icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बारां नगर परिषद पर कुर्की वारंट: कोर्ट टीम पहुंची, बकाया भुगतान पर हड़कंप

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:बारां नगर परिषद में कुर्की वारंट लेकर पहुंची कोर्ट की टीम बारां पुराने बकाया भुगतान के मामले में aujourd गुरुवार को न्यायालय की टीम कुर्की वारंट लेकर नगर परिषद बारां पहुंची। टीम के अचानक पहुंचने से परिषद में हड़कंप मच गया。 मामला वर्ष 2025 के दो ठेकेदारों के बकाया भुगतान से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार ठेकेदार सतीश नागर का 9 लाख 66 हजार 294 रुपये और दूसरे संवेदक अंकुश जैन का करीब 37 लाख रुपये का भुगतान बकाया है। बताया जा रहा है कि दोनों ठेकेदारों की भुगतान से संबंधित फाइलें भी नगर परिषद में नहीं मिल रही हैं, जिसके चलते भुगतान अटका हुआ था। ठेकेदारों ने भुगतान के लिए न्यायालय की शरण ली थी。 इस मामले में नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा ने कहा कि न्यायालय के आदेशों की पालना सुनिश्चित की जाएगी। न्यायालय के आदेश पर ही दोनों ठेकेदारों का बकाया भुगतान जल्द किया जाएगा。 बाइट- अशोक शर्मा आयुक्त नगर परिषद बारां
0
0
Report

भोपाल: भाजपा प्रवक्ता बोले—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, भर्ती प्रक्रिया जारी

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल वर्ग 2 और 3 के शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन और शिक्षा विभाग के तरफ से दी गई स्पष्टीकरण पर भाजपा से मीडिया प्रभारी पवन दुबे का बयान सरकार 2024 में निकलने का विज्ञापन के आधार पर काम कर रही है 2024 में जो विज्ञापन निकाला था उसकी भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा रही है सरकार शिक्षक अभ्यार्थियों के मांगों को लेकर भी विचार कर रही है जयंत मलैया के नेता और अधिकारी के पैसे खाने वाले वीडियो वायरल होने पर बोले सरकार भ्रष्टाचार के ऊपर जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ काम कर रही है सरकार और संगठन के लोग और कुछ बताते हैं तो उस पर भी हम काम करते हैं जान विश्वास अभियान से हर चीज का निराकरण हो रहा है भ्रष्टाचार कही कभी मिल रही है तो सस्पेंड भी किया जा रहा है
0
0
Report

अंबाला के तालाब में डूबकर राम मनोहर की मौत: शराब की लत से जुड़ी घटना

Ambala, Haryana:अंबाला शहर के महावीर पार्क स्थित तालाब में डूबने से 35 वर्षीय राम मनोहर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राम मनोहर शराब का आदी था और पिछले कई दिनों से उसकी तबीयत भी ठीक नहीं चल रही थी। आज सुबह उसने अचानक तालाब में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद राम मनोहर को तालाब से बाहर निकाला गया और अंबाला शहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया。 अंबाला शहर के महावीर पार्क में उस समय हड़कंप मच गया, जब 35 वर्षीय राम मनोहर ने तालाब में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि राम मनोहर शराब के नशे का आदी था और पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत भी खराब चल रही थी। सुबह अचानक उसने तालाब में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस के मुताबिक, तालाब में छलांग लगाने के बाद राम मनोहर दलदल में फंस गया था, जिसके चलते उसे बाहर निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने राम मनोहर को तालाब से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल अंबाला शहर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया。
0
0
Report
Advertisement

