242401
शाहजहांपुरः आवारा सांड से टकराई बाइक, बाइक सवार घायल
Itauli, Uttar Pradesh:थाना निगोही क्षेत्र के ग्राम कटैया निवासी धनपाल पुत्र सीताराम जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र में किसी रिश्तेदार के यहां गया हुआ था वापस आते समय पुवायां थाना क्षेत्र में ग्राम धर्मगदापुर के पास उसकी बाइक सड़क पर घूम रहे एक आवारा सांड से टकराई और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पुवायां पर भेजा गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिरोही में सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत; तेज कार ने मारी टक्कर
Sirohi, Rajasthan:सिरोही क्षेत्र में साईबाबा बनास के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्वरूपगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर स्वरूपगंज अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक नागौर जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
बिहार में AI आधारित सुशासन के लिए MoU; सम्राट चौधरी ने किया समझौता
Patna, Bihar:बिहार सरकार ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सुशासन, नवाचार और डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और सर्वम एआई-भारत जीपीटी के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं इस साझेदारी के जरिए राज्य में एआई आधारित तकनीकों के विकास, अनुसंधान और जनसेवाओं को नई दिशा मिलेगी अब इसको लेकर राजनीति भी शुरू हो गई कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने कहा की एआई का क्षेत्र हो, आईटी का क्षेत्र हो, काम होना चाहिए और युवा जो हैं उनको उसका फायदा होना चाहिए आईवॉश (Eye-wash/छलावा) नहीं होना चाहिए ,आप एमओयू की बात कर रहे हैं, इसी सरकार ने कुछ महीनों पहले 50 हजार करोड़ का एमओयू किया था कि हमारे राज्य में 50,000 करोड़ का इन्वेस्टमेंट आ रहा है क्या स्थिति है उसकी? कौन सा एमओयू एग्रीमेंट में चेंज हुआ, इसलिए युवाओं के साथ सरकार को बिल्कुल खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। युवाओं का आईवॉश ना करें अगर एआई और आईटी क्षेत्र में बिहार में काम हो रहा है, अच्छी बात है, लेकिन जमीन पर उसको उतारें जेडीयू के पूर्व MLC भीष्म सहनी ने कहा कि बिहार सरकार पहले से ही सजग थी और इससे कृषि हो, रोजगार हो, इन सब क्षेत्रों में जो है इससे बहुत लाभ मिलेगा। और यह सरकार जो है, एनडीए (NDA) की जो सरकार है, सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में अच्छा काम कर रही है और बिहार का विकास जो है निरंतर हो रहा है। बीजेपी के पूर्व विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जायसवाल ने कहा 12 साल मोदी सरकार के बेमिसाल रहा, उसी प्रकार 100 दिन सम्राट भैया के सरकार का भी बेमिसाल है AI के क्षेत्र में बेहतर काम हो ही रहा है, बिहार में कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जिस क्षेत्र में बेहतर काम नहीं हुआ है। एक बार 213 डिग्री कॉलेजों का संचालन शुरू हुआ है, एक साथ शुरू हुआ। उसके साथ-साथ बहुत से काम हुए, कितना चर्चा किया जाएगा, काफी काम हो रहा है। यही तो इसका प्रतिफल है कि पूरे देश के साथ-साथ बिहार के लोगों की निष्ठा एनडीए के प्रति, मोदी जी के प्रति और हमारे घटक दलों के प्रति लगातार दिख रही है। आरजेडी के प्रवक्ता आरजू खान ने कहा की मैं कहता हूं कि यह दिखावापन क्यों है? आज यह दो दशकों की सरकार दिखावापन से ऊपर क्यों नहीं उठती है? और इस प्रदेश के मुख्यमंत्री जब AI का सबमिट होता है, तो वह हरे गमछे की बात क्यों करते हैं? क्या उनको नहीं पता कि मुख्यमंत्री की गरिमा क्या है? और मैं तो कहता हूं कि जब केंद्र ने आपको इतने पैसे दिए, इतना सहयोग दिया, तो बिहार पिछड़ेपन में नंबर एक क्यों है हर क्षेत्रों में? सवाल सबसे बड़ा यह होता है कि यह देश के प्रधानमंत्री आते हैं, कभी 156 हजार करोड़ का पैकेज देते हैं, कभी 56 हजार करोड़ का पैकेज देते हैं, कभी 46 हजार करोड़ का पैकेज देते हैं, लेकिन इस डबल इंजन की सरकार में, दो दशकों की सरकार में, यह दिखावापन से ऊपर क्यों नहीं निकलते हैं?बिहार पिछड़ेपन में नंबर एक क्यों है? हेल्थ में और स्ट्रक्चर में... हेल्थ के अलावा आपको एजुकेशन में सबसे पिछड़े पायदान पे क्यों है? तो मैं यह कहना चाहूंगा कि सिर्फ और सिर्फ यह सरकार दिखावा करती है0
