242001
प्रेमी से मिलने बलिया से शाहजहांपुर पहुंची युवती, प्रेमी हुआ फरार
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:प्रेमी से मिलने उत्तर प्रदेश के बलिया से एक युवती शाहजहांपुर के खुटार पहुंच गई। अपनी प्रेमिका को दरवाजे पर देखकर प्रेमी घर से फरार हो गया। युवती ने कुछ दूर तक उसका पीछा किया लेकिन वह उसे पकड़ नहीं पाई। घटना की जानकारी कुछ लोगों ने यूपी 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने लेकर आई। पुलिस ने मामले की सूचना युवती के परिवार वालों को दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुल्लू दशहरा: नरसिंह की जलेब छह दिन तक, राजा पालकी व देवी-देवता परिक्रमा
Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दूसरे दिन जलेब शुरू हो गई है। यह जलेब लंका दहन के दिन तक आयोजित की जाएगी और रोजाना जिला कुल्लू के विभिन्न इलाकों से आए देवी देवता इसमें शिरकत करेंगे। वही वीरवार को यह जलेब राजा के चाननी से शुरू हुई और देवी देवताओं के साथ श्रद्धालु ढालपुर में झूमते रहे। इस राजा के जलेब में भगवान नरसिंह की घोड़ी के साथ-साथ महाराज कोठी के देवताओं ने भी भाग लिया। देवता के हरियानों ने भी ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते हुए शहर की परिक्रमा पूरी की। देवता नरसिंह की पालकी ने शहर का भ्रमण किया। ऐसे में अब आज से 6 दिनों तक रोजाना शाम को जलेब आयोजित होगी। शाम के समय राजा की चनणी से लेकर पूरे शहर में निकली इस जलेब में दर्जनों देवी-देवता ढोल-नगाड़ों की थाप पर परिक्रमा पर निकले और लोग नाचते-गाते रहे। दशहरा उत्सव के दूसरे दिन राजा की जलेब निकली और भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह पालकी पर सवार हुए। ढालपुर में देवी-देवताओं की पुरातन संस्कृति को जिंदा रखने के लिए नरसिंह भगवान की जलेब का आगाज हुआ। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में आज भी सैकड़ों वर्षों पुरानी परंपरा जिंदा है और लोग इसका निर्वाह कर रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान नरसिंह को कुल्लू घाटी का रक्षक माना जाता है। ऐसे में मेला के दूसरे दिन आकर्षण का केंद्र रहने वाली नरसिंह भगवान की जलेब में भव्य नजारा देखने को मिला। इस दौरान कुल्लू शहर वाद्य यंत्रों की ध्वनि से गूंज उठा। इस जलेब को राजा की जलेब भी कहा जाता है। क्योंकि इस जलेब में कुल्लू के राजा परंपरा के अनुसार पालकी में सज-धज कर यात्रा करते हैं। वीरवार को कुल्लू के राजा महेश्वर सिंह इस विशेष प्रकार की पालकी में बैठकर परिक्रमा पर निकले और यह जलेब छह दिनों तक चलेगी। वही, जलेब में दशहरा पर्व में भाग लेने आए सैकड़ों देवी-देवता बारी-बारी से भाग लेते हैं। इस जलेब में जहां आगे-आगे नरसिंह भगवान की घोड़ी सज धज कर चलती है। वहीं, राजा की पालकी के साथ दोनों तरफ देवता के रथ चलते हैं। यह जलेब राजा की चनणी से शुरू होती है और पूरे ढालपुर की परिक्रमा करके चनणी के पास ही समाप्त होती है। वर्तमान में कुल्लू के राजा महेश्वर सिंह इस पालकी में बैठकर परिक्रमा कर रहे हैं। भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने बताया कुल्लू के राजा नरसिंह भगवान के प्रतिनिधि के रूप में पालकी में बैठकर कुल्लू शहर की सैर करते हैं। यह परंपरा भी उसी दौरान 1651 ईसवी में शुरू हुई थी। जब यहां पर भगवान रघुनाथ जी के आगमन के बाद दशहरा पर्व शुरू हुआ था। भगवान नरसिंह की जलेब चलना दशहरा पर्व में शुभ माना जाता है। उस दौरान भगवान नरसिंह की जलेब की परिक्रमा इसलिए होती थी। ताकि सुरक्षा का पूरा जायजा लिया जा सके। उन्होंने कहा कि माना जाता है कि भगवान नरसिंह इस दौरान पूरे कुल्लू शहर की किलाबंदी कर देते हैं और अपनी शक्तियों से किसी भी बुरी आत्मा को देव नगरी में प्रवेश करने नहीं देते हैं। गौर रहे कि यह जलेब भगवान नरसिंह की मानी जाती है और राजा नरसिंह का प्रतिनिधि होने के नाते नरसिंह के रूप में इस पालकी में विराजमान होता है। यह जलेब पुराने समय में कानून व्यवस्था बनाए रखने और बुरी आत्माओं की कुदृष्टि से बचने के लिए चलती थी। यह परंपरा आज भी जीवित है। इस में जिला कुल्लू की देव संस्कृति अपनी अलग परंपरा के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है。0
