Back
40 फीट गहरे सूखे कुएँ में 18 घंटे बाद बच्ची सुरक्षित निकली
PSPIYUSH SHUKLA
Mar 11, 2026 12:18:59
Panna, Madhya Pradesh
40 फुट गहरे सूखे कुएँ में गिरी 4 साल की बेटी , 18 घंटे बाद सकुशल रेस्क्यू किया गया देवेंद्रनगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू कर सुरक्षित कुएं से निकाला बाहर 4 साल की मासूम बच्ची मोहल्ले में बने लगभग 40 फीट गहरे सूखे कुएँ में गिरने के बाद करीब 18 घंटे तक बैठी रही, लेकिन जब उसे बाहर निकाला गया तो उसके शरीर पर खरोंच तक नहीं थी। जानकारी के अनुसार देवेंद्रनगर निवासी की पुत्री 10 मार्च 2026 की रात लगभग 9 बजे अचानक घर से लापता हो गई। परिवार वालों ने पूरी रात बच्ची को हर जगह तलाशा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पूरी रात परिवार पर दुख और चिंता का पहाड़ टूट पड़ा। अगली सुबह परिजनों ने थाना पहुँचकर बच्ची के गायब होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। थाना प्रभारी ने पुलिस टीम बनाकर पूरे मोहल्ले और आसपास के इलाकों में सघन सर्च अभियान शुरू कर दिया। काफी देर तक खोजबीन के बाद जब पुलिस टीम मोहल्ले के पास स्थित एक पुराने बरगद के पेड़ के पास पहुँची तो वहाँ एक खाली पड़े कुएँ में झांकने पर कुएँ के अंदर बच्ची दिखाई दी। यह कुआँ लगभग 40 फीट गहरा था। पुलिस टीम ने तुरंत बचाव अभियान चलाकर सावधानी से बच्ची को बाहर निकाला। जैसे ही बच्ची बाहर आई, वहाँ मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर पहुँची मेडिकल टीम ने बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुँचाया, जहाँ बीएमओ डॉ. अभिषेक जैन ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ पाई गई। वह केवल डरी हुई थी और बोल नहीं पा रही थी। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और नए कपड़े उपलब्ध कराए गए। आज बीएमओ डॉ. अभिषेक जैन ने पुष्टि की कि बच्ची बिल्कुल सुरक्षित है। इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया कि करीब 18 घंटे तक 40 फीट गहरे कुएँ में रहने के बाद भी बच्ची को कोई चोट नहीं आई। लोग इसे भगवान की कृपा और चमत्कार मान रहे हैं। हालांकि पुलिस अब भी इस मामले की जांच कर रही है कि बच्ची कुएँ तक कैसे पहुँची और पूरी रात वहाँ कैसे रही। सच ही कहा गया है — जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। बाल न बाँका कर सके, जो जग बैरी होय। बाइट -- डॉक्टर अभिषेक जैन बीएमओ
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 11, 2026 13:32:010
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 11, 2026 13:31:480
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 11, 2026 13:31:020
Report
0
Report
1
Report
OBOrin Basu
FollowMar 11, 2026 13:24:520
Report
TCTanya chugh
FollowMar 11, 2026 13:24:050
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 11, 2026 13:23:270
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 11, 2026 13:23:160
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 11, 2026 13:22:580
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 11, 2026 13:22:410
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 11, 2026 13:20:140
Report
SJSubhash Jha
FollowMar 11, 2026 13:19:580
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 11, 2026 13:19:260
Report