोपाल दास और बाबा बिहारी दास की अज्ञात हमलावरों ने निर्मम हत्या कर दी। हैवानियत यहीं नहीं रुकी, दरिंदों ने साक्ष्य मिटाने के इरादे से दोनों शवों को आग के हवाले कर दिया। सुबह जब स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। मंदिर के पास से दोनों साधुओं के अधजले अवशेष बरामद हुए। देखते ही देखते खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों का हूजूम उमड़ पड़ा। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है, जिसे काबू में रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार गश्त कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जिससे अज्ञात कारणों और वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
बैतूल के लिंक रोड: 7 करोड़ की सड़क अधूरी, जनता परेशान
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल शहर की करीब 7 करोड़ रुपये की लागत वाली लिंक रोड पिछले एक साल से अधूरी पड़ी है। सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार अब लोगों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बन गई है। लिंक रोड पर जगह-जगह खुदी सड़क, गड्ढे और बिखरी निर्माण सामग्री के चलते वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। इलाके की पार्षद ने कई बार इस गंभीर समस्या को लेकर कलेक्टर सहित पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से शिकायत कर चुकी है लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। अधूरी सड़क किनारे संचालित स्कूल और निजी अस्पतालों तक पहुंचने में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान कीचड़ और गड्ढों के कारण हादसे का खतरा भी बना हुआ है। बताया जा रहा है कि निर्माण की तय अवधि भी खत्म हो चुकी है, इसके बावजूद काम पूरा नहीं हुआ। करीब दो महीने पहले कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए थे। वार्ड की पार्षा डी का आरोप है कि सड़क की चौड़ाई भी कम हो रही है तथा अतिक्रमण होने की वजह से कार्य भी जल्दी पुराने किया जा रहा है जिससे आम जनों को भारी दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर शिकायत कई बार की है। आज संयुक्त टीम ने inspecting किया है और जल्द काम पूरा करने का आश्वासन दिया है। अब मामले में एसडीएम, राजस्व, पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने लिंक रोड का निरीक्षण किया है। अधिकारियों के मुताबिक सड़क निर्माण में बिजली के पोल, पेड़ और नाली बाधा बन रहे हैं। इन बाधाओं को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया गया है। लेकिन सवाल यही है कि आखिर 7 करोड़ की सड़क कब पूरी होगी, लंबे समय से परेशानी झेल रही जनता को राहत कब मिलेगी और जिम्मेदारों की कार्रवाई कब जमीन पर दिखाई देगी।0
0
Report
खैरथल के किशनगढ़बास में स्कूल के टेम्पो से बच्चों को धक्का, वीडियो वायरल
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल के किशनगढ़बास में एक निजी स्कूल के बच्चों को ले जाने वाले टेम्पो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्चों को टेम्पो धक्का लगाते देखा गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वीडियो किशनगढ़बास के मौठूका चौक का बताया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बादस्कूली बच्चों की सुरक्षा और स्कूल वाहनों की व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. बताया गया है कि स्कूल की छुट्टी के बाद टेम्पो बच्चों को लेकर जा रहा था. इसी दौरान टेम्पो बीच रास्ते में बंद हो गया. आरोप है कि इसके बाद चालक ने बच्चों से टेम्पो में धक्का लगवाया. बच्चों के धक्का लगाने के बाद टेम्पो दोबारा स्टार्ट हो गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है. साथ ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.0
0
Report
हनुमानगढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 259.55 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : टिब्बी पुलिस और DST की नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 259.55 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार्यवाहक एसपी अरविंद बिश्नोई के निर्देशन में हुई कार्रवाई, पुलिस टीम ने तस्कर अनिल और रोहित को किया गिरफ्तार, आरोपी अनिल के खिलाफ राजस्थान व हरियाणा में दर्ज हैं 21 मुकदमे, जब्त हेरोइन की बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये, नशा सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
चंबल घड़ियाल अभयारण्य में अवैध रेत खनन रोकथाम के लिए चौकियाँ और सीसीटीवी निगरानी
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर चौकियों का निर्माण जारी है, हासिलपुर, सलापुरा, ओछापुरा और ललितपुरा में चार अस्थाई चौकिया स्थापित की गई है। रेत घाटों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं, वही वन विभाग द्वारा जगह जगह शिकायत के लिए स्कैनर लगाए गए हैं और सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।0
0
Report
चंद्रावत नदी के जलस्तर के तेज बढ़ाव से बेतिया में बाढ़ का खतरा
Bettiah, Bihar:जहां चंद्रावत नदी का जलस्तर बढ़ने से बेतिया शहर पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है बता दे कि गोलाघाट के समीप चंपारण तटबंध टूटने से चंद्रावत नदी का जलस्तर बढ़ गया है चंद्रावत नदी के जलस्तर बढ़ने से नगर निगम में हड़कंप मच गया है नगर निगम ने युद्ध स्तर पर सफाई अभियान शुरू कर दिया है पुल पुलिया का सफाई अभियान जेसीबी से कराया जा रहा है ताकि पानी तेज रफ्तार से निकल सके खिरिया घाट पथरी घाट और संत घाट पर जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है सुबह चार बजे से जलस्तर में वृद्धि होने के बाद नगर निगम युद्ध स्तर पर पुलों की सफाई में जुट गया है इधर शहर में बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम अलर्ट मोड पर आ गया है0
0
Report
जामताड़ा पुलिस ने करमाटांड़ में 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 8 मोबाइल बरामद
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रिंगोचिंगो गांव में सुनील कुमार मंडल के घर पर छापेमारी कर 4 आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि अमडीहा के पूरब डंगाल स्थित अर्धनिर्मित मकान में छापेमारी कर 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार मंडल (24), मो. अब्दुल्लाह असारी (41), अलाउद्दीन अंसारी (23) और समीम अंसारी (28) के रूप में की गई है। सभी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन और 8 सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गैस उपभोक्ताओं को गैस अपडेट कराने के नाम पर मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर निजी जानकारी हासिल करते थे। इसके अलावा बैंक अधिकारी बनकर लोगों से ATM नंबर, CVV और OTP हासिल कर ई-वॉलेट के जरिए साइबर ठगी करने का आरोप है। इस मामले में साइबर थाना जामताड़ा में संबंधित धाराओं के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों का साइबर अपराध का कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था।0
0
Report
Advertisement
