icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर ने बख्शी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आमंत्रण दिया

Srinagar, Uttarakhand:Come, celebrate Independence Day with enthusiasm’: Div Com Kashmir invites people to Bakshi Stadium. Divisional Commissioner Kashmir Anshul Garg on Thursday invited people from across Kashmir to attend the Union Territory-level Independence Day celebrations at Bakshi Stadium, Srinagar and celebrate the occasion with a lot of enthusiasm. Speaking to reporters in Srinagar Garg said all arrangements for the August 15 event had been finalised, with parade contingents, schoolchildren and various departments participating in the rehearsal. “I would like to congratulate all the people of Kashmir and the citizens of Srinagar on the occasion of Independence Day in advance. I would also like to invite everyone to come to Bakshi Stadium on August 15 and be a part of this national event,” he said. He said people could attend Independence Day celebrations at their respective district or regional headquarters, while those wishing to participate in the UT-level function at Bakshi Stadium were welcome to do so. My appeal to all of you is that on August 15, we will celebrate this with a lot of enthusiasm,” Garg said. On entry arrangements, the Divisional Commissioner said there would be free entry for the public at Bakshi Stadium, as in previous years. He added that detailed arrangements had been made to facilitate visitors and ensure basic amenities, including drinking water, toilet facilities and refreshments, at the venue. Garg said security arrangements had also been put in place in coordination with various security agencies, with regular reviews being conducted ahead of the national event. “Coordination meetings have been held with the security agencies and at the level of IG, the reviews are constantly going on,” he said. Meanwhile, the full dress rehearsal was held at Bakshi Stadium to give a final run-through of preparations for the main Independence Day programme. The rehearsal involved various departments, parade contingents and schoolchildren who will participate in the August 15 celebrations.
0
0
Report

झारखंड विरोध पर ABVP का चूरू में पुतला दहन प्रदर्शन

Churu, Rajasthan:झारखंड सरकार के विरोध में एबीवीपी ने फूंका पुतला, राजकीय लोहिया महाविद्यालय के आगे किया प्रदर्शन चूरू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) चूरू नगर इकाई द्वारा झारखंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज, गिरफ्तारी एवं दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को राजकीय लोहिया महाविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर झारखंड सरकार का पुतला फूंककर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विद्यार्थियों के साथ हो रहे अन्याय का विरोध जताया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एबीवीपी के जिला संयोजक नरेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि झारखंड में JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं और पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों की निष्पक्ष जांच CBI से कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लाखों विद्यार्थियों का भविष्य इन परीक्षाओं से जुड़ा हुआ है और सरकार की जिम्मेदारी है कि परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करे। विद्यार्थियों की न्यायोचित मांगों को सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। सरकार को दोषियों पर कठोर कार्रवाई कर विद्यार्थियों का विश्वास बहाल करना चाहिए। एबीवीपी के झुंझुनूं विभाग संयोजक कुलदीप सिंह जागावत ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। विद्यार्थी अपने भविष्य और न्याय की मांग कर रहे हैं, ऐसे में सरकार का दमनात्मक रवैया स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि एबीवीपी देशभर में विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रही है और झारखंड के विद्यार्थियों को न्याय मिलने तक यह संघर्ष लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि JPSC-JSSC से संबंधित सभी संदिग्ध मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों को सख्त सजा दी जाए तथा आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों पर दर्ज प्रकरण तत्काल वापस लिए जाएं। इस अवसर पर विभाग छात्रा प्रमुख पूजा भाम्भू, चूरू भाग संयोजक वरुण शर्मा, तारानगर भाग संयोजक विश्वेन्द्र भालेरी, चूरू नगरमंत्री नरेंद्र रामसरा, नगर सहमंत्री गर्व रक्षक, सरदारशहर नगरमंत्री हर्ष मटोलिया, हंशु मार्शल, रावल सिंह, प्रियंका शर्मा, रवि गोगली, राहुल आदि एबीवीपी कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। बाइट एबीवीपी जिला संयोजक नरेंद्र सिंह तंवर। नवरतन प्रजापत जी मीडिया चूरू
0
0
Report
Advertisement

