UP में राजपाल यादव की करोड़ों की प्रॉपर्टी बैंक ने की सीज
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने उनके कर्ज से जुड़ी करोड़ों की प्रॉपर्टी को शाहजहांपुर में सीज कर दिया है। राजपाल यादव ने बैंक से भारी कर्ज लिया था और अपने पिता के नाम से जमीन और भवन को गारंटी के तौर पर बंधक रखा था। कर्ज न चुकाने पर बैंक ने यह कदम उठाया। बैंक की टीम ने प्रॉपर्टी को सील कर उस पर बैनर लगा दिया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
