Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shahjahanpur242401

शाहजहांपुर। ट्रैक्टर और ऑटो में हुई भीषण टक्कर,

Oct 28, 2025 02:04:44
Gangsara, Uttar Pradesh
निगोही थाना क्षेत्र के भटियूरा पृथ्वीपुर गांव के पास ट्रैक्टर और ऑटो में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में आधा दर्शन लोग घायल हो गए। जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ऑटो निगोही से सवारियां भरकर ईसापुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह भटियूरा पृथ्वीपुर गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को निगोही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल हुए रुकूंम सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 28, 2025 04:42:19
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर नीमकाथाना बजरी से भरी ट्रॉली का पिछला हिस्सा सड़क में धंस गया। शाहपुरा रोड स्थिति घटना पर क्रेन की मदद से ट्रॉली को निकाला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर पानी की पाइपलाइन लीकेज के कारण कई जगह सड़क धंस गई, जिससे आज सुबह बजरी से भरी ट्रॉली गुजर रही थी तभी उसका पीछे का हिस्सा धंस गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई तथा ट्रॉली बाहर निकाल ली गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पाइपलाइन लीकेज और जगह-जगह गड्ढों के कारण सड़क नीचे से धंसी है। आरोप है कि जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Oct 28, 2025 04:41:21
Baran, Rajasthan:बारां में मौसम का बिगड़ा मिजाज, झमाझम बारिश होने से किसानों की बड़ी चिंता कृषि उपज मंडी परिसर में रखी ऊपज बारिश के पानी से भीग गई। बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई। बारिश के बाद सर्दी बढ़ने के आसार हो गए है। तापमान में 5 से 7 डिग्री की गिरावट आ गई। आगामी दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावनाएं बताई गई है। अब किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं, सरसों, चना और लहसुन की फसल बुवाई में देरी होने के आसार बन गये है। बारां धान मंडी में मक्का बेचने आये किसान ने बताया कि उनकी मक्का का भाव 1100 लगा था पर बिन मौसम बारिश के कारण बाहर पड़ी मक्का के भीगने से अब उसकी कोई कीमत नहीं रही पूछने पर बताया कि बड़े व्यापारियों का माल टिन सेट में स्टॉक के लिए रखा है इसलिए मक्का को बाहर ही रखना पड़ा।
0
comment0
Report
TSTEJINDER SINGH
Oct 28, 2025 04:40:59
Rupnagar, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਦੀ ਦੀ ਮਾਰ ਚੱਲ ਰਹੇ ਨੌਜਵਾਨ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਆਪਣੇ ਭਵਿੱਖ ਨੂੰ ਲੱਭ ਰਹੇ ਹਨ ਜਿਸ ਦੇ ਤਹਿਤ ਰੋਪੜ ਜਿਲੇ ਦੇ ਸੱਤ ਨੌਜਵਾਨ ਲਗਭਗ ਦੋ ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਠਗ ਇਜਿੰਟਾ ਦੇ ਝਾਂਸੇ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਤਾਜਾਕੇਸਥਾਨ ਗਏ ਸੀ ਪ੍ਰੰਤੂ ਉੱਥੇ ਲਗਭਗ 40 ਦਿਨ ਦਾ ਤਸ਼ੱਦਦ ਸਹਿਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅੱਜ ਆਪਣੇ ਘਰ ਵਾਪਸ ਲੋਟੇ ਹਨ ਆਪਣੇ ਜਿਲ੍ਹੇ ਰੂਪਨਗਰ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਨਾਲ ਆਪਣਾ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਪਹਿਲਾਂ ਤਾਂ ਆਪਣੇ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਅਤੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਨਹੀਂ ਮਿਲਦਾ ਜਿਸ ਦਾ ਫਾਇਦਾ ਉਠਾ ਕੇ ਠੱਗ ਅਤੇ ਝੂਠੇ ਏਜੰਟ ਸਾਡੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਅਤੇ ਸਾਨੂੰ ਝੂਠੇ ਦਿਲਾਸੇ ਦੇ ਕੇ ਵਿਦੇਸ਼ ਦੇ ਸਬਜਬਾਗ ਦਿਖਾਉਂਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਸਾਨੂੰ ਮੋਟੀਆਂ ਰਕਮਾਂ ਲੈ ਕੇ ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਦੇ ਹਨ ਲਗਭਗ 40 ਦਿਨ ਦੇ ਤਸ਼ੱਦਦ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਆਪਣੇ ਜਿਲੇ ਰੂਪ ਨਗਰ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਇਥੋਂ ਏਜੰਟ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬਕਾਇਦਾ ਐਗਰੀਮੈਂਟ ਸਾਈਨ ਕਰਕੇ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਤੁਸੀਂ ਤਜਾਕਿਸਤਾਨ ਮੁਲਕ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਟਰੱਕ ਚਲਾਉਣੇ ਹਨ ਪ੍ਰੰਤੂ ਉੱਥੇ ਪਹੁੰਚਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਾਨੂੰ ਕੰਪਨੀ ਵੱਲੋਂ ਮਜਬੂਰਨ ਲੇਬਰ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਜਦੋਂ ਅਸੀਂ ਇਸ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਸਾਨੂੰ ਅਣ ਮਨੁੱਖੀ ਤਸ਼ੱਦਦ ਸਹਿਣਾ ਪਿਆ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਕਿਸੇ ਨਾ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਵੀਡੀਓ ਬਣਾ ਕੇ ਵਾਇਰਲ ਕੀਤੀ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦੇ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਸਾਰ ਲਿੱਤਾ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਾਨੀ ਅਤੇ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਰੋਪੜ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਜੇਵੀਰ ਸਿੰਘ ਲਾਲਪੁਰਾ ਵੱਲੋਂ ਇਹਨਾਂ Nੌਜਵਾਨਾਂ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਦਾ ਮੌਕਾ ਦਿੱਤਾ ਇਹਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਉਹ ਸਾਰਿਆਂ ਦਾ ਹੀ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਜਿਨਾਂ ਨੇ ਸਾਨੂੰ ਉਸ ਨਰਕ ਭਰੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਬੁਲਾ ਕੇ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚਾ ਦਿੱਤਾ ਇਸ ਮੌਕੇ ਜ਼ੀ ਮੀਡੀਆ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਇਹਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਜੇਕਰ ਇੱਥੇ ਹੀ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਮਿਲੇ ਤਾਂ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਨਰਕ ਭਰੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਜਿਉਣ ਨੂੰ ਨਾ ਮਜਬੂਰ ਹੋਣਾ ਪਵੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿਉਹ ਠੱਗ ਅਤੇ ਝੂਠੇ ਏਜੰਟਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਸਹਿਯੋਗ ਲੈ ਕੇ ਜਰੂਰ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਾਉਣਗੇ ਇਸ ਸਮੇਂ ਕੁਝ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਵੀ ਵੀ ਰੂਪਨਗਰ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਲੈਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ ਸਨ ਅਤੇ ਇਸ ਸਮੇਂ ਕੁਝ ਸਮਾਂ ਭਾਵਕ ਵੀ ਬਣ ਚੁੱਕਿਆ ਸੀ
0
comment0
Report
Oct 28, 2025 04:40:42
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Oct 28, 2025 04:40:40
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - छठ पूजा में शामिल होने जा रहे तीन लोगो को अनियत्रित ट्रक ने कुचला - मौके पर दो महिलाओ और एक बच्चे की दर्दनाक मौत - घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार - ट्रक ने सड़क किनारे स्थित मंदिर के बारजे में टक्कर मारते हुए नीम के पेड़ की डाली को तोड़ते हुए बाइक को भी कुचला - मृतकों की पहचान अलीनगर के रेवसा निवासी कुमारी देवी 50 वर्ष, चांदनी देवी 28 वर्ष और 06 वर्षीय सौरभ के रूप में हुई - रेवसा गांव से सड़क किनारे से होकर तीनों लोग जा रहे थे आलमपुर गांव - आलमपुर गांव में जीटी रोड किनारे स्थित तालाब पर हो रहा था छठ पूजा - घटना की सूचना पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे 19 को किया जाम - मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बूझकर कराया शांत - मौके पर पहुंची NHAI के एंबुलेंस से तीनों शवो को भेजा गया जिला अस्पताल - स्थानीय ग्रामीणों का आरोप हाइवे पर सर्विस रोड ना होने से आए दिन होती है दुर्घटनाएं - अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा गांव के समीप नेशनल हाईवे 19 पर हुई घटना.
