Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sant Kabir Nagar272175

ससुराल में विदाई के विवाद के दौरान बंधक बनाकर मारपीट; 9 आरोपी मुकदमे के दायरे में

NTNeeraj Tripathi
Nov 11, 2025 10:41:48
Uska Khurd, Uttar Pradesh
एंकर- सन्तकबीरनगर जिले में पत्नी की विदाई कराने ससुराल आए पति समेत उसके परिवार को विदाई को लेकर हुए विवाद के बाद लड़की के परिवार वालों ने रस्सी से बंधक बनाकर पीटा। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस 9 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल और आगे की कार्यवाई में जुटी है। मामला मेहदावल थाना क्षेत्र के शेखापुर गांव का है। गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के कुर्बान अली के बेटे करीम की शादी संत कबीर नगर जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के शेखापुर निवासी शबा के साथ हुई थी। करीम पत्नी की विदाई को लेकर अपने ससुराल शेखापुर गांव आया था; उसके परिवार को लड़की पक्ष ने बुलाया था। विदाई को लेकर दोनों पक्षों में बातचीत हो रही थी, इसी दौरान विवाद हो गया। लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष को बंधक बनाकर डण्डे में रस्सी से हाथ बांधकर लात-घूसों और डण्डे से पिटाई कर दी। इस मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। बाद में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को घटना की जानकारी दी; मेहदावल पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर 9 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाई में जुटी है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JAJhulan Agrawal
Nov 11, 2025 12:33:18
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:एंकर रामगढ़ के पतरातू से उत्पादित बिजली जम्मू कश्मीर के घरों तक पहुंच रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने रामगढ़ के पतरातू में पीबीयूएनएल प्लांट के निरीक्षण के दौरान कहा कि 2400 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य है जिसमें से 800 मेगावॉट उत्पादन 5 नवंबर से शुरू हो चुका है। बिजली झारखंड सरकार को भेजी जा रही है जिससे राज्य आत्मनिर्भर हो रहा है। यहां के बिजली से जम्मू क Kashmir के घर रोशन हो रहे हैं। प्लांट प्रमुख ने बताया कि 85% बिजली झारखंड सरकार को देनी है। जयंत सिन्हा ने कहा कि 2026 में 2400 मेगावॉट उत्पादन होगा और कोयला से देश को बिजली भेजी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री के काम की सराहना। पत्रकार वार्ता में मनीष जायसवाल ने बताया कि पहले पतरातू ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड में 26% झारखंड सरकार और 74% एनटीपीसी की हिस्सेदारी थी, अब 85% झारखंड और 15% देश के अन्य हिस्सों में जाएगा।
0
comment0
Report
KCKhem Chand
Nov 11, 2025 12:32:12
Kot Kapura, Punjab:ਦਿੱਲੀ ਬਲਾਸਟ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿੱਚ ਹਾਈ ਅਲਰਟ, ਡੀਐਸਪੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ‘ਤੇ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਬੰਬ ਧਮਾਕੇ ਦੀ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸੂਬੇ ਭਰ ਵਿੱਚ ਸੁਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਹਾਈ ਅਲਰਟ ਜਾਰੀ ਕਰਦਿਆਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਭਰ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਅਤੇ ਸਰਚ ਓਪਰੇਸ਼ਨ ਚਲਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸੇ ਲੜੀ ਅਧੀਨ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ‘ਤੇ ਡੀਐਸਪੀ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਸੰਜੀਵ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾਈ ਗਈ。 ਚੈਕਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਯਾਤਰੀਆਂ ਦੇ ਸਮਾਨ, ਪਲੇਟਫਾਰਮ, ਟਿਕਟ ਘਰ, ਪਾਰਕਿੰਗ ਅਤੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੇ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਖੇਤਰਾਂ ਦੀ ਵਿਸਥਾਰ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਨਾਲ ਆਰਪੀਐਫ,ਜੀਆਰਪੀ ਅਤੇ ਐਂਟੀ ਸਬੋਟੇਜ ਸਕਵਾਡ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਵੀ ਸ਼ਾਮਲ ਰਹੀਆਂ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਵਿਚ ਖੜੇ ਵਹੀਕਲਾਂ ਦੀ ਵੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ。 ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਡੀਐਸਪੀ ਸੰਜੀਵ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਹੈ। ਦਿੱਲੀ ਦੀ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਹੋਰ ਚੌਕਸ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਕੱਲ ਰਾਤ ਤੋਂ ਹੀ ਨਾਕਾਬੰਦੀਆਂ ਤੇ ਚੈਕਿੰਗ ਮੁਹਿੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾੜੇ ਅਨਸਰਾਂ ‘ਤੇ ਕੜੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਰੱਖੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਹਰ ਸਮੇਂ ਐਕਟਿਵ ਮੋਡ ਵਿੱਚ ਹੈ。 迪ਐਸਪੀ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਜੇ ਕੋਈ ਵੀ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਨਜ਼ਰ ਆਵੇ ਤਾਂ ਤੁਰੰਤ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ, ਤਾਂ ਕਿ ਅਮਨ-ਚੈਨ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਣਾਈ ਰੱਖੀ ਜਾ ਸਕੇ。 ਬਾਈਟ ਸੰਜੀਵ ਕੁਮਾਰ ਡੀਐਸਪੀ ਕੋਟਕਪੂਰਾ
0
comment0
Report
Nov 11, 2025 12:30:25
Patna, Bihar:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण में मतदान जोरों पर है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक 122 सीटों पर 60 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। महिलाओं और युवाओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। इस चरण में 3.70 करोड़ मतदाता 1,302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। मतदान के लिए 45,399 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 40,073 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। राज्य पुलिस ने 8,491 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। वहीं, किशनगंज में 51% से अधिक मतदान हुआ है जबकि मधुबनी में रफ्तार थोड़ी धीमी है, जहां अब तक केवल 43% वोटिंग हुई है। नवादा के एक बूथ पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत भी सामने आई है। पूरे राज्य में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