0
Report
गोंडा में 12 मतदान केंद्रों पर 2805 शिक्षकों के साथ चुनावी चरण शुरू
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले में कल शुक्रवार को 12 मतदान केंद्रों पर गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर के जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। आज गुरुवार देर शाम गोंडा जिला पंचायत सभागार से पोलिंग पार्टियों को रवाना हो गई है। एक-एक पोलिंग पार्टियों मतदान को लेकर के सभी सामग्री लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों की तरफ जा रहे हैं। कल गोंडा जिले के 12 मतदान केंद्र पर 2805 शिक्षकों द्वारा 16 प्रत्याशियों को मतदान किया जाएगा। जिनमें से भारतीय जनता पार्टी से ध्रुव कुमार त्रिपाठी और समाजवादी पार्टी से डॉक्टर संजयन त्रिपाठी के साथ-साथ 14 निर्दलीय प्रत्याशी इस बार चुनावी मैदान में है। इन 2805 मतदाताओं में अगर महिला और पुरुष मतदाता की बात करें तो 1933 पुरुष और 872 महिला मतदाता है। इसके साथ ही साथ कल गोंडा में मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए 5 जोन और 12 सेक्टर में पूरे जिले को बांटा गया है प्रत्येक जोन में एक जोनल मजिस्ट्रेट प्रत्येक सेक्टर में प्रत्येक सेक्टर में स्टेट की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही साथ एक मतदान केंद्र पर निरीक्षक उपनिरीक्षक समेत लगभग 10 पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। मतदान केंद्र की अगर बात करें तो बभनजोत, मनकापुर, धानेपुर मुजेहना, कटरा बाजार करनैलगंज, परसपुर, बेलसर, नवाबगंज विकासखंड को मतदान केंद्र बनाया गया है। इसके साथ ही साथ श्री गांधी आदर्श इंटर कॉलेज खरगूपुर गोंडा, गंगा प्रसाद मिश्रीलाल इंटर कॉलेज कौड़िया गोंडा, गांधी विद्यालय रेलवे कॉलोनी बडगांव, फखरुद्दीन अली अहमद राजकिय इंटर कॉलेज गोंडा को भी मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां पर पहुंच करके कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान करेंगे मतदान करने के बाद मतपेटिका को लेकर जिला पंचायत सभागार आएंगे। फिर यहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गोरखपुर रवाना किया जाएगा।0
0
Report
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भैंसा-बुग्गी दौड़ से यातायात बाधित, प्रशासन की भूमिका पर सवाल
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली दशहरे के पर्व पर देर शाम दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भैंसा-बुग्गी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किए जाने का मामला सामने आया है। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड से एलम बाईपास तक भैंसा-बुग्गियां दौड़ाई गईं। इस दौरान हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। प्रतियोगिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो को कांधला क्षेत्र का बताया जा रहा है। दशहरे के मौके पर हुई इस दौड़ के दौरान हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हाईवे जैसे व्यस्त मार्ग पर इस तरह की गतिविधि से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे में सवाल है कि प्रतियोगिता किसकी अनुमति से आयोजित की गई और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्या इंतजाम किए गए थे। आप को बता दे कि ऐसे में प्रतियोगिता के आयोजन और अनुमति को लेकर पुलिस की आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब इस मामले में संबंधित अधिकारियों की जानकारी और कार्रवाई को लेकर चर्चा हो रही है।0
0
Report
Advertisement
रामनगर दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या: पति सास जेठ ननद गिरफ्तार