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Oct 28, 2025 04:40:26
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में पुलिस का ऑपरेशन जारी है और इसी कड़ी में कछौना थाना क्षेत्र में पुलिस की 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश कपिल से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश कपिल के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। इसके विरुद्ध 15 मुकदमे दर्ज हैं और यह कछौना क्षेत्र के मोहल्ला पश्चिमी बाजार, पतसैनी तकिया, नैरा, कमालपुर, ज्ञानपुर के साथ पहावा, पड़री व तकिया कछौना में हुई चोरियों में वांछित था और इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। एएसपी नृपेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम, चोरी, नकबजनी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कपिल पुत्र बालकराम निवासी ग्राम समसपुर, थाना कछौना, जनपद हरदोई, विभिन्न चोरी के मामलों में वांछित था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कछौना पुलिस को सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त कपिल सुठैना-कीरतपुर मार्ग से कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मार्ग पर पहुँची और कीरतपुर कूड़ा गांव के निकट घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वह व्यक्ति भागने लगा और पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में कपिल घायल हो गया। घायल अभियुक्त कपिल को तत्काल सीएचसी कछौना ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। एएसपी ने बताया कि इसके पहले कछौना पुलिस ने उपरोक्त अभियोगों से संबंधित पांच अन्य अभियुक्तों निखिल उर्फ विक्रम उर्फ निक्की पुत्र सियाराम, सूरज पुत्र लक्ष्मण, अमित कुमार वैश्य पुत्र श्रीराम वैश्य, नीलू उर्फ स्पर्श वैश्य पुत्र भोलेनाथ वैश्य और महेंद्र कुमार सोनी पुत्र गणेश प्रसाद को भी गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 08 जोड़ी सफेद धातु की पायल और 2,08,750 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Oct 28, 2025 04:40:06
Sagar, Madhya Pradesh:गुस्साई महिला ने मचाया कोहराम, पत्थर से जनपद सदस्य की कार तोड़ डाली गई घटनाएं कैमरे में कैद हुईं और महिला अपने वार्तालाप में अपनी परेशानी बताती रहीं। यह मामला सागर के जनपद कार्यालय का है जहां रोज़ की तरह लोगों की आवाजाही थी। जनपद सदस्य राजेंद्र सिंह की कार देखकर एक महिला भड़की और स्थानीय लोगों के सामने उसे खरी-खोटी सुना दी। गुस्से में उसने पत्थर उठाकर उनकी कार को नुकसान पहुंचाया; पीछे की गाड़ी के शीशे, बोनट आदि सभी जगह क्षति हुई। परिसर में बड़ी संख्या में लोग थे जिन्होंने उसे रोकने का साहस नहीं किया। महिला ने अपनी आपबीती बताई और कहा कि चार साल पहले उसके पति के निधन के बाद जमीन पर कब्जा कर लिया गया और उसे vivera के लिए कुछ नहीं बचा। उसने आरोप लगाया कि कब्जे करने वाले लोग जनपद सदस्य के संरक्षण में हैं, जिसकी वजह से कलेक्टर-एसपी भी कार्रवाई नहीं कर रहे। महिला करीब से जनपद कार्यालय आई थी और आरोप लगाने के बावजूद जनपद सदस्य ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। क्या वास्तव में रसूखदारों के सामने सिस्टम बौना है और क्या ऐसे हालात में ही कानून हाथ में लेने की बात बनती है, यह विचारणीय है।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Oct 28, 2025 04:39:51
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल दंगों के सच को सामने लाने के लिए संभल फाइल फिल्म बनाने के एलान के बाद फिल्म प्रोड्यूसर अमित जॉनी को शब्बीर नाम के शख्स ने धमकी दी है कि अगर उन्होंने संभल की हकीकत पर फिल्म बनाने की कोशिश की, तो उन्हें बम से उड़ाया जाएगा। अमित जॉनी ने गृह मंत्रालय और यूपी पुलिस को मामले की जानकारी देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। यह धमकी कश्मीर निवासी शब्बीर ने दी है। अमित जानी का कहना है कि वे किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं हैं और फिल्म जरूर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में अभिव्यक्ति की आज़ादी है और सच दिखाने से पीछे नहीं हटेंगे। संभल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और साइबर टीम कॉल डिटेल्स निकालने में जुटी है ताकि धमकी देने वाले की पहचान की जा सके। प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में भी रोष और चिंता का माहौल है।
