242001
शाहजहांपुर में अंतर्जनपदीय बाइक चोर गैंग का हुआ पर्दाफाश
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर पुलिस ने अंतर्जनपदीय बाइक लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की पांच बाइक बरामद हुई हैं। तिलहर थाना क्षेत्र में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने मुखबिरों की मदद से चोरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और राजनपुर रोड से चारों को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोपाल: इंटर्न डॉक्टर्स का कमला पार्क में आंदोलन, स्टाइपेंड 14,337 से 30,000 रुपये तक
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल इंटर्न डॉक्टरों का कमला पार्क में आंदोलन जारी कल से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर कर रहे हैं आंदोलन सीएम हाउस के आसपास बैरिकेडिंग अपनी मांग पूरी होने तक डटे रहेंगे ₹14,337 से ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग अब आश्वासन नहीं, लिखित आदेश चाहिए0
0
Report
खैरागढ़: राजस्थान से बरामद नाबालिग अपहरण के आरोपी गिरफ्तार
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। गंडई पुलिस ने करीब दो साल पुराने नाबालिग अपहरण मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने राजस्थान तक पहुंचकर अपहृत बालिका को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 20 जून 2024 को परिजनों ने नाबालिग के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में थाना गंडई में अपराध क्रमांक 147/2024 के तहत धारा 363 भादवि में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। लंबे समय से बालिका की तलाश में जुटी पुलिस को सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम राजस्थान रवाना हुई。 पुलिस टीम ने ग्राम भुरासर, थाना रणजीतपुरा, जिला बीकानेर से बालिका को आरोपी रवि सिंह (24) के कब्जे से बरामद किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को राजस्थान ले जाने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात सामने आई। इसके बाद मामले में गंभीर धाराएं बढ़ाते हुए पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है。0
0
Report
जशपुर में भटके 2 जंगली हाथी बस्ती में घुसकर उत्पात, ग्रामीण दहशत में
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर - दल से भटके 2 जंगली हाथियों ने देर रात बस्ती में घुसकर मचाया उत्पात, 1 ग्रामीण के घर को तोड़ने का किया प्रयास, ग्रामीणों की आवाज सुनकर भागे हाथी, खेत में लगी धान की फसलों को जंगली हाथियों ने पहुँचाया नुकसान, पिछले 1 सप्ताह से कुनकुरी पहाड़ में मौजूद है 11 जंगली हाथियों का दल, लगातार हाथियों के नजदीक जा रहे ग्रामीणों को वन विभाग दे रहा समझाईस, पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के कुनकुरी का मामला.0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर में लंपी वायरस: 200 पशु संक्रमित, 69 एक्टिव केस, टीकाकरण तेज
Bilaspur, Chhattisgarh:स्लग- बिलासपुर जिला में अबतक आए लंपी वायरस के 200 मामले सामने आए; 10 पशुओं की मौत हुई, 121 पशु रिकवर हुए; अभी भी जिले में 69 मामले सक्रिय हैं। विभाग ने बताया कि अब तक लगभग 12 हजार पशुओं की वैक्सीनेशन हो चुकी है और विभाग के पास 12 हजार वैक्सीन डोज उपलब्ध हैं। पशुपालन विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं और संक्रमण के लक्षण दिखने पर सावधानी बरतने तथा संक्रमित पशु को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने की सलाह दी जा रही है। डॉ. संदीप शर्मा ने कहा कि दो वर्ष की उम्र के पशु सबसे अधिक जोखिम में हैं; रोग प्रतिरोधक क्षमता कम वालों में बीमारी के लक्षण अधिक गंभीर हो सकते हैं और उन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। लंपी वायरस से संक्रमित पशुओं में बुखार, शरीर पर गांठें, कमजोरी आदि लक्षण हो सकते हैं।0
0
Report
रायपुर में भूपेश बघेल पर बीजेपी का तंज; असम भेजे जाने पर सवाल
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर बीजेपी का भूपेश बघेल पर तंज सोशल मीडिया पोस्ट कर साधा निशाना पंजाब के बाद असम भेजे जाने पर उठाए सवाल बीजेपी बोली- जहां भूपेश, वहां गुटबाजी और हार कांग्रेस में फूट बढ़ाने का लगाया आरोप0
