icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
242042
SGShiv GopalFollow5 Dec 2024, 01:46 pm

शाहजहांपुर: BKU ने BDO को सौंपा ज्ञापन, अवैध प्लॉटिंग और आवारा पशुओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Shahjahanpur, Uttar Pradesh:

शाहजहांपुर में भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने आज बंडा के खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमें अवैध प्लॉटिंग और आवारा पशुओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। BKU के प्रदेश उपाध्यक्ष मनजीत धालीबाल ने कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। धालीबाल ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग से किसानों की जमीनें प्रभावित हो रही हैं और आवारा पशु फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों की इस गंभीर समस्या को लेकर यूनियन ने प्रशासन से तत्काल समाधान की अपील की है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नारायणपुर हाईवे पर तेज रफ्तार हाईवा ने दो नाबालिगों को घायल, भर्ती सुधार की मांग

Jamtara, Jharkhand:गोविंदपुर-साहिबगंज राष्ट्रीय राजमार्ग के नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोहारंगी गांव के समीप सोमवार को भीषण सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो नाबालिग युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी है। घायल युवकों की पहचान रामपुर गांव निवासी समसेद अंसारी (15) और बिराजपुर निवासी जाहिद अंसारी (17) के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि गोविंदपुर-साहिबगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही के बीच यातायात नियमों के पालन और गति नियंत्रण की मांग स्थानीय लोग लंबे समय से करते रहे हैं। इधर, दुर्घटना के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में शामिल हाईवा और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। ग्रामीणों ने सड़क पर भारी वाहनों की गति नियंत्रित कराने और दुर्घटना वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.
0
0
Report
Advertisement

दमोह के कबीरपुरा में पति ने पत्नी व बच्चों की हत्या: तनावपूर्ण रिश्ते

Damoh, Madhya Pradesh:न चेहरे पर शिकन न आवाज में कोई दर्द बेधड़क बता रहा है हां तीन बच्चों और पत्नी को सुलाया मौत की नींद.. एंकर/ एमपी के दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुरा में दो दिन पहले सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड में एक शख्स ने अपनी पत्नी एक बेटे और दो बेटियों को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया था। चार चार क़त्ल की वारदात ने सिर्फ सनसनी ही नहीं फैलाई बल्कि इलाके में खौफ भी पैदा कर दिया और समाज को ये सोचने मजबूर कर दिया कि आखिर रिश्तो में ऐसी कैसी गिरावट आ रही है कि इंसान दरिंदा बन रहा है। इन चार क़त्ल को अंजाम देने वाला पति और पिता द्वारका पटेल पुलिस गिरफ्त में आया और उसने जो इकबालिया बयान दिया वो और भी सोचने को मजबूर करता है, हत्यारे द्वारका ने कैमरे के सामने अपना जुर्म कबूल किया और साफ कहा कि हां मैने पत्नी और बच्चों को मौत के घाट उतारा है और इसका कोई मलाल भी नहीं है, इन चार हत्याओं के पीछे की जो वजह उसने सामने रखी वो भी कहीं न कहीं चिंता जनक है आरोपी द्वारका का कहना है कि उसकी पत्नी के उसके यानी द्वारका के छोटे भाई के साथ अवैध संबंध थे और इसे लेकर तनाव चल रहा था और कई बार मना करने के बाद भी पत्नी नहीं मानी तो उसने उसे मौत के घाट उतारना ही मुनासिब समझा। कहीं न कहीं बच्चों को लेकर भी उसे शक था कि वो उसके नहीं है और बेरहम बाप के एक साल के बेटे और तीन और साथ साल की दो बेटियों को भी मार डाला। आरोपी के मुताबिक इसके पहले भी कुछ महीने पहले उसने अपनी पत्नी पर हसिए से वार किया था और गलत काम करने से रोका था लेकिन वो नहीं मानी और आखिरकार उसे ये सब करना पड़ा। द्वारका के मुताबिक वारदात की रात ही उसका भाई भाग खड़ा हुआ नहीं तो कुछ ऐसा ही अंजाम उसका भी होना था। बहरहाल एक हत्या के आरोपी का ये इकबालिया बयान कहीं न कहीं गंभीर जरूर है जिस शख्स ने चार क़त्ल किए हो वो भी किसी और के नहीं बल्कि अपनी ही पत्नी और अपनी ही संतानों के तो मामला बेहद गंभीर बन जाता है और समाज में आ रही विकृतियों को भी साफ जाहिर करता है। बहरहाल पुलिस ने इस आरोपी को कोर्ट में पेश किया है जहां से उसे जेल भेजा गया है। बाइट/ द्वारका पटेल ( हत्या आरोपी )
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ नगर परिषद सभापति चुनाव: अनिल ईनाणी भाजपा के पक्ष में जीत गए