एनसीसी भर्ती प्रक्रिया में डीडवाना कॉलेज में गड़बड़ी के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

Didwana, Rajasthan:डीडवाना के राजकीय बांगड़ महाविद्यालय में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। छात्र प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के प्राचार्य को पत्र सौंपकर भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की है। छात्रों का आरोप है कि एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट और खेल प्रमाण पत्र धारक योग्य अभ्यर्थियों को चयन से बाहर कर दिया गया, जबकि बाद में कुछ नामों को दोबारा सूची में शामिल किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई और सभी योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर देने की मांग की है। मामले की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर, एसडीएम, कॉलेज शिक्षा विभाग, एनसीसी निदेशालय और संबंधित एनसीसी ग्रुप मुख्यालय को भी भेजी गई है।
0
0
Report

डूंगरपुर में निकाय-पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने तेज तैयारियाँ शुरू कीं

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में आगामी निकाय और पंचायती राज चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। जिला प्रभारी हीरालाल दरांगी ने सागवाड़ा में एक महत्वपूर्ण बैठक कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा और आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार रहने का आह्वान किया। बैठक सागवाड़ा के एक स्थानीय होटल में आयोजित हुई, जिसमें एआईसीसी सदस्य दिनेश खोडनिया, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश रोत और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने जमीनी स्तर पर काम करने, सरकार की नाकामियों को जनता के बीच उठाने और हर बूथ पर पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर जोर दिया। सभी ने एकजुट होकर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और निकाय चुनावों में जीत के संकल्प को दोहराया।
0
0
Report

कोटपूतली में तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का रंग छा गया

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली.... स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व व शहीदों के सम्मान कोटपूतली में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत कृषि उपज मंडी से हुई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए उत्साह और उमंग के साथ नगरपालिका पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरा शहर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान गूंज रहे देशभक्ति के प्रसिद्ध गीतों ने पूरे शहर के माहौल को देशप्रेम की भावना से सरोबार कर दिया। युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों में तिरंगा थामे भारी उत्साह देखने को मिला। देशभक्तिपूर्ण आयोजन में क्षेत्र के कई प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता और गणमान्य लोग सामिल हुये। जनप्रतिनिधियों ने बताया यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के वीर सैनिकों के सम्मान में यात्रा निकालना और समाज में भाईचारे का संदेश फैलाना है। भाईचारे के लोग और सब लोग मिलकर देशप्रेम व राष्ट्रभाव की भावना पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने यात्रा के साथ साथ जनसमस्याओं का समाधान के बारे मे भी बताया जनता की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें स्थानीय विधायक और सांसद द्वारा गंभीरता से सुन कर हल करने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और लंबित पड़े कार्यों को विधायक, सांसद तथा सरकार के माध्यम से जल्द से जल्द पूरा करवाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। यात्रा मे सुरेश बादलीवाल (भाजपा जिला अध्यक्ष) हंसराज पटेल स्थानीय विधायक देवायुस सिंह (सांसद प्रतिनिधि) राजेंद्र यादव पूर्व मंत्री इनके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्र के प्रति अपनी एकजुटता और प्रेम का परिचय दिया।
0
0
Report
Advertisement

तिरंगा बाइक यात्रा से राजस्थान कांग्रेस ने देशभक्ति और एकता का संदेश दिया

Jaipur, Rajasthan:स्वतंत्रता दिवस से पहले राजस्थान कांग्रेस की ओर से जयपुर में तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई । प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार ने किया। कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की ओर से आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा PCC कार्यालय से चांदपोल गेट, छोटी चौपड़ और बड़ी चौपड़ होते हुए रामगंज चौपड़ तक निकाली गई। यात्रा के जरिए कांग्रेस की ओर से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया जा रहा है। आगामी पंचायत और निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस का यह कदम राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। पार्टी सरकार विरोधी मुद्दों के साथ-साथ तिरंगा, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे को भी अपने राजनीतिक नैरेटिव का हिस्सा बनाने की कोशिश कर रही है।
0
0
Report

