icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272175
NTNeeraj TripathiFollow18 Jan 2025, 02:46 pm

संतकबीर नगरः कैबिनेट मंत्री डॉ. सजंय निषाद ने कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रामीणों को दिया घरौनी प्रमाण पत्र

Khatauli, Uttar Pradesh:

संतकबीर नगर पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों में घरौनी का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना से जहाँ गांव में जमीन को लेकर विवाद कम होंगे। वहीं ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने में आसानी होगी। कार्यक्रम के बाद 2027 में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने के मीडिया के सवाल पर मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा कि निषाद राज का त्रेतायुग से गठबंधन है जिस तरह से भगवान राम को निषाद राज ने सेना दी है। उसी प्रकार से डॉ. संजय ने भारतीय जनता पार्टी को सेना दी है। आज भी हम भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं और कल भी हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ओवैसी पर नितिन अग्रवाल का तंज, बोले- जिनकी चार सीटें, वो भी 400 पार का नारा देंगे

GSGeetesh SinghFollowJust now
हरदोई गीतेश सिंह हरदोई।आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। हरदोई में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर तंज कसते हुए कहा कि जिनकी चार सीटें हैं, वो भी 400 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। मंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के बीच एकजुटता नहीं है, बल्कि उनके इंजन आपस में ही टकरा रहे हैं। मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। चुनाव आते ही सभी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को लेकर मैदान में उतर जाते हैं। उन्होंने ओवैसी के चुनावी दावों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनकी चार सीटें हैं, वे भी 400 पार का नारा लेकर चुनाव लड़ेंगे। नितिन अग्रवाल ने सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की राजनीति पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि विपक्षी दल भाजपा को चुनौती देने की बात तो करते हैं, लेकिन उनके बीच आपसी खींचतान और मतभेद साफ दिखाई देते हैं। ऐसे में विपक्ष की एकजुटता के दावों पर सवाल उठना लाजिमी है। फिलहाल मंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। विसुअल बाईट--नितिन अग्रवाल--आबकारी मंत्री
0
0
Report

हापुड़ में खुलेआम गुंडागर्दी, थार सवार युवकों ने की अंधाधुंध फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल

RKRavi KumarFollow13m ago
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब दिनदहाड़े सड़क पर गोलियां चलाई जा रही हैं। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड का है, जहां थार में सवार युवकों ने भैंसा बुग्गी पर जा रहे युवकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में थार सवार युवक बेखौफ होकर पिस्टल से कई राउंड फायर करते दिख रहे हैं। गोली की आवाज सुनते ही सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। वहीं वायरल वीडियो के सामने आते ही हापुड़ पुलिस में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
0
0
Report

भगवत् कथा से मिटता है जीवन का अंधकार, राजन जी महराज

Itia Thok, Uttar Pradesh:गोंडा (इटियाथोक)। महराजगंज (जय प्रभा ग्राम) स्थित चिन्मय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित राम कथा के अंतिम दिन राजन जी महाराज ने अपने प्रवचनों से कथा का भावपूर्ण चित्रण किया। उन्होंने कहा, कि भगवान की कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन के अज्ञान, मोह और दुख रूपी अंधकार को मिटाने का सबसे सशक्त माध्यम है। महाराज श्री ने कहा, कि मनुष्य के जीवन में सबसे बड़ा अंधकार 'मोह' और 'अज्ञान' है। जब व्यक्ति काम, क्रोध, लोभ और अहंकार में उलझ जाता है, तब कथा श्रवण से विवेक जागृत होता है, और सही मार्ग दिखाई देता है। कहा कि जिस प्रकार भगवान के अवतार लेने से अयोध्या में प्रकाश फैल गया था,उसी प्रकार जब कथा के माध्यम से प्रभु की भक्ति हृदय में उतरती है, तो जीवन से निराशा और अंधकार का नामोनिशान मिट जाता है। महाराज श्री ने कथा की परिभाषा देते हुए कहा, कि जो हमारे जीवन की पीड़ा और मानसिक थकान को समाप्त कर दे, वही सच्ची भगवत् कथा है। विपरीत परिस्थितियों में भी प्रभु स्मरण और कथा मनुष्य को संबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा, कि कथा हमें भविष्य की अनावश्यक चिंताओं को छोड़कर वर्तमान को सुधारने और हर परिस्थिति में ईश्वर पर भरोसा रखने की प्रेरणा देती है।
0
0
Report
Advertisement

तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर को 121 किलो सोने का महादान