ISKCON मंदिर जन्माष्टमी सुरक्षा के बीच भारी भीड़

New Delhi, Delhi:इस्कॉन टेंपल में सबसे बड़ा सेलिब्रेशन देखा जाता है जन्माष्टमी का जिसके लिए अभी से बहुत तैयारी हो रही है भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने मेटाटेक ने श्री कृष्ण का जन्म मनाने इस्कॉन टेंपल पहुंचते हैं इस्कॉन टेंपल के बाहर भारी किडिंग देखी जा सकती है बीएसएफ और दिल्ली पुलिस के कर्मियों की तैनाती है पूरी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है श्रद्धालुओं के आने के लिए टेंट लगा दिए गए हैं ताकि वह लाइन लगाकर ही आए स्पीकर भी चालू है जिसमें अनाउंसमेंट की जा रही है लोगों को अलर्ट किया जा रहा है कि क्या सिक्योरिटी के इंतजाम है और उसी के साथ-साथ जगह-जगह पार्किंग के लिए भी लोगों के लिए जगह दी गई है और जो इस्कॉन टेंपल के पास नगर चौक है वहां पर पूरा रूट डायवर्ट किया गया है इसी के साथ-साथ पूरा एरिया सीसीटीवी कैमरे से निगरानी में रहेगा जिससे पूरे समय मॉनिटरिंग की जा सके और कोई भी दुर्घटना ना हो इसी के साथ-साथ मंदिर के अंदर बाग मोबाइल चाकू लैपटॉप किसी भी तरीके का सामान ले जाना अलाउड नहीं है तो उसके लिए बाहर लाकर की भी व्यवस्था इस्कॉन टेंपल से तैयारी दिखाते हुए वॉकथ्रू
0
0
Report

आदर्श नगर वार्ड 116: पूजा भार्गव के टिकट पर नाराजगी, विधायक रफीक खान की सफाई

Jaipur, Rajasthan:Jaipur आदर्श नगर वार्ड 116 में कांग्रेस का टिकट विवाद पूजा भार्गव की नाराजगी पर विधायक रफीक खान की सफाई विधायक रफीक खान बोले “पूजा मेरी बेटी समान है, ये हमारे परिवार का मामला है” बोले पूजा अपने पिता और भाई के साथ टिकट मांगने आई थीं परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या में हुआ बदलाव कई मौजूदा और पूर्व पार्षदों के भी इस बार कटे टिकट रफीक खान बोले टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी स्वाभाविक बोले हम बैठकर इस मामले को सुलझाएंगे सोशल मीडिया पर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष पूजा भार्गव ने कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर जताई थी नाराजगी वार्ड 116 से पार्षद पद के लिए पूजा भार्गव ने की थी दावेदारी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आदर्श नगर विधायक रफीक खान पर लगाए गंभीर आरोप पूजा का आरोप विधायक ने मुझसे पूछा कि मैंने पर्सनली उनके लिए क्या किया?
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ के इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियाँ चरम पर

Pakur, Jharkhand:एरिया - पाकुड़ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुंच गई हैं...मंदिर को भव्य रूप से सजाने और रंग-रोगन का कार्य तेजी से किया जा रहा है...वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशाल पंडाल का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है...मंदिर परिसर में हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी...इस अवसर पर मंगला आरती एवं दर्शन आरती, हरिनाम संकीर्तन, मेला, महा अभिषेक और कला मंच पर विशेष भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे...मध्यरात्रि के निशीथ काल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य महाआरती मुख्य आकर्षण होगी...जन्माष्टमी के अगले दिन 5 सितंबर को इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्री भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद का आविर्भाव महोत्सव एवं व्यास पूजा श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी...इस दौरान प्रातःकालीन मंगला कीर्तन, श्रील प्रभुपाद का अभिषेक एवं पुष्पांजलि, महाभोग आरती, भजन-कीर्तन, तुलसी आरती, संध्या आरती और प्रभुपाद गुरु कीर्तन का आयोजन किया जाएगा...आयोजकों के अनुसार, दोपहर में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा...जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है
0
0
Report

किशनगढ़ वार्ड 38 में भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह राठौड़ का चुनावी अभियान शुरू