शिर्डी पुलिस ने कल्पना खरात के खिलाफ जमीन फर्जीवाड़े का मामला दर्ज किया

Shirdi, Maharashtra:अखेर कल्पना खरात शिर्डी पोलिस ठाण्यात दाखल... भोंदू अशोक खरातची पत्नी कल्पना खरातची शिर्डी पोलिस ठाण्यात हजेरी... कल्पना खरात होती अनेक महिन्यांपासून फरार... सर्वोच्च न्यायालयाकडून अंतरिम जामीन मिळाल्यानंतर कल्पना शिर्डी पोलिस ठाण्यात हजर... शिर्डीतील शेतकऱ्याची जमीन व्यवहारात फसवणूक प्रकरणी अशोक खरातसह कल्पना खरातवर दाखल आहे गुन्हा... शिर्डी पोलिसांनी नोंदवला कल्पना खरातचा जबाब... जमीन व्यवहाराबाबत आपल्याला कुठलीही माहिती नाही... पती अशोक खरातनेच परस्पर व्यवहार केला... कल्पना खरात हिने शिर्डी पोलिसांना जबाब दिल्याची सूत्रांची माहिती...
0
0
Report
Advertisement

धमतरी में भव्य तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का आगाज़, भाजपा का तीसरा साल

Dhamtari, Chhattisgarh:देशभर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह चरम पर है... वहीं छत्तीसगढ़ के धमतरी में भी आजादी के पर्व से पहले देशभक्ति का सैलाब देखने को मिला..... धमतरी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार तीसरे वर्ष भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया..... इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए...... हाथों में तिरंगा लेकर निकले बच्चों और कार्यकर्ताओं के जोश ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया..... धमतरी के म्युनिसिपल स्कूल के पास से शुरू हुई यह भव्य तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामबाग स्थित बिलाई माता प्रांगण तक पहुंची..... यात्रा की खास बात रही करीब 300 मीटर लंबा तिरंगा, जिसे लेकर बड़ी संख्या में लोग देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े..... इस दौरान सड़क के दोनों ओर भी लोगों में खासा उत्साह नजर आया..... हाथों में तिरंगा थामे स्कूली बच्चों के चेहरे पर देशभक्ति का जोश साफ दिखाई दिया..... भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ माहौल को देशभक्तिमय बना दिया...... आयोजकों के मुताबिक तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना तथा हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है..... लगातार तीसरे वर्ष आयोजित इस यात्रा के जरिए शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर अपने घरों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया गया
0
0
Report

सूरजपुर के भैयाथान में पटवारियों का धरना: FIR वापसी तक विरोध जारी

Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के भैयाथान में महिला पटवारी पर दर्ज एफआईआर के विरोध में पटवारी संघ ने पुलिस के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है, नाराज पटवारी संघ के सदस्य पुलिस की इस पूरी कार्रवाई को एकतरफा और अन्यायपूर्ण बताते हुए थाने के सामने जमीन पर बैठकर विरोध जता रहे हैं और दर्ज मामले को तुरंत निरस्त करने की मांग पर अड़े हुए हैं, पूरा विवाद फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन की हेराफेरी और बिक्री करने के आरोपों से जुड़ा है, जिसमें पुलिस ने तत्कालीन तहसीलदार संजय राठौड़ और पटवारी एंजिला भगत सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, प्रदर्शनकारियों का दावा है कि इस प्रकरण में पहले ही विभागीय जांच पूरी हो चुकी थी, जिसमें पटवारी को निर्दोष पाते हुए क्लीन चिट दी गई थी, संघ का आरोप है कि थाना प्रभारी ने विभागीय जांच रिपोर्ट को दरकिनार कर एफआईआर दर्ज कर ली और जब तक एफआईआर वापस नहीं ली जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी, आज इस हड़ताल में संभाग के सभी पटवारी शामिल हुए, वहीं कल से प्रदेश स्तरीय आंदोलन की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पटवारी संघ का यह दावा पूरी तरह गलत है, पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पूरी जांच-पड़ताल के बाद की गई है और संबंधित जांच रिपोर्ट भी उन्हें दिखा दी गई है, इसके अलावा एसडीएम और एसडीओपी द्वारा पटवारियों को बातचीत के लिए बुलाया गया था, लेकिन बार-बार बुलाने के बावजूद वे बातचीत के लिए उपस्थित नहीं हुए हैं,
0
0
Report