Haldwani, Uttarakhand:रामनगर में दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये नकद की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, हत्या के बाद वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश भी की गई। मामले में रामनगर पुलिस ने मृतका के पति, सास, जेठ और ननद को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मामला रामनगर के खताड़ी क्षेत्र का है। मुरादाबाद जिले के डिलारी थाना क्षेत्र के बुढनपुर गांव निवासी नसीम अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी कोहिनूर का निकाह 16 मई 2026 को रामनगर निवासी उवेश के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। आरोप है कि शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से लगातार बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये नकद की मांग की जा रही थी। शिकायत के मुताबिक, 16 अक्टूबर को कोहिनूर की हत्या कर दी गई। इस मामले में 18 अक्टूबर को कोतवाली रामनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने पुलिस अधिकारियों को आरोपियों की गिरफ्तारी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, विवेचना में सामने आया कि दहेज की रकम और पारिवारिक मामलों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। घटना वाले दिन भी कहासुनी हुई, जिसमें परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हो गए। पुलिस के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर कोहिनूर को कमरे में चारपाई पर गिराया गया। आरोप है कि उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर हाथ-पैर पकड़े गए और गर्दन पर दबाव डाला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद हत्या को आत्महत्या दिखाने के उद्देश्य से शव के गले में दुपट्टा बांधकर पंखे से लटकाने का प्रयास किए जाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आत्महत्या किए जाने की बात प्रचारित की गई। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मृतका का पति उवेश, सास नसरीन, जेठ अनस और ननद शबा शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और घटनाक्रम की जांच की जा रही है। अन्य व्यक्तियों की भूमिका और अतिरिक्त साक्ष्यों को लेकर भी विवेचना जारी है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
सोनभद्र में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला अपराध: जुगैल में आरोपी 14 घंटे में गिरफ्तार
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला संबंधी अपराधों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। जुगैल थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती ने अपने विवाहित पड़ोसी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के महज 14 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पूरा मामला सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 21 अक्टूबर को एक युवती ने अपने पड़ोसी विशांत उर्फ विसंत के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप है कि आरोपी पहले से विवाहित होने के बावजूद युवती को शादी का झांसा देता रहा और 6 तथा 10 अक्टूबर को उसका यौन शोषण किया। युवती की शिकायत पर जुगैल थाने में बीएनएस की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और 22 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजकर 10 मिनट पर जोरबा गेट के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशांत उर्फ विसंत पुत्र राम सुग्रीम, निवासी ग्राम झरपिया, थाना जुगैल के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिला सुरक्षा और महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के क्रम में जुगैल पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 14 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की कार्रवाई की।0
0
Report
प्रतापगढ़ में घर के भीतर पटाखों से जोरदार विस्फोट, दो घायल