0
Report
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में अभिषेक कुमार का वाराणसी में अंतिम संस्कार, निष्पक्ष जांच की मांग
Varanasi, Uttar Pradesh:दिल्ली बिल्डिंग हादसे में जान गंवाने वाले अभिषेक कुमार का वाराणसी में अंतिम संस्कार. मणिकर्णिका घाट पर पिता संतोष कुमार खरवार ने दी बेटे को मुखाग्नि. 2025 से दिल्ली में रहकर बी.कॉम की पढ़ाई कर रहा था अभिषेक, दूसरे वर्ष का छात्र था. परिजनों ने हादसे की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की. बाइट - मृतक छात्र के पिता0
0
Report
Advertisement
पड़रौना में जर्जर तार गिरने से नाबालिग किशोरी घायल, बिजली विभाग पर भारी आरोप
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - पडरौना में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही का आरोप - जर्जर बिजली का तार टूटकर नाबालिग किशोरी के ऊपर गिरा - हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी - स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल - किशोरी का अस्पताल में इलाज जारी - घटना की लाइव वीडियो ने मचाया हड़कंप - वार्ड सभासद ने एक माह पहले जर्जर तार बदलने की लिखित थी शिकायत - सदर विधायक मनीष जायसवाल के कहने के बावजूद तार नहीं बदले जाने का आरोप - स्थानीय लोगों का आरोप हर दिन तार बदलने का आश्वासन देते रहे बिजली विभाग के XEN - हादसे के बाद लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश - पडरौना नगर के वार्ड नंबर-8 की घटना।0
0
Report
योगी आज अयोध्या में आंगनवाड़ी मानदेय बढ़ाने का एलान कर सकते हैं
Noida, Uttar Pradesh:जानकारी जो text में चलाई जा सकती है आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का आज ऐलान संभव 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी तक का ऐलान संभव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में इसकी घोषणा कर सकते है यह बढ़ोतरी प्रदेश की करीब 3.28 लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को लाभान्वित करेगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4 हजार रुपये और सहायिकाओं का 2 हजार रुपये बढ़ाया जा सकता है प्रदेश में 71,310 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती की गयी है इनमें 21,804 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 49,506 सहायिकाएं शामिल हैं प्रदेश में 1.89 लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 1.39 लाख सहायिकाएं हैं मानदेय बढ़ने से सवा तीन लाख से अधिक परिवारों के बजट पर इसका सीधा असर पड़ेगा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घर-घर तक पहुंच है सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में भी उनकी अहम भूमिका रहती है इससे पहले बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में तैनात रसोइयों के मानदेय और सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की गयी थी इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं अयोध्या के जीआईसी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में अयोध्या मंडल से करीब 12 से 15 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं शामिल होंगी0
0
Report
सीतामढ़ी के पुपरी में टक्कर: एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के पुपरी में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान परिहार थाना क्षेत्र निवासी मोह. यहवर हुसैन के रूप में हुई। घायल मोह. अंजार को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर किया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।0
0
Report
Advertisement
पटना में आरक्षण समर्थकों के महाजुटान के लिए सुरक्षा चाक-चौबंद
Patna, Bihar:आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ आंदोलन को लेकर पटना में आज आरक्षण समर्थकों का महाजुटान होने जा रहा है। राजधानी पटना में महा जुटान को देखते हुए पटना के डाक बंगला चौराहे पर तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है... तीन बैडीकैटिंग लगाए गए है... पहला बांस से पूरी सड़क को घेरा गया है... वही लोहे के चलंत बैडीकैटिंग लगाए गए हैं..... मजबूत लोहा के के चदरे से बनी बैडीकैटिंग पर नुकले तार लगाए गया है.... राजधानी में पहली बार इतनी मजबूत व्यवस्था की गई है... पटना के डाक बंगला चौराहा गांधी मैदान से आने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है....0