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में सभापति पद के चुनाव में भाजपा के अनिल ईनाणी ने जीत दर्ज की है। अनिल ईनाणी को 36 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी नागेंद्र सिंह राठौड़ को 24 वोट मिले। इस तरह भाजपा प्रत्याशी ने 12 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होना था, लेकिन परिणाम दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर ही जारी कर दिया गया। चुनाव को लेकर नगर परिषद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसपी धर्मेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। जीत के बाद भाजपा समर्थकों ने नगर परिषद के बाहर आतिशबाजी कर जश्न मनाया और अनिल ईनाणी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। नवनिर्वाचित सभापति ने अपने माता-पिता से आशीर्वाद लिया। अब 22 सितंबर को उपसभापति पद के लिए निर्वाचन होगा。
0
0
Report
Advertisement

नीलम सहारण रावतसर नगरपालिका अध्यक्ष बनीं; कांग्रेस ने 30-4-1 वोटों से जीत पाई

Hanumangarh, Rajasthan:नीलम हरवीर सहारण बनी रावतसर नगरपालिका अध्यक्ष. रावतसर नगरपालिका अध्यक्ष पद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नीलम सहारण रावतसर नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुई है; उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी चांद बतरा को 30 वोटो से हराया. रावतसर नगर पालिका के 35 पार्षदों में से 30 पार्षद नीलम हरवीर सहारण के पक्ष में मतदान कर चुके थे, 4 पार्षद चांद बतरा के पक्ष में और एक पार्षद का वोट निरस्त हुआ. नीलम हरवीर सहारण की जीत मिलते ही रावतसर नगरपालिका कार्यालय के सामने और उनके निवास स्थान पर सैकड़ों समर्थकों ने रंग जमा कर मिठाइयां खिलाकर नाच-गा कर और आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई. कांग्रेस प्रत्याशी नीलम हरवीर सहारण के रावतसर निवासी पर जश्न का माहौल देखा गया; लोगों ने निवास स्थान पर जाकर जीत की बधाइयां दी. आज मतदान और मतगणना के समय पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में रहा. रावतसर नगरपालिका अध्यक्ष पद चुनाव शांतिपूर्ण रहा.
0
0
Report

Jamui में लड़की के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो: उमेश कुशवाहा बोले कार्रवाई सुनिश्चित

