Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sambhal244412

संभल में मौसम का बदला मिजाज, गरज के साथ हो रही बूंदाबांदी बारिश चल रही तेज हवाएं

Jan 23, 2026 10:47:33
Chandausi, Uttar Pradesh
संभल में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है जहां लगातार दो दिन रही तेज धूप से लोगों को राहत मिली थी और आज शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आया है जहां पर गरज के साथ हो रही बूंदाबादी बारिश से शीतलहर और तेज हवाएं चलने से गलन और सर्दी में इजाफा हुआ है वही आवा गमन करने वाले लोग कहीं ना कहीं प्रभावित होते हुए नजर आ रहे हैं जिससे हाईवे रोड पर चल रहे तेज गति से वाहनो की अब गति धीमी हो गई है जहां सड़क पर फिसलन बढ़ने से वाहनों को नियंत्रण में रखने हेतु धीमे चल रहे हैं तो वही दिन में शुक्रवार शाम 4:00 बजे की करीब अंधेर सा छा गया और वाहनों ने हेड लाइट जला करके चलना शुरू किया है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
G1GULSHAN 1
Mar 11, 2026 12:31:09
Jind, Haryana:सफीदों फैक्ट्री हादसे में 9 महिलाओं की मौत, हरियाणा में मचा हड़कंप भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली का बड़ा बयान, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा पीड़ित परिवारों को मुआवजा, सरकार ने 5 लाख और घायलों को 2 लाख देने का किया ऐलान एलपीजी किल्लत पर बड़ौली का दावा, भारत हर अंतरराष्ट्रीय संकट से निपटने में सक्षम राहुल गांधी पर तंज, बोले– धान की बुवाई और कटाई तक की जानकारी नहीं हरियाणा के जींद जिले के सफीदों में हुए दर्दनाक फैक्ट्री हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस भीषण हादसे में अब तक 9 महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद प्रभावित परिवारों में मातम पसरा हुआ है और प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच घटना स्थल का दौरा करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने मृतको के परिवार को सांत्वना दी और पूरे मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा है कि हादसे की गहन जांच कराई जा रही है और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बड़ौली ने पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता देने का ऐलान भी दोहराया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय हालात और एलपीजी किल्लत के मुद्दे पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सोनीपत दौरे पर भी उन्होंने तीखा हमला बोला। जींद जिले के सफीदों में हुई यह दर्दनाक घटना कई परिवारों के लिए जिंदगी भर का घाव बन गई है। फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे में अब तक 9 महिलाओं की जान जा चुकी है, जबकि करीब 17 परिवार इस त्रासदी से सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। हादसे की खबर सामने आते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भी नाराजगी देखने को मिली। घटना स्थल का दौरा करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रारंभिक जांच में यह मामला लापरवाही से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए विस्तृत जांच कराई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस घटना में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। बड़ौली ने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता इस समय उन परिवारों की मदद करना है जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों। इसके लिए प्रदेश में फैक्ट्रियों और औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों की सख्ती से समीक्षा की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय हालात और एलपीजी की संभावित किल्लत के मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ईरान और यूनाइटेड स्टेट के बीच बढ़ते तनाव या युद्ध जैसी स्थिति का भारत पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। बड़ौली ने कहा कि भारत एक मजबूत और सक्षम देश है और ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए उसके पास कई वैकल्पिक स्रोत उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि देश ने पहले भी कई वैश्विक संकटों का सामना किया है और आगे भी इन चुनौतियों से निपटेगा। इसी दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सोनीपत दौरे पर भी बड़ौली ने तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले भी सोनीपत आए थे, लेकिन उन्हें यह तक जानकारी नहीं है कि धान की बुवाई और कटाई कब होती है। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी शादी समारोह में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे हैं, लेकिन किसानों के मुद्दों को लेकर उनकी समझ पर सवाल खड़े होते हैं। जींद के सफीदो से गुलशन चावला की रिपोर्ट