1
comment0
Report
SMSandeep Mishra
Oct 28, 2025 04:39:38
Dindori, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है... जहाँ खरीडीह गाँव के बैगा आदिवासियों के प्रधानमंत्री आवास आज भी अधूरे पड़े हैं। ठेकेदार ने पक्का मकान बनाने के नाम पर पैसे तो ले लिए, लेकिन काम अधूरा छोड़कर गायब हो गया। अब बैगा आदिवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिलने का सपना अधूरा रह गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, ठेकेदार ने उनसे पैसा लिया, दीवारें खड़ी कीं, छत डाली और फिर कभी लौटकर नहीं आया। “हमसे पैसा भी लिया, मकान अधूरा छोड़ दिया… न दरवाज़ा है, न प्लास्टर… जब बरसात होती है तो पानी टपकता है।” आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ लोग तो मकान पूरा होने का इंतज़ार करते-करते अब इस दुनिया से ही चले गए… चौकाने बाली बात यह है कि किसी अधिकारी ने न जांच की और न ही किसी ने यह जानने की कोशिश की कि आखिर ये मकान अधूरे क्यों हैं। सरकारी योजना का लाभ ज़रूरतमंदों तक पहुँचे — यह मंशा थी… लेकिन खारीडीह में यह मंशा ज़मीन पर बिखरी नज़र आ रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब जागता है। वहीं जिला पंचायत के अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Oct 28, 2025 04:39:22
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र जनपद में छठ पूजा के दौरान अचानक मौसम बदला मिजाज। सोन नदी किनारे चोपन नगर के छठ घाट पर अर्घ्य से ठीक पहले तेज बारिश ने श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मचा दी। हालात को देखते हुए एसपी खुद मौके पर पहुंचे और व्रतियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। लगातार कई घंटों की बारिश ने प्रशासन और स्थानीय निकाय की सजावट, लाइटिंग और सुविधाओं को तहस-नहस कर दिया। छठ महापर्व का माहौल श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से भरा हुआ था। सांध्य अर्घ्य के समय घाट की सजावट, दूधिया लाइटिंग और रंग-बिरंगी झालरों से सजे टेंट देखकर लोग यह अंदाज़ा नहीं कर पाए थे कि कुछ ही देर बाद मौसम करवट लेगा। हजारों श्रद्धालुओं के चेहरे भक्ति की चमक से भरे थे और सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी हो रही थी। पर तेज बारिश ने माहौल पूरी तरह बदल दिया। लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर दौड़ पड़े, बच्चे और महिलाएं टेंट के नीचे पनाह लेने लगे। तेज हवा और बारिश ने घाट की सजावट और व्यवस्थाओं को बुरी तरह बिखेर दिया। टент, लाइटिंग, मंच और सजावट के सामान हवा और पानी के साथ बिखरते चले गए। थाना चोपन पुलिस और पीएसी के जवान मौके पर मोर्चा संभालकर अफरा-तफरी या हादसे को रोकने में जुटे रहे। एसपी सोनभद्र खुद मौके पर पहुंचे और व्रतियों को सुरक्षित घरों तक पहुंचाने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई। हालात इतने बिगड़ गए कि जहां हर साल भक्ति गीतों की गूंज रहती थी, वहां इस बार सन्नाटा छा गया। भक्ति गीत-संगीत के कार्यक्रम भी रुक गए और मंचों पर पानी भर गया। अब घाट पर गिने-चुने लोग ही नजर आएं, बाकी सभी बारिश के कहर से बचने के लिए लौट गए। पिछले दो दशकों में ऐसा पहली बार हुआ है जब छठ महापर्व के दौरान बे-मौसम बारिश ने आस्था की परीक्षा ली हो, और ऐसा महज चोपन में नहीं बल्कि जिले के ओबरा, घोरावल व डाला नगर समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिला।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top