0
comment0
Report
Nov 11, 2025 12:27:04
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Nov 11, 2025 12:25:15
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Nov 11, 2025 12:24:19
Jaipur, Rajasthan:जमवारामढ़ का जिला- जयपुर लोकेशन जमवारामगढ़ इन्फॉर्मर-पीयुष गुप्ता मो. 6367136568 ZeeJamwaramgarh जमवारामगढ़ बजट घोषणा के कार्यों में भी की जा रही लीपापोती, जमवारामगढ़ विधायक महेन्द्रपाल मीणा के निरीक्षण में खुली अनियमितताओं की पोल, निर्माण कार्य मे बजरी की जगह लगाई जा रही थी घटिया सामग्री, वहीं घटिया सामग्री हुआ मिला निर्माण कार्य, विधायक ने मौके से RVPNL के अधिकारियों को लगाई फटकार, जीएसएस के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री की कमेटी गठित कर जांच करवाने के दिए निर्देश, घटिया सामग्री से बने निर्माण कार्य को भी तोड़ने की कही बात, निरीक्षण के दौरान मौके पर नहीं मिला जिम्मेदार अधिकारी, निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार के लोग भी नहीं दे पाए विधायक के सवालों का जवाब, मौके से वर्क शीट भी मिली गायब, अब जल्द विधायक मामले को लेकर CMD से करेंगे मुलाकात, विधायक की अधिकारियों को खरी खरी- जो भी निर्माण कार्य मे मिला दोषी उसके खिलाफ होगी कार्रवाई
0
comment0
Report
NSNeha Sharma
Nov 11, 2025 12:22:32
Jaipur, Rajasthan:ऊर्जा मंत्री नागर ने सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया मंत्री हीरालाल नागर ने शिक्षा की जानी स्थति मामोर की झोपड़िया में नहीं आते शिक्षक ऊर्जा मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी को डेपुटेशन निरस्त करने के निर्देश दिए मंत्री नागर ने सांगोद में कर रहे जनसंुनवाई ऊर्जा मंत्री नागर ने कनवास क्षेत्र में लगाई चौपाल मंत्री नागर ने जर्जर भवनों को सूचीबद्ध करने को कहा कोटा/ कनवास, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर आज अपनी विधानसभा क्षेत्र कनवास पहुंचे। जहां उन्होंने सारोला, पानाहेड़ा, मामोर, मामोर की झोपड़ियां, , कनवास समेत कई गांवो में चौपाल लगाकर जनसंवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, नाली और स्कूलों से संबंधित विभिन्न समस्याएं बतائیं। जिन्हें अधिकारियों को बुलाकर मौके पर ही विस्तारित कराया गया। इस दौरान मामोर की झोपड़िया में ग्रामीणों ने शिक्षकों के महीना तक भी स्कूल नहीं आने की शिकायत की। जिसे तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी को फोन कर क्षेत्र के सभी स्कूलों से शिक्षकों के डेपुटेशन रद्द करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी शिक्षकों को उनके नियुक्ति स्थल पर भेजा जाए। उन्होंने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और जिला कलेक्टर को भी पत्र भेजने के लिए कहा।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Nov 11, 2025 12:20:44
Ajmer, Rajasthan:अजमेर विधानसभा अजमेर सिटी अभिजीत दवे अजमेर पहुंचे और रामनगर स्थित विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के आवास पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। इससे पूर्व सचिन पायलट का अजमेर पहुंचने पर कांग्रेसी नेताओं ने अशोक उद्यान के पास स्वागत किया। मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्य सचिव सुधांशु पंत के ट्रांसफर को लेकर पायलट ने राजस्थान सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सत्ता और अफसरों में आपसी द्वंद चल रहा है सरकार पूरी तरह से विफल साबित है। पायलट ने दिल्ली ब्लास्ट पर दुख जताया और SIR के मुद्दे पर चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा पायलट ने अंता चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया और बिहार इलेक्शन को लेकर कहा बिहार की जनता बदलाव चाहती है
0
comment0
Report
KNKuldeep Nageshwar Pawar
Nov 11, 2025 12:20:28
Noida, Uttar Pradesh:इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में युवक हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र छह घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि हत्या का कारण आरोपी की गर्लफ्रेंड पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी थी, जिसके चलते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मिलकर युवक की जान ले ली. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हर्ष के रूप में हुई थी, जो अपने दोस्त पीयूष के साथ शहर में नौकरी के इंटरव्यू देने आया था। इंटरव्यू के बाद दोनों एक चाय की दुकान पर पहुंचे, तभी चार युवक वहां आए और हर्ष पर अचानक हमला कर दिया। हमले में हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। खजराना थाना पुलिस ने आरोपियों ऋषभ, विजेंद्र, आदित्य और रितुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, चारों ने पहले से योजना बनाकर हर्ष की हत्या की साजिश रची थी। जांच में सामने आया कि मृतक हर्ष रतलाम का रहने वाला था, जबकि आरोपी जबलपुर से इंदौर में काम की तलाश में आए थे। दोनों पक्षों के बीच पहले सोशल मीडिया पर बहस हुई थी, जिसके बाद यह विवाद व्यक्तिगत स्तर पर बढ़ गया। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि शहर में ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि कोई भी व्यक्ति व्यक्तिगत दुश्मनी में हिंसा का रास्ता न अपनाए। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इंदौर पुलिस ने इसे एक सॉल्व इन सिक्स आवर्स केस बताते हुए अपनी पीठ थपथहाई है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top