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ निकाय चुनाव को लेकर किशनगढ़ में सियासी हलचल अब तेज होती जा रही है वार्ड नंबर 38 में गुरुवार को चुनावी माहौल ने उस समय जोर पकड़ लिया, जब भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह राठौड़ के चुनावी कार्यालय का वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया कार्यालय उद्घाटन के दौरान स्थानीय वार्डवासियों ने फीता काटकर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान समर्थकों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह नजर आया। उद्घाटन कार्यक्रम के साथ ही वार्ड 38 में भाजपा ने अपने चुनावी अभियान का औपचारिक आगाज कर दिया। दिनेश सिंह राठौड़ के कार्यालय के उद्घाटन को वार्ड में भाजपा के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों ने मतदाताओं तक पहुंच बनाने और अपने पक्ष में माहौल तैयार करने की कवायद तेज कर दी है।वार्ड 38 में अब मुकाबला केवल पोस्टर-बैनर और नारों तक सीमित रहने वाला नहीं है। प्रत्याशियों के सामने वार्डवासियों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने और विकास के मुद्दों पर जनता का भरोसा जीतने की चुनौती है।कार्यालय उद्घाटन के बाद समर्थकों ने चुनावी रणनीति और जनसंपर्क को लेकर भी चर्चा की। आने वाले दिनों में वार्ड में बैठकों, जनसंपर्क और प्रचार अभियान के जरिए सियासी गतिविधियां और तेज होने के आसार हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वार्ड 38 में भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह राठौड़ अपनी चुनावी रणनीति से कितना दम दिखा पाते हैं और जनता का भरोसा किसके पक्ष में जाता है।
0
0
Report

अयोध्या राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति के बाद पहली बैठक की

Noida, Uttar Pradesh:AYODHYA (UTTAR PRADESH): SHRI RAM JANMABHOOMI TEERTH KSHETRA TRUST OFFICE HOLDS FIRST MEETING AFTER CEO APPOINTMENT. GOVIND DEV GIRI MAHARAJ, DINESH JI AND CEO JITENDRA MISHRA PRESENT. JITENDRA MISHRA (CEO) S/B. "यह नई ज़िम्मेदारी संभालने के बाद अयोध्या का मेरा पहला दौरा है। पहले मैं जाकर अपना काम संभाल लूँ, फिर योजनाओं के बारे में बताऊँगा। मैं सिलेक्शन कमिटी और ट्रस्ट का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ। यह भगवान राम की कृपा भी है, इसलिए मैं और ज़्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। मेरा दिल आभार से भरा है और मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानता हूँ कि मुझे ज़िंदगी में दो बार यह ज़िम्मेदारी मिली है - एक बार देश की सेवा में, और अब राम मंदिर, उनके भक्तों और मंदिर के प्रशासन की सेवा में।"
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर नगर निगम चुनाव: बागी प्रत्याशी हटाने की कवायद तेज

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम आम चुनाव 2026 में नाम वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने बागी, दागी और निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव मैदान से हटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। सुबह से ही दोनों दलों के नेता और प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में नाम वापसी कराने के प्रयास में जुटे रहे। तीन बजे नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने से पहले तक मान-मनुहार का दौर चलता रहा। पार्टी नेताओं ने ऐसे प्रत्याशियों से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें नाम वापस लेने के लिए समझाया। कई नेताओं और प्रत्याशी को नामांकन वापस कराने के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय तक भी साथ लेकर पहुंचे। नाम वापसी के बाद कुछ स्थानों पर प्रत्याशियों का माला पहनाकर स्वागत भी किया गया। पार्टी नेताओं की कोशिश थी कि बागी और निर्दलीय उम्मीदवारों के मैदान में रहने से होने वाले वोटों के बंटवारे को रोका जा सके। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी मुकाबला आसान बनाने के लिए नाराज दावेदारों को मनाने पर जोर दिया। नाम वापस लेने वाले कुछ प्रत्याशियों ने बताया कि पार्टी नेताओं की ओर से उनके क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया गया है। इसी आश्वासन के बाद उन्होंने चुनाव मैदान से हटने का निर्णय लिया। हालांकि दोनों दल कितने बागी और निर्दलीय प्रत्याशियों को नाम वापस लेने के लिए राजी कर पाए, इसकी तस्वीर नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी। फिलहाल अंतिम समय तक दोनों दलों में मान-मनुहार और संपर्क का दौर जारी रहा।
0
0
Report