0
Report
पानीपत साइबर सेल ने 50 गुम हुए मोबाइल लौटाए; मालिकों को सौंपे
Panipat, Haryana:पानीपत पुलिस का सराहनीय कदम एसपी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में साइबर सेल का कमाल 50 मोबाइल ट्रेस कर किए हैंडओवर पानीपत। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में पानीपत पुलिस की साइबर सेल ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुए 50 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। डीएसपी सुरेश सैनी ने आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिकायतकर्ताओं को उनके मोबाइल हैंडओवर किए। अपने मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने पानीपत पुलिस का आभार व्यक्त किया。 डीएसपी सुरेश सैनी ने बताया कि एसपी भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतों पर साइबर सेल लगातार कार्रवाई कर रही है। जिन लोगों ने अपने मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी, उनकी शिकायतों पर तकनीकी माध्यमों से कार्रवाई करते हुए करीब 50 मोबाइल फोन ट्रेस किए गए और उन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि बरामद किए गए मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 10.50 लाख रुपये है। इनमें सैमसंग, वीवो सहित विभिन्न कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। कुछ मोबाइल एक-दो महीने पहले गुम हुए थे, जबकि कुछ अन्य उससे पहले खोए थे। डीएसपी ने कहा कि यह धारणा गलत है कि गुम हुए मोबाइल की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती। पुलिस के पास आने वाली प्रत्येक लॉस्ट मोबाइल शिकायत पर साइबर सेल गंभीरता से काम करती है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने भी करीब 50 मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए गए थे, जबकि इससे पहले भी लगभग 100 मोबाइल ट्रेस कर सौंपे जा चुके हैं。 उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी का मोबाइल गुम हो जाए तो तुरंत संबंधित थाना में शिकायत दर्ज कराएं या ऑनलाइन डीडीआर दर्ज करें। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल मोबाइल को ट्रेस करने का हरसंभव प्रयास करती है。 डीएसपी सुरेश सैनी ने बताया कि बरामद मोबाइल अलग-अलग स्थानों से प्राप्त हुए हैं और सभी को विधिवत सत्यापन के बाद उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया। अधिकांश लाभार्थी पानीपत जिले के निवासी हैं。 बाइट सुरेश सैनी डीएसपी0
0
Report
Advertisement
बांदा में दबंगों ने बिजली विभाग टीम को बंधक बनाकर घंटों हंगामा मचाया
Jhansi, Uttar Pradesh:बांदा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है...जहां बिजली विभाग की टीम को दबंगों ने बंधक बना लिया...और घंटों तक हंगामा काटा...फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है...और सख्त एक्शन की बात कह रही है...0
0
Report
सीएम योगी से बच्चों ने सड़क बनवाने की मांग, देवसैनी में उम्मीद बढ़ी
Hathras, Uttar Pradesh:सड़क बनवाने की मांग को लेकर इन बच्चों ने सीएम योगी और नगर आयुक्त से अपील की है...इससे पहले भी कई बच्चों की फरियाद ने सड़क को पक्का करवाया है...अब देवसैनी इलाके के लोगों को भी यही उम्मीद है...0
0
Report
IPS ट्रांसफर: पाँच आईपीएस अधिकारियों के तबादले
Noida, Uttar Pradesh:5 IPS का ट्रांसफर0
0
Report
Advertisement
कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवार ने गोयन्का सेवा सदन में श्रद्धांजलि दी