0
comment0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
Mar 11, 2026 12:30:45
Guwahati, Assam:North East minority student union (NEMSU) के तरफ से असम के तेजपुर में खास इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस इफ्तार में खास तौर से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे और इफ्तार पार्टी में शामिल रहे। नॉर्थ ईस्ट माइनॉरिटी स्टूडेंट यूनियन द्वारा उन्हें इफ्तार प्रोग्राम में मेहमान के तौर पर बुलाया गया था। खास तौर से इस इफ्तार पार्टी में असम के सभी जाति धर्म जनजाति के लोग शामिल रहे—मुस्लिम हो या हिंदू और चाय बागान के लोग भी शामिल रहे। यह खास प्रोग्राम NEMSU के द्वारा किया गया। हमें जानकारी दी है NEMSU के उपाध्यक्ष नरुल इस्लाम ने कि इस इफ्तार पार्टी में देश में अमन शांति और भाईचारे के लिए खास दुआ भी मांगी गई।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 11, 2026 12:30:32
Sikar, Rajasthan:सीकर नगर परिषद के नोटिस के खिलाफ सड़क पर उतरे पुरोहितजी की ढाणी के लोग, जाम लगाकर किया विरोध प्रदर्शन स्थानीय महिलाओं ने आत्मदाह की दी चेतावनी, सेक्टर मार्ग 40 फीट की बजाय 30 फीट करने की है मांग सड़क चौड़ीकरण को लेकर 7 दिन में निर्माण हटाने के नोटिस से भड़के स्थानीय लोग सीकर नगर परिषद ने बढ़ती जाम की समस्या से शहर वासियों को राहत दिलाने के लिए सेक्टर मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने के प्रस्ताव को धरातल पर लाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत नगर परिषद की ओर से शहर के पुरोहितजी की ढाणी, बसंत विहार व रामपुरा इलाके में सर्वे का काम पूरा कर रास्ता चौड़ाई के लिए मकान और दुकानों पर तोड़ने के लिए चिन्ह भी लगाए गए है। लेकिन वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने सेक्टर मार्ग की चौड़ाई को लेकर विरोध भी शुरू कर दिया है। जहां पिछले दिनों पुरोहित जी की ढाणी व रामपुरा के स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रास्ते की चौड़ाई कम करने की मांग उठाई। जिस पर अधिकारियों ने भी उचित समाधान का लोगों को आश्वासन दिया था। नगर परिषद की ओर से आज अचानक से इलाके के लोगों को नोटिस देकर प्रस्तावित सेक्टर मार्ग की चौड़ाई में आने वाले मकान में दुकान मालिकों को 7 दिन में कच्चे पक्के निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए। अचानक मिले नोटिस के बाद पुरोहित जी की ढाणी इलाके के स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और स्थानीय लोगों ने पुरोहित जी की ढाणी रेलवे फाटक से बाईपास जाने वाले मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। नगर परिषद की ओर से कच्चे पक्के निर्माण हटाने के मिले नोटिस के बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करते हुए सेक्टर मार्ग को 40 फीट की बजाय 30 फिट करने की मांग उठाई और करीब आधे घंटे तक मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद की ओर से पुलिस लाइन से पुरोहित जी की ढाणी होते हुए बाईपास 40 फीट सड़क प्रस्तावित है। स्थानीय लोगों का आरोपी की अगर इस रास्ते को 40 फिट किया जाता है तो कई स्थानीय लोगों के मकान और दुकानें पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएंगे। स्थानीय लोगों के पास रहने के लिए जगह तक नहीं बचेगी और कई दुकानदार बेरोजगार हो जाएंगे। इसको लेकर बीते दिनों नगर परिषद अधिकारियों व कलेक्टर को भी ज्ञापन देकर इस मार्ग को 40 फीट की बजाय 30 फिट करने की मांग रखी गई थी। इसके बाद अधिकारियों ने भी जल्द उचित समाधान अशवाचन दिया था, लेकिन आज अचानक से नगर परिषद के कर्मचारियों ने पुरोहित जी की ढाणी इलाके के लोगों को 7 दिन में 40 फीट के दायरे में आने वाले कच्चे पक्के मकान और दुकान हटाने के नोटिस दे दिए। अचानक मिले नोटिस के बाद स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कियाहै। स्थानीय महिलाएं और पुरुषों ने मांग पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन और आत्मदाह तक की चेतावनी दी है।
0
comment0
Report
Mar 11, 2026 12:28:30