अरथुना में महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

Banswara, Rajasthan:अरथुना थाना क्षेत्र के आजना गांव में एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं महिला के साथ मारपीट करती और उसके बाल काटती नजर आ रही हैं। महिला को निर्वस्त्र करने की कोशिश किए जाने का भी आरोप है। जैसे ही यह वीडियो पुलिस के सामने आया तो एसपी सुधीर जोशी ने तत्काल अरथुना थानाधिकारी विनोद कुमार को इस मामले में एक्शन के निर्देश दिए, इस मामले पर SHO ने बताया कि मामला मंगलवार शाम का है। पीड़ित महिला ने परिवार की महिलाओं और पति के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस में पति को डिटेल कर लिया है। थानाधिकारी के अनुसार मामले की जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। महिलाओं द्वारा ही महिला के साथ इस तरह की हिंसा के सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर भी नाराजगी जताई जा रही है।
0
0
Report

बेगूसराय के भगवानपुर PHC में इलाज के लिए मरीज घंटों इंतजार में

Begusarai, Bihar:एंकर, बेगूसराय के भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। इलाज कराने पहुंचे मरीज सुबह से रजिस्ट्रेशन कराकर डॉक्टर के इंतजार में बैठे रहे, लेकिन घंटों तक ओपीडी में चिकित्सक मौजूद नहीं थे। वहीं मरीजों की प्रारंभिक जांच के लिए बने वाइटल कक्ष में भी ताला लटका रहा। लंबे इंतजार के बाद मरीजों का सब्र टूट गया और उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बाद डॉक्टर ने ओपीडी परिसर के बाहर खुले में ही मरीजों को देखना शुरू किया। इस दौरान मरीजों को जरूरी जांच की सुविधा नहीं मिल सकी। आपको बताते चले कि बेगूसराय के भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हैं, जहां गुरुवार को इलाज कराने पहुंचे मरीजों को स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का सामना करना पड़ा। मरीजों का कहना है कि वे सुबह करीब 9 बजे रजिस्ट्रेशन कराने के बाद डॉक्टर के इंतजार में बैठे थे। लेकिन सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक भी ओपीडी में चिकित्सक के नहीं पहुंचने से मरीज परेशान हो गए। कई मरीजों ने बताया कि करीब 11 बजे तक भी ओपीडी की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू नहीं हो सकी। वहीं, मरीजों की प्रारंभिक जांच के लिए बनाए गए वाइटल कक्ष में भी ताला लटका रहा। इससे मरीजों की सामान्य जांच भी प्रभावित हुई। लंबे इंतजार से परेशान कुछ मरीज बिना इलाज कराए ही वापस लौट गए। मरीजों और उनके परिजनों का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा, जब घंटों इंतजार के बावजूद इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के बाद ओपीडी देखने पहुंचीं डॉ. कविता चौधरी ने मरीजों को ओपीडी परिसर के बाहर खुले में ही देखना शुरू कर दिया। लेकिन खुले में ओपीडी चलने के दौरान भी मरीजों को आवश्यक जांच और वाइटल की सुविधा नहीं मिल सकी। डॉक्टर ने बताया कि पीएचसी का ओपीडी भवन काफी जर्जर हो चुका है। भवन से मलबा गिरने का खतरा बना रहता है। चिकित्साकर्मियों और मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए ओपीडी को फिलहाल आईपीडी भवन में संचालित किया जा रहा था। लेकिन ओपीडी और आईपीडी भवन के बीच करीब 200 मीटर की दूरी होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्ग, कमजोर और गंभीर मरीजों को डॉक्टर तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। वहीं इस पूरे मामले को लेकर पीएचसी प्रभारी डॉ. नेहाल फारूक ने भी ओपीडी भवन के जर्जर होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल आईपीडी भवन में ओपीडी संचालित की जा रही है और जल्द ही ओपीडी को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। भगवानपुर पीएचसी की इस तस्वीर ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ मरीज घंटों डॉक्टर का इंतजार करते रहे, दूसरी तरफ वाइटल कक्ष में ताला लटका रहा और हंगामे के बाद खुले में ओपीडी चलानी पड़ी। अब सवाल है कि आखिर मरीजों को समय पर इलाज और जरूरी जांच की सुविधा कब मिलेगी।
0
0
Report
Advertisement