दमोह में तिरंगे की शान के साथ हर घर तिरंगा अभियान का व्यापक उत्साह

Damoh, Madhya Pradesh:तिरंगे की शान ने उमड़ा दमोह. मंत्रियों विधायकों और अफसरों के साथ आम आवाम ने लहराया तिरंगा.. एंकर/ देश भर ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 9 तारीख से शुरू हुए हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर तरह देश भक्ति का नजारा देखने को मिल रहा है तो दमोह में भी पूरा जिला राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत है। आज जिला मुख्यालय पर एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, इस यात्रा में प्रदेश सरकार के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल , पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक जयंत मलैया, पूर्व मंत्री और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया सहित विविध जनप्रतिनिधियों सरकारी महकमों के आला अधिकारियों कर्मचारियों स्कूली बच्चों सहित हजारों आम नागरिकों में सहभागिता निभाई। शहर के तहसील मैदान से शुरू हुई यात्रा शहर भर में पहुंची और लोगों को राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया गया। इस मौके पर मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि अभियान के तहत अच्छा उत्साह देखने मिल रहा है वहीं लोग सेल्फी लेकर वंदे मातरम लिखकर अपलोड करें और देश के प्रति प्रेम का इजहार करें। वहीं मंत्री लखन पटेल ने प्रधानमंत्री के आह्वान का देश भर में व्यापक असर देखने को मिलने की बात कही। बाइट/ धर्मेंद्र सिंह लोधी ( संस्कृति मंत्री एमपी) बाइट/ लखन पटेल ( आनंद मंत्री एमपी) बाइट/ जयंत मलैया ( पूर्व मंत्री विधायक दमोह) बाइट/ रंजीता पटेल ( अध्यक्ष जिला पंचायत दमोह) बाइट/ प्रताप नारायण यादव ( कलेक्टर दमोह)
0
0
Report
Advertisement

आगरा में शराब तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई: 310 पेटी अवैध शराब बरामद

Agra, Uttar Pradesh:आगरा में शराब तस्करी के खिलाफ काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है... खंदौली थाना क्षेत्र में टीम ने हरियाणा-पंजाब मार्का अवैध शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है... ट्रक में लदी करीब 310 पेटी शराब, जिसकी कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है... बरामद शराब को बिहार के समस्तीपुर ले जाया जा रहा था... इस मामले में राजस्थान निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। तस्वीरें आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र की हैं... जहां काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसा है। टीम को यह कामयाबी पहले पकड़ी गई शराब की खेप के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगालने के बाद मिले सुरागों से मिली... सुरागों के आधार पर खंदौली इलाके में घेराबंदी की गई और संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक से हरियाणा-पंजाब मार्का 310 पेटी अवैध शराब बरामद ہوئی... जिसकी अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक शराब की यह खेप बिहार के समस्तीपुर भेजी जा रही थी... वहीं जिस ट्रक में शराब बरामद हुई है, वह मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति के नाम दर्ज बताया जा रहा है। मौकों से राजस्थान निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है... अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि शराब की यह खेप कहां से लोड हुई थी... इसे बिहार में किसके हवाले किया जाना था... और इस पूरे नेटवर्क में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। यानि 310 पेटी शराब के साथ सिर्फ एक तस्कर नहीं पकड़ा गया... बल्कि अब पुलिस की नजर उस पूरे शराब तस्करी के सिंडिकेट पर है, जिसकी कड़ियां हरियाणा-पंजाब से लेकर राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार तक जुड़ी होने की आशंका है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है... पुलिस शराब तस्करी के इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगालने में जुटी है... ताकि इस पूरे सिंडिकेट के बाकी किरदारों तक भी पहुंचा जा सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top