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के कुलुहा गड़ा चौकी अंतर्गत जुगनू पुरवा तिघरा में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार जुगनू पुरवा निवासी लवकुश यादव हड़हा से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाकर खड़े कुछ युवकों ने अचानक उन पर गोली चला दी। गोली लगने से लवकुश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायल अवस्था में किसी तरह लवकुश लड़खड़ाते हुए अपने घर पहुंचे। परिजनों ने तुरंत यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल लवकुश को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल से घटना की जांच कर रही है तथा हमलावरों की तलाश की जा रही है।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 11, 2026 12:21:34
Kishanganj, Bihar:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत हेलीकॉप्टर के माध्यम से दोपहर लगभग एक बजे ठाकुरगंज स्थित एनएच 327ई के समीप कृषि फार्म में पहुँचे। इसके बाद उनका काफिला निर्माणाधीन ठाकुरगंज बाइपास का निरीक्षण करने पहुँचे, इसके उपरांत पावर ग्रिड परिसर में सीएम नीतीश कुमार के कर-करकमलों के द्वारा रिमोट का बटन दबाकर 235 करोड़ रुपये की लागत से 122 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया। जिसमें 133 करोड़ रुपये की लागत से 73 योजनाओं का शिलान्यास और 102 करोड़ रुपये की लागत से 49 योजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें सड़क, भवन निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न आधारभूत योजनाएं शामिल हैं। इसके बाद कृषि फार्म परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया गया और केंद्र सरकार की जमकर तारीफ की गई। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार सरकार के मंत्री, विजय चौधरी, दिलीप कुमार जायसवाल और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने लोगों को संबोधित किया।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Mar 11, 2026 12:20:59
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची सहित देश भर में एलपीजी का संकट गहराता जा रहा है। झारखंड के सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एलपीजी संकट पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए प्रधानमंत्री के उस वीडियो को दिखाया जिसमें प्रधानमंत्री नाली के गैस से चाय बनाने की तकनीक का जिक्र कर रहे थे। (हाथ में मोबाइल वाला फुटेज) झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि देश आज गंभीर स्थिति से गुजर रहा है और पेट्रोलियम ऊर्जा का संकट भयावह रूप ले रहा है। पर्व त्यौहार के मौसम में एलपीजी गैस की क़िल्लत देश के लोगों का निवाला छीन रही है। मुंबई दिल्ली बैंगलोर सहित सभी मेट्रो शहरों में रेस्टोरेंट शटडाउन हो गए हैं रांची में भी बड़ी संख्या में बच्चे लॉज में रहते हैं उनके सामने भी उनके खाने पर आफत आ गई है और इसके लिए जिम्मेवार प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति है। सुप्रिया भट्टाचार्य ने यहां तक यह भी कहा कि दिल्ली में संसद का सत्र चल रहा है लेकिन देश के तमाम केंद्रीय मंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं और कोई हल नहीं निकाला जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने विदेश नीति को व्यक्तिगत नीति बनाई और देश का अमेरिका,रशिया और इजरायल के सामने घुटने टेकने की वजह से संकट पैदा हुआ। स्पष्ट शब्दों में सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पर्व त्यौहार और शादी विवाह के समय में यह मुश्किल हालात जो उत्पन्न हुए हैं उसे जनता गुस्से में है केंद्र सरकार से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 11, 2026 12:20:31
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ बिहार के मौलाना के द्वारा अपशब्द कहे जाने के मामले में उत्तराखंड के राजनेताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के जमाने से भाजपा के वरिष्ठ विधायक मुन्ना सिंह चौहान का कहना है कि ऐसे बयान बहुत निंदनीय हैं इन पर जितनी कठोर कार्रवाई की जाए कम है। सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी बुजुर्ग महिला हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की शान है। बाइट मुन्ना सिंह चौहान वरिष्ठ विधायक भाजपा उत्तराखंड उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि ऐसे बयान कहीं भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकते। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एक बुजुर्ग महिला के खिलाफ इस तरह के बयान बर्दाश्त नहीं किया जा सकते। अगर वह मुख्यमंत्री नहीं भी होते किसी आम व्यक्ति की माता के खिलाफ भी ऐसे बयान बर्दाश्त नहीं किया जा सकते। बाइट डाक्टर धन सिंह रावत कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड भाजपा विधायक दुर्गेश लाल ने कहा है कि इस तरह के बयान देने वाले व्यक्ति को सार्वजनिक तौर पर फांसी देनी चाहिए। किस तरह के बयान बर्दाश्त नहीं किए जा सकते।