Patna, Bihar:जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने घटना पर प्रतिक्रिया दी है, उमेश कुशवाहा ने कहा कि छिटपुट घटनाएं होती हैं लेकिन सरकार ऐसी घटनाओं को लेकर संवेदनशील है और प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति कितना भी बड़ा अपराधी क्यों न हो, उसे जल्द पुलिस की गिरफ्त में लाया जाएगा। उमेश कुशवाहा ने इस दौरान 2005 से पहले के बिहार की कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय बिहार के हालात ऐसे थे कि लोग किसी तरह अपनी जिंदगी काट रहे थे और घर से बाहर निकलने को लेकर भी स्थिति अलग थी। उन्होंने कहा कि आज किसी घटना के सामने आने पर प्रशासन कार्रवाई कर रहा है और दोषी को कानून के दायरे में लाने की प्रक्रिया होती है। वहीं, MLC चुनाव को लेकर पार्टी में कथित खींचतान और अनंत सिंह के बयान पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी में कोई विवाद या कंफ्यूजन नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी लोग एक प्लेटफॉर्म पर हैं और शीर्ष नेतृत्व को पूरे मामले की जानकारी है। साथ ही उन्होंने पार्टी नेताओं से पार्टी की गरिमा का ध्यान रखने की बात कही
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद में हिट एंड रन: Meta अधिकारी के पिता की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में बेलगाम रफ्तार, हिट एंड रन में हुई Meta अधिकारी के पिता की मौत, आरोपी गिरफ्तार, फरीदाबाद में हिट एंड रन में Meta में काम करने वाले एक अधिकारी के पिता की मौत हो गई थी, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद, बीते 27 अगस्त की रात की घटना। फरीदाबाद में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, तेज रफ्तार कार की टक्कर से Meta फेसबुक में प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम करने वाले अमित झावर के पिता लक्ष्मी नारायण झावर की मौत हो गई. हादसा 27 अगस्त की रात करीब 8 बजकर 35 मिनट के पास हुई थी. घटना के बाद खुद पीड़ित अधिकारी ने पुलिस को सीसीटीवी उपलब्ध कराए. जिसमें कार उनके पिता को टक्कर मारती दिख रही है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए CCTV की मदद से आरोपी को तलाश किया फिर शामिल जांच करने के लिए 3 सितम्बर को बुलाया जिसके बाद गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहाँ से उसे बेल मिल गई, फिलहाल इस मामले में फाइनल रिपोर्ट तैयार की जा रही है जो जल्दी ही कोर्ट में जमा करा दी जायेगी।
0
0
Report
Advertisement

कपासन नगरपालिका चुनाव में भाजपा की बड़ी उलटफेर, उर्मिला मोदी हार गईं

Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। भाजपा की सरोज बारेगामा ने कांग्रेस की उर्मिला मोदी को शिकस्त देकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। नगर पालिका में कांग्रेस के 13, भाजपा के 10 और 2 निर्दलीय पार्षद हैं, लेकिन मतदान में भाजपा को 16 और कांग्रेस को 9 मत मिले। कांग्रेस के चार पार्षदों की क्रॉस वोटिंग और दोनों निर्दलीय पार्षदों के भाजपा के पक्ष में मतदान से पूरा समीकरण बदला। भाजपा के 10 पार्षदों का आंकड़ा 16 तक पहुंच गया। चुनाव के दौरान पुलिस का भारी जाब्ता तैनात रहा। परिणाम सामने आने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल नजर आया。
0
0
Report

बगरू नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव: भाजपा की संतोष चौहान बनी विजेता, 21-14 मत

Dudu, Rajasthan:जिला - जयपुर लोकेशन - बगरू इनफॉर्मर - सुनील जांगिड़ फोन - 8505005949 @sunil_jangid29 @jprdilip @DcDmJaipur बगरू (जयपुर) नगर पालिका बगरू के पालिकाध्यक्ष का चुनाव परिणाम घोषित भाजपा की संतोष चौहान बनी बगरू नगर पालिका की नई अध्यक्ष, 35 पार्षदों ने किया मताधिकार का प्रयोग, भाजपा की संतोष चौहान को मिले 21 मत कांग्रेस की अनु पाटनी को मिले 14 वोट, निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार अग्रवाल ने किया परिणाम घोषित, नवनिंर्निर्वाचित पालिकाध्यक्ष के घर के बाहर जश्न का माहौल, बधाईयों का लगा तांता, मिठाईयां बांटी जमकर हुई आतिशबाजी। बाइट - मुकेश कुमार अग्रवाल, निर्वाचन अधिकारी। बाइट - संतोष चौहान, नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष बगरू。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top