SShyamFollow1h ago
Tirupati, Andhra Pradesh:

तिरुमला। भगवान श्री वेंकटेश्वर के प्रति आस्था और श्रद्धा का एक अनूठा उदाहरण सामने आया है। एक अज्ञात भक्त ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण दान करने का संकल्प लिया है। इन आभूषणों की अनुमानित कीमत 150 से 160 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

 

बताया जा रहा है कि सोने के इन आभूषणों में कुल 45 आभूषण शामिल हैं, जिन्हें 9 सेट में तैयार किया गया है। इनमें भगवान श्री वेंकटेश्वर का स्वर्ण मुकुट और पद्म पादालु (स्वर्ण चरण पादुकाएं) भी शामिल हैं। आभूषणों का औपचारिक हस्तांतरण आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में TTD के कार्यकारी अधिकारी (EO) को किया जाएगा।

 

121 किलो सोने के इन आभूषणों का दान TTD के इतिहास में किसी एक भक्त की ओर से किए जाने वाले सबसे बड़े व्यक्तिगत स्वर्ण दानों में से एक माना जा रहा है।

0
0
Report

रामपुर पुलिस ने मनाया संविधान दिवस, पुलिसकर्मियों को दिलाई गई संविधान की प्रस्तावना की शपथ

RAVI SHANKARRAVI SHANKARFollow1h ago
Tanda, Uttar Pradesh:देशभर में आज 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रामपुर की रिजर्व पुलिस लाइन्स में भी संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पुलिस अधीक्षक रामपुर ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। दरअसल, 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया था। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स रामपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व जैसे मूलभूत मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को अपने संवैधानिक एवं विभागीय दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संविधान की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए आमजन को त्वरित न्याय दिलाना और समाज में सुरक्षित वातावरण बनाए रखना पुलिस का प्रमुख दायित्व है।
0
0
Report

हापुड़ - संविधान दिवस पर हापुड़ में शर्मनाक हरकत, अंबेडकर प्रतिमा तोड़ी, गांव में पुलिस का पहरा

RKRavi KumarFollow2h ago
Hapur, Uttar Pradesh:यूपी के हापुड़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां संविधान दिवस के दिन ही देहात थाना क्षेत्र के पीर नगर सूदना गांव में अराजक तत्वों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। प्रतिमा टूटी देख गांव में हड़कंप मच गया और लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। खबर मिलते ही एएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स गांव पहुंच गई। पूरे गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और जांच के आदेश दिए। ग्रामीण दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
0
0
Report
Advertisement

जालौन में प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, युवती बोली—हम अपनी मर्जी से आए हैं

AdityaAdityaFollow2h ago
Orai, Uttar Pradesh:जालौन में प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, युवती बोली—हम अपनी मर्जी से आए हैं कालपी तहसील क्षेत्र के चंदेल गांव की युवती ने वीडियो में परिजनों से परेशान न करने की अपील की, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज जालौन। जनपद जालौन में प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में युवती अपने प्रेमी के साथ नजर आ रही है और परिजनों से उन्हें परेशान न करने की अपील करती सुनाई दे रही है। बताया जा रहा है कि युवती दीपिका, ग्राम चंदेल की रहने वाली है, जबकि युवक का नाम गुरु गोविंद बताया जा रहा है। वीडियो में युवती कहती नजर आ रही है कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ आई है और उसके परिजनों को परेशान न किया जाए। युवती वीडियो में अपनी इच्छा से साथ आने की बात कहते हुए परिजनों से मामले में हस्तक्षेप न करने की अपील करती है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
0
0
Report

लखनऊ के काकोरी के बेढ़ौना गांव में तिलक समारोह के दौरान खूनी संघर्ष, गांव में मचा हड़कंप।

Rajan SinghRajan SinghFollow2h ago
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के काकोरी के बेढ़ौना गांव में तिलक समारोह के दौरान खूनी संघर्ष, गांव में मचा हड़कंप। तिलक समारोह में मारपीट और खूनी संघर्ष की सूचना के बावजूद मौके पर नहीं पहुंची पुलिस। स्थानीय लोगों का आरोप, काकोरी पुलिस को कई बार फोन करने के बाद भी नहीं मिला कोई रिस्पांस। कस्बा चौकी इंचार्ज अमित चौधरी को फोन करने पर भी मौके पर नहीं पहुंची पुलिस। चौकी इंचार्ज अमित चौधरी ने फोन पर बताया- गोमती नगर में हूं, 112 पर कॉल करने की दी सलाह। काकोरी थाना प्रभारी का फोन नहीं उठने से पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल। तिलक समारोह में खूनी संघर्ष, आखिर सूचना मिलने के बाद भी मौके पर क्यों नहीं पहुंची पुलिस? क्या किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही काकोरी पुलिस? घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल। बेढ़ौना गांव में तनावपूर्ण माहौल, पुलिस की देरी से स्थानीय लोगों में नाराजगी। बड़ा सवाल: जब थाने और चौकी पर फोन करने के बाद भी नहीं मिल रहा रिस्पांस, तो आखिर फरियादी कहां लगाएं गुहार?
0
0
Report

संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट में गूंजा संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश, दिलाई गई शपथ

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow2h ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट में गूंजा संविधान की मुजफ्फरनगर: गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश, एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ, मुजफ्फरनगर जिला कलेक्ट्रेट में संविधान दिवस के अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह ने सभी को संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान संविधान के महत्व और नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। साथ ही देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने पर जोर दिया गया। गौरतलब है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। संविधान दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों में संवैधानिक जागरूकता बढ़ाना तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत करना है।
0
0
Report
Advertisement

जालौन: वीडियो वायरल होने के बाद नगर पालिका ने गड्ढे में डाली मिट्टी,

AdityaAdityaFollow2h ago
Orai, Uttar Pradesh:जालौन: वीडियो वायरल होने के बाद नगर पालिका ने गड्ढे में डाली मिट्टी, सीसी सड़क निर्माण का इंतजार बरकरार जालौन। नगर पालिका परिषद जालौन के मोहल्ला काशीनाथ में सड़क पर बने गहरे गड्ढे को लेकर मामला सामने आने के बाद आखिरकार नगर पालिका की ओर से उसमें मिट्टी डलवा दी गई है। हालांकि, अभी गड्ढे में गिट्टी, बालू और सीमेंट डालकर सीसी निर्माण कराया जाना बाकी है। गौरतलब है कि एक दिन पहले इसी गड्ढे में एक वाहन फंस गया था। इस घटना का वीडियो एक युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था, जिसके बाद नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे। अब नगर पालिका ने गड्ढे में मिट्टी तो डलवा दी है, लेकिन स्थायी समाधान अभी नहीं हुआ है। मिट्टी डालने से लोगों को कितनी राहत मिलेगी, यह तो आने वाला समय बताएगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि नगर पालिका जालौन इस गड्ढे में गिट्टी, बालू और सीमेंट डालकर सीसी निर्माण कब तक कराती है, ताकि लोगों को इस समस्या से स्थायी निजात मिल सके।
0
0
Report

डोमाडीह में घंटों प्रदर्शन के बाद सहमति,मृतक के परिवार को 9 लाख मुआवजा और पढ़ाई-रोजगार की व्यवस्था,,

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow3h ago
Upani, Chhattisgarh:सक्ती जिले के डोमाडीह में महेश केंवट की मौत के मामले में करीब 10 घंटे चले प्रदर्शन के बाद आखिरकार सहमति बन गई है। प्रशासन और ग्रामीणों के बीच 9 लाख रुपये मुआवजा देने के साथ ही परिवार के सदस्यों की पढ़ाई और रोजगार की व्यवस्था कराने पर सहमति बनी है। वहीं, प्रशिक्षु एसआई जयराम साहू पर लगे आरोपों को लेकर एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने अग्रिम जांच के निर्देश दिए हैं। एसपी के मुताबिक, गांव वालों और मौके पर मौजूद लोगों के बयान लिए गए हैं। रेड कार्रवाई में कथित अनधिकृत लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी विधिवत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रदर्शन समाप्त हो गया है, लेकिन अब सबकी नजर जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
0
0
Report

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती,अमरोहा की 23 वर्षीय रोशनी 37 वर्षीय अमित के साथ रहने पहुंचीं

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow3h ago
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती के बाद एक अनोखा मामला सामने आया है। अमरोहा की रहने वाली 23 वर्षीय रोशनी राघव अपने वैवाहिक जीवन में विवाद के बाद मुरादाबाद के 37 वर्षीय अमित कुमार के साथ रहने पहुंच गई हैं। रोशनी ने अपने पूर्व पति राजीव कुमार पर शराब पीने और अन्य महिलाओं से संबंध होने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें घर से निकाल दिया गया था। वहीं, रोशनी और अमित ने अपनी मर्जी से साथ रहने के लिए 100 रुपये के स्टांप पेपर पर नोटरीकृत इकरारनामा तैयार कराया है। इसमें कुल 9 शर्तें दर्ज की गई हैं। इन शर्तों में एक-दूसरे का ख्याल रखने, घर का खर्च उठाने और अमित की पहली शादी से हुए दो बच्चों की देखभाल व पढ़ाई की जिम्मेदारी भी शामिल है। फिलहाल, इंस्टाग्राम से शुरू हुए इस रिश्ते और इकरारनामे की इलाके में चर्चा हो रही है।
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद में दो अलग-अलग सड़क हादसों में मासूम बच्चे समेत दो लोगों की मौत