Chandigarh, Chandigarh:स्वर्गीय श्री नंद किशोर गोयन्का जी को श्रद्धांजलि देने कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवार हिसार स्थित गोयन्का सेवा सदन पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने श्री नंद किशोर गोयन्का जी को याद करते हुए कहा कि वे एक महान समाज सेवी और गौभक्त थे, वे सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर शामिल होते थे। वे राष्ट्र प्रथम को आगे रखकर काम करते थे। उनकी इन बातों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने हिसार के लिए भी बहुत काम किया है। वे हमेशा मानवता भलाई के लिए काम करते थे। आम आदमी की उन तक पहुंच थी। कोई भी आकर उनसे मिल सकता था। उनके जाने से एक खालीपन हुआ है जिसे भरा नहीं जा सकता। वे महान आत्मा थे। वे परमात्मा के चरणों में गए हैं।0
0
Report
गंगा घाट पर 16 वर्षीय शिवम का शव मिलने से परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Munger, Bihar:प्रेम प्रसंग में दो दिनों से लापता 16 वर्षीय किशोर का शव गंगा घाट में मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, सदर अस्पताल के पास सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग। मुंगेर : दो दिनों से लापता जमालपुर थाना क्षेत्र खलासी मोहल्ला निवासी बीरेंद्र बिन्द का 16 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार का शव शुक्रवार को मनिया चौराहा गंगा घाट में मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक दसवीं कक्षा का छात्र था। वही घटना की सूचना मिलने के बाद जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज पासवान दल -बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां घटना स्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया और कई साक्ष्य को एकत्रित कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया। वही शिवम का शव पोस्टमार्टम हॉउस पहुंचते ही परिजन आक्रोश हो गए और सदर अस्पताल- लाल दरवाजा मुख्य सड़क जाम कर दिया, सड़क जाम होने से कई घंटे आवागमन प्रभावित हुई। जाम की सूचना मिलते ही प्रभारी डीएसपी राकेश रंजन कोतवाली थाना की पुलिस सदर अस्तपताल पहुंचे। वही जाम कर रहे परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस द्वारा काफी समझाने व आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने सड़क जाम को हटाया। परिजनों ने पहले ही आशंका जताई थी कि किशोर का अपहरण कर हत्या कर दी गई है। मृतक के पिता का आरोप है कि पुत्र के साथ पढ़ने वाली लड़की और उसके परिवार ने मिलकर उनके बेटे की हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार को ट्यूशन पढ़कर जब शाम सात बजे शिवम घर लौटा तो परिजनों को कहकर यह निकला कि वह बाहर से आ रहा है, जिसके बाद देर रात जब वह घर नहीं लौटा, परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, वही देर रात उसका कुछ पता नहीं चला. गुरुवार की सुबह शिवम का चप्पल और मोबाईल श्री कृष्ण सेतु पुल के पाया संख्या 9 पर मिला, जिसके बाद परिजनों को आशंका हुई कि शिवम की किसी ने अपहरण कर उसकी हत्या कर दी है। जिसके बाद परिजनों ने अपने बेटे की हत्या और अपहरण की आशंका को लेकर शिवम के सहपाठी युवती और उसके पिता पर जमालपुर थाना में मामला दर्ज किया, मामला दर्ज होते ही पुलिस ने शिवम की बरामदगी को लेकर काफी खोज बीन की और आज उसका शव गंगा किनारे मिला।0
0
Report
खूंटी के कटहल ने ग्रामीण आय बढ़ाने की नई राह बनाई
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । खूँटी में कटहल बना ग्रामीणों की आजीविका का सहारा, भोजन से लेकर मवेशियों के चारे तक बढ़ी उपयोगिता। झारखंड के खूँटी जिले में कटहल अब सिर्फ एक मौसमी फल नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी बन गया है। कच्चे कटहल की दूसरे राज्यों में भारी मांग है, जबकि पका कटहल ग्रामीण परिवारों के भोजन और मवेशियों के चारे के रूप में भी उपयोग किया जा रहा है। खूँटी के ग्रामीण और सुदूरवर्ती इलाकों में कटहल किसानों के लिए अतिरिक्त आय का प्रमुख स्रोत बन चुका है। कच्चे कटहल की अच्छी कीमत मिलने से किसानों को आर्थिक लाभ हो रहा है और व्यापारी बड़ी मात्रा में इसे बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भेज रहे हैं। घास की कमी होने पर बड़े और पके कटहल को मवेशियों के चारे