Gazipur, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ में घर के अंदर रखे पटाखों में जोरदार विस्फोट! धमाका हुआ तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई... हादसे में दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस अब विस्फोट की परिस्थितियों और पटाखों के भंडारण से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है0
0
Report
Advertisement
चंदौली: ट्रक से 1200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो शराब तस्कर गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली - अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद बलुआ पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार बरामद 11,408.76 लीटर अंग्रेजी शराब कि अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में लकड़ी के बुरादे की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब हरियाणा नंबर HR 65 A 5988 नंबर के ट्रक से बरामद हुई शराब गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमाचल प्रदेश निवासी लताश और पंजाब निवासी वीरेंद्र के रूप में हुई पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक लाख रुपये के लालच में चंडीगढ़ के पास से शराब लदा 트क लेकर जा रहे थे बिहार बलुआ थाना क्षेत्र के गंगा पुल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मिली सफलता0
0
Report
श्रधा दुबे को कोर्ट में पेश किया गया; मयूर का लाइव अपडेट सामने
Noida, Uttar Pradesh:श्रधा दुबे को कोर्ट में पेश किया गया मयूर का लाईव0
0
Report
पंजाब-हरियाणा में पराली प्रबंधन पर चर्चा, उपयोग और जागरूकता पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:TT Tarun Kumar Pithode, member secretary , CAQM , new delhi आज पंजाब और हरियाणा के अंदर परली के प्रबंधन को लेकर बातचीत हुई जिसमें परली का कैसे प्रबंध किया जा रहा है उसको लेकर बातचीत हुई है हरियाणा इस दिशा में अच्छा काम कर रहा है पराली को कमर्शियल चीजों में कैसे इस्तेमाल किया जाए इसी के साथ परली का इस्तेमाल फैक्ट्री में हो और जगह पर हो इसको लेकर बात हुईहै किसानों को जागरूक कैसे किया जाए और इसी के साथ अलग-अलग फैसले कैसे तैयार की जाए जिससे परली काम की जा सके धुएं की वजह परली रहती है इसमें कोई दो राय नहीं है इसको काम करने और सही तरीके से निपटने के लिए आज बात की गई है0
0
Report
Advertisement
वलसाड जिले के वापी में कार की टक्कर से 2.5 वर्षीय बच्चे की मौत, चालक फरार
Vapi, Gujarat:વલસાડ જિલ્લો વાપી વાપીના છીરીમાં કિયા કારની અડફેતે અઢી વર્ષના બાળકનું મોત અકસમત બાદ કારચાલક ફરાર, વાપી ટ્રાફિક પોલીસમાં ફરિયાદ નોંધાઈ રામનગરની સાંઈ રેસિડેન્સી પાસે સર્જાયો ગમખ્વાર અકસ્માત પોલીસે બાળકના મૃતદેહને પોસ્ટમોર્ટમ માટે મોકલી ફરાર કારચાલકની શોધખોળ હાથ ધરી0
0
Report
मोरबी के राजपर रोड पर कांग्रेस की किसान आक्रोश सभा, सरकार घेराव की तैयारी
Morbi, Gujarat:ब्रेकिंग મોરબીના રાજપર રોડ ઉપર કોંગ્રેસને ખેડૂત આક્રોશ સભा શરૂ કોંગ્રેસના ધારાસભ્યો, માજી ધારાસભ્યો સહિતના સભામાં હાજર વીજપોલ ના વળતર સહિતના મુદે સરકારને ઘેરાતા કોંગ્રેસના આગેવાનું સૌરાષ્ટ્રના જુદા જુદા જિલ્લાઓમાંથી મોટી સંખ્યામાં ખેડૂતો અને કોંગ્રેસમાં આગેવાનો તથા કાર્યકર્તાઓ સભામાં હાજર0
0
Report
आगरा में बहन पर फायरिंग: आरोपी गिरफ्तार, 6 घंटे में कार्रवाई
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में बहन पर जानलेवा फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना ट्रांस यमुना, सर्विलांस और SOG की संयुक्त कार्रवाई सूचना मिलने के महज 6 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को दबोचा शाहदरा कट के पास से आरोपी राहुल को किया गया गिरफ्तार छोटी बहन की मंदिर में शादी और बड़ी बहन के घर लड़की रखने से नाराज था आरोपी रसोई में बड़ी बहन की पीठ पर तमंचे से मारी थी गोली फायरिंग में गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में चल रहा इलाज आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और मोबाइल फोन भी बरामद थाना ट्रांस यमुना में मुकदमा दर्ज, पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी: दबंगों ने जेसीवी से निर्माणधीन मकान तोड़ा, वीडियो वायरल