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow3h ago
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में दो अलग-अलग सड़क हादसों में मासूम बच्चे समेत दो लोगों की मौत, पिकअप और अज्ञात कैंटर की टक्कर से परिवारों में मचा कोहराम मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में मासूम बच्चे समेत 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पहला हादसा चमरौआ गांव में हुआ, जहां बुआ की शादी का सामान उतारकर तेज रफ्तार से जा रही पिकअप ने मासूम बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौत के बाद परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दो दिन बाद ही बच्चे की बुआ की शादी होनी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप और चालक को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने शादी के चलते फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई न चाहने की बात कही। वहीं, दूसरा हादसा नगला गांव के 55 वर्षीय नन्हे के साथ हुआ। वह टाइल्स और पत्थर का काम करके बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान काशीपुर-अलीगंज मार्ग पर करनपुर चौराहे के पास अज्ञात कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नन्हे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार कैंटर चालक की तलाश में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दोनों हादसों के बाद गांवों में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report

**रोहतास: NH-19 पर देर रात पलटा मालवाहक ट्रक, चालक और खलासी फरार**

Kumar TathagatKumar TathagatFollow4h ago
Dhankadha, Bihar:**रोहतास: NH-19 पर देर रात पलटा मालवाहक ट्रक, चालक और खलासी फरार** रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे-19 पर सनसाइन महिंद्रा शोरूम के समीप देर रात करीब 12 बजे के बाद एक मालवाहक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे पलट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान नंबर का यह ट्रक माल से लदा हुआ था। दुर्घटना के बाद ट्रक में लदा सामान सड़क किनारे बिखर गया। मौके पर टिन और अन्य सामान भी बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, ट्रक में किस प्रकार का सामान लदा था, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। फिलहाल घटनास्थल पर कोई मौजूद नहीं है। दुर्घटना किस कारण हुई, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि स्थानीय पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क किनारे से कब हटाया जाता है।
0
0
Report

💥2027 की डगर कठिन: अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष का ही विधायक के प्रति छलका दर्द

ATUL YADAVATUL YADAVFollow5h ago
Pratapgarh, Uttar Pradesh:जिले के विश्वनाथगंज विधानसभा से अपना दल (एस) से विधायक है जीतलाल पटेल उसी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल का पोस्ट देख छलका दर्द। 💥"गैरों से क्या गिला करें जब अपनों ने ही आईना दिखा दिया, 💥एक ईंट भी न रख सके गांव में, और विकास का शोर मचा दिया!" 🔥टिकरी में एक ईंट तक नहीं रख पाए विधायक जी, एक लाइट भी लगी तो खंभा भी धड़ाम हो गया—सोशल मीडिया पर खुली विकास के दावों की पोल। 🔥विश्वनाथगंज विधानसभा के अपना दल (एस) के माननीय इतने 'सरल' हैं कि कमीशन से लेकर अधूरे कामकाज तक की पोल आए दिन उनकी ही पार्टी के जिम्मेदार लोग खोलते रहते हैं। 💥हकीकत से रूबरू कराया जाए तो विकास से ज्यादा दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में एड़ी-चोटी का जोर लगा देते हैं, जहां परिणाम में मुंह की भी खानी पड़ जाती है। 💥सवाल यह है कि जिन पर PWD से लेकर खुद पार्टी के जिम्मेदार लोग गंभीर आरोप लगा चुके हों, उन्हें 'सरल और मृदुभाषी' कहना आखिर कहां तक सही होगा? 🔥महासचिव ने विश्वनाथगंज के माननीय विधायक को 'जनप्रिय और लोकप्रिय' बताते हुए विकास विमर्श की फोटो पोस्ट की, जिस पर जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल का दर्द छलक पड़ा। 🔥जब अपनों ने ही खोल दिया है मोर्चा और गांव में एक ईंट तक नहीं लगी, तो ऐसे में किस तरह से पार होगी 2027 की डगर?
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top