के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। वहीं कच्चे कटहल की सब्जी ग्रामीण परिवारों के भोजन का अहम हिस्सा है, जिससे यह पोषण का भी महत्वपूर्ण स्रोत बना हुआ है। कटहल के बढ़ते महत्व को देखते हुए खूंटी में प्रसंस्करण इकाई स्थापित की गई है, जहाँ कटहल से विभिन्न खाद्य उत्पाद तैयार किए जाते हैं। हालांकि इन उत्पादों का उत्पादन और बाजार में उपलब्धता अभी भी सीमित है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कटहल उत्पादन और विपणन फैलाया जाए, तो किसानों की आय बढ़ेगी, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और खूंटी का कटहल देशभर में अपनी अलग पहचान बना सकेगा। बाइट - ग्रामीण।0
0
Report
Advertisement
निरसा के जवाहर नवोदय विद्यालय में रैगिंग-मारपीट, अभिभावकों का धरना और कार्रवाई की मांग
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के निरसा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं के एक छात्र के साथ रैगिंग और बेरहमी से मारपीट किए जाने के बाद शुक्रवार को विद्यालय के बाहर जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित अभिभावक और स्थानीय लोग स्कूल गेट के बाहर धरने पर बैठ गए और विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा को लेकर लगातार लापरवाही बरती जा रही है। उनका कहना है कि हाल ही में एक छात्र की संदिग्ध मौत हुई थी, जिसे स्कूल प्रबंधन ने पानी में डूबने की घटना बताकर मामला दबाने की कोशिश की। अब एक और छात्र के साथ रैगिंग और बेल्ट से मारपीट की घटना सामने आने के बाद अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा है। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि जब तक धनबाद के उपायुक्त (डीसी) मौके पर नहीं पहुंचेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा नहीं देंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कई अभिभावकों ने यह भी कहा कि यदि विद्यालय की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे अपने बच्चों का नाम स्कूल से कटवा देंगे। घटना की सूचना मिलने पर निरसा के बीडीओ इंद्र लाल ओहदार, एसडीपीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। बीडीओ ने बताया कि मारपीट की घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।स्कूल प्रबंधक ने कहा कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसको लेकर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता की जा रही है, साथ ही घटना को अंजाम देने वाले सभी छात्रों को बर्खास्त कर उन्हें घर भेज दिया गया साथ, ही उन्हें विद्यालय से टीसी निर्गत करने की प्रक्रिया की जा रही है ताकि वो छात्र पुनः इस विधायक में प्रवेश न कर सके। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और दुरुस्त करने को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को विद्यालय में बहाल करने को लेकर भी पत्राचार किया जा रहा है।वहीं मामले को लेकर जांच करने विधायक पहुंचे निरसा एसडीपीओ लीलेश्वर महतो ने कहा कि शिकायत के आधार पर छह छात्रों पर एफआईआर दर्ज किया गया। सभी छात्र पीड़ित छात्र के साथ एक ही कमरे में रहा करते थे। उन्होंने बताया कि जांच में रैगिंग का मामला नही पाया गया है, छात्रों के बीच किसी गेम को लेकर पैसों का मामला था, उसी को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।वहीं मामले को लेकर विद्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के अभिभावकों ने विद्यालय के प्रिंसिपल को मामले का मुख्य जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें सस्पेंड करने की मांग की।फिलहाल विद्यालय परिसर के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस हालात पर लगातार नजर रखे हुए है。0
0
Report
सिवनी के मारपीट मामले में नया मोड़: धर्मांतरण के दबाव का आरोप, छात्रा का बयान