Mainpuri, Uttar Pradesh:दबंगों ने जेसीवी चलाकर तोड़ा पीड़िता का निर्माणाधीन मकान बैनामा शुदा प्लाट पर निर्माण कर रहा था पीड़िता का परिवार मेहनत मजदूरी कर पीड़ित परिवार ने लेंटर तक पहुंचाया था मकान आधी रात दबंगो ने जेसीवी से धाराशाई किया निर्माणाधीन मकान घटना का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल थाना कुरावली पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप पीड़िता ने SP से लगाई मदद की गुहार थाना कुरावली क्षेत्र के फतेहजंगपुर का मामला0
0
Report
रामनगर के हादसे में छात्र की मौत, परिजनों ने जाम कर मुआवजे-गिरफ्तारी की मांग
Bagaha, Bihar:बगहा के रामनगर में सड़क दुर्घटना में इंटर के छात्र की दर्दनाक मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। छात्र के शव के साथ हजारों लोग सड़क पर उतर आए हैं और रामनगर में सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। सड़क जाम कर हंगामा करने वाले फरार कार कों जब्त करने समेत आरोपी की गिरफ़्तारी औऱ मुआवजे की मांग कर रहें हैं। दरअसल सड़क दुर्घटना में बेलगाम क़ार समेत आरोपी की पहचान के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शनकारी फरार कार सवार की गिरफ्तारारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है की रामनगर में घंटों सड़क जाम कर लोग शव के साथ प्रदर्शन पर उतारू हो गए। घटना के बाद भड़के आक्रोश में लोग फरार कार सवार की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं इधर मौके पर पहुंचे रामनगर थानाध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारी में सीओ वेद प्रकाश ने कार्रवाई का भरोसा दिला कर सड़क जाम हटवाया। बताएं दें कि रामनगर-भैरोगंज मुख्य सड़क पर साइकिल से पढ़ने जा रहे इंटर के छात्र अनीसुल रहमान की तेज रफ्तार कार की पीछे से हुई टक्कर में आज ही morning दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे के बाद कार सवार फरार हो गया लिहाजा परिजनों का आरोप है कि कार की पहचान होने के बावजूद अब तक न तो गाड़ी जब्त की गई और न ही आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। इसी से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद शव के साथ सड़क जाम कर विरोध जताया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का भरोसा दिया है तों वहीं परिजनों औऱ ग्रामीणों ने 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर थाने के घेराव का अल्टीमेटम दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस अपने आश्वासन पर कितनी जल्दी अमल करती है और प्रशासन की ओर से मृत छात्र के परिजनों को मुआवजा कब तक मिलता है। बाइट - नबी आलम और अन्य प्रदर्शनकारी बाइट - वेदप्रकाश, सीओ रामनगर0
0
Report
पंचकमल में भाजपा नेताओं की बैठकें, मंत्रियों की मौजूदगी से संगठनात्मक रणनीति मजबूत
Panchkula, Haryana:*हरियाणा भाजपा की बैठकों का दौर जारी...* हरियाणा भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी भोला सिंह की बैठकों के बीच पंचकमल पहुंचे हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री。 हरियाणा भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी भोला सिंह के पंचकूला पहुंचने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में संगठनात्मक बैठकों का दौर जारी है। इसी बीच हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री भी पंचकमल पहुंचे。 भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहुंचने वालों में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, मंत्री महिपाल ढांडा, मंत्री कृष्ण लाल पंवार और मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शामिल रहे। प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी के दौरे के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सरकार के मंत्रियों की मौजूदगी को संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