अंबाला के मंदिरों में जन्माष्टमी की धूमधाम तैयारियाँ तेज

Ambala, Haryana:अंबाला के मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार की तैयारियाँ जोरों पर चल रही हैं। कल श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार है जिससे पहले सभी मंदिरों को सजाया गया है। श्रद्धालु मंदिरों में पूजा कर रहे हैं और उनका श्रृंगार कर रहे हैं। अंबाला के बाजारों में लड्डू गोपाल सहित जन्माष्टमी से जुड़ी सभी सामग्री उपलब्ध है। लोग बाजार से अपने घरों के मंदिर सजाने के लिए कपड़े आदि लेकर जा रहे हैं ताकि भगवान कृष्ण की प्रतिमा को सजाया जा सके। अंबाला के ऐतिहासिक सनातन धर्म मंदिर भी सज चुका है; श्रद्धालु आकर माथा टेकेंगे और भगवान कृष्ण की लीला को देखेंगे। मंदिर के पुजारी ने कहा कि जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा और कल शाम छह बजे के बाद मंदिर के द्वार खुलेंगे ताकि श्रद्धालु आकर माथा टेकें। भक्तों का कहना है कि यह मंदिर बहुत पुराना है और जन्माष्टमी सबसे धूमधाम से मनाई जाती है; यहां मेले जैसी भीड़ होती है, राजस्थान से फूल लेकर आने का रुझान रहता है और झांकियां attraction रहती हैं। अंबाला के सभी मंदिर जन्माष्टमी से पहले सजाये जाते हैं, साथ ही बाजारों की रौनक भी बढ़ जाती है क्योंकि लोग भगवान कृष्ण की पूजा सामग्री व श्रृंगार का सामान खरीदते हैं ताकि अपने घरों के मंदिरों को सजाया जा सके।
0
0
Report

पटना-बिहार में बाढ़ की स्थिति, तटबंध बचाने को जल संसाधन विभाग की टीम जुटी

Patna, Bihar:पटना — उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने जल संसाधन विभाग के कमान एंड कंट्रोल सेंटर में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। जहाँ तटबंध टूटने की खबरें थीं, वहां भी स्थिति का मूल्यांकन किया गया। दक्षिण बिहार के पुनपुन और दरधा नदी तथा गंगा नदी में बढ़े जलस्तर के कारण भागलपुर के तटबंधों के जोखिम पर नजर रखी गई। मेगा जियो बैग लगा कर स्थिति नियंत्रण में रखने की कोशिश की जा रही है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी और इंजीनियर तटबंधों पर तैनात हैं और पूरे बिहार पर कमांड कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। भागलपुर की स्थिति खतरनाक हो गई है और बड़े पैमाने पर तटबंध बचाने को विभाग की टीम जुटी है। अक्टूबर के शुरूआती दिनों में बाढ़ की स्थिति बना रहने की संभावना बताई जा रही है, अगले लगभग एक डेढ़ महीना जल संसाधन विभाग और सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा।
0
0
Report

पुल प्रहलादपुर हत्या: दक्षिण-पूर्व जिले की पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार

New Delhi, Delhi:दक्षिण-पूर्व ज़िला पुलिस ने मो. इरशाद आलम उर्फ ​​गुड्डू बादशाह की हत्या का मामला सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। गुड्डू बादशाह की 28 जुलाई को दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके के लाल कुआं में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में लगभग 12,000 किमी की दूरी तय करते हुए की गई व्यापक अंतर-राज्यीय जांच के बाद कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। क्राइम टीम और FSL टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। खून से सने सबूत, खाली कारतूस, जिंदा कारतूस और धातु के प्रोजेक्टाइल बरामद किए गए और कानून के अनुसार ज़ब्त किए गए। शुरुआत में, मो. फारukh ने खुद को घायल पीड़ित के तौर पर पेश किया। हालांकि, विस्तृत पूछताछ, CDR विश्लेषण, तकनीकी निगरानी, ​​फील्ड इंटेलिजेंस और अन्य सबूतों से उसके बयानों में विसंगतियां सामने आईं और साजिश में उसकी कथित संलिप्तता का पता चला। उसे 28 जुलाई को गिरफ्ता र कर लिया गया। आगे जांच से पता चला कि यह हत्या कथित तौर पर मृतक और आरोपी शमशाद व अशफाक के बीच पुरानी रंजिश का नतीजा थी, जिसकी शुरुआत बिहार के सुपौल स्थित उनके पैतृक इलाके से हुई थी। जांच के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर गुड्डू बादशाह को खत्म करने की साजिश रची और लंबे समय से चले आ रहे विवाद को सुलझाने के बहाने उसे बिहार से दिल्ली बुलाया। कथित समझौता बैठक का इस्तेमाल एक जाल के तौर पर किया गया, जिसके बाद मृतक को लाल कुआं स्थित एक किराए के मकान/गोदाम में लाया गया और गोली मारकर हत्या कर दी गई। जांच में यह भी पता चला कि अलग-अलग आरोपियों ने हमले की योजना बनाने, तालमेल बिठाने, आने-जाने का इंतज़ाम करने, रहने की व्यवस्था करने, हमले को अंजाम देने और सबूत छिपाने में अलग-अलग भूमिकाएँ निभाईं। इस पूरे मामले में जो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं उनकी पहचान इस प्रकार है : 1. मो. फारukh, 27 साल, पुल प्रहलादपुर, दिल्ली。 2. मो. आफताब, सुपौल, बिहार का रहने वाला。 3. मो. इरफान, 23 साल, साहिबाबाद, गाजियाबाद, यूपी。 4. मो. शमशाद, 28 साल, सुपौल, बिहार。 5. मो. अशफाक, 23 साल, सुपौल, बिहार。 6. मो. रहमतुल्लाह उर्फ ​​छोटू, 22 साल, सुपौल, बिहार。 7. अमन यादव, 25 साल, लाल कुआं, पुल प्रहलादपुर, दिल्ली。 8. मो. शोएब अख्तर, सुपौल, बिहार का रहने वाला है । आरोपी शमशाद और अशफाक का आपराधिक रिकॉर्ड भी पाया गया, जिसमें सुपौल, बिहार में दर्ज हत्या के एक मामले में उनकी कथित संलिप्तता भी शामिल है। जांच के दौरान, निम्नलिखित चीजें बरामद/ज़ब्त की गई हैं: * 01 अवैध पिस्तौल * 01 अतिरिक्त मैगज़ीन * जिंदा कारतूस * जांच से जुड़े अन्य अहम सबूत。 आरोपी अमन यादव और फारुख द्वारा छिपाए गए 02 और अवैध हथियारों और मामले से जुड़े अन्य सामान की बरामदगी कानून के अनुसार की जा रही है। बरामद हथियार और कारतूस की फोरेंसिक/बैलिस्टिक जांच की जा रही है ताकि अपराध से उनके संभावित संबंध का पता लगाया जा सके। पुलिस टीम ने आरोपियों का पता इन तरीकों से सफलतापूर्वक लगा लिया: * CDR और तकनीकी विश्लेषण; * इंटरनेट-आधारित कम्युनिकेशन का विश्लेषण; * लोकेशन और मूवमेंट का विश्लेषण; * फील्ड इंटेलिजेंस और स्थानीय सत्यापन; * CCTV और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूत; * क्राइम टीम और FSL की मदद; और * दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में समन्वित छापेमारी। इस जांच में लगभग 12,000 किलोमीटर की अंतर-राज्यीय खोजबीन शामिल थी。 अब तक की जांच अब तक की जांच से पता चलता है कि यह एक कथित आपराधिक साजिश के तहत पहले से योजना बनाकर किया गया मर्डर था। इसमें अलग-अलग आरोपियों ने कथित तौर पर अलग-अलग भूमिकाएँ निभाईं - जैसे मृतक का भरोसा जीतना, उसे तय जगह पर लाना, रहने और आने-जाने का इंतज़ाम करना, साजिशकर्ताओं के बीच तालमेल बिठाना, हथियार का इंतज़ाम करना या छिपाना, हमला करना और सबूतों को नष्ट करने या छिपाने की कोशिश करना。 गिरफ्तार किए गए सभी 08 आरोपियों को माननीय अदालत के सामने पेश किया गया है。 मामले से जुड़ी बाकी चीज़ों को बरामद करने, वैज्ञानिक और स्वतंत्र सबूतों के ज़रिए घटनाओं का पूरा क्रम स्थापित करने और साजिश में शामिल किसी अन्य व्यक्ति की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top