0
Report
अदालत ने 'सर तन से जुदा' नारे को राष्ट्र की सुरक्षा के लिए चुनौती बताया
Noida, Uttar Pradesh:Mumtaz Alam Rizvi, Islamic Scholar यह जो नारा बारबार उठाया जा रहा है, मैं समझता हूँ कि हिंदुस्तान का कोई भी मुसलमान इसकी हिमायत नहीं करता है, ऐसे लोगों की सख्त मज़म्मत की गई है, इस तरह का नारा नहीं लगना चाहिए लेकिन यह सिक्के का एक रुख है। दूसरे रुख के अनुसार मुस्लमान के खिलाफ बयानबाज़ी, गद्दार, कठमुल्ले, गद्दार और क्या क्या बयान हर रोज़ आते हैं, उसपर भी अदालतों को तवज़्ज़ो देनी चाहिए और फैसला लेना चाहिए, और मुस्लमानों को गद्दार ठहराना देना, पाकिस्तान कह देना उनके लिए भी कोई न कोई आदेश देना चाहिए. सर तन से जुदा' नारा देश के लिए खतरा' इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव की सिंगल बेंच ने सुनवाई के दौरान मौखिक और लिखित रूप से कड़ी टिप्पणियां कीं. कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि ‘गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा’ जैसे नारे देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता के लिए खुली चुनौती हैं. अदालत ने इसे ‘नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर’, ‘जय श्री राम’ या ‘सत श्री अकाल’ जैसे पारंपरिक धार्मिक नारों से बिल्कुल अलग बताया और इसे सशस्त्र विद्रोह के लिए सीधे उकसावा कहा गया।0
0
Report
उत्तराखंड में डॉक्टरों की वेतन मांग पर हड़ताल, अस्पताल सेवाएं चरमरा गईं
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के चार प्रमुख राजकीय मेडिकल कॉलेजों—देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी और अल्मोड़ा—के एमबीबीएस इंटर्न और पीजी (रेजिडेंट) डॉक्टर स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों के अचानक कार्य बहिष्कार से प्रदेश के बड़े सरकारी अस्पतालों में ओपीडी, आईपीडी और लैब जांच जैसी व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। दूर-दराज से पहुंचे मरीजों को इलाज के लिए दो चार होना पड़ रहा है। मानसून के मौजूदा सीजन में वायरल, डायरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का प्रकोप चरम पर है, ऐसे में इस हड़ताल ने आम जनता की दुश्वारियों को कई गुना बढ़ा दिया है।0
0
Report
Advertisement
BRICS समिट से पहले NSG की दिल्ली में मॉक ड्रिल: सुरक्षा कड़ी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: BRICS समिट से पहले पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) ने दिल्ली में कई जगहों पर मॉक ड्रिल कीं। इनमें जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, राजघाट, भारत मंडपम और आर्मी पोलो ग्राउंड शामिल हैं।0
0
Report
बागेश्वर में भूस्खलन से NH-109K बाधित, 12 घंटे बाद भी मलबा हटाने का काम जारी
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में लगातार बारिश के बीच NH-109K पर रवाईंखाल के पास एक बार फिर पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे हाईवे बाधित हो गया। मौके पर BRO की जेसीबी मशीन मलबा और बोल्डर हटाने में जुटी है। फिलहाल 12 घंटे NH बाधित है, जबकि सड़क पर लगातार मलबा गिर रहा है। सबसे चिंता की बात ये है कि पिछले करीब एक सप्ताह से इसी स्थान पर बार-बार भूस्खलन हो रहा है। रवाईंखाल का यह हिस्सा अब लगातार स्लाइडिंग जोन में तब्दील होता जा रहा है। ऐसे में वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना बेहद जोखिम भरा बना हुआ है।0
0
Report
उत्तरकाशी में ब्लॉक प्रमुख की कार ट्रक से टकराई, 4 घायल
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ब्रह्मखाल के पास पुरोला ब्लॉक प्रमुख की कार एक ट्रक से टकराई. घटना में ब्लॉक प्रमुख पुरोला सहित वाहन में सवार 04 लोग घायल. बाल बाल बचे ब्लॉक प्रमुख पुरोला एवं वाहन में सवार अन्य लोग. घटना में घायल हुए सभी लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मखाल 108 के माध्यम से लाया गया जहां उपचार जारी.0
0
Report
Advertisement