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Mar 11, 2026 12:20:17
Payikapuram, Andhra Pradesh:बढ़ती गर्मी के चलते जंगली जानवरों के पानी का इंतजाम. स्थान- उधम सिंह नगर. तराई पश्चिम वन प्रभाग पतरामपुर में गर्मी शुरू होते ही जंगली जानवर पानी की तलाश में तराई क्षेत्र और आबादी वाले इलाकों की ओर हो जाते हैं। इस बार तराई पश्चिम वन प्रभाग के पतरामपुर में पानी मुहैया कराने के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। तराई वन प्रभाग की पतरामपुर रेंज में कच्चे और पक्के 15 वाटर हाल बनाए गए हैं, हर दो किलोमीटर दूरी पर वाटर हाल बनाए गए हैं। कुछ वाटर हालों में प्राकृतिक पानी है जबकि कुछ में टेंकरों से पानी पहुँचाया जाएगा ताकि वन्य जीवों को पीने के लिए पानी मिल सके और उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो। ताकि वन्य जीवों को पानी की तलाश के लिए निचले ग्रामीण क्षेत्रो में न जाना पड़े, मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना न हो।
0
comment0
Report
VVvirendra vasinde
Mar 11, 2026 12:19:45
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Mar 11, 2026 12:18:59
Panna, Madhya Pradesh:40 फुट गहरे सूखे कुएँ में गिरी 4 साल की बेटी , 18 घंटे बाद सकुशल रेस्क्यू किया गया देवेंद्रनगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू कर सुरक्षित कुएं से निकाला बाहर 4 साल की मासूम बच्ची मोहल्ले में बने लगभग 40 फीट गहरे सूखे कुएँ में गिरने के बाद करीब 18 घंटे तक बैठी रही, लेकिन जब उसे बाहर निकाला गया तो उसके शरीर पर खरोंच तक नहीं थी। जानकारी के अनुसार देवेंद्रनगर निवासी की पुत्री 10 मार्च 2026 की रात लगभग 9 बजे अचानक घर से लापता हो गई। परिवार वालों ने पूरी रात बच्ची को हर जगह तलाशा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पूरी रात परिवार पर दुख और चिंता का पहाड़ टूट पड़ा। अगली सुबह परिजनों ने थाना पहुँचकर बच्ची के गायब होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। थाना प्रभारी ने पुलिस टीम बनाकर पूरे मोहल्ले और आसपास के इलाकों में सघन सर्च अभियान शुरू कर दिया। काफी देर तक खोजबीन के बाद जब पुलिस टीम मोहल्ले के पास स्थित एक पुराने बरगद के पेड़ के पास पहुँची तो वहाँ एक खाली पड़े कुएँ में झांकने पर कुएँ के अंदर बच्ची दिखाई दी। यह कुआँ लगभग 40 फीट गहरा था। पुलिस टीम ने तुरंत बचाव अभियान चलाकर सावधानी से बच्ची को बाहर निकाला। जैसे ही बच्ची बाहर आई, वहाँ मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर पहुँची मेडिकल टीम ने बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुँचाया, जहाँ बीएमओ डॉ. अभिषेक जैन ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ पाई गई। वह केवल डरी हुई थी और बोल नहीं पा रही थी। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और नए कपड़े उपलब्ध कराए गए। आज बीएमओ डॉ. अभिषेक जैन ने पुष्टि की कि बच्ची बिल्कुल सुरक्षित है। इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया कि करीब 18 घंटे तक 40 फीट गहरे कुएँ में रहने के बाद भी बच्ची को कोई चोट नहीं आई। लोग इसे भगवान की कृपा और चमत्कार मान रहे हैं। हालांकि पुलिस अब भी इस मामले की जांच कर रही है कि बच्ची कुएँ तक कैसे पहुँची और पूरी रात वहाँ कैसे रही। सच ही कहा गया है — जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। बाल न बाँका कर सके, जो जग बैरी होय। बाइट -- डॉक्टर अभिषेक जैन बीएमओ
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 11, 2026 12:18:09
Tonk, Rajasthan:टोंक जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। पुलिस ने बनास नदी में छापा मारकर यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस ने गहलोद नदी की पुलिया के पास दबिश देकर अवैध बजरी खनन में लिप्त तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर लिया। पुलिस की अचानक कार्रवाई से बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई बजरी माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बजरी भरकर मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों को थाने लाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top