Seoni, Madhya Pradesh:युवक के साथ बर्बरता पूर्वक की गई मार पिटाई के मामले में एक नया मोड़ आ गया है पीड़िता और उसके परिजनों ने आरोपी सोहेल खान के खिलाफ धन्मांतरण कर युवती से निकाह करने के लिए दबाव बना रहा था वहीं आईटीआई की एक छात्रा के बयान के बाद मामला यू टर्न ले लिया है। आईटीआई की एक छात्रा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर घटना का यू टर्न ला दिया है। छात्रा का कहना है कि सोहेल खान आईटी का छात्र था जो उसे रोज परेशान करता था और धमकाते हुए जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था जिसके बाद परिजनों को इस बात की जानकारी दी थी जिसके बाद मारपीट की घटना घटी है। छात्रा का कहना है कि वह पढ़ना चाहती है लेकिन सोहेल के डर के मारे उसने आईटीआई जाना छोड़ दी थी। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने सोहेल खान के विरुद्ध धर्मांतरण करने का मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है0
0
Report
बीकानेर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: हिस्ट्रीशीटर हरिओम रामावत के अवैध निर्माण पर बुलडोजर
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक लगातार जारी है अब गंगाशहर में रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय गुर्गे और हिस्ट्रीशीटर हरिओम Ramावत की संपत्ति पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर बड़ा संदेश दिया है पुलिस और बीडीए की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी के अवैध निर्माण को ध्वस्त करते हुए नोटिस भी चस्पा किया गया। बीकानेर में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत गंगाशहर थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर हरिओम रामावत की संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की गई। आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में एडीएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के सुपरविजन में सीओ हिमांशु शर्मा, गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार और बीडीए तहसीलदार आकांक्षा गोदारा की मौजूदगी में प्रशासन ने आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया और घर की अवैध बालकनी को तोड़ते हुए नोटिस जारी किया। पुलिस के अनुसार हरिओम रामावत गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग का सक्रिय गुर्गा है और उसके खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, डकैती, फायरिंग, धमकी सहित करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन के तहत अपराधियों, गैंगस्टरों और उनके अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
हैदराबाद में हाई-टेक सिटी अमृत भारत रेलवे स्टेशन के उद्घाटन में रामचंद्र राव की मौजूदगी
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD (TELANGANA): RAM CHANDER RAO ATTENDS INAUGURATION OF HI-TECH CITY AMRIT BHARAT RAILWAY STATION. RAM CHANDER RAO (BJP STATE PRESIDENT, TELANGANA), SANJAY KUMAR SRIVASTAVA (GENERAL MANAGER, SOUTH CENTRAL RAILWAY).0
0
Report
कासगंज में अवैध जुआ-सट्टा: 7 गिरफ्तार, 1 लाख से अधिक नकद बरामद
Kasganj, Uttar Pradesh:यूपी के कासगंज में पुलिस ने अवैध जुआ/सट्टा खेलते हुए सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक लाख से अधिक रुपए, 52 ताश के पत्ते, पांच मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. दरअसल मामला जनपद कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र का है. जुआ/सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना सोरों पुलिस द्वारा हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए सात अभियुक्तों को मेला ग्राउंड के पास से एक गेस्ट हाउस के अंदर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 1,01,020 नगद, पांच मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन 52 ताश के पत्ते बरामद हुए हैं.0
0
Report
कर्नाटक: डिप्टी CM ग. पारमेश्वर ने सूखे निपटाने के लिए पानी-चारा निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:TUMKUR (KARNATAKA): G. PARAMESHWARA (DEPUTY CM KARNATAKA) ON DROUGHT MANAGEMENT/ DRINKING WATER AND FODDER SUPPLY/ INSTRUCTIONS TO OFFICIALS0
0
Report
Advertisement
